जमशेदपुर : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष विदेश में “संवेदनशील मुद्दों” पर बोलकर “खतरनाक विमर्श” गढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल गाँधी की टिप्पणी भयावह है, क्योंकि उन्होंने अपनी रोटियां सेकने के लिए विदेशों में रह रहे सिख समुदाय के सदस्यों के बीच झूठ फैलाने की कोशिश की। राहुल गांधी हाल में संवेदनशील मुद्दों पर बयान देते रहे हैं, जिसमें राष्ट्रीय पहचान, एकता और विविधता शामिल है। उक्त बातें भाजपा युवा मोर्च के गोलमुरी मंडल के अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेरिका में बैठकर देश तोड़ने वाले बयान देते हैं। वह भूल गए की उनकी ही सरकार में 1984 में सिख दंगे हुए थे, जिसमें सिखों के साथ क्या हुआ था और उनके दो-दो सांसद भी इसमें पाए गए थे। उल्टा अमेरिका में भाजपा पर आरोप लगाते हैं। कितने सिख समुदाय के लोग प्रधानमंत्री से मिले वे लोग प्रधानमंत्री आवास तक कृपाण लेकर गए, राहुल गांधी बयान बाजी कर धार्मिक उन्माद पैदा करना चाहते हैं ।
भारतीय राजनीति और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख नेता नेता सीताराम येचुरी का 12 सितंबर 2024 को 3 बजकर 5 मिनट पर निधन हो गया. वह 72 साल के थे. उन्हें 19 अगस्त 2024 को निमोनिया के कारण AIIMS में भर्ती कराया गया था.
येचुरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके परिवार ने उनके शरीर को AIIMS, नई दिल्ली को शिक्षा और अनुसंधान के उद्देश्यों के लिए दान कर दिया है. जिससे उनकी विरासत उनके राजनीतिक योगदान से परे हो जाएगी.
येचुरी अपनी बीमारी को लेकर पहले भी बात कर चुके हैं
येचुरी ने अपने जीवनकाल में अपने स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की थी, जिसमें उन्हें टाइप 2 डाइबटीज़ और उच्च रक्तचाप का निदान किया गया था. इन चुनौतियों के बावजूद, उन्होंने अपने काम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखी और भारतीय राजनीति में एक प्रभावशाली व्यक्ति बने
सीताराम येचुरी का बचपन
सीताराम येचुरी का जन्म 1952 में हुआ था और उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1970 के दशक में की थी. उन्होंने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य किया और 2015 में पार्टी के महासचिव बने. उन्होंने संसद में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिसमें राज्यसभा के सदस्य के रूप में कार्य करना शामिल है. उन्होंने विभिन्न सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम किया और एक प्रभावशाली नेता के रूप में जाने जाते रहे.
शरीर दान एक निस्वार्थ दान है
शरीर दान एक निस्वार्थ कार्य है जो स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा प्रगति के भविष्य को लाभ पहुंचाता है. जबकि मेडिकल छात्र और पेशेवर दान किए गए शरीर का उपयोग मानव शरीर रचना का विस्तार से अध्ययन करने के लिए करते हैं, सर्जन और चिकित्सा व्यवसायी दान किए गए शरीर का उपयोग नई तकनीकों का अभ्यास करने, मौजूदा प्रक्रियाओं को परिष्कृत करने और सुरक्षित शल्य चिकित्सा पद्धतियों को विकसित करने के लिए करते हैं.
वैज्ञानिक और शोधकर्ता दान किए गए शरीर का उपयोग बीमारियों का पता लगाने, विभिन्न अंगों पर चिकित्सा स्थितियों के प्रभावों का अध्ययन करने और नए उपचार या दवाएं विकसित करने के लिए करते हैं.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सीताराम येचुरी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वे देश की गहरी समझ रखने वाले भारत के विचार के रक्षक थे.
