जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो जी के बिष्टुपुर स्थित उनके कार्यालय पर आज “झारखंड एबोरिजिनल घासी ऑर्गेनाइजेशन “जागो ” की ओर से उनके 61वें जन्म दिवस सह 2024 के संसद में “सांसद महारत्न” की उपाधि से सम्मान किये जाने की उपलक्ष्य में उन्हें उनका एक हस्त निर्मित चित्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में जागो संगठन के अध्यक्ष सुमंत मुखी, महासचिव जोलेश मुखी, कोषाध्यक्ष संतोष मुखी, सह सचिव राजू मुखी, कार्यकारिणी सदस्य धीरज मुखी और मुन्ना मुखी उपस्थित रहें। गौरतलब है कि यह चित्र सह सचिव राजू मुखी द्वारा बनाया गया।
जमशेदपुर :आज टेल्को क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती और मिश्रा बागान में खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत जेएनएसी की टीम ने की। इससे राहगीरो को परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। स्ट्रीट लाइट खराब होने से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। अंधेरा होने से चोरी और छेड़खानी की घटनाएं होने का डर रहता था। इसी को देखते हुए आज कुल मिलाकर पूरे बस्ती में 15 स्ट्रीट लाइट की मर्मती हुई और समाजसेवी करनदीप सिंह ने 10 नई लाइट की भी मांग जेएनएसी से की है। उन्हें आशा है की जेएनएसी की टीम नई लाइट भी जल्द से जल्द लगाएगी। मौके पर उपस्थित करनदीप सिंह, दीपक, गुरचरण, गोल्डी, गीता, सुरेश रहें।
जमशेदपुर : महाराष्ट्र नवनिर्माण के सुप्रीमो राज ठाकरे के खिलाफ मुकदमा कर पूरे देश में चर्चित जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य सुधीर कुमार पप्पू वकील समुदाय के पहचान सम्मान और स्वाभिमान के मुद्दे पर आगामी चुनावी मैदान में उतरेंगे।
जमशेदपुर बार एसोसिएशन की मतदाता सूची को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है और शनिवार को झारखंड राज्य बार काउंसिल के वरीय सदस्य अधिवक्ता राम सुभग सिंह के नेतृत्व में टीम जमशेदपुर पहुंच रही है। उनके आते ही मतदाता सूची को संभवत अंतिम रूप दे दिया जाएगा और फिर चुनावी रणभेरी बजेगी। चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही संभावित प्रत्याशियों की ओर से तैयारी होने लगी है।
जनसंपर्क के लिए व्हाट्सएप ग्रुप, मैसेंजर तथा अन्य माध्यमों से गुड मॉर्निंग और बधाई संदेश देने का सिलसिला जारी हो गया है। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू की ओर से समर्थकों ने व्हाट्सएप संदेश ग्रुपों में भेजना शुरू कर दिया है। जिसमें संभावित चुनाव में प्रत्याशी होने का हवाला देकर समर्थन की अपील की जा रही है।
पूछे जाने पर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बताया कि इस बार साथियों की और से उन्हें दबाव दिया जा रहा है कि वह चुनाव मैदान में जरूर उतरें। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार वकालत बड़ा ही पवित्र पेशा है और यह अपने आप में एक वर्ग और समुदाय है। इसमें जाति धर्म संप्रदाय भाषा जैसी संक्रियता की कोई बात ही नहीं है। परंतु सभी की जो पहचान है वह बनी रहे सबका सम्मान हो और उसके साथ ही वकीलों का पेशागत स्वाभिमान कायम रहे, यह उनके लिए मुद्दा नहीं बल्कि प्रतिबद्धता है।
