जमशेदपुर : जन समस्या और आने वाले बरसात के मौसम को देखते हुए आज पूर्वी के विधायक सरयू राय ने क्षेत्र का दौरा किया। जल्द से जल्द समाधान हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जेम्को मिश्रा बगान के नाली – नाले का जायजा लिया गया, बरसात में होने वाले पानी से जेम्को एवं अन्य क्षेत्र का पानी मिश्रा बगान के सभी घरों में भर जाती है।
जिसके समाधान के लिए विधायक से समाज के लोगों ने अपनी बात रखी, साथ ही साथ जुस्को बिजली के लिए जे.एम.एम आफिस के बगल में स्थान चयनित किया गया। भाजमो नेता नवीन कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र भ्रमण कराया गया। स्थान भ्रमण में विधायक सचिव सुधीर, अमित शर्मा, विनोद राय, नवीन, रमेश जी, जे.पी. पाण्डे, दिनानाथ, करनदीप सिंह, समारु, मुन्ना देवी, सुमन और बस्ती वासी मौजूद थे।
जमशेदपुर : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आदेश – निर्देश से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृज मोहन गुप्ता (गुड्डू गुप्ता)के देख – रेख में रविवार को सोनारी बाबा भूतनाथ मंदिर में पूजा -अर्चना कर कांगेस पार्टी, इंडिया गठबंधन झामुमो के प्रत्याशी समीर महंती को तीर – धनुष छाप पर वोट दे कर भारी- से भारी मतो से जीत दिलाने के लक्ष्य लिए सोनारी के विभिन्न क्षेत्रों में पद यात्रा,औऱ डोर टू डोर प्रचार आरंभ किया गया। जिसमें जनता – जनार्दन का भरपूर समर्थन मिला।
इस पद यात्रा को सफल बनाने में सोनारी मंडल अध्य्क्ष बंटी शर्मा, सोनारी कार्यालय प्रभारी बबन शुक्ला, संतोष जैन, अशोक सिंह, सुमित ठाकुर, हरि, शुकु चौहान, राजू,भरत गडवाल, संदीप, रवि, राजेश कालिंदी, गुड्डी, उषा यादव, बेबी, मुन्ना, बेबी सिंह मुंडा, ज्योति साहू, शिल्पी चक्रवर्ती और कांग्रेस पार्टी के सम्मानित सदस्य सहित सोनारी के बस्तीवासी शामिल थे।
जमशेदपुर. पांचवें सिख गुरु शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस को समर्पित रविवार को जेम्को सिख नौजवान सभा की ओर से छबील का आयोजन गोलमुरी चौक पर किया गया। परंपरा के अनुसार गोलमुरी चौक पर अरदास हुई उसके बाद राहगीरों के बीच ठंडा शरबत और चना प्रसाद वितरित किया गया।
वहीं अमनदीप सिंह ने बताया की गुरु जी की याद में छबील लगाई गई और बताया की सभी को गुरु अर्जन देव जी के मार्ग पर चलना चाहिए और लोगों को संदेश दिया गया की सेवा में लगे रहने से ही जीवन का सच्चा सुख मिलता है। वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुए लोकसभा निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ विष्णु। मौके पर उपस्थित जेम्को नौजवान सभा के प्रधान जोरावर सिंह, अमनदीप सिंह, करनदीप सिंह ,अवतार सिंह, राज्यपाल सिंह, आशीष कुमार उपस्थित थे।
जमशेदपुर : आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की चुनावी सभा 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर घाटशिला में आयोजित हुई। सभा में मोदी जी ने जमशेदपुर वासियों से पिछले 10 वर्षों से भाजपा के सांसद रहे विद्युत वरण महतो को फिर से जीतने की अपील की। इस पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे सौरव विष्णु ने कटाक्ष किया है और पूछा है कि सांसद महोदय बताएं कि उन्होंने अपनी 10 वर्ष के संसदीय काल में शहर के विकास के लिए क्या किया है?
