जमशेदपुर : भाजपा के वरीय नेता एवं झारखंड के संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई से सिख नेताओं ने मुलाकात की और चुनावी राजनीति पर उनसे चर्चा की और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा को भी इन नेताओं ने जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।
भाजपा के वरीय नेताओं को इन्होंने बताया कि पूरा सिख समाज बीजेपी के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों से सिख पंथ के हित में जो कदम उठाए हैं, वे उनसे काफी प्रभावित है। सतबीर सिंह सोमू के अनुसार सिख बहुत इलाकों में लोगों से जाकर मिल रहे हैं और उनसे बीजेपी के पक्ष में वोट देने का आग्रह कर रहे हैं। मनजीत ने कहा सिख युवा का तूफ़ानी दोरा चल रहा है जोगी ने हो रहे कार्यों का पूरा विस्तार पूर्व से बताया और रिंकु ने कहा आप से मिला ज्ञान हम साब को और मज़बूती देगा।
मुलाकात करने वालों में जोगिंदर सिंह जोगी, मनजीत सिंह, रविंद्र सिंह रिंकू, चंचल भाटिया, इंद्रजीत सिंह बिट्टू, कुलवंत सिंह और अन्य सिख नेता थे।
जमशेदपुर : निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपनी किस्मत आजमा रहे सौरव विष्णु भाजपा के विद्युत वरुण महतो और झामुमो के समीर मोहंती के साथ मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में सफल होते दिख रहे हैं। कल दिनांक 15.05.2024 बुधवार को सौरव विष्णु ने बारीडीह बस्ती, मोहरदा बिरसानगर, आदर्श नगर + कागल नगर, सोनारी एवं कदमा के कुछ क्षेत्रों का तूफानी दौरा किया। अपने बगावती तेवर और ज्वलंत मुद्दों को चुनाव में हथियार बनाकर उतरे सौरव विष्णु को मतदाता एक विकल्प के तौर पर गंभीरता से लेने का अपना मन बना चुके हैं।
महिलाओं से निजी स्कूलों में हो रहे मनमानी के खिलाफ चर्चा करते ही वे भावुक हो गईं, उन्होंने सौरव विष्णु को आश्वस्त किया कि 2024 के जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में होने वाले परिवर्तन की वे भी साक्षी बनेगी। अब देखने वाली बात यह होगी की सौरव विष्णु को शहरी क्षेत्र में मिल अपार प्यार और स्नेह का यह ज्वार ग्रामीण क्षेत्रों तक अपनी असर छोड़ पता है या नहीं।
सौरव विष्णु ने साफ सफाई, पेयजल सहित बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा अपने अकाट्य तर्कों से उठाकर विरोधी खेमे में बेचैनी बढ़ा दी है। और युवा मतदाता वर्ग को सौरव विष्णु के अंदर अपने भविष्य के सपने को पूरा करने वाला सांसद दिख रहा है।
मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने फेडरेशन कप 2024 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में नीरज ने 82.27 मीटर का थ्रो किया था और गोल्ड मेडल अपने नाम किया.नीरज चोपड़ा तीन साल बाद घरेलू ट्रैक पर उतरे थे. नीरज ने इससे पहले साल 2021 में इसी इवेंट में 87.80 मीटर का थ्रो करके स्वर्ण पदक जीता था. पिछले हफ्ते, नीरज 88.36 मीटर के थ्रो के साथ दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे थे. नीरज पर फैंस की निगाहें थी. नीरज काफी समय से 90 मीटर के निशान को पार करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इसमें सफल नहीं हो पा रहे हैं. नीरज की कोशिश खुद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड जो 89.94 मीटर का है, उसको तोड़ने की थी, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए.
टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास और अपार्टमेंट योजना के तहत रेलवे क्वार्टर को तोड़ने का काम इंजीनियरिंग विभाग ने शुरू कर दिया। वहीं, रनिंग रूम के लिए भी जमीन खाली कराने की योजना है। अभी ट्रैफिक कॉलोनी, गुदड़ी बाजार, इंजीनियरिंग कॉलोनी व अन्य जगहों पर रेलवे क्वार्टर टूट रहा है।
स्टेशन पुनर्विकास योजना द्वारा इंजीनियरिंग कर्मचारियों ने ट्रैफिक कॉलोनी में दर्जनों क्वार्टर की मापी कर निशान लगाया था, जबकि कई कार्यालय भी टूटने की उम्मीद है। बताया जाता है कि चक्रधरपुर मंडल में रेलवे मेंस कांग्रेस ने क्वार्टर की जर्जर स्थिति और अवैध कब्जा का मुद्दा उठाया था। इसके बाद डीआरएम ने कॉलोनी का निरीक्षण कर जर्जर क्वार्टर को तोड़ने के लिए एजेंसी नियुक्त की है, जिसे मलबा भी उठाना है। इससे पूर्व नया क्रू व गार्ड लॉबी बनाने के लिए रेलवे क्वार्टर तोड़े गए थे।
मालूम हो कि रेलवे कर्मचारियों को आधुनिक सुविधायुक्त बेहतर अवासीय सुविधा देने के लिए टाटानगर रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी में रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) को 704 फ्लैट बनाने हैं। जर्जर क्वार्टर तोड़कर आरएलडीए की योजना पर काम शुरू होने से रेल कर्मचारियों की आवासीय शिकायत दूर होगी।
कदमा स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया.बैठक इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार समीर मोहंती की जीत के लिए चुनावी रणनीति तय की गयी. तय हुआ कि समीर मोहंती के समर्थन में आगे बढ़कर चुनाव प्रचार किया जायेगा और उनकी जीत सुनिश्चित की जायेगी. बैठक में उम्मीदवार समीर कुमार मोहंती भी पहुंचे. कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान समीर मोहंती ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ प्रत्याशी को जीताने का नहीं, बल्कि संविधान और लोकसभा को बचाने का है. बैठक में संजय शर्मा, बबुआ झा, ईश्वर सिंह, अखिलेश सिंह, प्रभात ठाकुर, पप्पू सिंह, संजय तिवारी समेत अन्य मौजूद थे.
बिष्टूपुर आंध्र भक्त श्रीराम मंदिरम में इसबार बालाजी का 55वां ब्रह्मोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारी मंदिर कमेटी की ओर से की जा रही है। शहर के 100 साल पुराने राम मंदिर में 16 जून से दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से अनुष्ठान पूरा होगा।
इसमें दक्षिण भारतीय लोगों के अलावा सैकड़ो भक्तगण शामिल होंगे। 16 जून से शुरू होने वाले इस अनुष्ठान में 27 जून को वेंकटेश्वर (बालाजी) भगवान का कल्याणम (विवाह) संपन्न कराया जाएगा। बालाजी भगवान को तिरुपति तिरुमला देवस्थानम् की तरह ही दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार भगवान अल्वेल मंगा एवं पद्मावती का कल्याण महोत्सव की तैयारी की जा रही है। 16 से 27 जून तक चलने वाले महोत्सव में विशाखापट्टनम से 11 पंडितों की टीम शहर पहुंचेगी। कल्याणम् में सभी रस्मों के बीच दक्षिण भारतीय वाद्यंयत्र बजाए जाएंगे। वहीं, प्रत्येक दिन सुबह नित्यकटला पूजा से इसकी शुरुआत होगी। दूध, दही, एवं अन्य द्रव्यों के साथ अभिषेक के बाद रोजाना भगवान बालाजी जी अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर शहर में भक्तों को दर्शन देने के लिए निकलेंगे।
टाटा स्टील के 17 हजार से अधिक मजदूरों से शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिले के डीडीसी सह वरीय अधिकारी स्वीप कोषांग मनीष कुमार ने बैठक की.
उनके साथ यहां टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु भी मौजूद थे. इन लोगों ने वहां जाकर बताया कि वे लोग कैसे कर्मचारियों को वोटिंग के लिए प्रेरित कर सकते है. मतदान के दिन छुट्टी तो होती है, लेकिन उस दिन मतदान पहले करें, फिर कोई और काम करें, इसके लिए सबको प्रेरित करना होगा ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़ सके. उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग ने सभी से अपील किया कि आगामी 25 मई को 25 लोगों के साथ वोट डालने बूथ पर जायें.
उन्होने कहा कि प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को लक्षित कर व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जरूरत है कि मतदाता अब वोट डालने घरों से निकलें. उप विकास आयुक्त ने सभी को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सभी को बराबर है, लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. उन्होने कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने बूथ पर जाकर मतदान करें और राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें. सभी मतदाता अपने एक वोट से अपने देश के लोकतंत्र की रूपरेखा तय करते हैं, अपने मत को व्यर्थ न जाने दें. पहले मतदान करें उसके बाद अन्य काम करें. इस मौके पर सभी ने मतदाता शपथ लेते हुए मतदान को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. यहां यूनियन के सारे पदाधिकारियों के अलावा तमाम कमेटी मेंबर भी मौजूद थे.
आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के फेज 6 स्थित बालाजी कृष्णा इंजीटेक में बुधवार को अचानक लगने से कंपनी में काम कर रहे करीब सात मजदूर बुरी तरह से झुलस गए है. सभी मजदूरों को टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. सूचना मिलते ही झारखंड अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.
