22 जनवरी 2024 के बाद एक बार फिर वो अद्भुत नजारा देखने को मिला जिससे पूरा भारत राममय हो गया। जी हां, 17 अप्रैल 2024 को रामनवमी के महाउत्सव पर अयोध्या में अलौकिक दृश्य दिखा। सूर्य की किरणें राम लला के मस्तक पर पड़ी और पूरे देश में राम नाम की गूंज होने लगी। अयोध्या में राम लला का सूर्य तिलक हुआ। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद पहली बार रामनवमी पर प्रभु राम का धूम-धाम से जन्मदिन मनाया गया।
लेकिन इस बीच बीच देशवासी ये जानने के लिए भी बेकरार हैं कि आखिर ये कौन का टेक्निक है जिसके कारण अयोध्या में राम लला के मस्तक पर सीधे सूर्य की किरणें पड़ी। आइए विस्तार से बताते हैं।
सूर्य तिलक के पीछे का साइंस
अत्याधुनिक वैज्ञानिक विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए, 5.8 सेंटीमीटर प्रकाश की किरण देवता के माथे पर गिरी। इस उल्लेखनीय घटना को प्राप्त करने के लिए, एक विशेष उपकरण डिजाइन किया गया था। राम मंदिर में तैनात दस प्रतिष्ठित भारतीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने राम नवमी पर इस शुभ आयोजन की सफलता सुनिश्चित की। दोपहर 12 बजे से लगभग 3 से 3.5 मिनट तक, दर्पण और लेंस के संयोजन का उपयोग करके सूर्य की रोशनी को मूर्ति के माथे पर सटीक रूप से निर्देशित किया गया था।
मंदिर ट्रस्ट द्वारा नियुक्त, एक प्रमुख सरकारी संस्थान के वैज्ञानिकों ने दर्पण और लेंस से युक्त एक परिष्कृत उपकरण तैयार किया। यह तंत्र, जिसे आधिकारिक तौर पर ‘सूर्य तिलक तंत्र’ कहा जाता है, एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग उपलब्धि का प्रतीक है।
बता दें कि ‘सूर्य तिलक’ तंत्र के विकास में सीबीआरआई, रूड़की और भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (आईआईएपी), बेंगलुरु के वैज्ञानिकों के बीच सहयोग शामिल था। एक विशेष गियरबॉक्स का उपयोग करके और परावर्तक दर्पणों और लेंसों का उपयोग करके, टीम ने सौर ट्रैकिंग के स्थापित सिद्धांतों का उपयोग करके मंदिर की तीसरी मंजिल से आंतरिक गर्भगृह (गर्भ गृह) तक सूर्य की किरणों के सटीक संरेखण को व्यवस्थित किया। भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान के तकनीकी सहयोग और बेंगलुरु स्थित कंपनी ऑप्टिका की विनिर्माण विशेषज्ञता ने परियोजना के कार्यान्वयन में और मदद की। आपको बताते चलें कि इसी तरह का ‘सूर्य तिलक’ तंत्र कुछ जैन मंदिरों और कोणार्क के सूर्य मंदिर में पहले से मौजूद है, लेकिन उन्हें अलग तरीके से डिजाइन किया गया है।
कांग्रेस ने झारखंड की 3 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगा दी है. कांग्रेस ने गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, धनबाद सीट से अनुपमा सिंह कांग्रेस उम्मीदवार होंगी. चतरा लोकसभा सीट से के एन त्रिपाठी पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है.
गोड्डा से कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका पांडेय सिंह इस वक्त महागामा से विधायक है. दीपिका पांडेय सिंह राहुल गांधी की टीम में काम कर चुकी है. दीपिका महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रही प्रतिभा पांडेय की पुत्री है. XISS से दीपिका पांडेय सिंह ने MBA की शिक्षा ली है. इन्हें बिहार महिला कांग्रेस का 2018 में प्रभारी रहने का मौका भी मिल चुका है. शराबबंदी के खिलाफ आंदोलन के बाद ये सुर्खियों में रहीं थी. गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे और दीपिका पांडेय के बीच सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोप खूब देखने को मिलता रहा है.
