एक नई सोच, एक नई धारा

n6195274071719419417084cf084f1ad869de753e67b888c4501d1cbbc59124191e1ce5bf1b9c87a6161dbf
अब दुश्मन के रडार की पकड़ में नहीं आएंगे नौसेना के जहाज, डीआरडीओ ने बनाया एक खास तरह का रॉकेट

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एक खास तकनीक विकसित की है। इस तकनीक के तहत डीआरडीओ ने भारतीय नौसेना के लिए खास रॉकेट बनाए हैं। ये रॉकेट न केवल दुश्मन के रडार संकेतों को अस्पष्ट कर देते हैं, बल्कि प्लेटफॉर्म और एसेट्स के चारों तरफ एक खास माइक्रोवेव शील्ड बना देते हैं, जिससे जहाज रडार की पकड़ में आने से बच जाता है।

IMG 20240309 WA00281

इन खास मध्यम दूरी के माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ रॉकेट (एमआर-एमओसीआर) को डीआरडीओ की रक्षा प्रयोगशाला, जोधपुर ने बनाया है। इन्हें एक समारोह में भारतीय नौसेना को सौंपा गया है। इनमें एक खास प्रकार फाइबर्स का इस्तेमाल किया गया है। जब रॉकेट को दागा जाता है तो वह अपने आसपास कुछ समय के लिए माइक्रोवेव्स का एक बादल (माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट क्लाउड) बना देता है, जिससे रेडियो फ्रीक्वेंसी बाधित हो जाती हैं, और एक शील्ड बन जाती है।

IMG 20240309 WA00271

एमआर-एमओसीआर के पहले चरण के परीक्षणों को भारतीय नौसेना के जहाजों पर सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। इस दौरान माइक्रोवेव्स का एक बादल लगातार बना रहा है। वहीं, दूसरे चरण के परीक्षणों में, रडार क्रॉस सेक्शन (आरसीएस) ने हवाई एरियल टारगेट को 90 फीसदी तक कम कर दिया। जिसके बाद भारतीय नौसेना की ओर से इसे मंजूरी दे दी गई औऱ अब इसे भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया है।

IMG 20240309 WA00261

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एमआर-एमओसीआर की सफलता पर डीआरडीओ और भारतीय नौसेना की सराहना की है। उन्होंने एमओसी तकनीक को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और कदम बताया। नौसेना आयुध निरीक्षण महानिदेशक ने भी कम समय में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस तकनीक को स्वदेशी रूप से विकसित करने के लिए डीआरडीओ के प्रयासों की सराहना की है।

IMG 20240626 WA0005
विधायक सरयू राय की पहल पर जेम्को आजाद बस्ती में जुस्को बिजली देने के लिए तैयार, स्थल का लिया जायजा
IMG 20240626 WA0006

जमशेदपुर. बीते रविवार को माननीय विधायक सरयू राय ने जेम्को आजाद बस्ती का दौरा किया था। जिसमे समाज के गण्मान्य लोगो उपस्थित थे और उन्होंने माननीय विधायक सरयू राय से जुस्को बिजली कनेक्शन क्षेत्र मे देने का आग्रह किया था। जिसमे विधायक सरयू राय जी के पहल पर आज बुधवार को जुस्को की बिजली टीम का भ्रमण जेम्को आजाद बस्ती स्थित बेल गढ्ढा मैदान मे पहला सब स्टेशन के लिए स्थान चयनित किया गया।

IMG 20240309 WA00281

जुस्को बिजली टीम ने जगह स्थल का मुआयना किया और दौ जगह स्थान चिन्हित किया गया सब स्टेशन निर्माण के लिए।
पहला स्थान – आजाद बस्ती बेल गढ्ढा में किया गया।
दूसरा स्थान – मिश्रा बगान के तरफ‌ जेएमएम ऑफिस के पास।

