जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद पार्क में बिना लाइसेंस चल रहे पटाखा कारोबार को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। कुछ दिन पहले नगर परिषद और प्रशासन की टीम ने इस अवैध दुकान पर कार्रवाई करते हुए दुकान में ताला जड़ा था, लेकिन अब उसी जगह पर फिर से पटाखों की बिक्री धड़ल्ले से जारी है।
सूत्रों के मुताबिक, बिना किसी लाइसेंस और सुरक्षा अनुमति के पटाखों की बिक्री की जा रही है, जिससे आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी यह दुकान दोबारा कैसे खुल गई?

प्रशासन की ढिलाई और प्रभावशाली लोगों के दबाव में कार्रवाई ठंडे बस्ते में जाती दिख रही है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में फिर से सख्त कदम उठाता है या नहीं
टीम तीसरी धारा की नज़र इस पूरे मामले पर बनी हुई है।
हम इस मुद्दे पर अगली रिपोर्ट में प्रशासनिक जवाब भी पेश करेंगे।
📍जगह: जुगसलाई नगर परिषद पार्क, जमशेदपुर
🎙️रिपोर्टर: टीम तीसरी धारा