वहीं, धनबाद से कांग्रेस ने अनुपमा सिंह को उम्मीदवार बनाया है. अनुपमा सिंह बेरमो से विधायक अनूप सिंह की पत्नी है. स्वर्गीय राजेंद्र सिंह की बहू अनुपमा सिंह भले ही राजनीति में सक्रिय नहीं रही हैं, पर राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेती रही है. कांग्रेस ने अब तक 6 सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है. इसमें से कांग्रेसी ने 2 महिला उम्मीदवार को मौका दिया है.
चतरा सीट से राज्य के पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी कांग्रेस की टिकट पर उम्मीदवार होंगे. के एन त्रिपाठी का पलामू प्रमंडल में अपनी राजनीतिक पकड़ रही है. के एन त्रिपाठी ने 2009 के विधानसभा चुनाव में डाल्टनगंज सीट से अपनी जीत दर्ज की थी. इसके बाद वो राज्य के ग्रामीण विकासमंत्री भी रहे.
हालांकि, रांची लोकसभा सीट पर अब तक उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं हो पाई है. इस सीट से सुबोधकांत सहाय, बन्ना गुप्ता और सुबोधकांत सहाय की पुत्री यशश्विनी सहाय का नाम चर्चा में चल रहा है.
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर कोलकाता गार्डनरीच से पहुंची विजिलेंस की टीम ने फर्जी तरीके से सीकेपी मंडल रेलवे के अधीन पड़ने वाले बिरबांस हॉल्ट में बुकिंग क्लर्क बनकर काम कर रहे तीन युवकों को धर दबोचा है. वहीं एक अन्य जालसाज जिसका नाम डेविड सिंह बताया जा रहा है उसे गिरफ्तार किया है. विजिलेंस की टीम चारों को अपने साथ ले गई है. वहीं सरगना अंशुमन की तलाश में विजिलेंस की टीम जुट गई है. बताया जा रहा है कि किसी अंशुमन नाम के जालसाज को तमिलनाडु निवासी धीविन कुमार ने पांच लाख, पश्चिम बंगाल के नदिया निवासी रूपम शाह ने आठ लाख रुपए और नदिया के ही शुभाशीष मंडल ने भी आठ लाख रुपए नौकरी के एवज में दिए थे. तीनों ने पैसे डेविड सिंह को दिया था. डेविड सिंह रेलवे के ठेकेदार अनुराग पूर्ति का भाई है.
इनके द्वारा फर्जी आईडी बनाकर तीनों को बिरबांस हॉल्ट में टिकट बुकिंग क्लर्क की ड्यूटी लगाई गई थी. इन्हें दस हजार रुपए प्रतिमाह ट्रेनिंग भत्ता के रूप में दिया जाता था. ट्रेनिंग के बाद 30 हजार रुपए वेतन देने की बात कही गई थी. इसकी जानकारी मिलते ही चक्रधरपुर डिविजन के जीएम की शिकायत पर गार्डेन रीच कोलकता की विजिलेंस टीम सक्रिय हुई. टीम लगातार पिछले तीन दिनों से इनकी भूमिका पर नजर रख रही थी. मंगलवार को टीम ने एकसाथ तीनों फर्जी बुकिंग क्लर्क के साथ ठेकेदार के भाई को धर दबोचा. बताया जाता है कि डेविड ही डेली सेल का पैसा कलेक्ट करता है वह आदित्यपुर के भाटिया बस्ती में रहता है. मजे की बात ये है कि इनमें से किसी ने अंशुमन को ना देखा है न पहचानता है. ऐसे में अहम सवाल ये उठता है कि आखिर तीनों युवक किसके सह पर रेलवे के बुकिंग काउंटर पर क्लर्क बनकर काम कर रहे थे. फ़िलहाल रेलवे की विजिलेंस टीम सभी को अपने साथ ले गयी है. अंदारखाने की मानें तो इसमें रेलवे के बड़े अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है.
