जमशेदपुर : भारत की बहुचर्चित एफएम “रेड एफएम” द्वारा जमशेदपुर के कदमा स्थित गणेश पूजा मैदान में रेड कार्निवाल का आयोजन 16 एवं 17 मार्च को होने वाला है। इस कार्निवाल में बड़ी बड़ी कंपनियों के गाड़ी यहाँ होंगे। यहाँ कार के साथ साथ मोटरसाइकिल भी होगी। जिसमें स्कोडा, मारुति जैसे बड़े ब्रांड के अलावा दुआ हौंडा, यामहा रेसिंग, हौंडा, नरभेराम, एरीना नेक्सा, ईशा मोटर्स इत्यादि का एक शोरूम वैरायटी उपलब्ध रहेंगी।
इन सबके अलावा यहाँ सुख शांति जेवेलर्स, शिव साई कंस्ट्रक्शन के भी स्टॉल होंगे। साथ ही ग्राहकों का पसंदीदा तंदूरी ओए भी होगी जहाँ तंदूरी का मज़ा लिया जा सकता है। वहाँ आये ग्राहकों के लिए बैंकिंग पार्टनर भी मौजूद होंगे जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं बैंक ऑफ बड़ौदा रहेगी। जिसके जरिये ग्राहक अपनी पसंद की गाड़ियों को वहाँ से फाइनांस करा कर अपने सपनो को साकार कर सकेंगे।
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो बस स्टैंड गेट नंबर 4 के पास तूफानी होटल में शुक्रवार की दोपहर शिव शक्ति बस के कंडक्टर, कदमा तीस्ता रोड निवासी राजीव सिंह ने खाना खाने के दौरान शराब का सेवन किया. होटल चालक ने जब उन्हें शराब पीने से मना किया तो उसके साथ गाली गलौज करने लगा. इसके बाद दुकानदार ने इसकी सूचना बस स्टैंड में मौजूद टीओपी के सिपाही रवींद्र सिंह को दी. सूचना पाकर वहां पहुंचा सिपाही कंडक्टर राजीव सिंह को अपने साथ टीओपी में ले गया, जहां उसने कंडक्टर को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह सिपाही के साथ भी अभद्र व्यवहार और गाली गलौज करने लगा.
इसके बाद सिपाही ने पीसीआर गश्ती दल को बुलवा कर उसे सौंप दिया और पीछे-पीछे वह भी थाना पहुंच गया. थाने में भी कंडक्टर पुलिस कर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार करता रहा, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उसे एमजीएम अस्पताल भेजकर उसकी जांच कराई. वहीं मामले में कंडक्टर राजीव सिंह का कहना है कि खाना खाने के दौरान उसने शराब पी. इसी बीच सिपाही रवींद्र सिंह उसे पकड़कर टीओपी ले गया जहां उसके साथ मारपीट और गाली गलौज की गई.
