एक नई सोच, एक नई धारा

n6066627461715091195537701a528b6894406d55ffec919643c07b2d04906bd175ca583691ab08a462a8b5
भाजपा मुख्यालय में अभिनेता शेखर सुमन और राधिका खेड़ा ने नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए।
n60662364017150914928370abd5aee7bc8658e800ceeeb04c08956f098b4d2f09113e99c3129ab42b4f138

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय मीडिया को-ऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा और प्रसिद्ध अभिनेता शेखर सुमन ने मंगलवार को भाजपा का दामन थामने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। नड्डा के आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख भी मौजूद रहें।

IMG 20240309 WA00281

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और संजय मयूख की मौजूदगी में राधिका खेड़ा और शेखर सुमन ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

पार्टी मुख्यालय में राधिका खेड़ा और शेखर सुमन का भाजपा में स्वागत करते हुए राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि राधिका खेड़ा कांग्रेस की प्रखर प्रवक्ता के रूप में कार्यरत रही हैं, गत दिनों उनके साथ कांग्रेस पार्टी में जो दुर्व्यवहार हुआ, उसकी जानकारी उन्होंने स्वयं दी है और उन्होंने खुल कर अपनी बात कही है।

IMG 20240309 WA00271

तावड़े ने कहा कि शेखर सुमन बेहतरीन अभिनेता रहे हैं, जिन्होंने कई सफल फिल्में दी हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों व्यक्तियों का भाजपा से जुड़ना पार्टी को और ज्यादा मजबूती प्रदान करेगा और ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत ‘ के संकल्प सिद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

भाजपा में शामिल होने के बाद राधिका खेड़ा ने सबको ‘जय श्रीराम’ कहते हुए कहा कि वह आज यहां मंच पर इसलिए बैठी हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की गारंटी वाली सरकार है। खेड़ा ने कांग्रेस पार्टी के सनातन विरोधी रुख पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि रामलला से आशीर्वाद लेने के लिए अपने परिवार के साथ राम मंदिर जाने और उनकी हिंदू एवं सनातनी मान्यताओं के कारण कांग्रेस द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

IMG 20240309 WA00261

भाजपा में शामिल होने के बाद अभिनेता शेखर सुमन ने भी प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र कल्याण पर विशेष ध्यान केंद्रित करने और शब्दों को कार्यों में बदलने का प्रण लिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में पिछले दशक में विकास के अभूतपूर्व आयाम स्थापित हुए हैं और देश की स्थिति और भाग्य में सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं। यह उन प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है कि वे विकसित भारत की प्रगति का हिस्सा बनकर इसमें योगदान करें जो देश में बदलाव लाना चाहते हैं।

n60655087417150853654193c9859062dc21861f377cb0f036c70becb065515d3b955924b29bcb6465afcc1
जमशेदपुर में पकड़ी गई ड्रग्स की बड़ी खेप, एक घर में छिपाकर रखा गया था 70 किलो गांजा
n60655087417150853654193c9859062dc21861f377cb0f036c70becb065515d3b955924b29bcb6465afcc1

जमशेदपुर में पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है. शहर मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर झारखंड और बंगाल की सीमा पर स्थित भांडोसोल गांव से एक घर में रखा चार बोरा गांजा पुलिस ने बरामद किया है. जिस मकान से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है वो मकान टिका राम नाम के शख्स का है. सारा गांजा चार बोरों में 32 पैकेट बनाकर रखा गया था रिपोर्ट के मुताबिक ये गांजा ओड़िसा से लाया गया था.

IMG 20240309 WA00281

चुनाव की वजह से राज्य में नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. यही वजह है कि आरोपी इस गांजे को खपा नहीं पाए थे. पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी की चाकूलिया के एक गांव में एक घर में काफ़ी तादाद मे गांजा रखा है जिसको बेचा जाना है. इस मामले में गिरफ्तारी भी हुई है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने टिका राम के घर छापा मारी जिसके बाद वहां से भारी मात्रा मे गांजा बरामद किया गया है.

