जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सांसद विद्युत वरन महतो के कार्यालय के समक्ष कांग्रेस एवं भाजपा कार्यकर्ता आपस मे भिड़ गए. नौबत हाथापाई तक आ गई. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. वैसे इसके बाद तमाम कांग्रेसी सांसद कार्यालय के समक्ष धरने बैठ गए.
बता दें कि त्रिपुरा में कांग्रस के प्रभारी डॉ अजय कुमार के ऊपर हुए हमला एवं बढ़ती महंगाई के खिलाफ रविवार को कांग्रेसी कार्यकारी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में सांसद कार्यालय के समक्ष धरना- प्रदर्शन को लेकर जुटे थे. दूसरी तरफ भाजपा के कार्यकर्ता भी इस दौरान सामने आ गए. काफ़ी देर तक दोनों तरफ से नारेबाजी हुई. जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प हुई. काफ़ी देर तक यह झड़प चली. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को अलग कराया. वैसे इसके बाद तमाम कांग्रेसी सांसद कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए हैं.
जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत कुम्हारपाड़ा में कार पर सवार अपराधियों के द्वारा शुक्रवार की रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत का माहौल कायम है। इस फायरिंग में दीपक सिंह नामक व्यक्ति को गोली लगने की बात बताई जा रही है। गोली चलाने के बाद अपराधी फरार होने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। दीपक को तीन गोलियां लगने की बात बताई जा रही है। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा टीएमएच में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनारी बैरझाबड़ा निवासी दीपक सिंह सिनेमा मैदान के पास गोल चक्कर पर खड़े थे। इसी दौरान कार सवार अपराधी मौके पर पहुंचे और दीपक पर निशाना साधते हुए गोली चलाई। जिससे दीपक वहीं गिर पड़ा।
रेगुलर रेल सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से एक बड़ी खबर सामने आई है. अगर आप हमेशा रेल यात्रा करते है और आज भी आप रेल यात्रा करने वाले है तो यह खबर आपके लिए है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय रेलवे के मुताबिक, आज के दिन 11 मार्च को रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम को पांच घंटे के लिए बंद रखा जाएगा.इस दौरान रेल टिकट बुकिंग समेत रेलवे से संबंधिक कई सेवाएं बंद रहेगी. जानकारी के अनुसार, डेटाबेस कम्प्रेशन के लिए आज के दिन पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (Passenger Reservation System) को बंद रखा जाएगा.
जानें पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम बंद होने का समय
रेलवे की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय रेलवे आज यानी 11 मार्च की रात करीब 11:45 बजे से 12 मार्च की सुबह करीब 4:45 बजे तक रिजर्वेशन सिस्टम को अस्थायी रुप से बंद रखा जाएगा. इस दौरान रेल टिकट बुकिंग का कार्य भी बंद रहेगा. इसके साथ ही रेल यात्रियों को आईवीआरएस (IVRS) / टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (इंक्वायरी नंबर 139) के जरिये दूसरे अन्य ट्रेनों से संबंधित जानकारी मिलने में भी समस्याएं आने की संभावना है.
जानें किन सेवाओं पर पड़ेगा खास असर
अगर आपको 12 मार्च के लिए टिकट बुक कराना है तो आप अपने इस काम को पहले ही पूरा कर लें. कहीं ऐसा ना हो कि टिकट बुक करते समय आपको कोई परेशानी हो. पांच घंटों के लिए पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) बंद होने पर आपको ऑनलाइन रेल टिकट बुकिंग, ऑनलाइन रिटायरिंग रूम बुकिंग समेत रेलवे से संबंधित पूछताछ जैसी कई सेवाएं प्राप्त करने में समस्या आ सकती है. इससे बचने के लिए रेलवे से संबंधित अपने सभी काम आप पहले ही प्लान कर लें.