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा का सबसे ज्वलंत मुद्दा 86 बस्तियों को मालिकाना हक देने का रहा है। मोदी जी पिछले 10 वर्षों से देश में बहुमत की सरकार चला रहे हैं, रघुवर दास पांच सालों तक पूर्ण बहुमत की सरकार के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री रहे, तो फिर 86 बस्तियों का मालिकाना का मुद्दा आज तक क्यों हाल नहीं हो पाया? सांसद महोदय बताएं कि आपने 86 बस्तियों को मालिकाना हक दिलाने के लिए क्या प्रयास किया? आज प्रधानमंत्री जी जमशेदपुर की जनता से आपके लिए वोट मांगने आए तो क्यों नहीं मंच से ही घोषणा करवा दिया कि 86 बस्तियों को मालिकाना हक दिया जाएगा।
सौरव विष्णु का तूफानी चुनावी दौर जारी है और कल दिनांक 18 5.2024 को सौरव विष्णु ने मानगो के गांधी मैदान, मानगो के मजदूर चौक सहित परसुडीह बाजार और करनडीह चौक का दौरा कर लोगों तक अपनी आवाज और संकल्प पहुंचाने में सफल होते दिखे। मानगो चौक के मजदूर सालों भर गर्मी बरसात और ठंड में हजारों की संख्या में कार्य की तलाश में प्रतिदिन एकत्रित होते हैं, परंतु आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने उनके कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। महिला मजदूर खुले में नवजात बच्चों को स्तनपान कराने को विवश परंतु सांसद महोदय ने कभी पलटकर इनका हाल नहीं जाना।
निर्दलीय प्रत्याशी सौरव विष्णु दिन गुजरने के साथ ही अपनी उपस्थिति मजबूत करते जा रहे हैं और चुनाव जीतने की दौड़ में सबसे आगे दिख रहे विद्युत वरण महतो और समीर महन्ती के साथ मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में सफल होते दिख रहे हैं।
जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भारी जन समर्थन जुटा रहे सौरव विष्णु सभी 25 प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा शिक्षित हैं। सौरव विष्णु के पास बीटेक के साथ एमबीए की भी डिग्री है, और 20 वर्षों तक अमेरिका में रहकर नौकरी करने का अनुभव भी है। अमेरिका से भारत लौटने के बाद सौरव विष्णु के सपनों का जमशेदपुर आज आजादी के 77 वर्षों के बाद भी पीने योग्य पानी, ट्रैफिक जाम और चिकित्सा के क्षेत्र में अस्तित्व की लड़ाई लड़ता नजर आया। और इसी बात ने सौरव विष्णु को जनप्रतिनिधि बनकर मातृभूमि का कर्ज़ उतारने को प्रेरित किया।
चुनाव लड़ रहे कुल 25 उम्मीदवारों में एक पांचवी पास, तीन आठवीं पास, चार मैट्रिक पास, नौ इंटर पास, तीन ग्रेजुएट, तीन पोस्टग्रेजुएट, एक एलएलबी पास है। वहीं सौरव विष्णु की शैक्षणिक योग्यता इन सभी प्रत्याशियों के मुकाबले काफी आगे है। अपने इसी योग्यता के सहारे चुनावी रणभूमि में दमदार उपस्थिति दर्ज करवा रहे सौरव विष्णु को अपार जन समर्थन मिल रहा है।
कल 17. 05 2024 को अपने तूफानी चुनाव दौरे में सौरव विष्णु ने मानगो के आजाद बस्ती, बालिगुमा के साथ ही बागबेड़ा ग्वाला बस्ती, और जुगसलाई के निवासियों से आत्मीय मुलाकात की, और अपने लिए समर्थन मांगा। सौरव विष्णु को हर जगह मतदाताओं ने सर आंखों पर बिठाया और यह वायदा किया कि अबकी बार वे किसी के झांसे में नहीं आएंगे और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक युवा और शिक्षित प्रत्याशी को ही अपना वोट देंगे।
वहीं आज का युवा वर्ग सौरव विष्णु को अपना रोल मॉडल मानने लगा है , और सौरव विष्णु के पदयात्रा में युवाओं का हुजूम उनके साथ चल पड़ता है। यहाँ गौर करने वाली बात यह है कि जमशेदपुर के पिछले 10 वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर सांसद रहे विद्युत वरण महतो सिर्फ इंटर पास हैं। इंडिया गठबंधन के साझा प्रत्याशी समीर मोहंती भी सिर्फ इंटर पास हैं।
NOTE – वर्तमान सांसद विद्युत वरण महतो आदित्यपुर निवासी हैं और यह पश्चिमी सिंहभूम लोकसभा के अंतर्गत आता है। पिछले 10 वर्षों से जमशेदपुर के सांसद रहते हुए भी वह अपना वोटिंग कार्ड जमशेदपुर से नहीं बनवा पाए.
लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण के प्रचार के लिए अमित शाह उत्तर प्रदेश के झांसी पहुंचे हैं. पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘बुंदेलखंड में बन रहे तोप के गोले पाकिस्तान का सफाया कर देंगे’. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, योगी जी मुख्यमंत्री बने और उत्तर प्रदेश के विकास की शुरुआत हुई. एक जमाना था जब उत्तर प्रदेश में देसी कट्टे बनते थे, लेकिन मोदी जी ने बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर बनाया, अब यहां तोप के गोले बनते हैं. पाकिस्तान ने अगर कोई भी गलती की तो ये बुंदेलखंडी गोला पाकिस्तान पर गिरेगा और उसका सफाया कर देगा.