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261

वहीं गांजा पकड़े जाने के बाद जमशेदपुर के एसएसपी कौशल किशोर ने कहा कि चुनाव को ध्यान में रखते हुए पूरे जिले को नशा मुक्त किया जा रहा है. इसी क्रम में गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चाकूलिया में टिका राम सोरेन के घर छापामारी की तो वहां से 66 kg से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है.

n6066096561715085145623598fbafebb95b2fad7f1a8ec4176f876d65753bade7c61f9a85cacdf0b744777
जमशेदपुर में अपराधियों ने की फायरिंग, दो युवक घायल, हमलावर हथियार सहित धराए
n6066096561715085145623598fbafebb95b2fad7f1a8ec4176f876d65753bade7c61f9a85cacdf0b744777

जमशेदपुर के सोनारी में फायरिंग की घटना में दो लोगों के घायल होने की खबर है. इस घटना में अभय और सूर्या हेंब्रम नामक युवक के घायल होने की खबर है. फायरिंग की इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. आपको बता दें कि फायरिंग की घटना कहीं न कहीं बतालाती है कि अपराधियों के हौसले बुलंद है. जानकरी के मुताबिक गोली लगने के बाद घायलों को टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

IMG 20240309 WA00281

क्या है पूरा मामला

बिष्टुपुर स्थित सीएच एरिया में मंगलवार की दोपहर आरोपी आकाश सिंह उर्फ बाटला ने अभय गोप और सूर्य हेंब्रम नाम के दो युवकों मार दी. इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों के इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने नाकेबंदी कर बाटला को हथियार के साथ धर दबोचा. फिलहाल पुलिस बाटला से पूछताछ कर रही है. फायरिंग के कारणों की जानकारी नहीं मिल पायी है. बताया जा रहा है कि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है.

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240215 WA0020
पप्पू की शिकायत पर बनी सड़क, कहा शुक्रिया जुस्को
IMG 20240215 WA0020

जमशेदपुर : सोनारी थाना शांति समिति के सचिव अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जुस्को प्रशासन के द्वारा सड़क का मरम्मत किया गया है। इस पर धन्यवाद जताते हुए जुस्को प्रशासन को अधिवक्ता पप्पू ने शुक्रिया कहा है।
नवंबर 2023 में पहली बार और फरवरी में दूसरी बार सुधीर कुमार पप्पू ने सड़क की बदहाल स्थिति पर पत्र लिखकर अनहोनी की आशंका जताई थी।

IMG 20240507 WA0008
IMG 20240309 WA00281


अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार राम मंदिर, बुधरामबस्ती और नवरंग मोहल्ला की सड़क कई आसनों का टूटी थी और गड्ढे बने हुए थे और दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
n6064125921715048741441efff3adcdbd81faa7129354dd1be9fc7361393efe835661951aca93dfa1f0771
एआइएफएफ डी लाइसेंस कोर्स में 24 कोच हुए शामिल
n6064125921715048741441efff3adcdbd81faa7129354dd1be9fc7361393efe835661951aca93dfa1f0771

ग्रास रूट फुटबॉल को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से जमशेदपुर फुटबॉल क्लब द्वारा सोमवार से टाटा फुटबॉल एकेडमी में एआइएफएफ डी लाइसेंस कोचिंग कोर्स की शुरुआत हुई. इस कोर्स में कोल्हान प्रमंडल के कुल 24 कोच हिस्सा ले रहे हैं.

IMG 20240309 WA00281

जेएफसी ग्रासरूट के प्रमुख कुंदन चंद्रा सभी कोचों को युवा व जूनियर खिलाड़ियों कैसे तैयार किया जाये, इसकी ट्रेनिंग दे रहे हैं. बच्चों में टेक्निक के अलावा चरित्र निर्माण के लिए क्या-क्या होना चाहिए. इन बारीकियों को कोचों को सिखाया जा रहा है. जिससे कोच अपने ढ़ंग से बच्चों को स्कीलफुल व चरित्रवान बना सके. आठ मई को जेएफसी की ओर से ग्रास रूट फुटबॉल फेस्टिवल का आयोजन होगा. वहीं, दस मई को दिव्यांग बच्चों के लिए फुटबॉल फेस्टिवल आयोजित की जायेगी. इन दोनों फेस्टिवलों में डी लाइसेंस कोर्स में सम्मिलित कोच अपना योगदान देंगे और फुटबॉल की बारीकियां सिखायेंगे.

