एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240421 WA0011
भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने के लिए हुई लोकसभा निमित्त चुनावी बैठक
IMG 20240421 WA0010

जमशेदपुर : आज संध्या पूर्वी विधानसभा, जमशेदपुर क्षेत्र की बैठक स्थानीय काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान के समीप एक सभागार में आयोजित की गई। जिसमें लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर से लेकर पूरे लोकसभा में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर जी, राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री श्री प्रदीप वर्मा जी, नेता प्रतिपक्ष श्री अमर बाउरी जी, जमशेदपुर लोकसभा के वर्तमान सांसद सह प्रत्याशी श्री विद्युत वरण महतो जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

सभागार में मंचासीन भाजपा जमशेदपुर महानगर से जुड़े श्री देवेन्द्र सिंह जी, श्री सुधांशु ओझा जी, श्री मिथिलेश सिंह यादव जी आदि जैसे गणमान्य महानुभावों की प्रेरक उपस्थिति में पूर्वी विधानसभा से जुड़े कई नामचीन हस्तियों ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

IMG 20240309 WA0026

इस बैठक में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के प्रबंधक समिति, मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में कई महिला और पुरुष सक्रिय भाजपा समर्थकों की उपस्थिति रही।

n60197278217136315869838fc2fec5729276740ce0fd47098b5949cb7bba94b3de4f8e175abb8c768e398e
केरल में वोटिंग से पहले ही बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, ‘हाथ’ छोड़ इस नेता ने थामा कमल का दामन

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को वायनाड में बड़ा झटका लगा है. वायनाड में कांग्रेस के जिला सचिव पीएम सुधाकरन बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा है.

जानकारी के अनुसार, वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के महासचिव पीएम सुधाकरन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए. बीजेपी में शामिल होने के बाद सुधाकरन ने कहा कि वायनाड से सांसद राहुल गांधी तक पहुंच आसान नहीं हैं. ऐसा राजनेता आम आदमी के लिए कैसे योग्य हो सकता है.

IMG 20240309 WA0028

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में क्या बोले सुधाकरन?

उन्होंने प्रधानमंत्री की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और उनकी विकास की राजनीति का प्रशंसक होने के कारण भाजपा में शामिल हो रहा हूं. भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसकी प्रासंगिकता आज के समाज में अधिक है. पीएम मोदी की विकास परियोजनाओं को लागू करने के लिए के. सुरेंद्रन को वायनाड से सांसद चुना जाना चाहिए और मैं इसके लिए प्रयास करूंगा. उन्होंने आगे कहा कि अगर वायनाड के लोग भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को चुनते हैं तो वायनाड के लोगों को इससे लाभ होगा.

IMG 20240309 WA0027

कब है केरल में वोटिंग?

बता दें कि केरल में लोकसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में मतदान होगा. केरल की सभी 20 सीटों पर एक ही चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. ऐसे में कांग्रेस पार्टी को चुनाव से कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में झटका लगना उनके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है.

IMG 20240309 WA0026
IMG 20240420 WA0040
जमशेदपुर स्वास्थ्य विभाग नाॅर्दन टाउन के तहत साफ सफाई अभियान कार्यक्रम

जमशेदपुर : स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत नाॅर्दन टाउन स्वास्थ्य विभाग जमशेदपुर के नेतृत्व में सी एच एरिया में काशीडीह उच्च विद्यालय में 19अप्रैल से 22 अप्रैल 2024 तक पृथ्वी दिवस उत्सव सप्ताह मना रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य डिवीजनल मैनेजर मनैज सिंह शेखावत के दिशा निर्देश पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत धरती माता को बचाने के बारे में जागरूकता लाने के उद्देश्य से छात्रों के बीच शैक्षिक यात्रा, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन और भाषण, प्रतियोगिताओं जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

IMG 20240309 WA0028

शहर को साफ सफाई रखने एवं घरों के कूड़े-कचरे को अलग – अलग गिले एवं सूखे को देने का तरीका समझाया गया। कूड़ेदान में फेंकने का तरीके से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में एक भाग के रूप में काशीडीह उच्च विद्यालय के एटीएल कलब ने सीडीएम स्वास्थ्य और स्वच्छता सेवा के मार्गदर्शन में टाटा स्टील यूटिलिटीज और इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस लिमिटेड के विभिन्न अपशिष्ट प्रबंधन विभागों के लिए शैक्षिक दौरे का आयोजन किया।