राहुल बाबा के इंडी अलायंस का सूपड़ा साफ हो गया- अमित शाह
अमित शाह ने कहा, इस भूमि ने मुगलों के सामने भी लड़ाई लड़ी और अंग्रेजों के सामने भी लड़ाई लड़ी. अब हमारे देश में मौजूद देशी अंग्रेजों के खिलाफ भी बुंदेलखंड को लड़ाई लड़नी है. चुनाव के 4 चरण समाप्त हो चुके हैं. 4 चरण में मोदी जी 270 सीटें लेकर ट्रिपल सेंचुरी की ओर आगे बढ़ गए हैं और राहुल बाबा के इंडी अलायंस का सूपड़ा साफ हो गया है. अब ये निश्चित हो गया है कि मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं.
पीएम पर 25 पैसे का भी आरोप नहीं लगा सकता कोई
इस चुनाव में एक ओर 12 लाख करोड़ के घपले घोटाले करने वाला इंडी अलायंस है और दूसरी ओर मोदी जी हैं, जो 23 साल से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पद पर हैं, लेकिन उन पर 25 पैसे का भी आरोप कोई नहीं लगा सकता. एक ओर चांदी की चम्मच के साथ पैदा हुए राहुल गांधी और अखिलेश यादव हैं. वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में पैदा हुए हमारे नेता नरेंद्र मोदी जी हैं. एक ओर रामभक्तों पर गोली चलाने वाली समाजवादी पार्टी है. वहीं दूसरी ओर राम मंदिर बनाने वाले नरेंद्र मोदी जी हैं.
PoK भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे
कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि पाकिस्तान को सम्मान दो, उनके पास एटम बम है, उनसे PoK मत मांगों. मैं इनसे कहना चाहता हूं कि ये नरेंद्र मोदी जी की सरकार है, हम एटम बम से नहीं डरते हैं, PoK भारत का है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे. कांग्रेस पार्टी देश को तोड़ना चाहती है.
कांग्रेस नेताओं ने देश के 2 हिस्से कर दिए
उनके नेता कहते हैं कि दक्षिण भारत और उत्तर भारत, देश के 2 हिस्से कर दीजिए. मैं बताना चाहता हूं कि मोदी जी फिर से आने वाले हैं और मोदी जी के रहते कोई भी भारत को तोड़ नहीं सकता.
आप सांसद स्वाति मालीवाल पर हमला मामले में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। थोड़ी देर पहले ही दिल्ली पुलिस की टीम सीएम आावस पर पहुंची थी। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी बिभव कुमार को सीएम आवास से गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। स्वाति मालीवाल ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज करा दी है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही दिल्ली पुलिस लगातार बिभव कुमार की तलाश कर रही थी।
दिल्ली पुलिस को मिला था इनपुट
दरअसल, दिल्ली पुलिस को पहले ही बिभव कुमार के सीएम हाउस में होने का इनपुट मिला था। सूचना के बाद पुलिस टीम में एसएचओ सिविल लाइंस और एडिशनल डीसीपी नॉर्थ सीएम आवास पर पहुंचे थे। सूचना मिलने के बाद एक गाड़ी सीएम हाउस में पहुंची थी। दिल्ली पुलिस की टीम जब सीएम हाउस पर पहुंची तब वहां पर पहले से ही गेट खुले हुए थे। इस गाड़ी को गेट पर नहीं रोका गया और गाड़ी सीधा सीएम हाउस में चली गई। गाड़ी के लिए पहले से सीएम हाउस में मैसेज था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम सीधे सीएम हाउस में गई और फिर वहां से बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
बिभव ने भी दिल्ली पुलिस को लिखा मेल
वहीं गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस बिभव कुमार को लेकर सिविल लाइन पुलिस स्टेशन गई है। बता दें कि गिरफ्तारी से पहले ही बिभव कुमार ने एक मेल किया था, जिसमें उसने हर जांच के लिए साथ देने की बात कही थी। अपने मेल में बिभव कुमार ने लिखा कि ‘मैं हर जांच में सहयोग को तैयार हूं। मुझे मीडिया के माध्यम से FIR दर्ज होने के बारे में जानकारी हुई। अभी तक मुझे एफआईआर के बाद कोई नोटिस नहीं दिया गया है। मेरी शिकायत पर भी दिल्ली पुलिस संज्ञान ले।’
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार (17 मई) को नासिक लोकसभा सीट से सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार शिवसेना के हेमंत गोडसे के लिए रैली की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार डॉक्टर भीम राव अंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान को नहीं बदल सकती है. कांग्रेस सिर्फ झूठ फैला रही है कि बीजेपी इसे बदलने की योजना बना रही है.
