एक नई सोच, एक नई धारा

रणबीर कपूर के बाद अब ED के रडार पर हुमा कुरैशी और कपिल शर्मा समेत ये स्टार्स, भेजा समन

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के बाद अब महादेव बेटिंग एप मामले में ईडी के रडार पर हुमा कुरैशी समेत कई स्टार्स आ गए हैं. ईडी ने फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, श्रद्धा कपूर, टीवी एक्ट्रेस हिना खान और टीवी की दुनिया के जानेमाने कॉमेडियन कपिल शर्मा को समन किया है.

हाल ही में ईडी ने 4 अक्टूबर यानी बुधवार को रणबीर को समन भेजकर 6 अक्टूबर को रायपुर, छत्तीसगढ़ में एजेंसी के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था. हालांकि लेटेस्ट खबर के मुताबिक रणबीर ने ईडी को मेल कर 2 हफ्ते का वक्त मांगा है. इसके पीछे एक्टर ने पर्सनल फैमिली रीजन और पहले कर चुके कमिटमेंट्स का हवाला दिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में सिर्फ रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, हुमा कुरैशी, हिना खान और कपिल शर्मा ही नहीं बल्कि टीवी और बॉलीवुड जगत के और भी सेलेब्स के नाम शामिल हैं.

IMG 20231001 WA0000

खबरों के मुताबिक इस लिस्ट में सनी लियोनी, पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़, म्यूजिक कंपोज़र विशाल ददलानी का भी नाम है. हालांकि फिलहाल आधिकारिक तौर पर इन सेलेब्स के नाम सामने नहीं आए हैं.

IMG 20230708 WA00573

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ईडी इन सारे सेलेब्स को तलब कर रही है जो ऑनलाइन गेमिंग ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर की शादी में शरीक हुए थे.सौरभ पर हवाला के जरिए सितारों को पैसे देने का आरोप है.रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड के कई सितारे इस साल की शुरुआत में फरवरी महीने में महादेव बुक ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल होने दुबई पहुचे थे. खबरों की मानें तो इस शादी में 200 करोड़ रुपए का खर्चा किया गया था. वहीं शादी में पहुंचकर कई सितारों ने परफॉर्म भी किया था.

AddText 09 19 03.49.44

खबरों के मुताबिक आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की कंपनी दुबई से चल रही थी.इन पर आरोप है कि वो नए यूजर्स को भर्ती करने, यूजर्स आईडी बनाने और गुमनाम बैंक खातों के एक जटिल नेटवर्क के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग में संलग्न होने के लिए एक ऑनलाइन खेल सट्टेबाजी एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर रहे थे.

IMG 20230802 WA00752
उद्घाटन मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को एकतरफा में 9 विकेट से हराया

आईसीसी पुरुष एकदिवसीय विश्वकप के उद्घाटन मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से मात दी है। गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 282/9 स्कोर कर विपक्षी टीम न्यूजीलैंड को जीत के लिए 50 ओवर में 283 रनों का लक्ष्य दिया।

IMG 20231001 WA0000

लेकिन कीवी बल्लेबाज डेवन कॉनवे (152) और रचिन रविंद्र (123) की विस्फोटक नाबाद शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 36.2 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को पा लिया।

IMG 20230708 WA00573

दूसरी पारी की शुरुआत में जब विल यंग शून्य पर आउट हो गए तो कीवी टीम गहरे दबाव में थी। लेकिन, डेवन कॉनवे ने रचिन रवींद्र के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी के साथ शीर्ष पर अपनी जगह बनाई। .डेवन कॉनवे ने इस विश्वकप का पहला शथक केवल 83 गेंदों पर लगाया। वहीं रचिन रविंद्र ने 82 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनका वनडे करियर का पहला शतक है। दोनों ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर धुलाई की।

अपनी शतकीय पारी जहां कॉनवे ने 121 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 19 चौके और 3 छक्के लगाए तो वहीं रचिन रविंद्र ने 96 गेंदें खेलीं और 11 चौके और 5 छक्के जड़े। सैम करन एकमात्र गेंदबाज रहे जिन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम की तरफ से विकेट लिया। मार्कवुड सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 5 ओवर के स्पेल में 55 रन दिए।