जिसमे विधायक निजी सचिव सुधीर कुमार ,नवीन कुमार, राममूर्ती , जसबीर सिंह, पिन्टू , रमेश कुमार, बबलू एवं बस्ती वासी मौजूद थे।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240625 WA0051
शिक्षकों की होगी आवासीय शिविर और बच्चों को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार भारत स्कॉट गाइड – अमर कुमार बावरी

जमशेदपुर:- जमशेदपुर स्थित परिसदन में श्री अमर कुमार बाउरी, विधायक सह प्रतिपक्ष के नेता एवं भारत स्काउट एंड गाइड के झारखंड राज्य के अध्यक्ष से भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम जिला के प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

प्रतिनिधिमंडल में श्री चंद्रमणि मोदी जिला सचिव,श्री नरेश कुमार ,जिला संगठन आयुक्त ,श्री राजकुमार सिंह ,जिला कोषाध्यक्ष,श्री शिवजी सिंह जिला हेड क्वार्टर आयुक्त डॉ प्रियंका झा संयुक्त सचिव, डॉ मिथिलेश कुमार, श्री मानस रंजन पात्रा ,श्री उदित नारायण ,श्री मनोज कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड ,झारखंड शामिल रहें।

इस मुलाकात में प्रमुख निम्न बातों पर चर्चा हुई जो इस प्रकार है।
1.जिले के प्रत्येक विद्यालयों को स्काउट एंड गाइड में पंजीकृत करना।

2.प्रत्येक विद्यालय के नोडल शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करना।

3.ग्रामीण विद्यालयों के विद्यार्थियों के प्रतिभा को स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण के माध्यम से निखर कर राज्य स्तर पर राज्यपाल पुरस्कार एवं राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रपति पुरस्कार हेतु तैयार करना।

4.भारत स्काउट एंड गाइड साकची केंद्र में मूलभूत आवश्यकता को पूर्ण करना।

5.जिला एवं राज्य स्तर पर संगठन को पुनर्गठन कर सशक्त बनाना ।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240624 WA0027
बर्मामाइंस गुरुद्वारा : गुरु श्री गुरु हरगोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व और बंटा लंगर
IMG 20240624 WA0026

बर्मामाइंस गुरुद्वारा में सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा किया गया शबाद कीर्तन और बाबा इक़बाल सिंह ने छठे गुरु श्री गुरु हरगोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व पर गुरु जी के जीवनी पर प्रकाश डाला और संगत को कथा सुनिए इसके बाद ग्रंथी बाबा इकबाल सिंह ने अरदास की और संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया. जिस मे मिसी रोटी,लस्सी और आचार बाटा गया

IMG 20240309 WA00281

कार्यक्रम को सफल बनाने में नवनिर्वाचित प्रधान सविंदर सिंह, चेयरमैन गुरदयाल सिंह, जोगा सिंह, हरबजन सिंह, सुखपाल सिंह, सतबीर सिंह सोमू, सुखदेव सिंह, रवींद्र सिंह, जसबीर सिंह, गुरदर्शन सिंह, लख़बीर सिंह, सरबजीत सिंह, चंचल भाटिया,जसपाल सिंह, सुखविंदर सिंह ,परमजीत सिंह,मनदीप सिंह,परविंदर कौर, सुरजीत कौर , राजवंत कौर, प्रकाश कौर, हरजीत कौर, सुरेंद्र कौर, हरजीत कौर,सुखविंदर कौर,परमजीत कौर,कवलजीत कौर आदि का सहयोग रहा.