डॉक्टर बाबासाहेब अम्बेडकर द्वारा बनाये गये संविधान को कोई भी सरकार नहीं बदल सकती है. केवल इसके अनुभागों में परिवर्तन या संशोधन किया जा सकता है. कांग्रेस ने 80 बार संविधान में संशोधन करने का पाप किया है. इसके बावजूद वो झूठा प्रचार कर रहे हैं कि हम संविधान बदल देंगे. नितिन गडकरी ने आगे कहा कि सबका साथ, सबका विकास नरेंद्र मोदी सरकार का मंत्र है, जिसने किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव किए बिना विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू की है.
कांग्रेस ने 80 बार संविधान में संशोधन किया- गडकरी केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने नासिक क्षेत्र में दो प्रमुख फसलों प्याज और अंगूर के भंडारण और प्रसंस्करण के लिए सुविधाएं बनाने का फैसला लिया है. वहीं इससे पहले भी नितिन गडकरी ने कहा था कि हमारा विपक्ष लोगों को समझाने में विफल रहा है. इसलिए यह उन्हें भ्रमित कर रहा है. वो कहते हैं कि हम संविधान बदल देंगे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला है जो कहता है कि संविधान को बदला नहीं जा सकता है. केवल संशोधन किए जा सकते हैं. हीं अब तक कांग्रेस ने 80 बार संविधान में संशोधन किया है.
गडकरी ने आगे कहा था कि हम अपना काम जारी रखेंगे और तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक आखिरी गरीब व्यक्ति को लाभ नहीं मिल जाता. कांग्रेस की गलत आर्थिक नीतियों के कारण इस देश में लोग गरीब रहे. हमने 10 साल तक काम किया, लेकिन 60 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस कुछ नहीं किया. इसलिए अब जब वो अपना काम पेश करके चुनाव नहीं लड़ सकते, तो वो लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं.
घाटशिला : संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड श्री सुबोध कुमार ने घाटशिला प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्र अंतर्गत मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य का औचक निरीक्षण किया । जिला में 25 मई को लोकसभा चुनाव है। इस निमित बीएलओ के माध्यम से प्रत्येक मतदाताओं तक चुनाव के कम से कम पांच दिन पूर्व मतदाता सूची का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड ने मतदाताओं के घर-घर जाकर उन्हें मतदाता सूचना पर्ची मिली है या नहीं इसकी जानकारी ली । साथ ही सभी को 25 मई को वोट देने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचना पर्ची वितरण कराने का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें अपने बूथ की भी जानकारी उपलब्ध करानी है । कई बार मतदाताओं को जानकारी के अभाव में एक-बूथ से दूसरे बूथ भटकना पड़ता है, ऐसे में इस बार के लोकसभा चुनाव में इस समस्या के निराकरण की दिशा में चुनाव आयोग द्वारा पहल की गई है ताकि मतदाताओं को पूर्व से ही जानकारी रहे और मतदान प्रतिशत भी बढ़ाया जा सके।
जमशेदपुर : कल दिनांक 16.05.2024 को लोकसभा चुनाव 2024 में जमशेदपुर के निर्दलीय प्रत्याशी सौरव विष्णु ने अपने तूफानी चुनावी दौरे के क्रम में धतकीडीह बस्ती, मेडिकल बस्ती , संडे मार्केट, गोलमुरी मार्केट का दौरा किया। इस चुनाव में लड़ रहे सभी प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा शिक्षित और मातृभूमि के लिए कुछ करने के लिए चाहत लिए 20 वर्षों बाद विदेश से स्वदेश लौटे सौरव विष्णु जमशेदपुर वासियों के दिलों में अपने कार्यशैली और आकर्षित करने की कला से अपने लिए एक बड़ा समर्थक वर्ग बनाने में कामयाब होते दिख रहे हैं।
जमशेदपुर शहर में एक भी विश्व स्तरीय और गुणवत्तापूर्ण अस्पताल ना होना इन्हें विचलित करता है ,और ये लोगों से वादा कर रहे हैं कि इस शहर में एम्स की स्थापना करवाना इनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। साथ ही टाटा स्टील द्वारा संचालित टीएमएच अस्पताल पर शहर वासियों की निर्भरता कम हो सके यह इनका प्रयास रहेगा। शहर के फुटपाथ दुकानदारों की तकलीफ देखकर विचलित होते हैं कि इस 46 डिग्री सेल्सियस तापमान में ये गरीब किस तरह एक गमछा के सहारे खुद को बचाए हुए हैं।
शहर के हर हिस्से में एक स्ट्रीट वेंडर जोन बनवाने का वायदा यह शहर वासियों से कर रहे हैं। शहर वासियों से मिल रहे इस अप्रत्याशित जन समर्थन से उनके हौसले बुलंद है और यही जन समर्थन उनके सपनों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रही है । इनका साथ अपने चुनाव चिन्ह बाल्टी को लेकर चुनाव प्रचार करना भी लोगों को खूब भा रहा है।