AddText 09 19 03.49.44

इससे पहले इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट ने टीम की ओर से सर्वाधिक रन 77 (86) बनाए और कप्तान बटलर ने 43 (42) रनों का योगदान दिया। रूट ने अपनी अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। जबकि न्यूजीलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए, ग्लेन और सेंटनर के खाते में दो-दो विकेट आए।

IMG 20230802 WA00752

वहीं बोल्ट और रचिन रविंद्र एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। अपनी कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के साथ विश्व कप के शुरुआती मैच में उतरने के बावजूद, न्यूजीलैंड डेथ ओवरों में गेंदबाजी करके इंग्लैंड को 50 ओवर 282/9 पर रोकने में सफल रहा। मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

इलाज के दौरान दुधमुहे बच्चे की मां की मौत.. परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप… विवादों में फिर घिरा एमजीएम

जमशेदपुर के साकची स्थित कोल्हान के इकलौते सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल के चिकित्सकों पर एक बार फिर से लापरवाही का आरोप लगा है. जहां रविवार की सुबह एक प्रसूता की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा. परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया.

IMG 20230920 WA0008

बताया जा रहा है कि सीतारामडेरा के नेहरू कॉलोनी की रहने वाली मालती देवी को प्रसव पीड़ा के बाद मंगलवार को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां महि जन्म दिया था. शनिवार तक सब कुछ ठीक-ठाक था. आज सुबह अचानक प्रसूता ने दम तोड़ दिया. परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर के इंजेक्शन देने के बाद अचानक महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद अचानक महिला का शरीर ठंडा पड़ गया और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

बताया जाता है कि महिला की यह पहली डिलीवरी थी. आपको बता दें कि पिछले सोमवार को ही एमजीएम अस्पताल के एनएसयूआई वार्ड में इलाजरत सीतारामडेरा के ही देवनगर की एक बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सक की बेरहमी से पिटाई कर डाली थी. जिसके बाद पूरे शहर के डॉक्टरों ने एकजुटता का परिचय देते हुए एमजीएम अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा बाधित कर दिया था. परिजनों की गिरफ्तारी और अस्पताल परिसर में पुलिस पिकेट बनाने के लिखित आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त किया था. अभी 2 दिन भा नहा बात की एक बार फिर से अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगने लगा है. वैसे मामला चाहे जो हो स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले का यह इकलौता सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल आए दिन विवादों से घिरा रहता है।

IMG 20230802 WA00752
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2 और बैंकों का लाइसेंस किया कैंसिल, कैश नहीं ले सकते ग्राहक, चेक करें नाम

भारतीय रिजर्व बैंक लगातार बैंकों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, जो नियमों को नहीं मानते। RBI ने 21 सितंबर को तिरुवनंतपुरम को अनंतशयनम सहकारी बैंक लिमिटेड का लाइसेंस कैंसिल कर दिया था।

IMG 20230920 WA0008

अब केंद्रीय बैंक ने दो अन्य बैंकों के लाइसेंस भी कैंसिल कर दिये हैं। उनके बैंकिंग कारोबार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आरबीआई के मुताबिक अगर बैंकों को अपने बैंकिंग कारोबार जारी रखने की इजाजत दी गई तो इससे आम जनता के हित प्रभावित होंगे। अब आरबीआई ने 2 और बैंकों का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है। इमें कर्नाटक का मल्लिकार्जुन पट्टाना सहकारी बैंक और यूपी के बहराइच का नेशनल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड शामिल है।