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240624 WA0024
जेम्को गुरुद्वारा के पास 1 महीने से फटा पाइप लाइन की मरम्मत नहीं, बस्तीवासी परेशान

जमशेदपुर:- टेल्को क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती ‌ गुरुद्वारा के सामने एक महीने से पानी का मेंन पाइपलाइन फटा हुआ है। बस्ती वासियों का कहना है की कंप्लेंट के बावजूद भी इसकी मरम्मत नहीं हो रही है और हजारों लिटर का पानी हर‌ रोज बर्बाद हो रहा है।

IMG 20240309 WA00281

वही समाजसेवी करनदीप सिंह ने बताया की जुस्को के अधिकारियों को ठीक पाइप फटने के दूसरे दिन उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया था पर आज भी वह काम नहीं हुआ उनका कहना है की मेंन पाइपलाइन फटी है इसमें जल्द संज्ञान लेना चाहिए नहीं तो घरो में पानी सप्लाई भी बंद हो जाएगा तथा हजारों लिटर पानी बर्बाद हो रहा है।

IMG 20240309 WA00271

वहीं स्थानीय निवासी रंजन कुमार ने बताया की गंदा पानी घरों में सप्लाई हो रहा है इसके कारण जौंडिस , टाइफाइड का खतरा अधिकतर बना हुआ है, जल्द पाइपलाइन की मरम्मती की जाए।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240624 WA0003
विधायक सरयू राय ने जेम्को आजाद बस्ती क्षेत्र का किया दौरा, समस्या समाधान के लिए दिया आश्वासन
IMG 20240624 WA0004

जमशेदपुर:- टेल्को क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती शिव मंदिर रोड मे रविवार को एक बैठक रखा गया ,बैठक मे मुख्य अतिथी विधायक सरयू राय उपस्थित थे और संपर्क, समस्या समाधान के तहत बस्तिवासियो के साथ विधायक सरयू राय ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया बस्ती वासियों की समस्या सुनी तथा समाधान का निर्देश भी दिया गए। आजाद बस्ती शिव मंदिर लाइन में जो नाला है जिसकी सफाई नहीं होती है विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया के अधिकारियों को सूचित किया तथा जल्द से जल्द सफाई की जाए। विधायक सरयू राय ने समस्या समाधान और नागरिक सुविधा से अवगत हुए।

IMG 20240624 WA0002
IMG 20240309 WA00281

भाजमो नेता नवीन कुमार के अध्यक्षता मे बैठक सम्पन्न हुआ तथा रोड, नाले, और जुस्को बिजली का मुख्य मुद्दा रहा। विधायक सरयू राय ने सभी समस्या समाधान के लिए जल्द से जल्द आश्वासन दिया।
मौके पर उपस्थित लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय ,समारु, मुन्ना देवी,सुमन ,राजू ,अमित शर्मा , राजेश, करनदीप सिंह,ओझा , अनिल ,राम मूर्ति ,राजेश मिश्रा, एवं बस्तीवासी उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
n6189275251719119884924b2505baa62c36259da75d362ca94ab321add2242e645d2efe332a0bde33b2507
एनजीटी की रोक के बावजूद स्थानीय स्तर पर सेटिंग-गेटिंग कर शहर में बालू का खेल जारी

एनजीटी की रोक के बावजूद स्थानीय स्तर पर सेटिंग-गेटिंग कर शहर में बालू का खेल चल रहा है. धालभूम एसडीओ पारुल सिंह द्वारा गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक की गयी औचक छापेमारी में यह खुलासा हुआ.जिसमें अलग-अलग स्थानों से हाइवा व बालू से भरे 407 ट्रक जब्त किये गये. इधर, एमजीएम थाने में बीती रात और शुक्रवार की सुबह सिदगोड़ा थाने में एक-एक वाहन को सुपुर्द कर हाइवा मालिक और चालक के खिलाफ खनन अधिनियम और एनजीटी के आदेश की अवहेलना का मामला दर्ज कराया गया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात वह गालूडीह की ओर से एनएच-33 के नीचे रेतीले हाईवे (जेएच05सीयू 11113) से एमजीएम थाना क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था तभी एसडीओ ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया, जबकि अहले सुबह उसे पकड़ लिया गया. सिदगोड़ा थाना अंतर्गत नदी घाट से एसडीओ ने हाईवा (जेएच05सीयू 11113) 407 ट्रक (जेएच05एटी 5720) को बालू लोड करते हुए पकड़ा. छापेमारी के दौरान ट्रक चालक व अन्य मजदूर अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक छोड़ कर भाग गये. शहर और शहर से सटे हाइवे इलाकों में अवैध रेत कारोबार की खबरें आ रही थीं. बीती रात औचक छापेमारी में दो वाहन जब्त किये गये. दोनों वाहनों के मालिक व अन्य के खिलाफ अलग-अलग थाने में मामला दर्ज किया गया है.