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ की खबर है. घटना को लेकर मिली सूचना के अनुसार 18 नक्सली इस घटना में मारे गए हैं. साथ ही मुठभेड़ में भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं.
ये है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 18 नक्सलियों को मार गिराया। इस घटना में तीन जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीनागुंडा और कोरोनार गांवों के मध्य हापाटोला गांव के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने कम से कम आठ नक्सलियों को मार गिराया है।
नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर की थी गोलीबारी
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीनागुंडा और कोरोनार गांवों के मध्य हापाटोला गांव के जंगल में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया।
उन्होंने बताया कि छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे हापाटोला गांव के जंगल में था तभी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
बड़ी संख्या में BSF की तैनाती
नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में बड़ी संख्या में बीएसएफ को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से 18 नक्सलियों के शव, एके सीरीज की सात राइफलें और तीन लाइट मशीन गन बरामद किये हैं।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में बीएसएफ के एक जवान के पैर में गोली लगी है तथा वह खतरे से बाहर है। राज्य के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में तीन जवान घायल हुए हैं और घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। फिलहाल क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस घटना के साथ ही इस वर्ष अब तक कांकेर सहित बस्तर क्षेत्र के सात जिलों में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग मुठभेड़ में 68 नक्सलियों को मार गिराया है।
जमशेदपुर : टेल्को क्षेत्र के मनिफीट 6 और 7 नंबर लाईन मे माननीय विधायक सरयू राय के पहल से जुस्को के द्वारा जुस्को पानी का पाईप लाईन बिछाने से पहले भूमि पूजन किया गया बस्तीवासियो मे खुशी का मौहोल बना हुआ था लोगो ने सरयू राय जी का जयकारा किया ओर धन्यवाद दिया! भूमि पूजन मे मुख्य रुप से भारतीय जनतंत्र मोर्चा युवा जिला मंत्री नवीन, विनोद यादव, बबलू, अनिल, करनदीप सिंह, सुनील, विनोद राय, मुन्ना, कमलेश एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
जमशेदपुर : नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ एजुकेशन की ओर से सोमवार को नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के सभागार में आधिकारिक रूप से मार्गदर्शन क्लासेज़ का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर मार्गदर्शन क्लासेज के विषय में अधिक जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने बताया कि हमारा लक्ष्य हमेशा से ही शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को हर संभव सुविधा और सहायता प्रदान करना रहा है.
विगत कईं वर्षों से नेताजी ग्रुप ऑफ एजुकेशन स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा सुविधाएं प्रदान कर रहा है. हमारे अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज हमारे शिक्षण संस्थानों में कुल 14000 हज़ार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल करते हुए आज से हम अपने एक ऐसे सपने को पूरा करने जा रहे हैं, जो कि हमारी अब तक की सारी परियोजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण है.
उन्होंने बताया कि भारत जैसे देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किफायती दर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों तक विद्यार्थियों की पहुंच एक अत्यंत ही चुनौतीपूर्ण कार्य है. विद्यार्थियों की इसी समस्या के समाधान के लिए हमने मार्गदर्शन नाम के बैनर के तले मेडिकल, इंजीनियरिंग और दूसरी प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग क्लासेज़ की सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है. हमारा लक्ष्य है कि जमशेदपुर शहर के विद्यार्थियों में उच्च शिक्षा को लेकर उनकी दुविधा और शहर से पलायन की उनकी मजबूरी से बाहर निकलने के लिए उन्हें एक सशक्त विकल्प उपलब्ध करवा सके.