इसके बाद उसे थाना में ले जाकर भी पुलिस ने उसकी पिटाई की, जबकि सिपाही ने कहा कि थाना प्रभारी ने यह निर्देश दिया है कि बस स्टैंड में किसी को भी शराब का सेवन न करने दिया जाए. इसके तहत उन्होंने कंडक्टर को समझाने की कोशिश भी की, मगर वह मानने को तैयार नहीं था और उसके साथ ही मारपीट करने लगा गालियां देने लगा. वहीं घटना की सूचना जब शिव शक्ति बस के मैनेजर अविनाश कुमार को मिली तो वे भी सीतारामडेरा थाना पहुंचे, जहां अपने कंडक्टर की गलती मानकर दोबारा ऐसा न होने की बात कहते हुए उसे पीआर बॉण्ड पर रिहा कराया.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार देर शाम तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी की जीत की कामना करते हुए मल्काजगिरी लोकसभा क्षेत्र में रोड शो किया। इस कार्यक्रम में पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार एटाला राजेंदर, केंद्रीय पर्यटक मंत्री जी किशन रेड्डी समेत पार्टी के कई नेता शामिल हुए।
रोड शो के बाद प्रधानमंत्री मोदी राजभवन पहुंचेंगे। आज रात को वहीं रुकेंगे और कल सुबह तेलंगाना के नगरकुरनूल में सुबह दस बजे भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
मिर्जालागुडा से मल्काजीगिरी क्रॉस तक यह रोड शो करीब 1.2 किमी तक करीब एक घंटे तक चला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों सैलाब उमड़ा।
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी कविता की गिरफ्तारी के मद्देनजर हैदराबाद के मल्काजगिरी में पुलिस ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी विजय संकल्प रोड शो के लिए केंद्रीय और राज्य बलों की भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। दो दिन पहले ही एसपीजी कमांडो टीम ने मोदी के रोड शो का रूट मैप अपने कब्जे में ले लिया था। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए 60 से अधिक शीर्ष एसपीजी कमांडो और दो अन्य स्तरों में 10 एनएसजी कमांडो की एक टीम बनाई गई थी। इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ की दुकानें बंद रखी। प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो को लेकर एसपीजी टीम सेंट्रल इंटेलिजेंस सिटी सिक्योरिटी विंग, सेंट्रल इंटेलिजेंस फोर्स एसपीजी कमांडो के साथ समन्वय कर रही थी। 1.5 किमी लंबे रोड शो के लिए सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा पर नजर रखी गई।
चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है, जोकि अब खत्म होने वाला है. दरअसल, चुनाव आयोग ने बताया है कि वह लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान शनिवार को करेगा.
इसके लिए चुनाव आयोग ने दोपहर तीन 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. इससे पहले आयोग ने चुनाव आयुक्तों के साथ बैठक की है. आज ही नए चुनाव आयुक्त सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार ने पदभार संभाला है.
इसके लिए चुनाव आयोग ने दोपहर तीन 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. इससे पहले आयोग ने चुनाव आयुक्तों के साथ बैठक की है. आज ही नए चुनाव आयुक्त सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार ने पदभार संभाला है.
सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग की आज हुई बैठक के दौरान चुनाव को निष्पक्ष, शांति और बेहतर तरीके संपन्न करवाने के लिए कितनी फोर्स को संवेदनशील क्षेत्रों और राज्यों में तैनात करना है इस पर चर्चा की गई है. इसके अलावा कितने चरणों में चुनाव संपन्न करवाया जा सकता है और किन राज्यों में पहले और किन राज्यों में बाद में चुनाव हो सकता है जैसे तमाम पहलुओं पर चर्चा हुई है. दोनों नए चुनाव आयुक्त को पूरी चुनावी प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई है.
सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 6 से 7 चरणों में करवाए जा सकते हैं. इस दौरान आयोग प्रचार-प्रसार और नॉमिनेशन फाइल करने के लिए राजनीतिक पार्टियों को 30 से 32 दिनों का समय दे सकता है. चुनाव का पहला चरण 18 या 20 अप्रैल हो सकता है. मई के आखिरी हफ्ते नतीजे आ सकते हैं और उसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को हो रहा है खत्म
चुनाव के ऐलान के साथ ही आचार सहिंता लागू हो जाएगी. इस बीच राजनीतिक पार्टियां चुनावी अखाड़े में जमकर पसीना बहा रही हैं और मतदाताओं को आकर्षित करने में लगी हुई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए हैट्रिक लगाने की जुगत में है, जबकि विपक्ष ने पीएम मोदी को हराने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया है और एनडीए को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए पूरी कोशिश में जुटा हुआ है.
आचार संहिता लागू होने के बाद मौजूद सरकार कोई भी नया नीतिगत फैसला नहीं कर सकेगी और नही उसका ऐलान कर सकेगी. मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और उससे पहले नई सरकार का गठन करना होगा. पिछली बार लोकसभा चुनाव की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से सात चरणों में चुनाव करवाए गए थे. नतीजे 23 मई को घोषित किए गए थे.