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी मुस्कान परवीन ने अपने नाम से फ्लिपकार्ट के माध्यम से एक रियलमी कंपनी का लैपटॉप का बुकिंग 26 फरवरी को करायी थी. लेकिन लैपटॉप खराब निकली. लैपटॉप का रिप्लेसमेंट के नाम पर साइबर बदमाशों पांच बार में उनकी मां की बैंक खाते से उड़ा ली 1 लाख 33 हजार 611 रूपए तब जाकर मामला बिष्टुपुर साइबर थाने तक पहुंची. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई हैं. मुस्कान का कहना था कि वह 26 फरवरी को फ्लिपकार्ट के माध्यम से रियलमी कंपनी का एक लैपटॉप बुकिंग करवाया था. लेकिन इस बीच उनकी तबीयत खराब होने से जमशेदपुर लौट आई. लैपटॉप में काम करना चाहती पर लैपटॉप चालू नहीं हुआ. लैपटॉप खराब निकला तो उन्होंने कंपनी से सम्पर्क साधा तो कोई रिस्पांस नहीं मिला. तब उन्होंने ट्विटर पर मैसेज भेजा।तब कंपनी की ओर से मैसेज भेज कर कहा कि लैपटॉप रिप्लेसमेंट कर लेंगे नहीं तो रूपए लौटा देंगे.
मैसेज के माध्यम से एक टोल फ्री नंबर भी भेजा गया. क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड करने के बाद फ्लिपकार्ट सपोर्ट में उनकी सारी डिटेल्स मांगा गया. डिटेल्स में मोबाइल नंबर, डेविड कार्ड का फोटो कॉपी, ऑर्डर आईडी एवं ईमेल आईडी मांग लिया. यह भी पूछा गया कि मोबाइल नंबर किस बैंक एकाउंट से रजिस्टर हैं. तब मुस्कान ने बता दी कि मोबाइल नंबर उनकी मां के एसबीआई एकाउंट से लिंक हैं. मोबाइल नंबर मां के बैक एकाउंट से लिंक होने पर उनकी मां का सारा डिटेल्स मांग गया. सारा विवरणी भेजने पर पांच बार में 37999, 50292, 10160,10160 और 25 000 कुल 1 लाख 33 हजार 611 रूपये की अवैध निकासी हो गई.
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा में न्यू कॉलोनी हिंदी मीडियम स्कूल के पास गुरुवार की शाम एक युवती से चेन की छिनताई हुई है. युवती अपने घर की तरफ जा रही थी. तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और गले से झपट्टा मारकर चेन छीन कर फरार हो गए. बताते हैं कि पुलिस से मामले की शिकायत कर दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को स्थित लोयोला स्कूल के लेखापाल (एकाउंटेंट) फादर जेराल्ड रवि डिसूजा के खिलाफ बिरसानगर थाने में 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। एसएस इंटरप्राईजेज के मालिक के वेणु गोपाल ने यह मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज होने के बाद बिरसानगर पुलिस इसकी जांच कर रही है. घटना के संबंध में के वेणुगोपाल के अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बताया कि वेणु गोपाल वर्ष 2014 से लोयोला स्कूल में निर्माण कार्य से जुड़े रहे हैं। पहले कभी कोई समस्या नहीं हुई थी. लेकिन पिछले कुछ समय से उनके साथ गलत हो रहा है. प्राथमिकी के मुताबिक, हुरलुंग लोयोला में पिछले साल जुलाई में कुछ निर्माण कार्य करने के बाद वेणुगोपाल ने 53 लाख 30 हजार का बिल दिया जिसका भुगतान नहीं किया गया।
लेखापाल की तरफ से कहा गया कि काली ईंट की जगह लाल ईंट लगानी होगी. प्राथमिकी में लिखा है कि वेणुगोपाल ने काली ईंट हटाकर लाल ईंट लगाई जिससे 18 लाख का उन्हें नुकसान हो गया. बावजूद इसके भुगतान की बारी आने पर उन्हें 14 लाख 39 हजार ही दिए गए. बकाया 38 लाख का भुगतान नहीं किया गया। इतना ही नहीं लोयोला स्कूल के कैंपस में वेणुगोपाल ने अपना एक गोदाम बनाया था जिसमें 20 लाख का सामान रखा था। वेणुगोपाल का आरोप है कि उस गोदाम को भी हड़प कर काम के लिए दूसरे ठेकेदार को रख लिया गया है.। इस प्रकरण से 2022-23 के बीच वेणुगोपाल को कुल 76.90 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। वेणुगोपाल ने बिरसानगर पुलिस से लोयोला स्कूल के लेखापाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत लक्ष्मीनगर जाने वाले सड़क के समीप सो रहे एक गरीब को बीती रात कार वाले ने धक्का मार दिया. धक्का मारने के बाद कार गुन्टी से जा टकराई. जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने कार चालक को पकड़ लिया. वहीं घटना में गरीब साजिद (50) का पैर टूट गया.