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
n61865614117191192732825613e411adedada2ff7343388f9f3355d29d4d99dca09ad5eb30843fe372f780
शहर के युवा धुंआ में हो रहे लुप्त ,नशे के लिए रुपये नहीं होने पर करते है अपराध

जिस युवा पीढ़ी के बल पर भारत को मजबूत बनाने की दिशा में काम हो सकती है. वह आज नशे के दलदल में डूबती जा रही है. जमशेदपुर में ड्रग तस्कर का जाल काफी तेजी से फैलता जा रहा है.जो कि युवा पीढ़ी के लिए बेहद घातक साबित हो रहा है. ब्राउन शुगर, कोकीन ,गांजा और ब्लैक स्टोन की लत युवाओं को खोखला करने के साथ साथ अपराध की दुनिया की ओर धकेल ही रही है. इसके साथ युवाओं को मानसिक रूप से बीमार भी कर रही है. ब्राउन शुगर और सुखा नशा का कारोबारी काफी तेजी से अपना पैर पसार रहे है. ब्राउन शुगर का नशा नासूर बनता जा रहा है. ब्राउन शुगर के इस रैकेट का नेटवर्क तोड़ने में यहां की कोई भी एजेंसी कामयाब नही हो पा रही है. पुलिस की ओर से लगतार अभियान चलाया जाता है. कुछ पैडलरों की गिरफ्तारी भी होती है. लेकिन कुछ ही दिनों के बाद पैडलर जेल से बाहर आकर फिर से वहीं कारोबार में लग जाता है.
ऐसे में नशे के कारोबार के खिलाफ जमशेदपुर पुलीस सक्रिय होकर हर रोज अभियान चलाये तो नशे के तस्करों पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है. लोक सभा चुनाव के दौरान जिले पुलिस की ओर से नशा के खिलाफ अभियान चलाया गया था. ऐसे में पुलिस ने जिले में कई जगहों पर चेकनाका लगा कर तीन माह में 51.68 ग्राम ब्राउन शुगर और 99.713 किलो ग्राम गांजा बरामद किया था. साथ ही अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 43 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. ऐसे में अगर पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जाये तो ब्राउन शुगर के कारोबार पर काफी हद तक रोक लग जायेगी.

IMG 20240309 WA00281

शहर में सक्रिय है पैडलर, औरते भी शामिल :
शहर में ब्राउन शुगर, चरस, गांजा की पुड़िया बना कर बेचने वाले कई गिरोह सक्रिय है. सभी गिरोह के लोग अलग अलग क्षेत्र में पैडलर के रूप में काम करते है. इन पैडलरों की टीम में अब महिलाएं और युवतियों को भी शामिल किया गया है. हर दिन पैडलर को ब्राउन शुगर की पुड़िया बेचने के लिए दिया जाता है. ब्राउन शुगर की एक पुड़िया 300 से 500 रुपये में बेची जाती है. इस तरह शहर में नशीले पदार्थों की बिक्री जोरों से की जा रही है. महिला और युवतियों पर पुलिस को शक नहीं हो पाता है. इस कारण से तस्करों ने पैडलर के रूप में महिलाओं को भी शामिल किया है. मिली जानकारी के अनुसार ब्राउन शुगर के कारोबारी टीन एजर्स को पहले टारगेट कर उसे नशा की लत लगाते है. उसके बाद जब युवा नशे का आदि हो जाता है और उसके पास नशा के लिए रुपये नहीं होते तो काराबोरी उसे पुड़िया बेचने और रुपये कमाने का लालच देते है. धीरे-धीरे युवा पैडलर बन कर नशे के कारोबार से जुड़ जाता है.