IMG 20240309 WA0027

60 छात्रों के साथ शिक्षक कमलेश ओझा, रीता मैरी पिल्ले और ट्विंकल जग्गी, शामिल थे। बच्चों को नाॅर्दन टाउन स्वास्थ्य विभाग के सुरेश कुमार, वरिष्ठ सुपरवाइजर, जगन्नाथ महापात्रो प्रबंधक, अधिकारी दीपांकर प्रधान ने विद्यार्थियों को अलग अलग कचरे का प्रबंधन और पृथक्करण करना सिखाया एवं पुनर्चक्रण, पुनः उपयोग और कम करने की अवधारणा भी सिखाये गये।

IMG 20240309 WA0026
IMG 20240420 WA0043
सड़क हादसे में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मृत्यु, बहन की स्थिति गंभीर
IMG 20240420 WA0042

धनबाद : धनबाद में सड़क हादसे में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत हो गई। वहीं, हादसे में उनकी बहन गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से निरसा पुलिस ने एम्बुलेंस से पति-पत्नी को इलाज के लिए धनबाद भेज दिया। वहीं, कार को पुलिस जब्त कर थाना ले गई।

IMG 20240420 WA0041
IMG 20240309 WA0028


घटना निरसा थाना क्षेत्र के निरसा चौक एनएच-19 पर शनिवार की दोपहर हुई। यहां मैथन की ओर जा रही स्विफ्ट कार ऑटो को बचाने के दौरान डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतना जोरदार था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई राकेश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि, अगली सीट पर बैठी उनकी पत्नी और पंकज त्रिपाठी की बहन सरिता तिवारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

IMG 20240309 WA0027

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की शाम 4 बजे कार संख्या- डब्लूबी 44डी-2899 धनबाद से पश्चिम बंगाल की ओर जा रही थी। तेज धूप के कारण जीटी रोड पूरी तरह खाली था। जैसे ही कार निरसा चौक पहुंची तो निरसा – जामताड़ा रोड से एक ऑटो निकली और जीटी रोड पर अचानक यूटर्न ले लिया। ऑटो को बचाने के चक्कर में कार चालक ने ब्रेक लगाते हुए कार को दाहिनी ओर घुमाने का प्रयास किया। ऑटो तो बच गया, लेकिन कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई।

कार का इंजन अंदर से दो हिस्सों में बंट गया

टक्कर इतना जोरदार था कि कार का इंजन अंदर से दो हिस्सों में बंट गया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों मौके पर पहुंचे और दोनों लोगों को कार से बाहर निकाला। फिर दोनों को एम्बुलेंस से धनबाद भेजा गया। जहां इलाज के दौरान राकेश तिवारी की मौत हो गई।

IMG 20240309 WA0026
Screenshot 2024 0420 192259
जदयू नेता ने वरीय पत्रकार को लगाया दस लाख का चूना, पैसे डबल करने का दिया झांसा, अब कर रहा गुंडागर्दी…
Screenshot 2024 0420 192259

आदित्यपुर : जदयू के प्रदेश सचिव सत्यप्रकाश उर्फ टियाईं ने अपने बचपन के मित्र और क्षेत्र के जानेमाने व वरिष्ठ पत्रकार गणेश सरकार को दस लाख का चूना लगा दिया है. अब वह पैसे मांगने पर गुंडागर्दी की धौंस दिखा रहा है. उधर दोस्त की गद्दारी से आहत पत्रकार गणेश सरकार अपने पैसे वापस पाने के लिए कोर्ट का रुख करने की तैयारी के लिए अपने वकील से सलाह कर रहे हैं.

IMG 20240309 WA0028

इस संबंध में पीड़ित पत्रकार गणेश सरकार ने बताया कि पिछले ढाई साल से वे अपने बचपन के दोस्त सत्यप्रकाश उर्फ टियाईं की गद्दारी से घुट-घुटकर जी रहे हैं. उसके पिता की समाज में प्रतिष्ठा है, यह सोचकर अनुनय-विनय कर अपने पैसे लौटाने की टियाईं से गुहार लगाते रहे, मगर अब वह गुंडागर्दी पर उतर आया है, इसलिए अब वे कोर्ट की शरण में जाने का मन बना रहे हैं. अपने वकील से राय-मशविरा कर रहे हैं.