कार में चार युवक सवार थे. जो उस गरीब को उठाकर इलाज के लिए एमजीएम ले जाने की बात कहकर कार लेकर वहां से चले गए. वही जिस जगह पर घटना हुई है वहां पीसीआर वैन भी थी. जो उस कार के पीछे-पीछे गयी. लेकिन गुरुवार सुबह जब उस व्यक्ति का कुछ भी पता नहीं चला तो स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया.स्थानीय लोगों ने मिलकर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम होता देख बर्मामाइंस थाना प्रभारी अजय तिवारी ने लोगों को समझा जिसके बाद लोगों ने जाम हटाया. थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त कार का पता चल चुका है जिसकी जांच चल रही है.
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने बुधवार शाम को घोषणा की कि उनके देश और भारत सरकार ने ऑस्ट्रेलिया-भारत शिक्षा योग्यता मान्यता मैकेनिज्म को अंतिम रूप दे दिया है।
अल्बनीस ने एक कार्यक्रम में आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया का डीकिन विश्वविद्यालय गुजरात के गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में एक अंतरराष्ट्रीय शाखा परिसर स्थापित करेगा।
उन्होंने कहा कि ‘हमारे द्विपक्षीय शिक्षा संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने ऑस्ट्रेलिया-भारत शिक्षा योग्यता मान्यता तंत्र को अंतिम रूप दे दिया है।
भारतीय डिग्री को ऑस्ट्रेलिया में मान्यता
पीएम अल्बनीस ने कहा कि नए मैकेनिज्म का मतलब है कि यदि आप एक भारतीय छात्र हैं और ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहे हैं या अध्ययन कर चुके हैं, तो आपकी कड़ी मेहनत से अर्जित डिग्री को घर लौटने पर मान्यता दी जाएगी. यदि आप ऑस्ट्रेलिया में बड़ी संख्या वाले भारतीय प्रवासियों के समूह (500,000 और इसका बढ़ना जारी है) के सदस्य हैं, तो आप अधिक आत्मविश्वास महसूस करेंगे कि आपकी भारतीय योग्यता को ऑस्ट्रेलिया में मान्यता दी जाएगी।
व्यापक और महत्वाकांक्षी व्यवस्था
अल्बनीज ने कहा कि यह किसी भी देश के साथ भारत द्वारा स्वीकृत सबसे व्यापक और महत्वाकांक्षी व्यवस्था है. इसने भारतीय छात्रों को नवीन और अधिक सुलभ शिक्षा प्रदान करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा प्रदाताओं के लिए व्यावसायिक अवसरों का मार्ग प्रशस्त किया. यह शिक्षा संस्थानों को एक दूसरे के साथ साझेदारी करने के नए तरीकों पर विचार करने के लिए एक ठोस आधार प्रदान करता है।
विदेशी पर्यटकों (Foreign Tourists) के लिए भारत एक आकर्षक गंतव्य है. अमेरिका और यूरोप समेत तमाम अन्य देशों से लाखों पर्यटक हर साल भारत घूमने-फिरने आते हैं.
अब इन पर्यटकों के लिए भारत में घूमना-फिरना और शानदार अनुभव होने वाला है. सरकार अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था जीएसटी में एक बहुप्रतीक्षित बदलाव करने जा रही है, जिससे विदेशी पर्यटकों को ठीक-ठाक बचत होगी.
लंबे समय से हो रही है मांग
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक ताजा खबर के अनुसार, विदेशी पर्यटकों को भारत में की गई खरीदारी पर जीएसटी रिफंड देने के लंबे समय से अटके प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिल सकती है. काफी समय से ऐसी मांग उठती आई है कि विदेशी पर्यटकों को भारत में की गई खरीदारी पर चुकाए गए माल एवं सेवा कर का रिफंड दिया जाना चाहिए. अब सरकार इस जल्दी ही अमलीजामा पहनाने की तैयारी में है.
