एक नई सोच, एक नई धारा

1002123835
2029 में जमशेदपुर लोक सभा और 2030 में बहरागोड़ा, घाटशिला व पोटका से विधान सभा चुनाव लड़ेगी भाकपा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सिंहभूम जिला परिषद की बैठक साकची, आम बगान स्थित कार्यालय में रविवार को आरएस राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक मे राज्य की राजनीतिक परिस्थिति पर गहन विचार विमर्श एवं चर्चा हुई।

1002123835

इस दौरान केंद्र के साथ राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की गई। केंद्र सरकार द्वारा पुराने श्रम कानूनों को बदलकर 4 संहिता में बदलने और मालिक के पक्ष में कानून बनाने की कड़ी आलोचना करते हुए इसे वापस लेने की मांग की गई।बैठक को कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव ने संबोधित करते हुए राजनीतिक परिस्थिति में आम जनता की समस्याओं, मजदूरो के खिलाफ शोषण की नीति, बेरोजगारों की बढ़ती संख्या, शिक्षा और चिकित्सा के बढ़ते खर्च पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया और सदस्यों को जनांदोलन प्रारंभ करने का आह्वाहन किया।

साथ ही उन्होंने 2029 में जमशेदपुर लोकसभा और 2030 में घाटशिला, बहरागोड़ा, पोटका विधान सभा लड़ने की तैयारी शुरू करने का आह्वान किया।जिला सचिव अंबुज कुमार ठाकुर ने जिला की कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि राज्य द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को लागू किया गया है। 4 लेबर कोड का पुरजोर विरोध भी किया गया। जिले में सदस्यों की संख्या बढ़ने का आंकड़ा भी प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आम जनता, मजदूर और किसानों की लड़ाई पार्टी सड़क पर लड़ती है और आगे भी लड़ेगी।बैठक में बताया गया कि सलगाझुड़ी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर पार्टी की लोकल कमेटी के द्वारा 21 दिसंबर को बारीगोड़ा दुर्गा पूजा मैदान से सलगाझुड़ी स्टेशन तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही भुइयांडीह और बर्मामाइंस में किए जा रहे बुल्डोजर एक्शन के खिलाफ संघर्ष का निर्णय लिया गया है।बैठक में भुनेश्वर तिवारी, ओम प्रकाश सिंह, हीरा अरकने, राम हरि बेरा, सवा लाल माकुड़, जफर खान, सूरज नाथ और रेनू मुर्मू ने चर्चा में हिस्सा लिया।एन एम पॉल ने कोष का विवरण प्रस्तुत किया। इस मीटिंग में घाटशिला, बहरागोड़ा, पोटका, गोविंदपुर, चक्रधरपुर के लोकल कमेटी के सचिव के साथ कार्यकारिणी के 18 सदस्य भी शामिल हुए।

1002123828
तार कंपनी गुरुद्वारा द्वारा प्रधान भगवान सिंह एवं अन्य को सम्मानित किया गया

सीजीपीसी के वर्तमान प्रधान भगवान सिंह को अगले 3 वर्षों के लिए तार कंपनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सिख स्त्री सत्संग सभा सिख नौजवान सभा द्वारा संयुक्त रूप से प्रधान अमरजीत सिंह उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह गुरदीप सिंह कुलदीप सिंह प्रधान सतविंदर सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ सरोपा भेंट कर सम्मानित किया साथ ही सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सलाहकार सुखविंदर सिंह राजू, सुखदेव सिंह बिट्ट, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सरबजीत ग्रेवाल को भी सरोपा भेंट किया गया।

1002123828

इस मौके पर केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने अमरजीत सिंह द्वारा महासचिव के रूप में सेंट्रल कमेटी में लगातार 3 वर्षों तक कार्य करने के लिए उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

दूसरी ओर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित आयोजित धार्मिक समागम में सहयोग करने के लिए गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति में बनाया गया स्मृति चिन्ह तार कंपनी गुरुद्वारा कमेटी को भेंट किया गया।

1002123823
नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में हैं मंत्री

नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया. वह अभी बिहार सरकार में मंत्री हैं. उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. नितीन नबीन कायस्थ समुदाय से आते हैं.