IMG 20240309 WA0027

बता दें कि सत्यप्रकाश स्व रामपारस सिन्हा के पुत्र हैं. राम पारस बाबू की समाज में अलग प्रतिष्ठा थी. लोग आज भी उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करते हैं. श्री सरकार ने बताया कि साल 2021 में सत्यप्रकाश ने दो साल में पैसे डबल करने का झांसा देकर 10 लाख रुपए दोस्ताना कर्ज के रूप में लिये थे. दो साल पूरे होने पर जब पैसों की मांग की तो टाल-मटोल करने लगा. बहुत कहने पर उसने मात्र 2.5 लाख रुपये वापस किये, बाकी के पैसे देने से मुकर गया. उसके दिये 17 लाख रुपये के तीन चेक बाउंस हो गए हैं. उन्होंने बताया कि सत्यप्रकाश जमीन के कारोबार से भी जुड़ा है. स्नेहा कंस्ट्रक्शन का मालिक है और जमीन में पैसा लगाने के उद्देश्य से ही उसने उनसे पैसे उधार लिए थे. इसके लिए बजाप्ते उसने एग्रीमेंट भी किया था. मगर उसमें भी फर्जीवाड़ा किया है. शुरू से ही उसकी नीयत में खोट थी. दोस्त और प्रतिष्ठित परिवार का होने के नाते वे अब तक खामोश रहे, मगर अब पानी सर से ऊपर जा चुका है, इसलिए उन्होंने कोर्ट की शरण में जाने का निर्णय लिया है. इस मामले को लेकर सत्यप्रकाश से संपर्क करने का प्रयास किया गया, मगर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

IMG 20240309 WA0026
IMG 20240420 WA0040
काशीडीह हाई स्कूल द्वारा 19 से 22 अप्रैल तक मनाया जाएगा पृथ्वी उत्सव सप्ताह
IMG 20240420 WA0038

जमशेदपुर : काशीडीह हाई स्कूल द्वारा 19 अप्रैल से 22 अप्रैल 2024 तक पृथ्वी दिवस उत्सव सप्ताह मना रहा है। धरती माता को बचाने के बारे में जागरूकता लाने के लिए छात्रों के बीच शैक्षिक यात्रा, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन और भाषण प्रतियोगिताओं जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

IMG 20240420 WA0039
IMG 20240309 WA0028

इस कार्यक्रम के एक भाग के रूप में काशीडीह हाई स्कूल के एटीएल क्लब ने सीडीएम स्वास्थ्य और स्वच्छता सेवा के मार्गदर्शन में टाटा स्टील यूटिलिटीज और इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के विभिन्न अपशिष्ट प्रबंधन विभागों के लिए एक शैक्षिक दौरे का आयोजन किया। 60 छात्रों के साथ शिक्षक श्री कमलेश ओझा, रीता मैरी पिल्ले और ट्विंकल जग्गी शामिल थे। बच्चों ने न केवल अपने अलग-अलग कचरे का प्रबंधन और पृथक्करण करना सीखा, बल्कि पुनर्चक्रण, पुन: उपयोग और कम करने की अवधारणा भी सीखी।

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
e6e6d95304383b704147ffb159f7b91323a1fc9b43560a6d9fc620bdbca3ea2e.0
सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइंयाडीह बस स्टैंड के पीछे छायानगर निवासी करण भुइंया पर चाकू से हमला
e6e6d95304383b704147ffb159f7b91323a1fc9b43560a6d9fc620bdbca3ea2e.0

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइंयाडीह बस स्टैंड के पीछे छायानगर निवासी करण भुइंया पर चाकू से हमला कर दिया गया. घायल अवस्था में परिजनों ने करण को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल मे भर्ती कराया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. करण के पेट और छाती पर चाकू से कई बार वार किया गया है. परिजनों ने बताया कि करण बैंगलौर में पाइप फिटिंग का काम करता है. वह कुछ दिनों पूर्व ही छुट्टी में घर आया है. वह दोपहर को घर से बाहर निकला था. इसी बीच सूचना मिली की उसे किसी ने चाकू मारकर घायल कर दिया है. परिजनों ने इसका आरोप बस्ती के ही साहिल भुइंया पर लगाया है. परिजनों के अनुसार साहिल कई मामलों में जेल जा चुका है. वह एक माह पूर्व ही जेल से बाहर आया है. कुछ दिनों पूर्व ही करण और साहिल से बीच विवाद हुआ था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
IMG 20240419 WA0067
सीजीपीसी कार्यालय में हंगामा, बारीडीह गुरुद्वारा मामले में बड़ा विवाद
IMG 20240419 WA0067

जमशेदपुर : साकची स्थित सीजीपीसी कार्यालय में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा हो गया, ज़ब यहां बारिडीह गुरूद्वारे के विवाद के मसले पर दोनों पक्ष को लेकर बैठक बुलाई गई थी. इसी दौरान टिनप्लेट के प्रधान सुरजीत सिंह ख़ुशीपुर के साथ बारिडीह के प्रधान कुलविंदर सिंह के बीच बहस शुरू हो गई, जो हाथपाई तक नौबत पहुंच गई.

