एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240716 WA0031
जेम्को गुरुद्वारा में सावन के सग्रांद पर सजा कीर्तन दीवान , बंटा खीर – पूडे का प्रसाद
IMG 20240716 WA0031

जमशेदपुर:- जेम्को गुरुद्वारा में सावन की सग्रांद के मौके पर बड़ी संख्या में संगत ने कीर्तन दीवान में शामिल होते हुए गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख शीश नवाया. मंगलवार को परंपरागत श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ गुरु महाराज की हजूरी में सावन की संग्राद मनाई गई।

IMG 20240309 WA00281

जसवीर सिंह हजूरी रागी जथा ने जब गुरु ग्रंथ साहिब की वाणी “सावन आया है सखी” और “ऐसी प्रीत करो मन मेरे” , एकस शिउ चित लाए” का जब गायन किया तो कीर्तन का श्रवण कर रही पूरी संगत गुरु की भक्ति में लीन हो गई।

IMG 20240309 WA00271

अंत में अरदास हुई उसके बाद खीर – पूडे का प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वारटाया गया। मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान जोरावर सिंह, अवतार सिंह, गुरमनप्रीत सिंह, करनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह ,जसबीर सिंह, कुलवंत सिंह व अन्य उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240715 WA0016
बीपीएम स्कूल बर्मामाइंस में अखिल भारतीय ग्राहक टीम के सदस्यों ने स्कूल परिसर में लगाए पौधे
IMG 20240715 WA0018

जमशेदपुर:- अखिल भारतीय पंचायत टीम के तत्वाधान में सोमवार सुबह स्थानीय सी.एम.स्कूल आफ एक्सीलेंस बीपीएम बर्मामाइंस स्कूल परिसर में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

IMG 20240309 WA00281

इस कार्यक्रम में प्रांत संगठन के अध्यक्ष शिवाजी क्रांति ने बताया की पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को पर्यावरण मित्र की भूमिका निभाते हुए प्रकृति वह मनुष्य का सरलता में सामंजस्य बना रहे। तथा पंचायत के सदस्यों ने बच्चों को बताया की बदलते समय के साथ पौधारोपण का आवश्यकता पर जोर देते हुए पौधारोपण के कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
तथा इसमें सागवान, शीशम, काजू , करंज , जामुन आदि फलदार एवं औषधीय वृक्ष लगाए गए कुल मिलाकर 50 पौधे लगाए गए , विद्यालय परिवार को अखिल भारतीय पंचायत टीम के सदस्यों ने पुष्प – गुछ भेंट किया तथा विद्यालय की प्राचार्य रंजीता गांधी ने टीम के सदस्यों का धन्यवाद किया।

IMG 20240309 WA00271

इस कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्य रंजीत गांधी , प्रान्त संगठन अध्यक्ष शिवाजी क्रांति, आरती श्रीवास्तव, वंदना शर्मा, डॉ अंजू कुमारी, कुमुद ठाकुर, वेरोनिका,‌ आशुतोष कुमार एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240715 WA0015
रानी सिंह एंव सुधा जौहरी हिन्दू पीठ जमशेदपुर महिला शाखा की कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत-अरूण सिंह
IMG 20240715 WA0015

हिन्दू पीठ जमशेदपुर के प्रांगण में कार्यकारणी सदस्यों की एक बैठक में निर्णय लिया गया कि गणपति महोत्सव 2024 के आयोजन से पहले हिन्दू पीठ की सभी ईकाई का विस्तार किया जाए।इसी क्रम में हिन्दू पीठ की महिला शाखा की अध्यक्षा श्रीमती कुमकुम सिंह के सुझाव पर रानी सिंह एंव सुधा जौहरी को हिन्दू पीठ महिला शाखा का दोनों को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया।कुमकुम सिंह ने बताया कि रानी सिंह योग एवं नेचुरलपैथी में मास्टर ऑफ आर्टस किया है इसके साथ योग विज्ञान और चिकित्सा में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी किया है।रानी सिंह झारखंड योग चैंपियनशिप 2011 मे गोल्ड मेंडल भी जीता है।वही सुधा जौहरी आईटी में स्नातक एंव मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन किया है। हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरूण सिंह ने आशा व्यक्त किया कि इन दोनों नये सदस्यों को कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने के बाद हिन्दू पीठ महिला शाखा पहले से और सशक्त होगा।रानी सिंह एंव सुधा जौहरी ने कहा कि हिन्दू पीठ की ओर से जो नयी जिमेदारी मिली है उसे तन्मयता से निभायेंगे।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240715 WA0012
केरला पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रैली निकाल कर सड़क सुरक्षा के प्रति नुक्कड़ नाटक कर किया जागरूक
IMG 20240715 WA0014