जमशेदपुर : भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर रायशुमारी बुधवार को की गई। जिसमें पश्चिमी विधानसभा के पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात पहुँचे। उन्होंने नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सारी जानकारी ली। मानगो में रायशुमारी के कार्यक्रम के समापन के बाद साकची भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यालय में जोगिंदर सिंह जोगी और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र देकर किया गया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात द्वारा जोगिंदर सिंह जोगी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जमशेदपुर महानगर में जिला प्रभारी के रूप में मनोनीत किया। इस दौरान श्री हयात ने कहा कि इस यकीन के साथ जोगिंदर सिंह जी को यह पदभार दिया गया है कि इनके नेतृत्व में पार्टी एक नई मुक़ाम को हासिल करेगी और विधानसभा चुनाव में इसका असर भी देखने को मिलेगा। गौरतलब हो कि जोगिंदर सिंह जोगी लंबे समय से भाजपा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और विभिन्न पदों पर पदभार संभालते हुए अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं।
इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ताजदार आलम, प्रदेश के मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह रिंकू, प्रदेश के प्रवक्ता जुम्मन खान, प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी रॉकी सिंह, अमरदीप भाटिया, बलबीर सिंह बबलू, अलादीन सिद्दीकी, जसवंत सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहें।
जमशेदपुर:- गोलमुरी के तीन प्लेट मैदान में आयोजित जिला स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को हुआ। इस अवसर पर एडीपीओ पंकज कुमार पहुंचे तथा बीईईओ अनिता सिन्हा द्वारा प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में एडीपीओ पंकज कुमार, बीईईओ अनीता सिन्हा, का इस कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।
वही मौके पर अजय कुमार, श्री लाल, महेश, मध्य सोरेन, बोगन पात्रा व अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
अंडर-19 फुटबॉल में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान JBAV Ghorabandha को प्राप्त हुआ। अंडर 19 फुटबॉल में बालिका वर्ग सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस साकची को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
उत्क्रमित मध्य नागा पोटका विद्यालय की बालिका वर्ग अंडर 14 में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। Ums एपीओ पटमदा अंडर 14 बालिका वर्ग को प्राप्त हुआ दूसरा स्थान।
अपनी पुरानी पार्टी झामुमो छोड़ भाजपा का दामन थामे झारखण्ड आंदोलनकारी नेता, झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कोल्हान टाईगर नाम से प्रख्यात चंपाई सोरेन का शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा “पप्पु” ने रांची स्थित आवास में अभिनन्दन किया एवं उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया एवं भाजपा परिवार में शामिल होने पर बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित किया।
एवं भाजपा नेता अनमोल वर्मा “पप्पु” ने कहा कि झारखण्ड आंदोलकारी नेता, कोल्हान टाइगर चंपाई सोरेन के पार्टी में आने से झारखण्ड को घुसपैठियों,दलालों,भ्रष्ट ऑफिसरों और परिवारवादी ताकतों से मुक्त कराने के लिये भाजपा के संकल्प को मजबूती मिलेगी.. प्रदेश को कुशलता-पूर्वक नेतृत्व प्रदान कर राजनीति में नया आयाम स्थापित करने वाले चंपाई सोरेन ने जनहित की लड़ाई में सत्ता का मोह त्याग कर संघर्ष का रास्ता चुना।
उनके साथ आने से भाजपा पार्टी और मजबूत होंगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।मौके पर भाजपा ओ.बी.सी मोर्चा झारखण्ड प्रदेश प्रवक्ता धर्मेन्द्र प्रसाद, राहुल तिवारी, सनातन उत्सव समिति जमशेदपुर के संस्थापक चिंटू सिंह,जयकांत सिंह,संतन ओझा,पिंटू सिंह,सुधीर तिवारी,सैलेन्द्र सिंह समेत सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