IMG 20230708 WA00573

RBI ने इस कारण कैंसिल किया लाइसेंस

आरबीआई ने कहा कि इन बैंकों के पास कैपिटल और कमाई की कैपेसिटी नहीं है। ये दोनों बैंक बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 की धारा 56 के सेक्शन 11 (1) और सेक्शन 22 (3) (D) के प्रावधानों का पालन करने में विफल रहे। ये बैंक अपनी फाइनेंशियल स्थिति के कारण ग्राहकों को पूरा पेमेंट करने में भी असमर्थ है। जिसके कारण RBI ने इन बैंकों की पब्लिक डीलिंग पर रोक लगा दी है।

AddText 09 19 03.49.44 1

ग्राहकों पर पड़ेगा असर

रिजर्व बैंक ने 22 सितंबर से मल्लिकार्जुन पट्टाना सहकारी बैंक नियामिता और नेशनल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के बैंकिंग कारोबार पर प्रतिबंध लगा दिया है। बैंक अब कैश नहीं ले सकता और न ही पेमेंट कर सकता है। जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम (DICGC) नियमों के तहत बैंक 5 लाख रुपये तक की अपनी जमा पर पैसा क्लेम करने के हकदार हैं।

IMG 20230802 WA00752
भारत निर्वाचन आयोग की टीम का झारखंड दौरा, सभी जिलों के डीसी के साथ करेगी बैठक, चुनाव की तैयारियों की होगी समीक्षा

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की टीम झारखंड आयी हुई है. टीम आज दिन भर तैयारियों की समीक्षा करेगी. रांचीः भारत निर्वाचन आयोग की टीम झारखंड दौरे पर है. वो गुरुवार रात यहां पहुंची है. आज टीम दिन भर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक करेगी. जिसमें राज्य से सभी जिलों के डीसी अपना प्रजेंटेशन देंगे.

IMG 20230920 WA0008

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग की तैयारी चल रही है. आयोग की टीम राज्यों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा कर रही है. इसी के तहत चुनाव आयोग का एक दल झारखंड में है. आज रांची के एक होटल में बैठक है. जिसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण से लेकर चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी ली जाएगी.

IMG 20230708 WA00573

चुनाव आयोग का यह दौरा काफी अहम है. आज होने वाली बैठक में जिलावार प्रजेंटेशन होगा. जिसमें उन जिलों के डीसी मतदाता सूची पुनरीक्षण के बारे में बताएंगे. इसके अलावा तैयारियों की समीक्षा करेंगे. कहा जा रहा है कि आयोग के अधिकारी फील्ड विजिट भी कर सकते हैं. पहले चुनाव आयोग का दौरा 16 और 17 अगस्त को प्रस्तावित था, लेकिन किसी कारण से स्थगित हो गया था. बैठक में चुनाव से जुड़े कुछ बुकलेट्स का विमोचन भी किया जा सकता है.

AddText 09 19 03.49.44 1

बता दें कि बैठक आज(22 सितंबर) सुबह 10 बजे से होगी. इसमें भारत निर्वाचन आयोग के सीनियर डिप्टी कमिश्नर डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा के साथ-साथ डिप्टी कमिश्नर नीतेश व्यास, मनोज कुमार साहु, प्रिंसिपल सेक्रेट्री अरविंद आनंद, अंडर सेक्रेट्री तनुज कुमारी और सेक्शन ऑफिसर देवश कुमार मौजूद रहेंगे. बैठक में पूर्वी सिंहभूम के डीसी मंजूनाथ भजंत्री शामिल नहीं होगे, उन्हें आयोग ने चुनावी कार्यों से अलग रखने का निर्देश दे रखा है, उनकी जगह कोई और पदाधिकारी शामिल होगा.

IMG 20230802 WA00752
झारखंड में गरीबों का मोहभंग हो रहा है पेट्रोल सब्सिडी योजना से, एक लाख से अधिक बाहर, लाभुक केवल 8 हजार

झारखंड सरकार की ओर से शुरू की गयी पेट्रोल सब्सिडी योजना से गरीबों का मोहभंग होता जा रहा है. अब तक एक लाख से अधिक गरीब बाहर हो गये हैं. आलम यह है कि अगस्त 2023 में सिर्फ आठ हजार गरीबों ने इस योजना का लाभ लिया.