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
7e958fd5b6933ab0d03ce1c9efa5ea2d349caab56858d56c94848a560735985c.0
रैफ 106 बटालियन में मेरी लाइफ के तहत की गई सफाई
6f974ebdaa988bb527b3f5aba52c415b91855950db0dba8476544ead284d45b0.0

जमशेदपुर : 106 बीएन रैपिड एक्शन फोर्स सुंदरनगर में उच्च कार्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मासिक कार्यक्रम “मेरी लाइफ” के तहत, पर्यावरणिक व प्राकृतिक समस्याओं के निदान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस कार्यक्रम में, वाहिनी के सभी कार्मिकों ने मिलकर कैंप एरिया में साफ सफाई का काम किया। इसके माध्यम से, सामाजिक जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा दिया गया और वर्तमान की चुनौतियों को समझने और उनका समाधान करने के लिए एक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

IMG 20240309 WA00281

वाहिनी में जवानों के मेंटल हेल्थ तथा खुशी को ध्यान में रखते हुए एमआईटी पुणे से मास्टर इन आर्ट ,अनुश्री भारगवा ( आर्ट थेरेपिस्ट, विजुअल आर्टिस्ट तथा ऑथर) द्वारा एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मानसिक स्थिति को बनाए रखते हुए खुशी से जीने की तरकीबों को साझा किया गया।

dc4f71582e8a1c54a3ea3cc3885becd8324f022084555c2e7768be27cadc9395.0
IMG 20240309 WA00271

हम सभी एक स्वच्छ, स्वस्थ, और सुरक्षित पर्यावरण का समर्थन करते हुए एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा रहे हैं। हम भविष्य के लिए एक बेहतर विश्व बनाने की दिशा में साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

IMG 20240309 WA00261
n6062486901714985471153209f98033591caab32da3b8e5a4a7a3dba1fe3c933ab8d374a7146a62aa1031e
झारखंड में इडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री के पीए के नौकर के घर से मिले 30 करोड़ रुपये नगद
n6062486901714985471153209f98033591caab32da3b8e5a4a7a3dba1fe3c933ab8d374a7146a62aa1031e

रांची : झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार की अहले सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के मंत्री और कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर नगद बरामद किया है. अब तक की हुई गिनती में करीब 30 करोड़ रुपये मिले है. कैश की गिनती की जा रही है और अन्य जगहों पर भी छापामारी की जा रही है.

IMG 20240309 WA00281

लोकसभा चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. नोटों की गड्डियां बरामद की गयी है. एक कमरे में बंद कर सारे नोटों को रखा गया था. इतने बड़े पैमाने पर कैश देखकर सारे लोग हैरत में पड़ गये. अधिकारियों को नोटों की गिनती में परेशानी हो गयी. इडी के अधिकारियों की ओर से जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में किस तरह से नोटों को रखा गया था. बैग, सूटकेस और पॉलिथीन में भरकर नोटों की गड्डियां रखी गई थीं.

n6062003261714985484510ab5bcc50b800063ff803e12f0624d38cc5cf9345132005c55e5e916f5b78c6c4
IMG 20240309 WA00271

अधिकारी घर का कोना-कोना छान रहे हैं. बताया जाता है कि झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर बीरेंद्र राम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. उनसे लबंबी पूछताछ के आधार पर बड़े पैमाने पर कैश बरामद किये गये थे. इसी कनेक्शन में यह छापामारी की गयी है. वैसे भाजपा यह आरोप लगा रही है कि चुनावों में नोट बांटने के लिए यह कैश रखा गया था.