उनके अनुसार छोटी-छोटी कई बैठक हुई है और उसमें जमशेदपुर बार एसोसिएशन के स्थानीय मुद्दे के साथ ही वकील कल्याण फंड, स्कॉलरशिप, ग्रुप इंश्योरेंस जैसे मुद्दे, जो राज्य सरकार स्तर से जुड़े हैं, टीमवर्क के साथ उसे तार्किक परिणाम देने की कोशिश होगी। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार वह अपने मुद्दों को साथियों के बीच रखेंगे और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें बेहतर ढंग से काम करने की जवाब देने की जिम्मेदारी जरूर मिलेगी।
जमशेदपुर : ट्यूब बारीडीह कॉलोनी क्वाटर नंबर L6-47 में रहने वाली एक महिला आरती कुमारी का बुधवार शाम के समय 7 बजे जब वो बाजार से घर आ रही थी तब पर्स और मोबाइल चोरी कर चोरो ने छिन्ताई को अंजाम दिया।घटना में महिला को काफी चोट भी आई है। इस घटना के ठीक थोड़े समय बाद 7:30 बजे एक पंजाबी महिला से भी पर्स लूटने का प्रयास किया गया पर चोर नाकामयाब रहे। आये दिन मोहल्ले मे चोरो का आतंक बना रहता है मोहल्ले के लोग काफी डरे सहमे हुए है। नशाखोरी आपराधिक गतिविधियों का सबसे मुख्य कारण बनता जा रहा है। नशा के लिए युवक चोरी – छिनतई जैसे अपराधों को अंजाम दे रहे हैं और इस चक्कर में आम जनता को गंभीर चोट या कोई बड़ा हादसा होने की संभावना हो जाती है।
जमशेदपुर : टेल्को क्षेत्र के जेम्को बस्ती मिश्रा बागान में विगत दिनों में आंधी तूफान आने के कारण जेम्को क्वार्टर वाली दीवार गिर गई थी इतने सौभाग्य वाली बात हुई की उस रोड से कोई उस समय गुजर नहीं रहा था, जिस समय दीवार गिरी। अब वहां यह पाया गया है की एक अमला का बहुत बड़ा पेड़ है जो बहुत ही पुराना हो गया है और कब वह गिर जाएगा उसका कोई पता नहीं। वह पेड़ पूरा मिश्रा बागान के घरों के तरफ उलझ गया है।
समाजसेवी करनदीप सिंह ने बताया की यह किसी भी बड़े हादसे को आमंत्रित करता दिखता है। समय रहते अगर विभाग ने इसका सचमुच समाधान नहीं किया तो कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। करनदीप सिंह ने टाटा स्टील के प्रबंधन से मांग की है की जल्द से जल्द इसका समाधान समय रहते किया जाए जिसके कारण किसी को तकलीफ ना हो और ना ही कोई बड़ी दुर्घटना बन जाए।
झारखंड के जामताड़ा में हुए जिस रेल हादसे में 2 लोगों की जान गई, उसे लेकर चश्मदीदों ने घटना के बाद आंखों देखा हाल सुनाया. जामताड़ा जिला परिषद के सदस्य और प्रत्यक्षदर्शी सुरेंद्र मंडल के कहा कि पटरियों पर पत्थर रखे गए थे.
इस दुर्घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. बुधवार (28 फरवरी, 2024) रात उनकी ओर से संवेदना सोशल मीडिया मंच के जरिए जाहिर की गई.
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से किए गए एक्स (पूर्व में टि्वटर) पोस्ट में कहा गया, “जामताड़ा में जो दुर्घटना हुई, उससे मैं दुखी हूं. जिन लोगों ने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं. आशा करता हूं कि जख्मी हुए लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.”
जामताड़ा जिला परिषद के सदस्य और प्रत्यक्षदर्शी सुरेंद्र मंडल ने इस हादसे को लेकर कहा, “सुबह पटरियों के किनारे पत्थर रखे गए थे. उस पटरी से गुजर रही एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए के नीचे पत्थर के आ जाने से आग लग गई. संभवतः आपातकालीन चेन खींची गई और यात्री ट्रेन से उतर गए. वहीं बगल की पटरी पर चलते समय एक लोकल ट्रेन कुछ यात्रियों के ऊपर से गुजर गई.”