1002123823

जेपी नड्डा को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने से पहले कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था. नितीन नबीन 45 साल के हैं. उनके पास सरकार और संगठन का अच्छा खासा अनुभव है.

नितिन नबीन बीजेपी नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. इस समय वो बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं. पटना के बांकीपुर से पांच बार के विधायक हैं. पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के निधन के बाद वह पहली बार 2006 में विधायक बने थे. इसके बाद वह बांकीपुर से लगातार चुनाव जीतते रहे. उन्होंने 2010, 2015, 2020 और 2025 में बांकीपुर से लगातार जीत हासिल की.

बिहार सरकार में 3 बार रहे मंत्री

नितिन नबीन तीन बार बिहार सरकार में मंत्री रहे. नितिन नबीन छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी भी रहे हैं. इसके अलावा बीजेपी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

2025 में पांचवीं बार बने विधायक

नितिन नबीन 2025 में पांचवीं बार विधायक चुने गए. उन्होंने बांकीपुर विधानसभा सीट पर आरजेडी की रेखा कुमार को 51936 वोटों से हराया. नितिन नबीन को 98299 वोट मिले जबकि रेखा 46363 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रही थीं.

पटना में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पटना में पार्टी ऑफिस में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया.

राजनाथ सिंह ने नितिन को दी बधाई

बिहार की धरती से आने वाले युवा और ऊर्जावान नेता नितिन नबीन बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई. वे एक कर्मठ कार्यकर्ता और कल्पना क्षमता के धनी व्यक्ति हैं. पीएम मोदी के प्रेरक नेतृत्व में वे भाजपा को सफलता की नई बुलंदियों तक ले जाने में अवश्य सफल होंगे. उनके कार्यकाल की सफलता के लिए उन्हें बहुत शुभकामनाएं.

1002123593
शराब घोटाला मामले में मार्शन कंपनी के निदेशक जगन तुकाराम देसाई महाराष्ट्र से गिरफ्तार, रांची लेकर पहुंची एसीबी

शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जांच कर रही एसीबी अब आरोपित जगन तुकाराम देसाई से रिमांड पर पूछताछ करेगी। वह प्लेसमेंट एजेंसी मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक है।

1002123593

इस एजेंसी को पूर्व की उत्पाद नीति के दौरान धनबाद की खुदरा शराब दुकानों में मैनपावर आपूर्ति का ठेका मिला था। इस ठेके के लिए इस एजेंसी पर फर्जी बैंग गारंटी देने का आरोप है, जिसकी जांच एसीबी कर रही है।

ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची पहुंची टीम

एसीबी ने जगन तुकाराम देसाई को 13 दिसंबर को महाराष्ट्र के ठाणे पश्चिम उपवन में 302, सप्तगिरी कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी, कास्मोस हिल्स, पोखरण रोड नंबर एक स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रविवार को एसीबी की टीम रांची पहुंची है। अब उससे पूछताछ व उसके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एसीबी के रांची स्थित थाने में 20 मई 2025 को कांड संख्या 09/2025 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तब उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, तत्कालीन संयुक्त आयुक्त उत्पाद गजेंद्र सिंह व इस प्लेसमेंट एजेंसी मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सिक्यूरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के स्थानीय प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह को एसीबी ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इस प्राथमिकी में आरोप लगा है कि आरोपितों ने आपराधिक साजिश रचकर नियमों को ताक पर रखकर अपनी चहेती प्लेसमेंट एजेंसी केा मैनपावर आपूर्ति का ठेका दिया।

फर्जी बैंक गारंटी पर दो मैनपावर आपूर्ति एजेंसी मेसर्स मार्शन व मेसर्स विजन ने मैनपावर आपूर्ति का ठेका लिया था, जिससे राज्य सरकार को 38 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचा था।

जांच में धोखाधड़ी की हो चुकी है पुष्टि

एसीबी की जांच में धोखाधड़ी की पुष्टि हो चुकी है। एसीबी के अनुसार मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सिक्यूरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के तरफ से धनबाद के लिए ई-टेंडर के निविदा शर्तों के अधीन इन्हें बैंक गारंटी झारखंड राज्य बेवरेजेज कारपोरेशन लिमिटेड के पक्ष में जमा करना था।