IMG 20240309 WA0028

कुलविंदर ने बैठक से खुशीपुर और अमरजीत भामरा को बाहर करने की मांग की थी. इस मामले में बारिडीह गुरुद्वारा की ओर से बीबी कमलजीत कौर भी इसमें शामिल हुई थी. उनके साथ जब बात बढ़ गई, तो मामला बिगड़ गया. कमलजीत कौर का बेटा घटना की जानकारी पाकर अपने समर्थकों के साथ सीजीपीसी पहुंच गया. इस घटना में कुलविंदर को टारगेट किया गया, जिसके कारण वह घिर गए.

IMG 20240309 WA0027

उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस के आने पर वह सुरक्षित बाहर निकले. बहरहाल, मामला साकची थाना पहुंच गया है. जहां कुलविंदर ने लिखित शिकायत की है. मालूम हो कि कुछ गुरुद्वारों का विवाद आपसी गुटबाजी को लेकर थम नहीं रहा है, जिसके फ्लस्वरूप यहां आये दिन विवाद होते रहते हैं.

IMG 20240309 WA0026
IMG 20240419 WA0052
सुधीर पप्पू ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया,पुलिस और प्रशासन जनता का भरोसा रखने में कामयाब रहे : सुधीर पप्पू
IMG 20240419 WA0052

जमशेदपुर:- सोनारी थाना शांति समिति के सचिव अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने लौहनगरी में रामनवमी पर्व के सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया है। इसके साथ ही शहर की शांतिप्रिय जनता को विशेष तौर पर धन्यवाद दिया है कि उन्होंने प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव को मर्यादा के साथ मना कर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

IMG 20240309 WA0028


शहर की विभिन्न अखाड़ा समितियां के लाइसेंसी एवं उस्तादों ने भी अपनी भूमिका का अच्छा निर्वाह किया और राम भक्तों को प्रभु श्री राम की भक्ति के साथ जोड़ रखा। अखाड़ा एवं आम श्रद्धालुओं के लिए चना शरबत एवं अन्य सुविधाओं का शिविर आयोजित करने वाले सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने अपनी संवेदना का परिचय देते हुए अच्छी सेवा की है।
अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार इसी तरह से सामाजिक समरसता को बनाए रखते हुए लोकतंत्र के महान पर्व लोकसभा चुनाव में बतौर मतदाता अपने कर्तव्य का पालन करना है।
इस अधिवक्ता के अनुसार दोपहर गर्मी से चौक चौराहे में तैनात पुलिसकर्मी एवं कार्यपालक दंडाधिकारी देर रात अपनी ड्यूटी में जम रहे और नागरिकों के साथ सहयोग करते रहे, जिसके लिए जिला उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एसडीओ आदि बधाई के पात्र हैं जिन्होंने अपनी सक्रियता शहर में बनाए रखी और आम नागरिकों का भरोसा जीतने में कामयाब रहे हैं।

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
IMG 20240419 WA0053 1
बांग्लादेश ढाका के ऐतिहासिक गुरुद्वारे का दर्शन करेगी संगत
IMG 20240419 WA0053

जमशेदपुर:- पड़ोसी देश बांग्लादेश के ढाका में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों का दर्शन जमशेदपुर सहित देश के विभिन्न इलाकों की संगत करेगी। भाजपा युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने बताया कि बांग्लादेश के चटगांव एवं ढाका में प्रथम गुरु नानक देव जी एवं नवें गुरु तेग बहादुर जी गए थे और उनके श्री चरण जहां पड़े थे वहां ऐतिहासिक गुरुद्वारे हैं।
उन्होंने बताया कि पंजाब दिल्ली एवं देश के विभिन्न इलाकों से संगत कोलकाता पहुंचेगी और सभी एक साथ जाएंगे। लौहनगरी से गुरदयाल सिंह, यशवंत सिंह, कृष्णा कौर, मनजीत कौर, रविंदर कौर, सुरजीत कौर, जोगिंदर कौर, राजवंत कौर आदि को टाटानगर में सिरोपा देकर विदा किया गया।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
error: Content is protected !!