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240506 WA0000
गोलमुरी में भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन विद्युत वरण महतो द्वारा किया गया
IMG 20240506 WA0001

जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव के निमित्त पूर्वी विधानसभा जमशेदपुर के गोलमुरी में आज चुनावी कार्यालय का उद्घाटन वर्तमान सांसद सह प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के द्वारा किया गया।
कार्यालय उद्घाटन के उल्लेखनीय अवसर पर माननीय सांसद के साथ मिथलेश सिंह यादव, देवेन्द्र सिंह, नंदजी प्रसाद, सुधांशु ओझा, संजीव सिंह, रामबाबू तिवारी, अनिल सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव आदि जैसे गणमान्य मंचासीन विभूतियों के सहित जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से जुड़े अनेकों नामचीन हस्तियों सहित कई मंडलों के अध्यक्ष और उनकी टीम के महिला और पुरुष कार्यकर्त्ताओं की भागीदारी रही।

IMG 20240309 WA00281

मंचासीन वक्ताओं ने अपने संबोधन में भाजपा प्रत्याशी श्री विद्युत वरण महतो जी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया। वहीं लोकप्रिय सांसद तथा इस 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी जीत की हैट्रिक लगाने वाले विद्युत वरण महतो ने अपने संबोधन में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उपस्थित जनसमुदाय को यह संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया कि “अबकी बार 400 पार”, “फिर तीसरी बार मोदी सरकार” और इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को उल्लेखनीय विजय हासिल हो।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
n6058469061714832622648e731eebb505b8443107dd966466353f46f49d30b564d814feb90522fdc2d6b98
जयशंकर ने जो बाइडेन की ‘जेनोफोबिक’ कमेंट का किया खंडन, बोले- भारत खुले तौर पर विदेशियों का स्वागत करता है
n6058469061714832622648e731eebb505b8443107dd966466353f46f49d30b564d814feb90522fdc2d6b98

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के हालिया दावों का खंडन किया कि जिसमें बाइडेन ने ‘जेनोफोबिया’ का जिक्र किया था. बाइडेन ने कहा था कि ‘ज़ेनोफोबिया’ भारत की आर्थिक प्रगति में बाधा बन रहा है. क्योंकि भारत आप्रवासियों का स्वागत नहीं करता है. एस जयशंकर ने ‘जेनोफोबिक’ कमेंट का खंडन किया. द इकोनॉमिक टाइम्स से बात करते हुए एस जयशंकर ने कहा कि भारत हमेशा विविध समाजों के लोगों का खुले तौर पर स्वागत करता है.

IMG 20240309 WA00281

भारत की अर्थव्यवस्था नहीं लड़खड़ा रही है: एस जयशंकर
जयशंकर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अधिनियमित नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) ‘मुसीबत में फंसे लोगों के लिए’ एक अवसर है. जयशंकर ने कहा कि इसलिए हमारे पास सीएए है, जो मुसीबत में फंसे लोगों के लिए दरवाजे खोलने के लिए है. मुझे लगता है कि हमें उन लोगों के लिए खुले रहना चाहिए, जिन्हें भारत आने की जरूरत है, जो भारत आना चाहते हैं. एस जयशंकर ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा नहीं रही है.

IMG 20240309 WA00271

उन्होंने कहा, ‘भारत हमेशा से एक अनोखा देश रहा है. मैं वास्तव में दुनिया के इतिहास में कहूंगा कि यह एक ऐसा समाज रहा है जो बहुत खुला रहा है. विभिन्न समाजों से अलग-अलग लोग भारत आते हैं.’ विदेश मंत्री ने CAA की आलोचना करने वालों को भी आड़े हाथों लिया.

उन्होंने कहा, CAA कानून के कारण किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं गई है. ‘ऐसे लोग हैं जिन्होंने सार्वजनिक रूप से रिकॉर्ड पर कहा कि सीएए के कारण दस लाख मुसलमान इस देश में अपनी नागरिकता खो देंगे. उन्हें जिम्मेदार क्यों नहीं ठहराया जा रहा है?’