IMG 20230920 WA0008

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से राहत दिलाने के लिए झारखंड सरकार ने जनवरी 2022 में राशन कार्डधारियों को पेट्रोल पर 25 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी देने की योजना शुरू की थी. इसके बावजूद लगातार सब्सिडी लेनेवालों की संख्या घटती जा रही है.

IMG 20230708 WA00573

राज्य में पेट्रोल की कीमत लगभग 100 रुपये होने के बावजूद राशनकार्डधारी इस योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं. जनवरी 2022 में जहां पेट्रोल सब्सिडी लेने वालों की संख्या 1.15 लाख थी, जो अगस्त 2023 में आठ हजार तक सिमट कर रह गयी है. सरकार ने पेट्रोल सब्सिडी योजना शुरू करने के बाद री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की है. योजना के लाभ लेने वाले को हर माह री-रजिस्ट्रेशन कराना है. लाभुकों को प्रत्येक माह विभागीय पोर्टल या ऐप पर जाकर री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है.

AddText 09 19 03.49.44 1

खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को भी सरल बनाया. साथ ही योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया, लेकिन इसका कोई सकारात्मक प्रभाव देखने को नहीं मिला है. सरकार की ओर से जब जनवरी 2022 में योजना शुरू की गयी थी, तो 1,45,197 लोगों ने सब्सिडी के लिए आवेदन दिया था. इसमें से 1,15,536 आवेदन स्वीकृत करने के बाद इन्हें 10 लीटर तक के पेट्रोल पर 25 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी प्रदान की गयी. फरवरी में 73,493 लोगों ने आवेदन, जिसमें 55,223 के आवेदन स्वीकृत हुए. वहीं 11,879 लोगों ने री-रजिस्ट्रेशन कराया था. इसके बाद से लगातार लाभुकों की संख्या घटती गयी. पेट्रोल सब्सिडी योजना को शुरू हुए मात्र डेढ़ वर्ष हुए हैं.

IMG 20230802 WA00752
राज्यसभा में सर्वसम्मति से पास हुआ महिला आरक्षण बिल, विरोध में कोई वोट नहीं पड़ा

लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम गुरुवार को पारित हो गया। इस बिल के विरोध में कोई वोट नहीं पड़ा।

यानी बिल के समर्थन में सभी 215 वोट पड़े। अब यह बिल राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। उनकी मंजूरी मिलते ही यह कानून बन जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण मिलेगा।लोकसभा में भी पारित हुआ बिल

IMG 20230919 WA0000

इससे पहले, बुधवार को महिला आरक्षण बिल लोकसभा में दो तिहाई बहुमत से पारित हुआ, जिसमें महिलाओं को चुनाव लड़ने के लिए 33% का आरक्षण का प्रावधान है। इस बिल को लेकर मतदान पर्चियों के जरिए किया गया। निचले सदन में बिल के पक्ष में 454 और खिलाफ में 2 मत डाले गए। इस विधेयक का कांग्रेस, सपा, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने समर्थन किया।

IMG 20230708 WA00573

PM मोदी ने जताया आभार

सदन में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस बिल पर दो दिनों से अहम चर्चा हो रही है। सभी साथियों ने सार्थक चर्चा की है। भविष्य में भी इस चर्चा का एक-एक शब्द हमारी यात्रा में काम आने वाला है। हर शब्द का अपना मूल्य है, महत्व है। इस बिल का समर्थन करने के लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं। यह इससे देश के जन-जन में आत्मविश्वास पैदा करेगा। सभी सांसदों और दलों ने बहुत अहम भूमिका निभाई है। सभी सांसदों से अनुरोध है कि सर्व सम्मति से इसे पास करें।

AddText 09 19 03.49.44 1

तुरंत लागू करें बिल

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जन खरगे ने कहा कि मैं दिल से इस बिल को पूर्ण समर्थन देता हूं। इंडिया गठबंधन के दल भी इसे सपोर्ट करते हैं। उन्होंने कहा, इस बिल को अभी लागू किया जाना चाहिए। हम बिना कोई शर्त समर्थन दे रहे हैं। इसमें परिसीमन और जनगणना की कोई जरूरत नहीं है। कृषि बिल भी तो पास किया गया था, नोटबंदी की थी, तो इसी भी कर सकते हैं।