जमशेदपुर:- आज सोमवार को केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइन्स के बच्चों ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्कूल में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। सर्वप्रथम सुबह के प्रार्थना सभा में बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई तथा कार्यक्रम यानी पेंटिंग, प्रतियोगिता नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली निकाला गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया प्रधानाचार्य प्रियंका भरुआ ने छात्रों ,शिक्षको और उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।

IMG 20240309 WA00281

वहीं स्कूल के शिक्षक सुमन सरकार ने बच्चों को जीवन के मूल्य का ज्ञान दिया और बताया जीवन बहुमूल्य है या किसी की छोटी सी गलती से नष्ट नहीं होना चाहिए थोड़ा समय के जल्दी के लिए बहुत देर ना हो जाए और कहीं आप हमेशा अपंग ना हो जाए या आपका परिवार रोता ना रहे।

IMG 20240715 WA0011

कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्वेता कुमारी, सुमन सरकार, अरुण ,मानिक ,जयंती रोशन, लिली, बैसाखी, नंदकिशोर , प्रीति, आनंद, आदि शिक्षकों के नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240712 WA0039
विधायक सरयू राय की पहल से झगरू बागान से आजाद बस्ती तक पुल निर्माण के लिए हुआ शिलान्यास , बस्ती वासियों ने किया धन्यवाद
IMG 20240712 WA0039

जमशेदपुर:- लक्ष्मी नगर झगरू बागान से आजाद बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग में पुल की जजर अवस्था को देखते हुए विधायक सरयू राय की पहल से पुल का निर्माण का शिलान्यास आज शुक्रवार को किया गया। झगरू बागान में स्थानीय निवासियों के लिखित आवेदन पर विधायक के द्वारा तत्परता दिखाते हुए समाज के हित में पुल निर्माण के लिए नारियल फोड़कर किया गया। यह योजना 1.07 लाख की है।

IMG 20240309 WA00281

वहाँ के स्थानीय निवासी शिवजी पांडे ने बताया की झगरू बागान से आजाद बस्ती जाने के लिए राहगीरों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया की पुल बन जाने के बाद किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। जिसके लिए झगरू बगाना, जेम्को बस्ती, लक्ष्मी नगर, प्रेम नगर एवं सभी बस्ती वासियों के पुल बने की खुशी में आभार व्यक्त किया।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261

मौके पर बस्ती शिवजी पांडे, रमेश सिंह, नवीन कुमार, हरे राम सिंह, करनदीप सिंह, मुन्नी देवी, अनिल प्रकाश, सिक्कू, सोमनाथ, विनोद ,सनी ,अनिल , अनूप मुन्ना सुरेश, जयदेव, आकाश वह अन्य उपस्थित थे

IMG 20240711 WA0008
मारवाड़ी युवा मंच के तरफ से वरिष्ठ नागरिक भवन लक्ष्मीनगर में अमृत धारा पीने के पानी की मशीन उपलब्ध कराई , वरिष्ठों ने किया धन्यवाद
IMG 20240711 WA0007

जमशेदपुर:- टेल्को क्षेत्र के लक्ष्मी नगर के वरिष्ठ नागरिक भवन में गुरुवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के तरफ से श्री कृष्ण कुमार अग्रवाल मनीफीट के द्वारा प्रदत्त किया गया एवम गुरुवार को इसका कनेक्शन कर मशीन की शुरुआत की गई।

