एक नई सोच, एक नई धारा

n6071850681715331531153b8557cd4162a02cb3050841efb9ac011647ae8abdb567371da43843e154e6210
अंतरिम बेल से शुरू होगी गलत परंपरा, चुनाव प्रचार मौलिक अधिकार नहीं, सुप्रीम कोर्ट में ED का हलफनामा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी पूरे प्रयास में है कि सीएम किसी तरह जेल से बाहर आ जाएं वहीं ED ने अब कोर्ट के सामने हलफनामा पेश कर बेल ना देने के पक्ष में तर्क दिए हैं। ईडी का कहना है कि अंतरिम बेल से गलत परंपरा शुरू हो जाएगी और चुनाव प्रचार मौलिक अधिकार नहीं है कि किसी को इस बिना पर बेल दे दी जाए।

IMG 20240309 WA00281

ED ने क्या कहा?

ईडी ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत का विरोध किया। सुप्रीम कोर्ट में दायर एक हलफनामे में जांच एजेंसी ने कहा कि चुनाव प्रचार मौलिक अधिकार नहीं है। दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने से एक दिन पहले आज ईडी की उप निदेशक भानु प्रिया ने हलफनामा दायर किया है।

IMG 20240309 WA00271

इस हलफनामे में कहा गया है, “चुनाव के लिए प्रचार करने का अधिकार मौलिक, संवैधानिक या कानूनी अधिकार नहीं है। ईडी की जानकारी के अनुसार, किसी भी राजनीतिक नेता को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत नहीं दी गई है, भले ही वह चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार न हो।”

IMG 20240309 WA00261

‘गलत परंपरा शुरू हो जाएगी’

ED ने यह भी दलील दी कि अगर किसी राजनेता को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी जाती है तो उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता और न्यायिक हिरासत में नहीं रखा जा सकता। ईडी ने कहा, “पिछले तीन सालों में लगभग 123 चुनाव हुए हैं और अगर चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी जाती है तो किसी भी राजनेता को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है और न्यायिक हिरासत में नहीं रखा जा सकता है क्योंकि चुनाव पूरे साल होते हैं।” ईडी ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल को अगर चुनाव प्रचार के लिए जमानत दी जाती है तो यह असमानता के दायरे में आएगा।

IMG 20240510 WA0009
मानगो के टैंक रोड़ में भीषण आग से दो होटल जल कर हुआ खाक, आठ लाख रुपए के नुकसान का अनुमान
IMG 20240510 WA0008

जीवन यापन हेतु आपदा मंत्रालय से मिले मुआवजा — विकास सिंह
मानगो टैंक रोड़ स्थित बीती रात दो होटल जलकर राख हो गए । सूचना मिलते ही मौके में भाजपा नेता विकास सिंह मौके में पहुंचकर मामले की जानकारी लिया मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को होटल के मालिक शिबू पाल एवं झंटु मोदक ने बताया की प्रातः 3:30 बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दिया कि उनके होटल में आग लग गई भागे भागे जब वें लोग होटल में जाकर देखा तो पुरे होटल को आग अपने चपेट में ले लिया था आनन फानन में लोगों ने दमकल गाड़ी को फोन किया दमकल गाड़ी मौके में डेढ़ घंटे लेट से पहुंची जिससे पुरा होटल जलकर राख हो चुका था एक तिनका भी नहीं बच पाया सारा सामान जलकर राख हो गया आपकी धमक इतनी तेज थी कि होटल में रखें एल्युमिनियम के बर्तन पिघल कर पानी का रूप धारण कर लिया था ।

IMG 20240309 WA00281

शिबू पाल एवं झंटु मोदक ने नम आंखों से भाजपा नेता विकास सिंह को बताया की आग ने उनका रोजगार छीन लिया है अब उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। पंद्रह वर्षों से खाना नाश्ता का होटल चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले होटल संचालक आग लग जाने के कारण आज सड़क पर आ गए हैं । होटल के संचालकों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि देर रात पूरी तरह चुल्ले की भट्टी को बंद कर वे अपने घर गए थे आग कैसे लगा कुछ समझ में नहीं आ रहा है।मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय थाना को मामले की जानकारी देकर मामले का सत्यापन कर आग लगने के कारण को पता करने की बात कही । विकास सिंह ने कहा कि स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य मंत्री के साथ-साथ आपदा मंत्री भी है आपदा विभाग से उचित मुआवजा अग्नि पीड़ितों को मिलना चाहिए जिससे दोबारा अपने कारोबार को चालू अपने जीवन आसानी से जी सके ।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240509 WA0017
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट मतदान केन्द्र व स्ट्रॉन्ग रूम तथा विभिन्न कोषांगों का किया औचक निरीक्षण
IMG 20240509 WA0016

जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने एसडीओ कार्यालय धालभूम व आईटीडीए कार्यालय में बनाये गए पोस्टल बैलेट मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान उन्होने मतदान केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं को देखा, अधिकारी व कर्मचारियों से जानकारी ली। साथ ही मतदान केन्द्र पर भीड़ को देखते हुए निर्देशित किया कि महिला-पुरूष को अलग-अलग लाइन में खड़ा करें, हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को गाइड करें।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

विदित हो कि चुनाव व आवश्यक ड्यूटी में लगाये गए अधिकारी व कर्मी जिनके संसदीय क्षेत्र में चौथे चरण में लोकसभा चुनाव होना है, वे अपने मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट से कर रहे। इसके पश्चात जिले के वरीय पदाधिकारियों ने उद्योग केन्द्र स्थित पोस्टल बैलेट स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण कर मतदान पश्चात पोस्टल बैलेट के रखरखाव का जायजा लिया।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240509 WA0014
पासवा प्रदेश अध्यक्ष ने स्कूलों को खोलने की मांग को लेकर प्रभारी शिक्षा सचिव से की मुलाकात

जमशेदपुर : पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक दुबे ने प्रभारी शिक्षा सचिव उमाशंकर से मुलाकात कर राज्य के सभी विद्यालयों को खोलने की मांग की. उन्होंने कहा की मौसम अभी सामान्य हो गया है और कुछ दिनों के बाद विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी होने वाली है. उन्होंने कहा की ऐसे में बच्चो की शिक्षा पर खराब असर पड़ रहा है. अगर गर्मी बढ़ती भी है तो विद्यालयों को पूरी तरह बंद करने की जगह समय कम कर दिया जाए.

IMG 20240309 WA00281

पासवा की ओर से बताया गया है कि प्रभारी सचिव ने इसपर जल्द ही सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया है. पासवा के जिलाध्यक्ष रमन झा ने कहा की मौसम में हुए बदलाव के बाद से ही सभी जिले के अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष से बात कर आज प्रभारी सचिव से मिलकर बात करने का अनुरोध किया था. इस क्रम में आज आलोक दुबे ने बात की और उम्मीद है जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी हो जायेगा.

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240509 WA0008
भाजपा नेता सह पूर्व कमिश्नर विजय कुमार के सहयोग से हुआ गरीब बेटी का विवाह
IMG 20240509 WA0007

जमशेदपुर : आज जमशेदपुर शहर स्थित सुप्रसिद्ध शीतला मंदिर में पधार कर कोल्हान के सेवा निवृत डिविजनल कमिश्नर श्री विजय कुमार सिंह जी ने एक नव विवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद देते हुए सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामना दी।
यहां उल्लेखनीय है कि बारीडीह बस्ती निवासी शंकर सिंह नामक एक बंगाली बुजुर्ग ऑटो ड्राइवर की बेटी की शादी हेतु उसकी पारिवारिक और आर्थिक रूप से कमजोर स्थित को जानकर रिटायर्ड कमिश्नर विजय कुमार सिंह जी ने उचित और यथासंभव आर्थिक सहयोग कर, वर वधु को आशीर्वाद प्रदान कर उस गरीब ऑटो ड्राइवर की पुरानी समस्या का समाधान किया।

IMG 20240309 WA00281

इस पुण्यदायक कर्म के शुभ अवसर पर कोल्हान के सेवा निवृत डिविजनल कमिश्नर विजय कुमार सिंह जी की अगुआई में अखिलेश कुमार जी, कुमार विश्वजीत, राजाराम, मनोज, लखींद्र आदि सक्रिय मानवतावादी कार्यकर्ता भी मौजूद थे जिनके सक्रिय सहयोग से बारीडीह बस्ती निवासी शंकर सिंह जी की बेटी की शादी निर्विघ्न संपन्न हुई।
वर वधु की विदाई के उपरांत शंकर सिंह ने भाजपा नेता और पूर्व कमिश्नर विजय कुमार सिंह जी का आभार व्यक्त करते हुए उनकी पूरी टीम का धन्यवाद प्रकट किया।