IMG 20240309 WA00271


नशा के लिए रुपये नहीं होने पर करते है अपराध:
नशे की लत लगने के कारण युवा वर्ग खराब होता जा रहा है. नशे की तड़प होने और रुपये नहीं होने के कारण युवा वर्ग अपराध कर रहे है. चोरी – छिनतई की घटना में गिरफ्तार होने के बाद अपराधियों के स्वीकारोक्ति बयान में ये बातें सामने आयी थी कि नशा करने के लिए वे लोग चोरी और छिनतई की घटना को अंजाम देते है. चोरी – छिनतई के बाद सामान को वे लोग सस्ते दाम पर बेंच कर उस रुपये से नशा करते है. नशे के कारण कई घर बर्बाद हो चुके हैं. जिन युवाओं को नशे की लत लग जाती है और जब उनके पास पैसा नहीं होता है, तो वे अपराध की ओर रूख करने से भी नहीं हिचकाते हैं. छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने में अधिकांश युवा नशे के आदि होते है.
सिदगोड़ा, सीतारामडेरा, परसुडीह में सबसे ज्यादा कारोबार :
जमशेदपुर शहर के सिदगोड़ा और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर और गांजा का सबसे ज्यादा पैडलर सक्रिय है. चुनाव के दौरान तीन माह में सिदगोड़ा और सीतारामडेरा से नौ लोगों की गिरफ्तारी की गयी. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से तीन माह में करीब 60 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था. बताया जाता है कि सीतारामडेरा और सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से ही महिला पैडलर को पहली बार गिरफ्तार किया गया था. वहीं हाल के दिनों की बात करे तो नशा का कारोबार परसुडीह के गाड़ीवान पट्टी , किताडीह में तेजी से फैल रहा है. इसके अलावे जुगसलाई के कई क्षेत्रों में पैडलर सक्रिय होकर कारोबार कर रहे है.
इन क्षेत्र में सक्रिय है ब्राउन शुगर का कारोबार :
सीतारामडेरा, भुइयांडीह, लिट्टी चौक,सिदगोड़ा, संडे मार्केट बिरसानगर, टेल्को,परसुडीह, किताडीह.

IMG 20240309 WA00261
n6189879721719119166948badb3cdceae8563c9eb7e29373e0cbf9cac18e1139d6adc2b217b5f29ec5afb6
झारखंड में पकड़े गए सात इंटरनेशनल साइबर ठग, 100 से ज्यादा लोगों से करोड़ों की ठगी

देश और विदेशों में लोगों से ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जमशेदपुर के गोलमुरी से शनिवार को पुलिस ने इस गिरोह के 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे 5 लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड के अलावा अन्य सामान बरामद किए गए हैं। आरोपियों में छह पश्चिम बंगाल के, जबकि एक जमशेदपुर के गोलमुरी का निवासी है।

IMG 20240309 WA00281

100 से ज्यादा लोगों को बनाया टारगेट
इस गिरोह ने देश और विदेश के 100 से अधिक लोगों को निशाना बनाते हुए करोड़ों रुपयों की ठगी की है। इनसे गोलमुरी थाने में पूछताछ की जा रही है। रविवार को पुलिस इस गिरोह का खुलासा करेगी। गिरफ्तारी की पुष्टि एसएसपी किशोर कौशल ने की है।

तमिलनाडु में ठगी से मिला लिंक
पहली बार ऐसा गिरोह पकड़ा गया है, जो विदेशों में लोगों को कॉल कर और उन्हें मैसेज भेजकर अपने जाल में फंसाता था। उन्हें तरह-तरह के ऑफर व निवेश की जानकारी देकर ठगी करता था। इस गिरोह ने तमिलनाडु के एक व्यापारी को भी अपना शिकार बनाया। इसके बाद मामला पुलिस के पास आया। तामिलनाडु से जांच करते हुए पुलिस टीम को जमशेदपुर के बारे में पता चला। इसके बाद गोलमुरी के एक कमरे में छापेमारी कर सातों को गिरफ्तार किया गया। यहां ये लोग एक मकान किराए में लेकर उस कमरे को ठगी का कार्यालय बना रखा था।