Pained by the mishap in Jamtara, Jharkhand. My thoughts are with all those who have lost their loved ones. May the injured recover soon: PM @narendramodi
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जामताड़ा अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) एम रहमान ने बताया कि यह दुर्घटना जामताड़ा जिले के कलझरिया इलाके के पास उस समय हुई जब कुछ यात्री गलत तरफ से ट्रेन से उतर गए थे. उन्होंने कहा, ‘‘यात्री दूसरी लाइन पर आ रही एक लोकल ट्रेन की चपेट में आ गए. अब तक दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं. तलाशी अभियान जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.’’
“लोकल ट्रेन ने लोगों को कुचला था”
जामताड़ा के एसडीओ अनंत कुमार ने रेल हादसे को लेकर कहा, “कुछ यात्री रेलवे क्रॉसिंग के पास अपनी ट्रेन से उतर गए और पास से गुजर रही एक लोकल ट्रेन ने उन्हें कुचल दिया. सूचना मिलने पर आरपीएफ और जिला पुलिस मौके पर पहुंची. अब तक हमने दो शव बरामद किए हैं. स्थानीय अस्पतालों में घायल लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए चिकित्सा अधिकारियों को तैनात किया गया है, ताकि उनके परिवार के सदस्यों को सूचित किया जा सके.”
जामताड़ा हादसे के बाद जारी किए गए ये हेल्पलाइन नंबर
जामताड़ा हादसे को लेकर भारतीय रेलवे ने 7679523874, 6294423832 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.
झारखंड के जामताड़ा में कलझारिया स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने के कारण 12 लोगों के कटने की सूचना है। अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना मिलने पर ट्रेन को अचानक रोक दिया गया। आग लगने की सूचना पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री इधर-उधर कूदने लगे। इस बीच सामने से आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गई।
झारखंड के जामताड़ा से एक बड़ी खबर आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, जामताड़ा के कलझारिया स्टेशन के पास झाझा-आसनसोल ट्रेन की चपेट में आने से 12 लोगों के कटने की सूचना है।
अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना मिलने पर ट्रेन को अचानक रोक दिया गया। आग लगने की सूचना पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री इधर-उधर कूदने लगे।
इस बीच सामने से आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गई। इस हादसे में 12 लोगों के कटने की सूचना मिल रही है। मामले की सूचना मिलने ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन पहुंच चुका है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
जामताड़ा एसडीएम क्या बोले? जामताड़ा एसडीएम अनंत कुमार का कहना है, “…दो शव बरामद किए गए हैं। हमने रेलवे से एक हेल्पलाइन नंबर शुरू करने का अनुरोध किया है…जांच के बाद कारण पता चलेगा…”
रेलवे प्रशासन ने क्या कहा? आग लगने की सूचना को प्रशासन ने पूरी तरह से नकार दिया है। पूर्व रेलवे के सीपीआओ कौशिक मित्रा ने बताया कि ट्रैक पर चल रहे दो व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आए हैं। आग लगने की कोई घटना नहीं हुई है। फिलहाल दो मौतों की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मरने वाले यात्री नहीं हैं, बल्कि वो स्थानीय लोग हैं और ट्रैक पर चल रहे थे। प्रशासन ने मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
कैसे हुआ हादसा?
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर ट्रेन को अचानक रोक दिया गया। इस बीच आग लगने की सूचना से डरे-सहमे यात्री ट्रेन से कूद गए। इस बीच सामने से आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गई। गौर करने वाली बात यह है कि रेलवे प्रशासन ने किसी भी ट्रेन में आग लगने की सूचना से इनकार कर दिया है।
ट्रैक पर बिखरे मिले शव हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर मृतकों के शव इधर-उधर बिखरे मिले। ट्रेन की चपेट में आने वाले का सामान, जूता-चप्पल ट्रैक पर बिखरा मिला।
दो मृतकों की पहचान हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान की जा रही है। अबतक दो मृतकों की पहचान कर ली गई है। एक का नाम मनीष कुमार बताया जा रहा है, जिसके आधार कार्ड रेलवे ट्रैक में पाया गया है मनीष कुमार के पिता तेज नारायण मंडल जो सासाराम भंगहा कटिहार बिहार का रहने वाला है जबकि दूसरा का नाम सिकंदर कुमार पिता का नाम आदिकाल यादव जो धपरी झाझा जमुई का रहने वाला है
राँची : झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा झारखंड बिजली वितरण के लिए 2023-24 के टैरिफ की घोषणा बुधवार को की जायेगी. दोपहर 1:30 बजे आयोग के कार्यालय में टैरिफ की घोषणा की जायेगी. ज्ञात हो कि जेबीवीएनएल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के टैरिफ में घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर प्रति यूनिट 2.30 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. इतना ही नहीं, फिक्स्ड चार्ज में भी भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव है.