इस अवसर पर श्री विजय कुमार सिंह जी ने कहा कि वो समाज के हरेक वर्ग की हर संभव मदद करने में विश्वास रखते हैं और यदि कोई व्यक्ति अपनी उचित समस्या लेकर उनसे संपर्क करता है तो वो अपने स्तर पर उन्हें सहायता करने से पीछे नहीं हटेंगे।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
3f9c9ed8599a3095abaf45ba6d5a3aaf9d5cc389e422cacbf99185a829dfec96.0
भाजपा बारीडीह मंडल के चुनावी कार्यालय का सांसद बिधुत महतो ने किया उद्घाटन 
3f9c9ed8599a3095abaf45ba6d5a3aaf9d5cc389e422cacbf99185a829dfec96.0

लोकसभा चुनाव के तहत (गुरुवार )को भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर के नेतृत्व में विद्यापतिनगर में मंडल का चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन जमशेदपुर के सांसद सह भाजपा प्रत्याशी श्री विद्युत वरण महतो ने किया, कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत कर अबकी बार चार सौ पार के नारे लगाते हुए केंद्र में फिर से मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया सांसद बिधुत वरण महतो ने कहा कि भाजपा की असली ताकत संगठन के कार्यकर्ता है।

IMG 20240309 WA00281

यह चुनाव भी कार्यकर्ताओ के बल पर जीतेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक वर्ग के लोगो का ध्यान रखा है इस बार भी जमशेदपुर सहित पूरे भारत की जनता ने कमल खिलाने का मन बना लिया है इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री सह लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, लोकसभा सह संयोजक अनील सिंह, पूर्वी विधानसभा संयोजक मिथिलेश सिंह यादव, सह संयोजक संजीव सिंह, पूर्वी विधानसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह, प्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक नीरज सिंह, कमलेश सिंह,राकेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, खेमलाल चौधरी, बबुआ सिंह, रूबी झा, कुमार अभिषेक, निर्मल सिंह, पंकज प्रिय, विकेश सिंह, विजय साहू, राजेश रजक, प्रमोद मिश्रा, रंजीत सिंह, अरुण कुमार, प्रमिला साहू, नीलू झा, रीता शर्मा, मीरा झा, सरस्वती साहू, रानी ठाकुर, कंचन दत्ता, ओम पोद्दार, पिंटू सिंह, सुखदेव सिंह, निर्मल गोप, राम मिश्रा, साकेत कुमार, मनोज तिवारी ,जीवन साहू, अरुण तिवारी, राकेश सिंह आदि उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240509 WA0005
आखिरकार एनिमल सेक्टर हाउस क्यों नहीं बन सकता। करनदीप सिंह

जमशेदपुर:- कल जो बर्मामाइन्स थाना अंतर्गत केरला पब्लिक स्कूल के पास जो घटना घटी थी उसके संबंध में समाजसेवी करनदीप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है उन्होंने बताया है की शहर में इससे पहले भी साँड़ के हमले से साकची में दो लोगों की मौत हो गई थी और कल की जो घटना है वह बहुत दर्दनाक है जो जुगसलाई का रहने वाला निशांत नमक छात्र को साँड़ ने अपना दोनों सिंह घुस कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वही निशांत को जांघ में गंभीर रूप से चोट लगी है
वही करनदीप सिंह ने बताया की लोग भगवान भरोसे सड़क पर है आखिरकार एनिमल सेक्टर हाउस क्यों नहीं बन सकता जो सड़क में घूमते आवारा पशुओं को उस हाउस में रखा जाए और इसकी सुरक्षा की किसकी जिम्मेदारी है ?
और बताया की टेल्को क्षेत्र के मनिफीट बाजार में भी दो साँड़ है जो बाजार में भारी आतंक मचाते हैं और पगले हुए रहते हैं। उन्होंने लोगों से अपील भी की है की सड़क पर चलते समय अपनी सावधानी बरतें।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
n60698345617152460606527e2393d1d02a7af558febf4f94376e73abd3e7302235f6ee95e314961c1a94ce
समर कैंप की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी, दूसरे राज्य से भी अभिभावक पहुंच रहें है शहर

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में समर कैंप 11 मई से शुरू होगा. इसके लिए बच्चों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है. जमशेदपुर के अलावा झारखंड के अन्य जिले, बिहार व बंगाल से कई अभिभावक इस समर कैंप में हिस्सा लेने के लिए अपने बच्चे का रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं.