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने बताया कि न्यूनतम फीस और मुफ्त यातायात की सुविधा के साथ मार्गदर्शन क्लासेज़ वर्त्तमान में प्रतियोगी क्षेत्र की तैयारी करने वाले सभी विद्यार्थियों को सबसे बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा. हमारा सपना है कि नीट, जेईई मेन एवं एडवांस जैसी प्रतियोगी परिक्षाओं में मार्गदर्शन क्लासेज के विद्यार्थी कीर्तिमान स्थापित करें. इसके लिए हम हरसंभव प्रयास करने के लिए तत्पर हैं और इस दिशा में सभी का सहयोग अपेक्षित हैं. कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी इस संस्थान में एक लक्ष्य के साथ आएंगे और उनके लक्ष्य को पूरा करेंगे हमारे प्रशिक्षित शिक्षक जो की देश के कोने-कोने से बुलाए गए हैं, ताकि हर विद्यार्थी को बेहतर से बेहतर शिक्षा मिल सके और उनका सही मार्गदर्शन किया जा सके.
जमशेदपुर : भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता एवं राज्य के पूर्व गृह सचिव जेबी तुबिद ने सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के संकल्प पत्र को मोदी का गारंटी कार्ड बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ वादा ही नहीं करती, बल्कि वादों को शत प्रतिशत पूरा करने वाली पार्टी है। भाजपा का संकल्प पत्र गरीब, युवा, अन्नदाता एवं नारी शक्ति के उत्थान के लिए बनाया गया है. पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाएगी, जिसमें 2025 में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती राष्ट्रीय स्तर पर मनाई जाएगी.
भाजपा आदिवासी विरासत पर शोध को बढ़ावा देगी और डिजिटल जनजातीय कला अकादमी की स्थापना की जाएगी. जेबी तुबिद ने कहा कि हमारे कथन और करनी में कोई अंतर नहीं रहा है. आज देश के प्रत्येक नागरिक यह मानने लगे हैं. 370 हटाने की बात कही थी. खत्म हो गई. महिलाओं के लिए आरक्षण की बात कही थी, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के साथ यह पूरा किया. राम मंदिर की बात कही थी, वो भी पूरा किया. आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है.
प्रेस वार्ता में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद रहे. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता जे बी तुबिद ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने इसे जारी किया. भाजपा का यह संकल्प पत्र विकसित भारत के लिए मोदी की गारंटी पर फोकस है जिसमें समाज के 4 स्तंभों- महिला, युवा, गरीब और किसान के उत्थान पर जोर दिया गया है. जेबी तुबिद ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली 27 सदस्यों की कमेटी ने तैयार किया है. इसके लिए लोगों के आम लोगों से भी सुझाव भी मांगे गए थे. इसके लिए 15 लाख से ज्यादा सुझाव प्राप्त हुए.
संकल्प पत्र 24 ग्रुप्स में है, जिसमें 10 सोशल ग्रुप शामिल हैं. हर विषय की 360 डिग्री एनालिसिस करने के बाद 24 ग्रुप्स में विषय को बांटा है. 10 सोशल ग्रुप्स में गरीब, युवा, मध्यम वर्ग, मछुआरे, वंचित वर्ग, सीनियर सिटिजन, पिछड़े-कमजोर वर्ग शामिल है. उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र भारत के सुनहरे भविष्य का रोडमैप है. आप सभी ने देखा कि वर्ष 2014 और 2019 में भी हमारी पार्टी ने संकल्प पत्र जारी किया था. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दोनों बार की संकल्प पत्र में जो कहा उसे पूरा करके दिखाया है.
जेबी तुबिद ने कहा कि भाजपा ने गरीब कल्याण की कई योजनाओं का विस्तार का संकल्प लिया है. मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी. हम निश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषण युक्त हो. उसके मन को संतोष देने वाली हो, सस्ती भी हो. पेट भी भरे, मन भी भरे और जेब भी भरी रहे. उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्रो पर 80 प्रतिशत डिस्काउंट की दवाई मिलती रहेगी. मोदी सरकार के आगामी कार्यकाल में 3 करोड़ और नये पीएम आवास बनाने का संकल्प लिया गया है. एकलव्य स्कूल खोलने और एससी/एसटी और ओबीसी के कल्याण के लिए काम करने की बात कही गयी है.