IMG 20240309 WA00271

जामताड़ा के बाद साइबर अपराधियों का केंद्र बन रहा जमशेदपुर
साइबर अपराधियों के झारखंड में जामताड़ा के बाद जमशेदपुर बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। पिछले दिनों घाटशिला के एक मकान से भी आधा दर्जन साइबर अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा था। वे भी गोलमुरी की तरह ही वहां सेटअप बनाकर देश के कई जगहों से ठगी कर चुके थे। उन अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद देश के कई जगहों पर हुई ठगी का पर्दाफाश हुआ था। इससे पहले जमशेदपुर के साइबर ठगों का हरियाणा के नूंह का भी कनेक्शन मिल चुका है। यहां से की गई ठगी में नूंह के गिरोह के भी शामिल होने का पता चला था। वहीं, गिरोह द्वारा ठगी के लिए किसानों के खाते के इस्तेमाल का भी भंडाफोड़ हुआ था। गोलमुरी में पकड़े गए गिरोह से कई मामलों का खुलासा हो सकता है।

क्रिप्टो एक्सचेंज को 10 हजार लोगों की आईडी बनाई थी
इस गिरोह की ठगी का तरीका क्रिप्टो एक्सेंज भी था। विदेश के लोगों को ये बताते थे कि वे दुबई की कंपनी से जुड़े हैं और डीजीसी और जीडीसी क्वाइन में इन्वेस्ट कराते थे। आरोपी बिटक्वाइन की तरह फायदा होने का लालच देते थे। इनलोगों ने क्रिप्टो एक्सचेंज के नाम पर लगभग 10 हजार लोगों की आईडी बनाई थी। कभी-कभी विदेश के लोगों के साथ ही ऑनलाइन हाई प्रोफाइल सेमिनार कराते थे।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240623 102925
सरकार ने CBI को सौंपी NEET परीक्षा में धांधली से जुड़े मामले की जांच

केंद्र सरकार ने नीट यूजी परीक्षा में धांधली के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है, जिसके बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. शिक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए एक बयान जारी किया है.

इससे पहले, सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के प्रमुख को भी पद से हटा दिया, वहीं नेट-पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए होने वाले एग्‍जाम को भी स्‍थगित कर दिया गया. नीट-यूजी परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद देश के कई हिस्‍सों में व्‍यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे.

IMG 20240309 WA00281

शिक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि 5 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट-यूजी परीक्षा का आयोजन किया था. कथित अनियमितताओं के कुछ मामले सामने आए हैं.

पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निर्णय : शिक्षा मंत्रालय

साथ ही अपने बयान में शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया के संचालन में पारदर्शिता के मद्देनजर शिक्षा मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए.

साथ ही बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों को रोकने के लिए लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 को अधिसूचित किया है.

IMG 20240309 WA00271

छात्रों के हितों के लिए प्रतिबद्ध : शिक्षा मंत्रालय

सरकार परीक्षाओं की शुचिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. साथ ही शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि इसमें शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति/संगठन को सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के प्रमुख को बदला

NEET और यूजीसी-नेट में कथित अनियमितताओं के बाद सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के प्रमुख को बदल दिया है. एनटीए के महानिदेशक रहे सुबोध कुमार सिंह की जगह सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी प्रदीप सिंह खरोला को जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. विपक्ष की ओर से इसे लेकर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे थे. वहीं देशभर में छात्र भी लगातार प्रदर्शन कर रहे थे.

IMG 20240309 WA00261
error: Content is protected !!