इसके बावजूद इस एजेंसी ने फर्जी बैंक गारंटी जमा करते हुए झारखंड राज्य बेवरेजेज कारपोरेशन लिमिटेड रांची के साथ धोखाधड़ी की है। एसीबी की जांच जारी है।

1002123586
70 सलाइन के बाद भी नहीं बचा ‘गणेश ठाकुर’, ग्रामीणों ने नम आंखों से दी विदाई

सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड के चातरमा गांव में एक जंगली टस्कर हाथी की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। खेत में गिरे हाथी के शव के पास रविवार की सुबह नीमडीह अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी, चिंगड़ा पांडकिडीह पंचायत की मुखिया दमयंती सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

1002123586

मृत हाथी को देखने और श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

मुखिया दमयंती सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र के लोग हाथी को भगवान गणेश का स्वरूप मानते हैं। यही कारण है कि फसलों को नुकसान पहुंचाने के बावजूद ग्रामीण हाथी को “गणेश ठाकुर” कहकर संबोधित करते हैं। उन्होंने कहा कि हाथी की असमय मृत्यु से पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग इसे एक अपूरणीय क्षति मान रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम द्वारा दो जेसीबी मशीनों की मदद से हाथी के शव को खेत से बाहर निकाला गया। इसके बाद पशु चिकित्सकों की देखरेख में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को नियमानुसार जमीन में दफनाया गया।

वन कर्मियों ने बताया कि उपचार के दौरान पशु चिकित्सकों ने हाथी को बचाने के लिए 70 से अधिक सलाइन की बोतलें चढ़ाईं, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद हाथी की जान नहीं बचाई जा सकी।

संघर्ष के दौरान हो गया था घायल

ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार की रात अचानक जंगल की ओर से हाथियों के जोर-जोर से चिंघाड़ने की आवाज सुनाई देने लगी थी। इससे यह अनुमान लगाया गया कि दो हाथियों के बीच संघर्ष हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान यह हाथी खेत के कीचड़ में गिर गया और फिर उठ नहीं पाया। बताया जा रहा है कि हाथी पहले से बीमार था और उसके एक पैर में गंभीर जख्म भी था।

शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि हाथी खेत में गिरा हुआ तड़प रहा है। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथी के इलाज की व्यवस्था की, लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। खेत के आसपास फैला कीचड़ और पैरों के निशान इस बात की पुष्टि करते हैं कि वहां हाथियों के बीच संघर्ष हुआ था।

शोक का माहौल

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अभी एक अन्य हाथी क्षेत्र में मौजूद है। शनिवार की रात वह हाथी लाकड़ी गांव के जंगल से निकलकर किसानों की धान की फसल खाने गांव की ओर आ गया था। ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रैक्टर की मदद से शोर मचाकर हाथी को पुनः जंगल की ओर खदेड़ दिया।

फिलहाल वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त बढ़ाए हुए है, ताकि हाथी और ग्रामीणों के बीच किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। हाथी की मौत से जहां गांव में शोक का माहौल है, वहीं लोग वन्यजीवों की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग भी कर रहे हैं।

1002123580
चाईबासा में अवैध हथियारों के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम; डकैती की कबूली

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले ही तीन अपराधकर्मियों को धर दबोचा है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध हथियार के साथ घूम रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

1002123580

इनके पास से दो देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, 7200 रुपये नकद और एक आल्टो कार बरामद की गई है।

विशेष छापामारी टीम गठित

पुलिस अधीक्षक को 13 दिसंबर को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी चक्रधरपुर से चाईबासा क्षेत्र में एक आल्टो कार से अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात की फिराक में हैं। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम गठित की गई।

टीम ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शारदा गांव के पास वाहन जांच के दौरान आल्टो कार को रोककर तलाशी ली। कार में सवार युवकों ने अपना नाम सरोज बोदरा, श्यामलाल केराई और सिकन्दर केराई बताया।