जमशेदपुर. बीपीएम मध्य विद्यालय बर्मामाइन्स द्वारा गुरुवार को पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय को विद्यालय प्रबंधन ने एक मांग पत्र सौंपा। तथा विद्यालय के लिए उपस्कर एवं खेल सामग्री बच्चों के खेल के लिए उपलब्ध कराने का मांग की है।
विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं के द्वारा उन्हें गुलदस्ता भेंट किया गया।
वही विद्यालय की प्राचार्य प्रियंका कुमारी ने बताया की यहां कक्षा kg से 8वीं तक की पढ़ाई होती है इसमें कुल 570 बच्चे पढ़ाई करते हैं जो गरीबी रेखा के नीचे आते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों के लिए खेल संग्रामी तथा 14 कपबोर्ड वाला अलमारी एवं विद्यालय के मैदान में हाई मास्क लाइट लगवाने की मांग की है।
विधायक सरयू राय ने दिया आश्वासन कहा की बहुत जल्द आपकी मांग को पूरा किया जाएगा। सरयू राय की पहल पर छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय ,पीने का पानी ,पेवर्स ब्लॉक जैसे सुविधाओं तथा अन्य कार्य करवाने के लिए धन्यवाद किया गया।
मौके पर विद्यालय की प्राचार्य किरण कुमारी , तरुण घटवारी, राहुल कुमार, अमृता प्रीतम, मंजूश्री मेहता उपस्थित थे।
इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आरआरबी की ओर से जूनियर इंजीनियर के करीब 8 हजार पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें आवेदन की लास्ट डेट को 29 अगस्त 2024 तय किया गया है।
ऐसे में जो भी अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज हो जाएगी।
क्या है योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता के साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और 36 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म अपने रेलवे जोन की वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं।
आवेदन पत्र भरने के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क अनिवार्य रूप से जमा करना है, तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये तय की गई है। इसके अलावा एससी, एसटी, पीएच एवं महिला उम्मीदवारों को आवेदन के साथ 250 रुपये का भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से जमा की जा सकती है।
रांची :- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन नयी दिल्ली से झारखंड की धरती पर पहुंच गये. उनका यहां पहुंचने पर रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. चंपाई सोरेन के साथ उनके बेटे बाबूलाल सोरेन भी मौजूद थे. चंपाई सोरेन का यहां आने पर जोरदार तरीके से स्वागत किया. हालात ऐसा हुआ कि रांची के मुख्य सड़कों पर चंपाई सोरेन के समर्थकों का ही हुजूम था. सारे लोगों की भीड़ लगी हुई थी. एयरपोर्ट पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी थी. इस दौरान झारखंड टाइगर चंपाई सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाये गये. इस दौरान लोगों में काफी उत्साह नजर आया. उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. उनका नगाड़ा के बीच स्वागत किया गया. फूल माला से लोगों ने लाद दिया. लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. वे बुधवार को झामुमो को छोड़ देंगे. इसके बाद 29 अगस्त को कैबिनेट की बैठक होगी. 30 अगस्त को चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल होंगे. भाजपा में शामिल होने को लेकर तैयारी की गयी है.
चंपाई सोरेन ने कहा है कि वे कभी झामुमो छोड़ना नहीं चाहते थे. लेकिन जहां इज्जत नहीं मिलेगा, वहां दुत्कारा जायेगा तो क्या किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के प्रति उनकी आस्था है. भाजपा में वे जा रहे है. हम कभी छोड़ना नहीं चाहते थे. उन्होंने बताया कि हमारे पीछे आदमी लगा दिया जा रहा है. हम जब सरकार चला रहे थे तो अचानक से हमारे सारे कार्यक्रमों को रद्द करा दिया गया. अचानक से कार्यक्रम रद्द होने को लेकर खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बात नहीं बतायी, किसी तीसरे व्यक्ति से बुलवाया. उन्होंने कहा कि झामुमो को गुरूजी शिबू सोरेन के साथ मिलकर अपने खून पसीने से सींचा है. हम लोगों ने संघर्ष किया है. आगे भी संघर्ष करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि हम सरकार चला रहे थे.