भारत ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पर अमेरिका की टिप्पणी का जवाब दिया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, CAA भारत का आंतरिक मामला है. CAA लागू होने पर अमेरिका का बयान गलत और अनुचित है.
भारतीय विदेश मंत्रालय का ये जवाब अमेरिकी विदेश विभाग के उस बयान पर आया, जिसमें कहा गया था कि हम 11 मार्च को नागरिकता संशोधन अधिनियम की अधिसूचना को लेकर चिंतित हैं. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा था, हम बारीकी से निगरानी कर रहे हैं कि यह अधिनियम कैसे लागू किया जाएगा? मिलर ने कहा था, धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान और सभी समुदायों के लिए कानून के तहत समान व्यवहार मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांत हैं.
भारत ने अमेरिका के बयान को बताया अनुचित
अमेरिका के बयान पर जवाब देते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 भारत का आंतरिक मामला है और इसके कार्यान्वयन पर संयुक्त राज्य अमेरिका का बयान गलत, गलत जानकारी वाला और अनुचित है.
राजनीतिक दलों द्वारा प्राप्त चुनावी बॉन्ड के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि उसे चुनावी बॉन्ड की संख्या (अल्फा-न्यूमेरिक नंबरों) का खुलासा भी करने को कहा गया था, जो उसने नहीं किया है।
मूल दस्तावेज वापस करने का निर्देश
मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने अपने रजिस्ट्रार (न्यायिक) को मतदान पैनल द्वारा सीलबंद लिफाफे में दाखिल किए गए डेटा को स्कैन और डिजिटाइज किए जाने के बाद मूल दस्तावेज चुनाव आयोग को वापस करने का निर्देश दिया है।
कोर्ट ने इसी के साथ इसे अधिमानतः शनिवार शाम 5 बजे तक पूरा किया जाने की बात कही।
अल्फा-न्यूमेरिक नंबरों का खुलासा नहीं
सुनवाई के दौरान, पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से मामले में पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और वकील प्रशांत भूषण की दलीलों पर ध्यान दिया कि एसबीआई द्वारा चुनावी बॉन्ड के अल्फा-न्यूमेरिक नंबरों का खुलासा नहीं किया गया है। बता दें कि पीठ में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल थे।
पीठ ने बैंक को नोटिस जारी करने के बाद मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को तय की।
शीर्ष अदालत में दायर अपने आवेदन में चुनाव पैनल ने कहा कि 11 मार्च के आदेश में कहा गया था कि सुनवाई के दौरान सीलबंद लिफाफे में अदालत में जमा किए गए दस्तावेजों की प्रतियां चुनाव आयोग के कार्यालय में रखी जाएंगी। चुनाव आयोग ने कहा कि उसने दस्तावेजों की कोई प्रति नहीं रखी है और कहा कि उन्हें वापस किया जा सकता है ताकि वह अदालत के निर्देशों का पालन कर सके।
गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के बड़े फैसलों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी असंभव दिखने वाले कामों को पूरा किया है। फिर चाहें वह जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाना हो या वन रैंक वन पेंशन लागू करना हो।
गुजरात सरकार के एक कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए शाह ने पीएम मोदी के कार्यकाल को लेकर यह टिप्पणी की। उन्होंने इस दौरान अहमदाबाद और गांधीनगर जिलों में 3,012 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की अपेक्षा ये सभी काम समय पर पूरे होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बीते पांच सालों में मैंने जिन परियोजनाओं के लिए भूमिपूजन किया, उनमें से 91 फीसदी काम पूरे हो चुके हैं। राजधानी दिल्ली से अपने वर्चुअल संबोधन में उन्होंने कहा कि यह भाजपा के काम करने का तरीका है।