IMG 20230802 WA00752

OBC को भी दें आरक्षण
खरगे ने OBC महिलाओं को आरक्षण देने की मांग की। उन्होंने कहा, “महिला आरक्षण बिल में OBC के लिए भी आरक्षण नहीं है। आप इसमें संशोधन कर सकते हैं, OCB को आरक्षण दे सकते हैं। आप OCB महिलाओं को पीछे क्यों छोड़ रहे हैं? क्या आप उन्हें साथ नहीं लेना चाहते? आप साफ कीजिए कि इस बिल को कब लागू करने वाले हैं, हमें तारीख और साल बताइए।

समर्थन में 454, विरोध में सिर्फ 2… महिला आरक्षण बिल पास, ऐतिहासिक विधेयक पर लोकसभा ने लगाई मुहर

लोकसभा में दो दिन तक चली लंबी बहस के बाद महिला आरक्षण विधेयक पर मुहर लग गई है. दो तिहाई बहुमत से इस बिल को पारित कर दिया गया है. विधेयक के पक्ष में 454 वोट पड़े, जबकि इसके विरोध में 2 मत पड़े.

लोकसभा और राज्यसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले नारी-शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में ज्यादातर दलों का समर्थन मिला. इससे पहले दिन में हुई चर्चा में विपक्षी दलों ने विधेयक में ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान करने और बिना परिसीमन के ही कानून लागू करने की मांग की. कांग्रेस पार्टी ने विधेयक को राजीव गांधी का सपना बताया तो टीएमसी ने ममता बनर्जी को विधेयक की जननी करार दिया. सभी विपक्षी दलों ने विधेयक का स्वागत भी किया. (जारी…)

IMG 20230919 WA0000

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा से विधेयक पास होने के बाद ट्वीट किया कि इस अभूतपूर्व समर्थन के साथ लोकसभा में संविधान (128वां संशोधन) विधेयक 2023 पारित होने पर खुशी हुई, मैं सभी पार्टियों के सांसदों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस विधेयक के समर्थन में मतदान किया. (जारी…)

IMG 20230625 WA0000

वहीं, महिला आरक्षण कानून तुरंत लागू नहीं करने के आरोप पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देते हुए सभी दलों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन की अपील की. अमित शाह ने कहा कि बिना जनगणना और परिसीमन के किसी सीट को रिज़र्व करना संभव नहीं है. अमित शाह ने संकेत दिए कि प्रक्रिया पूरी होने में इतना समय लगेगा कि कानून 2029 से पहले लागू नहीं हो पाएगा. (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44

महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के सचिव पद पर तैनात अफसरों में अन्य पिछड़ा वर्ग के अफसरों की तैनाती नहीं होने का सवाल उठाया. राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी के 85 सांसद ओबीसी, प्रधान मंत्री ओबीसी, 29 केंद्रीय मंत्री ओबीसी और देश भर की विधानसभाओं में करीब 27 प्रतिशत से अधिक बीजेपी विधायक भी ओबीसी समुदाय के हैं.

IMG 20230802 WA00751

उधर, महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान AIMIM ने मुस्लिम महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की. बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने कहा कि महिला आरक्षण कानून में एससी-एसटी वर्ग की महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण में अलग से कोटा दिया जाए.

झारखंड : डीजीपी ने जारी किया आदेश, कहा- अपने स्तर से मीडिया से संवाद न करें पुलिस अधिकारी

झारखंड पुलिस की मीडिया नीति से संबंधित आदेश डीजीपी अजय कुमार सिंह ने जारी किया है. इसमें कहा गया है कि अब पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी द्वारा मीडिया से संवाद नहीं किया जाएगा.