पर्यटकों को होगा ये लाभ
खबर में मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को जीएसटी रिफंड दिए जाने की प्रक्रिया और इसके नियम तय करने के लिए जल्द काम शुरू होगा. सूत्रों ने यह भी बताया है कि इस बदलाव को सरकार अगले साल की शुरुआत ये लागू कर सकती है. इसका मतलब हुआ कि साल 2024 से विदेशी पर्यटकों के लिए भारत घूमना सस्ता हो जाएगा.
कई देशों में पहले से लागू
आपको बता दें कि अमेरिका समेत कई देशों में पहले से ही विदेशी पर्यटकों के लिए इस तरह की व्यवस्था लागू है. अमेरिका की बात करें तो वहां कोई भी विदेशी पर्यटक अन्य आम खरीदारों की तरह शॉपिंग पर स्थानीय करों का भुगतान करता है, लेकिन उन्हें वापसी के समय चुकाए गए करों का रिफंड मिल जाता है. जब ऐसे विदेशी पर्यटक अमेरिका से अपने देश लौट रहे होते हैं, तब उन्हें एयरपोर्ट पर रिफंड दे दिया जाता है.
अभी तय नहीं है प्रक्रिया
भारत में भी एकीकृत जीएसटी अधिनियम के तहत इस बारे में प्रस्ताव किया गया है. अधिनियम के तहत प्रस्ताव है कि अगर कोई विदेशी पर्यटक भारत में खरीदारी करता है और खरीदी गई चीजों को अपने साथ वापस लेकर जाता है, ऐसी स्थिति में उसे चुकाए गए अप्रत्यक्ष कर रिफंड कर दिए जाएंगे. हालांकि इसे लेकर समस्या ये है कि अभी तक जीएसटी रिफंड के इन मामलों के लिए नियम निर्धारित नहीं किए गए हैं और न ही इनकी प्रक्रिया तैयार की गई है. सूत्रों का कहना है कि अब चूंकि नई कर व्यवस्था यानी जीएसटी की प्रणाली ठीक-ठाक स्थिर हो चुकी है, तो कई सालों से अटके चुनिंदा सुधारों में से एक विदेशी पर्यटकों को रिफंड को मूर्त रूप देने पर विचार हो रहा है.
इस तरह से होगा अमल
विदेशी पर्यटकों को जीएसटी रिफंड करने का प्रस्ताव सबसे पहले जीएसटी काउंसिल के पास जाएगा. काउंसिल से इसकी प्रक्रिया और नियमों को अंतिम रूप मिलेगा. इसके बाद प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा जाएगा, जहां इसके ऊपर अंतिम मुहर लगेगी. सूत्रों का कहना है कि जब सरकार इस पर अंतिम मुहर लगा देगी, उसके बाद केंद्र व राज्यों के जीएसटी प्राधिकरण बदलाव पर धीरे-धीरे अमल करने को प्राथमिकता दे सकते हैं. इसे पूरी तरह से अमल में लाने से पहले प्रायोगिक तौर पर लागू किया जा सकता है.
पटना के राजीव नगर क्षेत्र के नेपालीनगर के झोपड़पट्टी में आग लगने से अफरातफरी मची हुई है। इस दौरान कई झोपड़ियां आग के हवाले हो गई। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुँच चुकी है और आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में लगी हुई है। आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। ख़बर मिलने तक कई झोपड़ियां आग में जलकर खाक हो गयी। आग की लपटों ने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया।
वहीं स्थानीय लोग भारी संख्या में मौके पर मौजूद दिखे। आगजनी की इस घटना के बाद आशियाना-दीघा रोड पर राजीव नगर थाने के पास जमकर हंगामा भी किया गया। वहीं इस घटना की चपेट में आकर किसी तरह के जान-माल की क्षति हुई या नहीं, इसका खुलासा अभी बाकी है। लोगों के माध्यम से यह सुनने को आया है कि आग लगने के बाद अंदर रखे गैस सिलेंडर भी इसकी जद में आए और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।