देसी कट्टा और जिंदा गोली बरामद

तलाशी के दौरान सरोज बोदरा के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद हुई, जबकि कार की डिक्की से एक अन्य देशी कट्टा मिला। श्यामलाल केराई के पास से टेक्नो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस ने हथियारों से संबंधित वैध कागजात मांगे, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि आठ दिसंबर को कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के तोरलो मोड़ के पास अपने नौ अन्य साथियों के साथ मिलकर एक व्यापारी से 85 हजार रुपये की डकैती की थी, जिसमें फायरिंग भी की गई थी।

मोटरसाइकिल सवार से मोबाइल और 1200 रुपये छीने

इसके अलावा, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के क्यापता गांव के पास एक मोटरसाइकिल सवार से मोबाइल और 1200 रुपये छीनने की बात भी कबूल की गई।

बरामद अवैध हथियारों के मामले में मुफ्फसिल थाना में आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत नया मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में श्यामलाल केराई का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी बताया गया है।

गिरफ्तार आरोपित

सरोज बोदरा (26), तिलोपदा, टोकलो
श्यामलाल केराई (28), आराहांगा, टोकलो
सिकन्दर केराई (29), आराहांगा, टोकलो
जब्त सामग्री

दो देसी कट्टा
एक जिंदा कारतूस (8 एमएम)
चार मोबाइल फोन
7200 रुपये नकद
सिल्वर रंग की आल्टो कार (जेएच05बीवी-8505)

1002119713
चाईबासा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता 70 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शनिवार को चाईबासा में बड़ी कार्रवाई करते हुए भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. अरुण कुमार सिंह भवन निर्माण विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर पदस्थापित हैं.

1002119713

सूत्रों के अनुसार अभियंता द्वारा यह राशि कमीशन के रूप में मांगी गई थी, जिसकी शिकायत एसीबी को पूर्व में मिली थी. शिकायत के आधार पर एसीबी ने प्राथमिक सत्यापन कर मामला सही पाए जाने पर विधिवत जाल बिछाया. तय योजना के तहत जैसे ही कार्यपालक अभियंता ने 70 हजार रुपये की घूस की राशि स्वीकार की, एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया.

एसीबी की इस कार्रवाई के बाद भवन निर्माण विभाग में हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी फैलते ही विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा‑तफरी का माहौल देखा गया. बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम आरोपी अभियंता से गहन पूछताछ कर रही है और उससे जुड़े अन्य वित्तीय लेन‑देन एवं संभावित संलिप्त अधिकारियों की भी जानकारी एकत्र की जा रही है.

एसीबी सूत्रों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की पड़ताल की जा सकती है. फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा आरोपी कार्यपालक अभियंता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. इस कार्रवाई को प्रशासन और आम लोगों के बीच भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता और सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है.

1002116279
सिदगोड़ा में फंदे से लटकर युवक ने दी जान, बेरोजगारी बनी वजह

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुननगर बी ब्लॉक, निर्मल रोड में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 54 वर्षीय प्रभाकर राव का शव घर में फंदे से लटका मिला. परिजनों को घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब उनकी पत्नी उन्हें उठाने कमरे में गईं. दरवाज़ा खोलते ही उन्होंने प्रभाकर राव को पंखे से लटका देखा. घबराकर उन्होंने शोर मचाया और पड़ोसियों की सहायता से तुरंत पुलिस को सूचना दी.

1002116279

सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है.

परिवार का कहना है कि प्रभाकर ने कभी अपनी परेशानी खुलकर साझा नहीं की, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनका व्यवहार और भी बदला हुआ दिख रहा था. पुलिस को आशंका है कि लगातार बढ़ते तनाव और आर्थिक दबाव के कारण ही उन्होंने यह कदम उठाया.

मृतक के परिवार में पत्नी और एक बच्चा है. घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है और परिवार के सदस्य सदमे में हैं. पड़ोसियों का कहना है कि प्रभाकर शांत और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे तथा किसी से उनका विवाद नहीं था. फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है.