IMG 20240309 WA00281

वहीं भवन के महामंत्री रमानु शर्मा ने बताया की यह प्रयोगशाला है वरिष्ठों की बड़े और बूढ़े- बुजुर्गों की सभी अपनी-अपनी सेवा यहां देते हैं तथा उन्होंने बताया की भवन में 2 बजे से 5 बजे तक ओम शांति की यहां कथा होती है और 5 बजे से भवन में सत्संग होता है तथा सत्संग में आज की प्रस्तुति में क्या करना चाहिए वह चीजों की चर्चाएं होती है।

IMG 20240309 WA00271


तथा मनीफीट मारवाड़ी युवा मंच की तरफ से सेवा की गई सभी बूढ़े – बुजुर्गों ने इसका तहे दिल से धन्यवाद दिया।
मौके पर भवन महामंत्री रमानु शर्मा, शिवजी पांडे, महेश प्रसाद, ज्योतिषी मंडल, हीरा सिंह, अब्बास झा, बलजीत सिंह, चंद मौलाईश्वर सिंह उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240705 WA0016
भाजपा नेता सह समाजसेवी शिव शंकर सिंह द्वारा नागरिक सुविधा केंद्र का हुआ शुभारंभ

जमशेदपुर : केबुल कंपनी गेट के सामने स्थित कोशिश संस्था के कार्यालय में भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह के देखरेख में संचालित नागरिक सुविधा केंद्र का शुभारंभ राष्ट्र संवाद समूह के संपादक देवानंद सिंह एवं अन्य गणमान्यों द्वारा किया गया।

IMG 20240309 WA00281

नागरिक सुविधा केंद्र के माध्यम से जमशेदपुर क्षेत्र की जनता को आयुष्मान भारत योजना कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, वोटर आईडी कार्ड बनाने से संबंधित सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

IMG 20240309 WA00271

समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बीच आम नागरिक कार्यालय पहुंचकर सुविधा का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा “आज भी कई लोग सरकारी सुविधाओं और योजनाओं से अनभिज्ञ हैं ऐसे पात्र लाभार्थियों को हमारी संस्था के सदस्यों द्वारा जन सुविधाओं और योजनाओं से अवगत कराया जायेगा।

IMG 20240309 WA00261

मौके पर, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार, भाजपा गोलमुरी मंडल के अध्यक्ष अजय सिंह, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, कंचन डे, जितेंद्र सिंह जीतू, त्रिदेव सिंह, बिनोद कुमार, कर्मजीत सिंह कम्मे, शाहरुख सहित स्थानीय आम जनमानस और कई लाभार्थी उपस्थित रहे।

IMG 20240705 WA0015
एल डी सी की पुनः परीक्षा को लेकर मेन्स यूनियन ने मुख्य ब्रीज अभियंता को सौंपा ज्ञापन

सीनी : मेन्स यूनियन सीनी शाखा द्वारा मुख्य ब्रीज अभियंता श्री शांतनु साहा को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें सीनी रेल इंजीनियरिंग कारखाना एवं कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं से अवगत कराते हुए चर्चा की गई। जिसमें पूर्व में एल डी सी परीक्षा हुई थी जिसमें उच्च कोटि के प्रश्न पुछे गए थे, ग्रुप डी से ग्रुप सी में प्रोन्नति के लिए। जिसमें 60 अंक में पास करना अनिवार्य था। इस परीक्षा में ग्रुप डी कर्मचारियों में से एक भी कर्मचारी पास नहीं हुए थे।

IMG 20240309 WA00281

पुनः एल डी सी परीक्षा आयोजित करने की मांग रखी गई है, जिसमें सभी परीक्षार्थियों को निम्न अंक से पास किये जाने का विकल्प की मांग रखी गई। इस पर मुख्य ब्रीज अभियंता ने कहा कि 20% कोटे के तहत पुनः परीक्षा आयोजित की जायेगी और संबंधित समस्याओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए आश्वासन दिया कि सभी कारखाने एवं कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं में रेलवे कारखाने में वर्क लोड, रेलवे डाक्टर नियुक्ति, स्वच्छ पानी, रोड मरम्मती करण, रेलवे क्वार्टर की मरम्मत, इत्यादि समस्याओं पर उच्च अधिकारियों से विचार-विमर्श के पश्चात सभी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।