वहीं, आगामी दिनों में पीएम सूर्य घर योजना के तहत ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से काम होगा. केंद्र सरकार मुद्रा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने जा रही है. श्री अन्न योजना पर फोकस किया जाएगा। इससे मोटा अनाज पैदा करने वाले 2 करोड़ से ज्यादा छोटे किसानों को सीधे रूप में लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में 1 करोड़ लखपति दीदी बनी हैं. उन्हें 3 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद ने कहा कि केंद्र सरकार सोशल, फिजिकल और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देगी. सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर में नई यूनिवर्सिटी, नए मेडिकल कॉलेज और आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे. वहीं, देश के कोने-कोने तक वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ग्रीन एनर्जी और एनर्जी में आत्मनिर्भरता के लिए काम करेगी. पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने, ग्रीन हाइड्रोजन रिनेयुवल एनर्जी, गोबर धन एवं बायोफ्यूल आदि पर तेजी से काम होगा. हमने वन इलेक्शन संबंधित मुद्दो की परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है.
अब, हम उनकी सिफारिशों के सफल कार्यान्वयन की दिशा में काम करेंगे, जिससे देश के संसाधन और समय की बचत होगी. जेबी तुबिद ने कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफार्म तथा गुड, डिजिटल और डाटा गवर्नेंस के लिए देश में आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा. कहा कि भाजपा की भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी. भ्रष्टाचारियों पर निरंतर सख्त कार्रवाई होती रहेगी. यह मोदी की गारंटी है. उन्होंने कहा कि पूरे देश ने इस बात को माना है कि “मोदी की गारंटी, यानी गारंटी के पूरे होने की गारंटी. भाजपा जो कहती है, उसे तो पूरा करती ही है और जो नहीं भी कहती है लेकिन जनता के हित में यदि वे जरूरी होते हैं, तो उसे भी पूरा करके दिखाती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किए जाने वाला संकल्प पत्र विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने वाला है.
आज देश की जनता को विश्वास है कि यदि मोदी की गारंटी है तो यह पूरा होकर रहेगा. जेबी तुबिद ने कहा कि भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र पर 4 जून के बाद परिणाम आते ही काम शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि देश ने चंद्रयान की सफलता देखी. अब हम गगन यान का गौरव अनुभव करेंगे.
आंतकवाद के खिलाफ जीरों टोलरेंस, सीमाओं पर मजबूत आधारभूत ढांचा, नक्सली गतिविधियों को खत्म करना और सशस्त्र बलों की क्षमता बढ़ाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि देश मे हम न्याय सहिंता लागू करेंगे, नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे, भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाएंगे. रोजगार के अवसर पैदा करेंगे और निर्यात को बढ़ावा देंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक साक्षात्कार के दौरान कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र पर भी चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि “यह देश के युवा मतदाताओं की आकांक्षाओं को विफल करता है।” पहली बार मतदान में हिस्सा ले रहे मतदाताओं को लेकर पीएम मोदी ने आगे कहा कि “2047 में विकसित भारत के लिए उनका दृष्टिकोण आज के पहली बार के मतदाता के साथ जुड़ा हुआ है, जो विकास के इस पैमाने से सबसे बड़ा लाभार्थी होगा।”
2047 का सबसे बड़ा लाभार्थी होगा आज का युवा
पीएम मोदी ने कहा कि “मैं जिस विकसित भारत की बात कर रहा हूं, उसके साथ-साथ किसका भविष्य जुड़ा हुआ है? जो आज 20 साल के युवा हैं। ये एक तरह से उनकी पूरी जिंदगी का टाइम फ्रेम है। 2047 में वो 40-45 साल के हो जाएंगे।” इसका मतलब यह है कि भारत के विकास की प्रक्रिया और उसके जीवन की प्रक्रिया दोनों एक ही है। वह 2047 का सबसे बड़ा लाभार्थी होने वाला है। मैं उसे यही समझा रहा हूं कि वह अपना भविष्य बना रहे हैं। आप मेरे साथ जुड़ें और मुझे विश्वास है कि वह जुड़ेंगे।”
