एक नई सोच, एक नई धारा

20854eb5f86eefdd174670e8b2438ebe5de35697193090285d3e10a7b36570dc.0
चोरी के मामले में दो नाबालिग समेत चार लोग गिरफ्तार,सिदगोड़ा में 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बिक्री करते युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना पुलिस ने 30 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक शशिकांत कुमार सिंह उर्फ राजा सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. शशिकांत सिंह बिहार के भोजपुर जिला के उदंतनगर थाना क्षेत्र के उदंतनगर का रहने वाला है. पुलिस को सूचना मिली थी कि एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान के पास गांजा बेचा जा रहा है. इसी पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मोटरसाइकिल पर बैठकर शशिकांत कुमार गांजा बेच रहा था. उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है. इसी तरह पुलिस ने सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के जाहेर टोला के पास से रूपेश कुमार मुखी की चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है.

इस संबंध में घाटशिला पुलिस ने प्रसेनजीत पातर और नीतीश भगत को गिरफ्तार कर दो मोटरसाइकिल बरामद की थी और दोनों आरोपियों को जेल भेजा था. इसी मामले में विश्वजीत गोराई और रोहित भाई को भी छापामारी कर सिदगोड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों को जेल भेजा गया है. विश्वजीत गोराई बारीडीह रहने वाला है. जबकि, रोहित बिरसानगर बी ब्लॉक का रहने वाला है. इसके अलावा, घाटशिला थाना पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो किशोर को पकड़ा है. किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है.

IMG 20230222 WA0030
भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने किया तीसरी धारा का शुभारंभ
IMG 20230222 WA0030

आज तीसरी धारा न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा धनबाद प्रभारी अभय सिंह के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। उन्होंने ने न्यूज़ पोर्टल को मोबाइल के माध्यम से खोलकर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
मीडिया का कार्य निर्भीक होकर सच को जनता के सामने प्रस्तुत करने का दायित्व होता है और मैं तीसरी धारा के सम्पादक एवं पूरी टीम से उम्मीद करता हूँ कि वह निर्भीक होकर निष्पक्ष ख़बर को प्रसारित करेंगे और जनता के समक्ष सच को प्रस्तुत करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू, तीसरी धारा के सम्पादक कुमार गौरव एवं तीसरी धारा के सदस्य मौजूद थे।

IMG 20230222 WA0029
error: Content is protected !!