वर्तमान में शहरी घरेलू उपभोक्ताओं की दर 6.30 रुपये/यूनिट है, जिसे बढ़ाकर 8.60 रुपये/ यूनिट करने का प्रस्ताव है. यह दर 400 यूनिट से अधिक खपत करनेवाले उपभोक्ताओं के लिए है. जबकि, 400 यूनिट तक खपत करनेवाले उपभोक्ताओं की दर 7.60 रुपये/यूनिट करने का प्रस्ताव है. हालांकि, आयोग टैरिफ पर जनसुनवाई की प्रक्रिया पूरी कर इसे अब घोषित करने जा रहा है. संभावना जतायी जा रही है कि चुनावी वर्ष को देखते हुए उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जा सकता है.
डीवीसी ने टैरिफ बढ़ाने का दिया प्रस्ताव
डीवीसी ने टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग प्राधिकार के पास दिया है. डीवीसी द्वारा वर्तमान टैरिफ दर 5.97 रुपये प्रति यूनिट से बढ़ाकर 6.32 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया गया है. इस प्रस्ताव पर आमलोगों से आपत्तियां भी मांगी गयी हैं. डीवीसी की ओर से कहा गया है कि वर्तमान में कुल एनुअल रेवन्यू रिक्वायरमेंट (एआरआर) 5853.18 करोड़ है. वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 7095.67 करोड़ की एआरआर की मांग की गयी है. कहा गया है कि इस वित्तीय वर्ष में झारखंड में 9810.69 मिलियन यूनिट बिजली की बिक्री की गयी है. जबकि, वित्तीय वर्ष 2024-25 में 11220 मिलियन यूनिट बिक्री की जायेगी.
लखनऊ : राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी लगभग टूटती दिख रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य, पल्लवी पटेल, मनोज पांडे और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी के बाद सपा के एक और कद्दावर नेता अखिलेश यादव का साथ छोड़ सकते हैं। जी हां तीन बार सांसद और सात बार विधायक रहे रेवती रमण सिंह पार्टी से नाराज चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि रेवती रमण जल्द ही सपा से रिश्ता तोड़ नया सियासी ठिकाना तलाशने की तैयारी में हैं।
सूत्रों के अनुसार रेवती रमण का परिवार पिछले कुछ दिनों से देश की दो बड़ी पार्टियों के संपर्क में है. एक जगह बात लगभग फाइनल भी हो चुकी है। हालांकि अभी इस बात को लेकर पशो पेश है कि रेवती रमण को ज्यादा उचित सम्मान कहां मिलेगा और किसके साथ उनका सियासी भविष्य ज्यादा उज्जवल होगा। बता दें, कुंवर रेवती रमण सिंह आठ बार विधायक और तीन बार सांसद रहे हैं। रेवती रमण सिंह मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते रहे हैं। वह यूपी सरकार में कई बार मंत्री और समाजवादी पार्टी में महासचिव भी रहे हैं।
पूर्वांचल-बुंदेलखंड में रमण सिंह की मजबूत पैठ
रेवती रमण सिंह भूमिहार समुदाय से आते हैं। इस वर्ग के वोटरों में पूर्वांचल से लेकर से लेकर बुंदेलखंड तक उनकी मजबूत पैठ मानी जाती है। वह प्रयागराज की करछना सीट से सात बार विधायक रहे हैं। 2004 के लोकसभा चुनाव में वह बीजेपी के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी को हराकर पहली बार सांसद बने थे। 2009 में वह लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए थे। 2014 में मोदी लहर में हारने के बाद मुलायम सिंह यादव ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। उनका राज्यसभा का कार्यकाल करीब डेढ़ साल पहले खत्म हुआ है।