IMG 20240309 WA00281

इस समर कैंप में बच्चों को 21 अलग-अलग खेलों की ट्रेनिंग दी जायेगी. क्रिकेट व स्वीमिंग में सबसे अधिक बच्चे अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं. टाटा स्टील खेल विभाग के चीफ मुकुल चौधरी ने बताया कि गर्मियों के दिनों में समर कैंप का उद्देश्य टैलेंट को सर्च करना है. इस दौरान बच्चे स्कूलों की पढ़ाई से फ्री होते हैं और उनकी प्रतिभा के एक्सपोजर का मौका मिलता है. समर कैंप के जरिये चुने गये अच्छी प्रतिभाओं को तराश कर बेहतर खिलाड़ी बनाया जा सकता है. दस मई को नवल टाटा हाकी एकेडमी में कैंप का उद्धाटन टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी करेंगे. मुकुल चौधरी ने बताया कि स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों के साथ बच्चों को छुट्टियों में रचनात्मक रूप से शामिल करने का यह सबसे अच्छा तरीका है.

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240508 WA0074
असमंजस की स्थिति के बीच प्रत्याशियों का प्रचार अभियान तेज
सुधीर पप्पू को उम्मीद, भारी मतों से विजय होगी
IMG 20240508 WA0077

जमशेदपुर :- झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के पश्चात बनी असमंजस की स्थिति के बीच प्रत्याशियों में गहमागहमी रही और जमकर अपना अपना प्रचार कर रहे हैं। बुद्धिजीवी वर्ग का मामला होने के कारण आशा किया जा सकता है कि न्यायिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव होना चाहिए। जिससे कि सभी अधिवक्तागण अपने भविष्य के प्रति और नए-नए तकनीकी शुरुआत के दौर में समुचित संसाधनों के बीच अपने न्यायिक कार्यों को सुचारू रूप से करते हुए जनता के अधिकारों को न्याय पूर्ण तरीके से उनका हक दिलवाने में अपने प्रयास को सौहार्द रूप से अग्रसारित करें।

IMG 20240309 WA00281


चुनाव से संबंधित सभी पदाधिकारी एवं जिनको पुनः मौका देने का निर्देश माननीय हाईकोर्ट द्वारा प्राप्त हुआ है। वे भी सहयोगात्मक रूप अपना कर न्यायपूर्ण तरीके से इस चुनाव को संपन्न करवायेंगे।
सभी प्रत्याशी प्रचार अभियान में बुधवार को लग रहे। उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुधीर कुमार पप्पू वरीय अधिवक्ता मनोरंजन दास, अमरजीत कौर विश्वास, डीके विश्वास, तापस मित्रा, पी एन गोप, एसके स्वाइन, जॉली दास, जयप्रकाश आदि वरीय अधिवक्ताओं सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हुए नजर आए।

IMG 20240508 WA0076
IMG 20240309 WA00271


अधिवक्ता बबीता जैन के अनुसार पूर्व में बिना किसी पद के होते हुए भी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा एवं मांगों को मुखर होकर उठाते रहे हैं। उनके हक प्राप्ति के लिए न्यायिक पदाधिकारी एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते रहे हैं।
अधिवक्ता बाबू दा के अनुसार अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के पूर्व के कार्यों को देखते हुए हमें अपना सक्रिय सहयोग उन्हें देना चाहिए।
वकीलों से मिल रहे सक्रिय सहयोग से जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार वह अधिवक्ताओं की मांगों एवं समस्याओं के निदान के लिए जुझारू रूप से मुखर रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि अबकी बार मौका देकर उनके कार्यों को बल देने का कार्य अधिवक्ता भाई-बहन करेंगे। अभियान में उनके साथ पूर्व जिला अभियोजन पदाधिकारी सुशील जायसवाल, पूर्व अभियोजन पदाधिकारी जगत विजय सिंह, कुलविंदर सिंह आदि शामिल