आग कैसे लगी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के हीट ट्रीटमेंट मशीन के तेल लीकेज के दौरान अचानक चिंगारी भड़की और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. इसकी जद में कंपनी में काम कर रहे सात मजदूर आ गए. वही इस अगलगी से कंपनी को भी भारी नुकसान होने का अनुमान है, हालांकि इस संबंध में कंपनी प्रबंधन की ओर से किसी तरह का भी कोई बयान जारी नहीं किया गया है. वहीं घायलों में ललन सिंह, सोमा जमुदा, दिलीप मुर्मू, अजय टांडी, सावन सोरेन, श्रीराम तप्पे शामिल है.
ईडी ने झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी आलमगीर आलम से उनके सचिव संजीव कुमार लाल के नौकर जहांगीर आलम के फ्लैट से 32 करोड़ 20 लाख रुपए बरामद होने और राज्य के ग्रामीण विकास विभाग में कथित अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ कर रही थी।
झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम इस मामले में बुधवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी के दफ्तर पहुंचे थे। ईडी ने मंगलवार को उनसे सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर देर शाम तक पूछताछ की थी। ईडी ने घंटों की पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की है।
35.23 करोड़ रुपये जब्त किए जाने के बाद ऐक्शन ईडी ने आलमगीर आलम को 14 मई को रांची जोनल कार्यालय में पेश होने के लिए समन जारी किया था। आलमगीर को उनके पीएस संजीव लाल के घरेलू सहायक के फ्लैट से भारी नकदी की बरामदगी के मामले में तलब किया गया था। ईडी ने पिछले हफ्ते आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उनके घरेलू नौकर जहांगीर आलम को 35.23 करोड़ रुपये जब्त करने के एक दिन बाद गिरफ्तार कर लिया था। उनसे भी लगातार पूछताछ की जा रही है।
सात टीमों ने की थी छापेमारी ईडी राज्य के ग्रामीण विकास विभाग में कथित अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। एजेंसी की कम से कम सात टीमों ने यह छापेमारी की थी। इसमें बड़ी रकम बरामद की गई थी। ईडी अधिकारियों के मुताबिक, ये बरामदगी बड़े पैमाने पर रांची पहाड़ी के पास जहांगीर आलम के आवास से हुई थी। ईडी ने कहा था कि मामले में वरिष्ठ नौकरशाहों और राजनेताओं के नाम सामने आए हैं जिसकी जांच की जा रही है। मंगलवार को नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद ईडी कार्यालय से बाहर आए आलमगीर ने कहा था कि मुझसे जो भी सवाल पूछे गए मैंने उनका जवाब दिया है।
वरिष्ठ अधिकारियों और राजनेताओं को जाता था कमीशन उल्लेखनीय है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में कथित अनियमितताओं से संबंधित है। यह मामला सितंबर 2020 में ग्रामीण कार्य विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम एवं अन्य के खिलाफ झारखंड पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की ओर से दर्ज किए गए मामले और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की ओर से मार्च 2023 में दर्ज की गई प्राथमिकी पर आधारित है। ईडी ने वीरेंद्र कुमार राम को पिछले साल गिरफ्तार किया था। ईडी का दावा है कि वीरेंद्र कुमार राम कमीशन लेता था। इसका 1.5 फीसदी हिस्सा वरिष्ठ अधिकारियों और राजनेताओं को जाता था।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का गुरुवार सुबह एम्स में निधन हो गया. उन्होंने सुबह 9.28 बजे अंतिम सांस ली. सिंधिया परिवार की राजमाता बीते कुछ दिनों से दिल्ली AIIMS में वेंटिलेटर पर थीं. माधवी राजे का पिछले तीन महीने से दिल्ली के प्रमुख अस्पताल में इलाज चल रहा था और वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं.
पिछले दिनों तीसरे चरण के मतदान (गुना लोकसभा) से ठीक पहले ही ज्यादा तबीयत बिगड़ने की वजह से सिंधिया परिवार की राजमाता को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था. दिल्ली में निधन के बाद माधवी राजे के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा.
बता दें कि पिछले महीनों से दिल्ली स्थित अस्पताल में इलाजरत माधवी राजे सिंधिया का स्वास्थ क्रिटिकल स्टेज पर पहुंच गया था. गुना संसदीय क्षेत्र बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे व बेटे महाआर्यमन सिंधिया को बीच-बीच में चुनाव प्रचार छोड़कर दिल्ली जाना पड़ा था. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके पत्नी व बेटा चुनावी प्रचार में पिछले एक माह से गुना-अशोकनगर और शिवपुरी में ही थे. इसी बीच लगातार केंद्रीय मंत्री की मां माधवी राजे सिंधिया की तबीयत में उतार-चढ़ाव की सूचना आ रही थी.