जमशेदपुर : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर कमिटी द्वारा श्रीराम मंदिर स्थापना के चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के पंचम दिन कथा प्रारंभ से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह सपत्नीक, सचिव रूबी झा, भरत झा, मनोज कुमार सिंह, एवं अन्य ने व्यास पीठ एवं व्यास का विधिवत पूजन किया ।पूजन पश्चात श्री अयोध्याधाम से पधारे मर्मज्ञ कथा वाचिका पूज्य पंडित गौरांगी गौरी जी का स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात कथा व्यास पंडित गौरांगी गौरी ने पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के समक्ष श्रीराम कथा के पंचम दिन सीता–राम विवाह प्रसंग के तहत पुष्प वाटिका का रोचक प्रसंग सुनाया।
श्रीराम कथा के पांचवें दिन पूज्य पंडित गौरांगी गौरी जी ने सीता राम के पुष्प वाटिका प्रसंग का वर्णन करते हुए गुरु विश्वामित्र श्रीराम को पुष्प लाने की आज्ञा देते हैं। भगवान श्रीराम, अनुज लक्ष्मण के साथ पुष्प लाने हेतु वैदेही वाटिका पहुंचते हैं। जहां जनक नंदनी जानकी व दशरथ नंदन श्रीराम की आंखें चार हो जाती हैं। श्रीराम पुष्प के लिए वाटिका के पास पहुंचते हैं। वहां उन्हें देखते ही वाटिका की रखवाली को मुख्य द्वार पर तैनात माली उन्हें अंदर प्रवेश करने से रोक देते हैं। भगवान श्रीराम बंधु माली हो हमके चाहीं कछु तुलसी दल और फूल गाते हुए फूलवाड़ी में प्रवेश की अनुमति मांगते हैं, पर मालियों को तो उन्हें छकाना था। लिहाजा श्रीराम को उन्हीं के लहजे में मालीगण जवाब देते हुए कइसे तुरब रउवा फूल धनुधारी हो कौतूहल करते हैं।
कथा प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए पूज्य पंडित गौरांगी गौरी ने कहा कि मालियों की अनुमति पर दोनों भाई वाटिका के अंदर प्रवेश करते हैं और फुलवारी के सौंदर्य को निहारते हुए पुष्प तोड़ने में रम जाते हैं। इसी बीच माता सीता अपनी सखियों के साथ गौरी पूजन को पहुंचती है। बाग घूमने के दौरान एक सखी की नजर दोनों भाइयों पर पड़ जाती है। जिसके तुरंत बाद वे भागते हुए अन्य सखियों के पास जाती है एवं उनसे उनके सौंदर्य का वर्णन करती है। जिसे सुन वाटिका अवलोकन के बहाने जानकी जी भी भ्रमण करती हैं, इसी क्रम में दोनों की नजरें एक दूसरे पर पड़ती हैं और उनकी आंखें चार हो जाती हैं। और सीताजी उसी समय मन ही मन भगवान श्रीराम को वरण कर लेती है। सीताजी वहां से लौटकर मंदिर में माता गौरी की पूजन करती है। जिससे प्रसन्न होकर श्री गौरी जी उन्हें उनकी मनोकामना पूर्ण होने की आशीष देती हैं। इधर भगवान श्रीराम भी पुष्प लेकर गुरु के पास पहुंचते हैं। गुरु विश्वामित्र श्रीराम के प्रेममयी भाव को टटोल उनकी कामनाएं पूरी होने का अशीर्वाद देते हैं। कल राम कथा के छठे दिन प्रभु श्रीराम विवाह के प्रसंग का झांकी सहित एवं केवट प्रसंग एवं भरत चरित्र का वर्णन किया जाएगा। बुधवार को कथा दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी। इस दौरान मंच संचालन सूर्य मंदिर समिति के वरीय सदस्य गुंजन यादव ने किया। कथा के दौरान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, समाजसेवी विकास सिंह, बबुआ सिंह, मुकेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।