एक नई सोच, एक नई धारा

सूर्यधाम में दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

IMG 20230908 WA0018
IMG 20230908 WA0014
IMG 20230708 WA00571

जमशेदपुर : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर महानगर स्थित प्रदेश प्रसिद्ध “सूर्यघाम” में “दही हांडी फोड़” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सूर्यमंदिर कमिटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जी की अगुआई में मंदिर कमिटी के मुख्य संरक्षक, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004
IMG 20230908 WA0017

सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित इस मनभावन कार्यक्रम में मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य और स्थानीय भाजपा समर्थकों यथा अमरजीत सिंह राजा, दिनेश कुमार, अखिलेश चौधरी, शशिकांत सिंह ,संतोष ठाकुर, कुमार अभिषेक, निर्मल गोप, कुमार विश्वजीत आदि की सक्रिय भागीदारी रही।

AddText 08 02 01.40.24 1