अपने संबोधन में अमित शाह ने भाजपा के 2014 के घोषणापत्र का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2014 में जब भाजपा की सरकार बनी थी। तब भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में अधूरे पड़े कई ऐसे कामों को शामिल किया था जो बीते 50 सालों से लंबित थे। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के हमारे वादे पर विपक्ष हम पर हंसता था। लेकिन अब प्रधानमंत्री ने हाल ही में भगवान की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ करने के बाद सबके लिए राम मंदिर के दरवाजे खोल दिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में ऐसे सभी कामों को पूरा किया है, जो सबको असंभव दिखते थे। फिर चाहें वो कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना हो या वन रैंक वन पेंशन लागू करना हो।
शाह ने अपने संबोधन में मोदी सरकार की कई अन्य उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन, गरीबों के लिए 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण, चार करोड़ नागरिकों को घरों का आवंटन, 10 करोड़ घरों को गैस कनेक्शन और 14 करोड़ नागरिकों को नल का पानी कनेक्शन दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज मैं कही भी जाता हूं वहां जनता के मन को देखकर यह साफ हो जाता है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।
गम्हरिया थाना अंतर्गत छोटा गम्हरिया में सरकारी नाले का अतिक्रमण कर कंपनी स्थापित करने की शिकायत पर जांच करने गए अंचल कर्मियों के साथ कंपनी कर्मियों ने दुर्व्यवहार किया. इस दौरान घटनास्थल पर खबर संकलन कर रहे दिव्यांग पत्रकार जगबंधु महतो के साथ मारपीट भी की गई. मारपीट का आरोप हरिश व संदीप समेत कंपनी के कर्मियों पर लगा है. सभी ने दबंगई से पेश आते हुए जगबंधु का मोबाइल छीन मारपीट कर घायल कर दिया. जगबंधु महतो ने इसकी सूचना गम्हरिया पुलिस को दी. जब तक पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश भाग खड़े हुए.
जगबंधु महतो ने गम्हरिया थानेदार से इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के मुताबिक उक्त निर्माणाधीन कंपनी द्वारा सरकारी नाले का अतिक्रमण कर उसे रोक दिया गया है. जिससे नाले के गंदे पानी ग्रामीणों की खेतों में जा रहा है जिससे खेत बंजर हो रहा है. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत गम्हरिया सीओ से कर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. इसके आलोक में सीओ ने अंचल अमीन व कर्मचारी को जांच के लिए भेजा था.
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार के करीबी माने जाने वाले हरियाणा के रियल एस्टेट और शराब कारोबारी अमित कात्याल के साथ-साथ राजेश कत्याल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की.
ईडी ने इस छापेमारी में दो करोड़ 41 लाख की ज्वैलरी और कोइन्स जब्त किए हैं. ईडी ने रेड के दौरान करीब 32 लाख रुपए का कैश, लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की हैं जिनमें बेंटले और मर्सेडीज भी हैं.
ईडी ने छापेमारी के दौरान कई डिजिटल डिवाइस, हार्ड ड्राइव, पेन ड्राइव जिनमें इंक्रीमेंटिंग डेटा था, उन सभी को अपने कब्जे में लिया है. ईडी को कई कागजात भी हाथ लगे हैं जिनसे लंदन, श्रीलंका, सेंट किट्स एंड नेविस में बैंक अकाउंट्स का भी पता चला हैं जहां बायर्स के पैसे को ठिकाने लगाने का अंदेशा जताया गया है.
ईडी के मुताबिक, कत्याल के बेटे कृष्ण कात्याल ने 18 साल की उम्र में सेंट किट्स एंड नेविस की नागरिकता ले ली थी जिससे लगता है कि साजिशन नागरिकता लेकर प्लान तरीके से घर खरीदने का सपना देखने वाले खरीददारों का पैसा वहां ट्रांसफर कर फ्रॉड किया गया है.
श्रीलंका में शैल कंपनी के जरिए ठिकाने लगाए 200 करोड़
ईडी ने दावा किया है कि करीब 200 करोड़ रुपये से ज्यादा श्रीलंका में एक शैल कंपनी की शेयर होल्डिंग लेकर ठिकाने लगाया गया है. ईडी ने मंगलवार (12 मार्च) को गुरुग्राम के बड़े बिल्डर अमित कात्याल की एमएस कृष रियल टेक प्राइवेट लिमिटेड और ब्रह्मा सिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर छापेमारी की थी. ईडी का यह सर्च ऑपरेशन कंपनी से जुड़ी 17 लोकेशंस दिल्ली, गुरुग्राम और सोनीपत में चला था.