IMG 20240309 WA00271

इस मौके पर मेन्स यूनियन के उप सचिव अरगा विश्वास, एस सी एस टी कर्मचारी के अध्यक्ष व्यास कुमार रजक, देवाशीष दास, अरूण कुमार, गौरांग मोदक, अभय कुमार सिंह, रितेश कुमार, इत्यादि उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240705 WA0013
आशा कुमारी रूंडा ने अपने समर्थकों के साथ जे.बी.के.एस.एस. की सदस्यता ग्रहण की

गम्हरिया : झारखंडी भाषा खातियानी संघर्ष समिति के द्वारा गम्हरिया हथियाडीह खेल मैदान में विशाल जनसभा में जे बी के एस एस के सुप्रीमो केन्द्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो ने सिंहभूम लोकसभा संसदीय क्षेत्र के पुर्व प्रत्याशी आशा कुमारी रूंडा को बुके देकर सम्मानित करते हुए पार्टी की सदस्यता प्रदान की। आशा कुमारी रूंडा सैकड़ों समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण की।

IMG 20240309 WA00281

आशा कुमारी रूंडा ने अपने संबोधन में कहा कि जेबी केएसस के नीति सिद्धान्त से प्रभावित होकर मैं पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही हूं। पार्टी के द्वारा मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी मैं उसे हरसंभव प्रयास करते हुए विधि सम्मत कार्य करूंगी। इस दौरान सिंहभूम लोकसभा पुर्व प्रत्याशी परदेशी लाल मुंडा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240705 WA0014
हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद भाजपा खेमे में उदासी छा गई है : सुधीर कुमार पप्पू
IMG 20240705 WA0014

जमशेदपुर : मोदी सरकार और भाजपा की हर साजिश नाकाम हो रही है। हेमंत सोरेन पर मोदी सरकार ने ईडी के माध्यम से फर्जी केस बनाकर जेल भिजवा दिया, परंतु ईडी ने कोर्ट में कोई सबूत पेश नहीं कर सकी। जेल से रिहा होकर हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है और झारखंड की कमान संभाल लिया है। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद भाजपा खेमे में उदासी और मायूसी देखी जा रही है। समाजवादी चिंतक और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कही है।

IMG 20240309 WA00281

उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले हेमंत सोरेन को मोदी सरकार इसलिए फर्जी केस बनाकर जेल भिजवाया था ताकि भाजपा को लोकसभा चुनाव में लाभ मिल सके लेकिन जनता ने भाजपा की साजिश को नाकाम कर दिया। अब राज्य में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी चल रही है। हालत यह है कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं है वह मोदी के नाम पर ही चुनाव लड़ना चाहती है। खासकर मणिपुर की घटना के बाद आदिवासी समाज के लोगों ने भाजपा से दूरी बना ली है। यही कारण है कि सभी आरक्षित सीटों पर लोकसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार हुई।

IMG 20240309 WA00271

इस तरह का फार्मूला मोदी सरकार बिहार बंगाल महाराष्ट्र आदि राज्यों में अपना रही है। पप्पू ने कहा कि जनता ने भाजपा को सबक सिखा दी है और बैसाखी सरकार चलाने पर मजबूर कर दी है यह सरकार कभी भी गिर सकती है। देश की जनता नहीं चाहती थी कि तीसरी बार मोदी सरकार बने परंतु 38 दलों के साथ एनडीए के नाम पर जोड़-तोड़कर सरकार बन गई, लेकिन सहयोगी दलों में काफी नाराजगी है। नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू जिस दिन किसी कारण से नाराज हुए तो सरकार गिर जाएगी।

IMG 20240309 WA00261
error: Content is protected !!