1002116174
इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द रांची में हंगामा, जानें कब से मिलेगी राहत और क्या है हेल्पलाइन नंबर”

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गुरुवार को अधिकांश उड़ानें समय पर रहीं और परिचालन सामान्य दिखाई दिया। हालांकि, रांची एयरपोर्ट इंडिगो कैंसिल मुद्दा लगातार छठे दिन भी बना रहा, क्योंकि इंडिगो की दिल्ली और हैदराबाद रूट की तीन प्रमुख उड़ानें रद्द रहीं। एयरलाइन ने बताया कि क्रू मेंबर्स की कमी होने के कारण कई एयरक्राफ्ट के स्टाफ को पुनर्स्थापित करना पड़ रहा है, जिसके चलते इन उड़ानों का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है।

1002116174

बीते कुछ दिनों से इंडिगो के परिचालन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अचानक क्रू शेड्यूल में बदलाव के बाद उपलब्ध स्टाफ कम पड़ गया। इस कारण 6E5071/2294, 6E186/191 और 6E5339/6031 जैसी उड़ानें लगातार छह दिन से नहीं उड़ सकी हैं। एयरलाइन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और 15 दिसंबर से परिचालन फिर से सामान्य होने की उम्मीद है।

गुरुवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, इंडिगो और सीआईएफ की संयुक्त टीमों ने यात्रियों की सहायता के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएँ कीं। यात्रियों को विकल्प, समयबद्ध अपडेट और सुविधाओं की जानकारी दी गई। यात्रियों ने बताया कि उन्हें कोई बड़ी असुविधा नहीं हुई, क्योंकि एयरलाइन और एयरपोर्ट दोनों ओर से लगातार सहयोग मिलता रहा।

फिलहाल, सभी रद्द उड़ानों के यात्रियों को एयरलाइन द्वारा रीबुकिंग, रिफंड और आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। इंडिगो का कहना है कि वह जल्द से जल्द सामान्य शेड्यूल बहाल करने पर काम कर रही है ताकि यात्रियों को बिना रुकावट यात्रा अनुभव मिल सके।

1002115897
देश में E-सिगरेट बैन, क्या सदन में पीने की इजाजत है? अनुराग ठाकुर के इस सवाल पर संसद में हंगामा

लोकसभा में गुरुवार 10 दिसंबर को उस समय हंगामा हो गया जब बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक सांसद ने सदन के भीतर ई-सिगरेट पी रहे थे।

1002115897

उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए पूछा कि जब देशभर में ई-सिगरेट बैन है, तो क्या लोकसभा में इसकी अनुमति दी गई है।

अनुराग ठाकुर ने पूछा-सदन में ई-सिगरेट की अनुमति है?

अनुराग ठाकुर ने स्पीकर ओम बिड़ला से सवाल किया कि क्या उन्होंने सदन में ई-सिगरेट की अनुमति दी है। स्पीकर ने साफ कहा, ‘नहीं, किसी को इसकी अनुमति नहीं है।’ इसके बाद ठाकुर ने आरोप लगाया कि कुछ TMC सांसद इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने मांग की कि इस पर कार्रवाई की जाए।

सदन में शोर-शराबा बढ़ा

इस आरोप के बाद सदन में शोर-शराबा बढ़ गया। स्पीकर ने कहा कि सदन के नियम सभी सांसदों पर समान रूप से लागू होते हैं और यदि इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी सांसदों से सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की। स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि अगर किसी सांसद की ओर से इस मुद्दे पर लिखित शिकायत आती है, तो वे निश्चित रूप से कार्रवाई करेंगे। उन्होंने दोहराया कि सदन की मर्यादा और शिष्टाचार बनाए रखना सभी सांसदों की जिम्मेदारी है।
ई-सिगरेट क्या है?

ई-सिगरेट या वेप एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो पारंपरिक तंबाकू धूम्रपान की नकल करता है। इसमें बैटरी, एटोमाइज़र और निकोटीन वाले तरल की एक छोटी टंकी या कार्ट्रिज होती है। धुएँ की जगह इसमें से वाष्प निकलती है, जिसे “वेपिंग” कहा जाता है।

भारत में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध

भारत सरकार ने 2019 में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के उत्पादन, बिक्री, आयात-निर्यात, वितरण, भंडारण और विज्ञापन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाया। 18 सितंबर 2019 से लागू हुए इस कानून का उद्देश्य युवाओं में बढ़ते ई-सिगरेट के उपयोग और इसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को रोकना था।

error: Content is protected !!