बाइडेन ने इन देशों का किया था जिक्र
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कुछ दिनों पहले कहा था कि भारत, रूस, चीन ‘जेनोफोबिया’ राष्ट्र हैं. बाइडेन ने कहा था कि चीन, जापान और भारत में ‘जेनोफोबिया’ के चलते यहां की अर्थव्यवस्थाओं बाधित हो रही है. जो बाइडेन ने कहा था कि जापान, रूस, चीन आर भारत जेनोफोबिक हैं वे आप्रवासियों को नहीं चाहते.

IMG 20240309 WA00261

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था के बढ़ने का एक कारण आप और कई अन्य लोग हैं. क्यों? क्योंकि हम अप्रवासियों का स्वागत करते हैं. बाइडेन की इस टिप्पणी के बाद व्हाइट हाउस ने सफाई देते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान गलत नहीं था. वे सहयोगी और साझेदार देशों का सम्मान करते हैं.

n60583712417148319982077519f4abe1607f5214031b985694dbe977554f606f1d22814f93e0d95d212c33
पीने के पानी के लिये त्राहिमाम : जमशेदपुर के पोटका में पानी की किल्लत, शोभा की वस्तु बनकर रह गई जलमीनार
n60583712417148319982077519f4abe1607f5214031b985694dbe977554f606f1d22814f93e0d95d212c33

देश में लोकसभा का चुनाव चल रहा है. ऐसे में जनप्रतिनिधि लोकसभा चुनाव में व्यस्त हैं और सरकारी महकमा चुनाव प्रतिशत बढ़ाने में पसीना बहा रही है. लेकिन आम लोगों की समस्या से सब बेखबर हैं.

IMG 20240309 WA00281

जिन्हे खबर है भी वो अपने आप में मस्त हैं. मामला पोटका विधानसभा क्षेत्र में पड़नेवाले परसुडीह का है. यहां किताडीह मस्जिद रोड में पानी की भारी किल्लत है. बड़ी आबादी को हर दिन पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है. डीएमएफटी मद से करीब 6 लख रुपए की लागत से एक जल मीनार का निर्माण कराया गया था मगर वह जल मीनार अब शोभा की वस्तु बनकर रह गई है. विधायक संजीव सरदार ने बड़े तामझाम से इस जल मीनार का उद्घाटन किया था. उन्होंने दावा किया था कि अब क्षेत्र के लोगों को पानी की कोई समस्या नहीं होगी, मगर एक साल बीतते- बीतते जल मीनार ने दम तोड़ दिया है. उद्घाटन होने के कुछ दिनों के बाद बीतते जल मीनार ने दम तोड़ दिया है. उद्घाटन होने के कुछ दिनों के बाद से ही समस्याओं का सिलसिला शुरू हो गया. आए दिन इस जलमीनार में कुछ ना कुछ समस्या देखने को मिलती है.

IMG 20240309 WA00271

स्थानीय लोगों ने बताया कि मोटर जलने से जलमीनार पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ था. स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर सरकारी बाबुओं तक गुहार लगाई मगर किसी ने सुध नहीं ली. आपस में चंदा इकट्ठा कर किसी तरह मोटर मरम्मत कराया है मगर इतनी बड़ी आबादी के लिए यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं है. यदि पानी की समस्या दूर नहीं हुई तो आगामी लोकसभा चुनाव में इसका बदला लेंगे. हम उसी जनप्रतिनिधि का चयन करेंगे जो हमारे लिए पानी की मुकम्मल व्यवस्था करेगा. वैसे चुनाव में यह मुद्दा कितना हावी रहेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, क्योंकि हाल के दिनों में हुए चुनाव में मुद्दों की बात नहीं होती है. सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की बात नहीं होती है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या वाकई क्षेत्र की जनता पानी की समस्या को लेकर आगामी चुनाव में कोई बड़ा कदम उठाते हैं या हर चुनाव की तरह जनता अपने दुख- तकलीफ को भूल जनप्रतिनिधि से सवाल करने के बजाय उनके जुमले पर भरोसा करेंगे।

IMG 20240309 WA00261
error: Content is protected !!