आदेश जारी करने का उद्देश्य बताया गया है कि पुलिस विभाग की नीति है कि उस समय मीडिया को संबंधित सूचना सही समय पर उपलब्ध कराई जाए, जब अनुसंधान की प्रक्रिया प्रतिकूल रूप से बाधित न हो या पुलिस अभियान में बाधा न उत्पन्न हो या फिर पुलिसकर्मियों की सुरक्षा खतरे में ना हो.पीड़ित या अभियुक्त के कानूनी और मूलभूत अधिकारों का हनन न हो. इससे राष्ट्रीय हितों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े.
प्रत्येक जिला कार्यालय में मीडिया सेल की शाखा होगी
कहा गया है कि पुलिस मुख्यालय के लिए डीजीपी या उनके द्वारा प्राधिकृत पुलिस प्रवक्ता ही पुलिस से संबंधित मीडिया को जानकारी दे सकेंगे. प्रत्येक जिला के कार्यालय में एक मीडिया सेल की शाखा होगी, जिसके प्रभारी मुख्यालय स्थित एएसपी या डीएसपी होंगे. जिलों में एसपी द्वारा या प्रभारी मीडिया से द्वारा संबंधित जानकारी मीडिया को दी जा सकेगी.

IMG 20230625 WA0000

Ranchi : झारखंड पुलिस की मीडिया नीति से संबंधित आदेश डीजीपी अजय कुमार सिंह ने जारी किया है. इसमें कहा गया है कि अब पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी द्वारा मीडिया से संवाद नहीं किया जाएगा. आदेश जारी करने का उद्देश्य बताया गया है कि पुलिस विभाग की नीति है कि उस समय मीडिया को संबंधित सूचना सही समय पर उपलब्ध कराई जाए, जब अनुसंधान की प्रक्रिया प्रतिकूल रूप से बाधित न हो या पुलिस अभियान में बाधा न उत्पन्न हो या फिर पुलिसकर्मियों की सुरक्षा खतरे में ना हो.पीड़ित या अभियुक्त के कानूनी और मूलभूत अधिकारों का हनन न हो. इससे राष्ट्रीय हितों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े.

IMG 20230919 WA0000

कहा गया है कि पुलिस मुख्यालय के लिए डीजीपी या उनके द्वारा प्राधिकृत पुलिस प्रवक्ता ही पुलिस से संबंधित मीडिया को जानकारी दे सकेंगे. प्रत्येक जिला के कार्यालय में एक मीडिया सेल की शाखा होगी, जिसके प्रभारी मुख्यालय स्थित एएसपी या डीएसपी होंगे. जिलों में एसपी द्वारा या प्रभारी मीडिया से द्वारा संबंधित जानकारी मीडिया को दी जा सकेगी.

IMG 20230802 WA00751
वर्ल्ड कप2023 के लिए ऑफिशियल एंथम सॉन्ग रिलीज, रणवीर सिंह और प्रीतम ने दिखाया क्रिकेट का जलवा

इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले आईसीसी विश्व कप 2023 में बस कुछ ही दिन बाकी हैं. इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बुधवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर मेगा क्रिकेट इवेंट के आधिकारिक एंथम रिलीज कर दिया है.

IMG 20230625 WA0000

जिसकी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. इस एंथम का नाम ‘दिल जश्न बोले’ है, जिसे लोकप्रिय संगीतकार प्रीतम ने तैयार किया है.

IMG 20230919 WA0000

इसमें अभिनेता रणवीर सिंह हैं. वीडियो में देख जा सकता है की रणवीर सिंह ने नेवी ब्लू शर्ट, मैरून रंग का ब्लेज़र और मैचिंग हैट पहने हुए हैं. बैकग्राउंड में अलग-अलग देशों की जर्सी पहने फैंस को देखा जा सकता. बता दें की विश्व कप का शुरुवात 5 अक्टूबर से होगा. पहला मैच गत विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा. वहीं भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुवात ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर से करेगी. इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान भी हो गया है. वहीं भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महामुक़बाला 14 अक्टूबर को होगा.

IMG 20230802 WA00751
error: Content is protected !!