एक नई सोच, एक नई धारा

मुख्यमंत्री का 12 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम दौरा प्रस्तावित, उप विकास आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

IMG 20230708 WA00571

झारखण्ड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 12 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया प्रखंड में कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा द्वारा चाकुलिया प्रखंड स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर एलआरडीसी रविन्द्र गागराई, प्रखंड विकास पदाधिकारी चाकुलिया देवलाल उरांव तथा अन्य उपस्थित थे। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004

मुख्यमंत्री का बांशदा स्थित शहीद स्थल में शहीद गणेश हांसदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं केरूकोचा चौक स्थित फुटबॉल मैदान में शहीद साबुआ हांसदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल में तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था आदि की समीक्षा कर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

AddText 08 02 01.40.24 1
error: Content is protected !!