अर्थव्यवस्था को विफल कर देगा कांग्रेस का घोषणापत्र
वहीं पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र की आलोचना करते हुए कहा कि इसने अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से विफल कर देगा। पीएम ने कहा कि “ये घोषणापत्र अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से विफल कर देगा।” उन्होंने कहा कि “एक तरह से विपक्ष का घोषणापत्र, देश के पहली बार मतदान करने वाले मतदाता की आकांक्षाओं को नष्ट कर देता है। अगर आप पूरा विश्लेषण करेंगे तो सबसे बड़ा नुकसान 25 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है।” ये घोषणापत्र उनका भविष्य बर्बाद कर देगा, मैं उनके जीवन को बेहतर बनाना चाहता हूं, मैं देश में इनोवेशन को ताकत देना चाहता हूं।”
गेमर्स ने बताया- भारत में बहुत सारे अवसर
पीएम ने कहा कि “युवा पीढ़ी सोचती है कि हमारा जीवन बेहतर हो रहा है। आज मेरे देश का डेटा इतना सस्ता है। सस्ते डेटा का परिणाम है कि मैंने अपने युवाओं को देश में डिजिटल क्रांति लाने की ताकत दी है। मेरी गेमर्स से मुलाकात हुई। वे कहते हैं, सर हम दुनिया के देशों में खेलने जाते हैं, वहां डेटा बहुत महंगा है, हमारे लिए भारत में बहुत सारे अवसर हैं।”
आज जेम्को गुरुद्वारा में मनाया गया बैसाखी का पर्व। बैसाखी पर्व के अवसर पर सुबह 10:00 बजे अखंड पाठ साहब की समाप्ति हुई, इसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें रागी – जत्थों ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया। उसके उपरांत अरदास हुई और गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस दौरान लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी ने एक दूसरे को बैसाखी की शुभकामनाएं भी दी। मौके पर सभी समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा में माथा टेकने के साथ लंगर छका।
इस दौरान जम्को की संगत ने सर्वसमिति से जोरावर सिंह (गोलू) को नौजवान सभा का प्रधान बनाया गया है एवं मीत प्रधान अमनदीप सिंह को बनाया गया है और इन्हें सरोपा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद सरदूल सिंह ने किया।
मौके पर उपस्थित करनदीप सिंह, बलविंदर सिंह, जागीर सिंह, सरदूल, गुरमनप्रीत, शरणजीत, राजेंद्र, अमन, जोरावर, जोगिंदर, सरबजीत सिंह आदि मौजूद थे।
जमशेदपुर : उच्च न्यायालय के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर जमशेदपुर अक्षेस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. इसका नजारा शुक्रवार को बिष्टुपुर थाना अंतर्गत डायग्नल रोड स्थित सोंथालिया भवन के समीप देखा गया।
जहां अतिक्रमण हटाने पहुंची अक्षेस की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा व्यवसायियों ने जैसे ही सिटी मैनेजर रवि भारती के साथ बदसलूकी की अतिक्रमण हटाने गई टीम ने भी उसका जवाब उसी भाषा में दिया इसके बाद माहौल बिगड़ गया और फिर व्यवसायों को खदेड़- खदेड़ कर पीटा गया। व्यवसाईयों ने आरोप लगाया की उनके साथ बदसलूकी की गई हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कुछ व्यवसाईयों ने पहले सिटी मैनेजर रवि भारती के साथ अभद्र व्यवहार किया जिसके बाद मामला बिगड़ गया।
इधर मामले को लेकर जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी अरविंद तिर्की ने बताया कि आज सुबह ही व्यवसाईयों को अपने- अपने अतिक्रमण हटाने की सूचना दी गई थी. शाम को जब हमारी टीम वहां पहुंची कुछ व्यवसाय वहां दबंगई करने लगे. इतना ही नहीं हमारे टीम के ऊपर उनके द्वारा हमला भी किया गया इसी दौरान हल्का बल प्रयोग किया गया है. कुछ व्यवसाईयों को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंपा गया है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जा रहा है।