IMG 20240309 WA00261
52161cd9 8329 4729 9963 dc53dad9448c
इंडी गठबंधन को सभी समुदाय और वर्ग का समर्थन : समीर

जमशेदपुर लोकसभा से इंडी गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती ने मंगलवार को हाता स्थित झामुमो चुनावी कार्यालय में पोटका प्रखंड के इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के नेता/कार्यकर्ताओं संग बैठक की. जिसमें विधायक संजीव सरदार आदि उपस्थित थे. समीर ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा झामुमो का गढ़ रहा है. भाजपा के लोग उन्हें कमजोर प्रत्याशी मान रहे हैं. यहां गठबंधन के एक मंत्री व चार विधायक हैं. झारखंड सरकार के जनकल्याणकारी कार्य सभी के सामने हैं. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का यह कर्मक्षेत्र रहा है. झूठे मामले में लोकप्रिय मुख्यमंत्री रहे हेमंत सोरेन को भाजपा द्वारा जेल भेजने से जनता में आक्रोश की सहानुभूति सहित जनता का समर्थन से उनकी स्थिति मजबूत है.

IMG 20240309 WA00281

भाजपा दस साल से जुमले सुना ठगने का काम कर रही

भाजपा दस साल से जनता को जुमले सुनाकर ठगने का काम कर रही है. क्षेत्र के विकास में केंद्र सरकार व स्थानीय सांसद किसी तरह के महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभा पाये हैं. लेकिन उन्होंने अपने कार्यकाल में विधानसभा के लिए 500 करोड़ की घर-घर नल से जलापूर्ति योजना, 470 करोड़ से कृषि हेतु सिंचाई परियोजना सहित जनहित के अनेक कार्य किये हैं. इंडी गठबंधन को सभी समुदाय और वर्ग का समर्थन मिल रहा है. लोगों का विश्वास झामुमो के साथ है. पोटका के विधायक संजीव सरदार हमेशा जनता के बीच और जनका की सेवा मे लगे रहते हैं. पोटका विधानसभा से भी झामुमो को प्रचंड मत मिलेगा. सभी कार्यकर्ताओं से अपील होगा कि वह 25 मई को वोटिंग करें.

IMG 20240309 WA00271

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा जुमलेबाज : संजीव

कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार ने कहा कि भाजपा सरकार अपने दस वर्ष के शासन में जनहित का कुछ काम नहीं कर पायी. वर्ष 2014 में भाजपा ने दो करोड़ नौकरियां, सभी के खाते में 15-15 लाख देने, महंगाई घटाने, डीजल पेट्रोल के मूल्य में कमी सहित कई वादे जनता से किये, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया, बल्कि महंगाई लगातार बढ़ी, तो युवा बेरोजगार होते गये. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के जनहित कार्यों जैसे सर्वजन पेंशन, गुरुजी क्रेडिट कार्ड, गरीबों को हरा राशनकार्ड से मुफ्त अनाज से लोगों को लाभ पहुंचाया.

समीर व संजीव ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

पोटका प्रखंड के हाता में इंडी गठबंधन के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन झामुमो प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती व विधायक संजीव सरदार ने किया. यह चुनावी कार्यालय विधानसभा स्तरीय कार्यालय होगा. मौके पर प्रमोद लाल, शेख बदरुद्दीन, हीरे पाजी, चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, सुनील महतो, बबलू चौधरी, कालीपद सरदार, कार्तिक मुर्मू, सोमेन मंडल, भृगु कालिंदी आदि उपस्थित थे.

IMG 20240309 WA00261

हाता-हल्दीपोखर में पदयात्रा, गांव-गांव में नुक्कड़ सभा

वहीं, समीर व संजीव ने जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को हाता, हल्दीपोखर में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देकर पदयात्रा की. इस दौरान उन्होंने रसूनचोपा, कोवाली, भालकी, देवली चौक, सानग्राम, पोटका में जनसंपर्क अभियान के साथ-साथ नुक्कड़ सभा की. जहां नागा के ग्रामीणों द्वारा मुखिया कार्तिक मुर्मू के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया.

error: Content is protected !!