एफआईआर पर ईडी ने दर्ज की थी ECIR
जांच एजेंसी ईडी का आरोप है कि उक्त कंपनी ने घर और जमीन खरीदने वाले ग्राहकों के 400 करोड़ रुपये को शैल कंपनी के जरिए विदेश भेज दिया है. यह छापेमारी गुरुग्राम पुलिस और ईओडब्लू की ओर से दर्ज की गयी कि एफआईआर पर इसीआईआर (ECIR) दर्ज कर ईडी ने छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान ईडी को सबूत मिले हैं कि सैकडों करोड़ रुपये को गलत तरीके से ठिकाने लगाकर अमित कात्याल, राजेश कात्याल, कृष्ण कात्याल और परिवार के दूसरे सदस्यों को फायदा पहुंचाया गया. अमित कत्याल को इससे पहले ईडी ने रेलवे में जमीन के बदले नौकरी घोटाले में गिरफ्तार किया था.
लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती का ऐलान किया है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है.
नई कीमतें 15 मार्च 2024 सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगी.
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा, पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 रुपये की कमी करके देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है.
उन्होंने महाकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता की पंक्तियां भी शेयर कीं. उन्होंने कहा, जब विश्व मुश्किल दौर से गुजर रहा था कि विकसित और विकासशील देशों में पेट्रोल के दामों में 50-72 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुई और हमारे आसपास के कई देशों में तो पेट्रोल मिलना ही बंद हो गया तब भी 1973 के बाद आए पचास साल के सबसे बड़े तेल संकट के बावजूद पीएम मोदी के दूरदर्शी और सहज नेतृत्व के कारण मोदी के परिवार पर आंच नहीं आई. भारत में पेट्रोल के दाम बढ़ने के बजाय पिछले ढ़ाई सालों में 4.65 प्रतिशत कम हुए!
39 देशों से खरीद रहे कच्चा तेल- हरदीप पुरी
हरदीप पुरी ने आगे लिखा, भारत में ईंधन की सप्लाई निरंतर बनी रही, सस्ते दामों पर बनी रही और हमारे कदम निरंतर हरित ऊर्जा की ओर भी बढ़ते रहे. यानि भारत ने Energy Availability, Affordability और Sustainability को बरकरार रखा. भारत इकलौता ऐसा देश था जहां पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े नहीं, बल्कि कम हुए. हमने जहां से हुआ अपने देशवासियों के लिए तेल खरीदा. पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पहले हम 27 देशों से कच्चा तेल खरीदते थे, लेकिन उनके नेतृत्व में अपने देशवासियों को सस्ता पेट्रोल, डीजल और गैस पहुंचाने के लिए इस दायरे को बढ़ाया और अब हम 39 देशों से मोदी के परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए कच्चा तेल खरीदते हैं.
कई देशों की तुलना में भारत में पेट्रोल के दाम कम
हरदीप पुरी ने लिखा, 14 मार्च 2024 को रुपये के आधार पर भारत में पेट्रोल औसतन ₹94 प्रति लीटर है लेकिन इटली में ₹168.01- यानी 79% अधिक; फ्रांस में ₹166.87 यानी 78% अधिक; जर्मनी में ₹159.57 यानी 70% अधिक और स्पेन में ₹145.13 यानी 54% अधिक और ऐसे ही डीजल के दामों की तुलना कीजिए तो यदि भारत की औसत ₹87 प्रति लीटर है तो इटली में ₹163.21 यानी 88% अधिक; फ्रांस में ₹161.57 यानी 86% अधिक; जर्मनी में ₹155.68 यानी 79% अधिक और स्पेन में ₹138.07 यानी 59% अधिक!