कोई अपनी मर्जी से हेमंत सोरेन ने हमको सीएम नहीं बनाया था. झामुमो पार्टी ने हमको सीएम बनाया था. जब सीएम बना तो हमने अपनी क्षमता के मुताबिक काम किया. प्रयास किया कि झामुमो की सरकार को बेहतर तरीके से चलाया जाये. लेकिन ऐसा नहीं करने दिया गया. जब हेमंत सोरेन जेल से बाहर आये तो हमारा कार्यक्रम दूसरे दिन था. लेकिन हेमंत सोरेन के एक व्यक्ति ने सारे कार्यक्रमों को रद्द कराकर हमको सूचित किया. इसके बाद अचानक से कहा जाता है कि कल विधायक दल की बैठक बुलायी गयी है. हम साथ साथ रहे. जैसे जैसे कहा गया, वैसे सरकार चलाया. उन्होंने कहा कि एक बात बताइये, कोई आदमी अपने ड्राइवर को गाड़ी चलाने देता है. ड्राइवर को कोई चाभी छीनकर नहीं लेता है. बोलता है चाभी रख दो. ऐसा कौन करता है. आपको क्या ऐसा ठीक लगेगा. मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है. हमसे बात कर लेते. हमको बुलाकर बात करते, बोलते, ऐसा किया जाना है, हम सहर्ष कर देते. लेकिन ऐसा कोई नही करता है. हमको कोई खैरात में में पार्टी ने कुछ नहीं दिया था. हेमंत सोरेन के पिता गुरुजी शिबू सोरेन के साथ मिलकर पार्टी के लिए काम किया था, तब जाकर हमको कोई पद पर दिया गया था.
जमशेदपुर : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज विधि विधान के साथ पंडित निरंजन रथ और पंडित प्रदिप्त कुमार दास के देख रेख में संपन्न हुवा, पूजा कमिटी के मुख्य संरक्षक राजू गिरी, अध्यक्ष मिथिलेश सिंह यादव और महासचिव दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना की, महासचिव दिनेश कुमार ने बताया की देश की आजादी के पहले से होने वाली यह पूजा शहर में पहले उड़िया पूजा के रूप में प्रसिद्ध थी।
अब यह पंडाल शहर में अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है, अलग अलग थीम और सामाजिक संदेश देता इस पंडाल और पूजा को देखने के लिए शहर और ग्राम के सभी कोने कोने से लोग आते है और यहां भव्य मेले का भी आयोजन होता है, दुर्ग माता की प्रतिमा भी शहर में अपना एक अलग स्थान रखती है इस वर्ष भी पंडाल शहर को नया संदेश देगी, पंचमी के दिन पूजा पंडाल का पट शहरवासियों के लिए खोल दिए जायेंगे. भूमि पूजन में मुख्यरूप से राजू गिरी, मिथिलेश सिंह यादव, दिनेश कुमार, अश्वनी माथन, राजकुमार सिंह, सुनील चौधरी, कृष्णा साहू, बी श्रीनिवास राव, प्रशांत गिरी, किशोर कुमार राजा, रंजित गुप्ता, अजय कुमार साहू, आशीष दत्ता, अमरीक सिंह मिक्के, टी अनंत गणेश, राधेश्याम,सतीश कुमार, राजेश कुमार, पांडे प्रधान, शिवनाथ आदि उपस्थित थे।
बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाने के सर्किल इंस्पेक्टर ऑफिस में कार्यरत महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली है। महिला सिपाही ने पुलिस बैरक के कमरे में आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि 2018 बैच की महिला सिपाही अनीता कुमारी मुजफ्फरपुर जिले की है, जो 2023 में कोढ़ा थाने के सर्किल इंस्पेक्टर ऑफिस में तैनात हुई।
घटना के बाद पुलिस बैरक के अलग कमरे में रहने वाली दूसरी महिला सिपाही ने देखा कि अनीता ने अपनी सांसों को खत्म कर लिया है। खबर थाने को दी गई, दरवाजा तोड़ा गया, पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि FSL की टीम साक्ष्य जुटाने में जुट गई।
मौके पर पहुंचे एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला सिपाही अनीता के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, उसके गले में हेड फोन लगा हुआ था और सामने मोबाइल भी था। सूत्रों के हवाले से यह भी बताया गया है कि महिला सिपाही वीडियो कॉल पर थी, जब उसने आत्महत्या की।
फांसी पर लटकने को लेकर सवाल
मामले में कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर आगे जाँच की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम कराने आए अनीता के परिजनों ने कहा कि अनीता से घरेलू विवाद बिल्कुल नहीं था, परिजनों ने फांसी पर लटकने को लेकर सवाल किया और जाँच की मांग की।
अनीता के गांव से थाने पहुंचे मुखिया ने कहा कि पांच बहन और एक भाई में इकलौती अनीता काम करके घर चलाती थी। इसके साथ ही वह दिलेर लड़की थी, वह खुद को खत्म नहीं कर सकती। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।