जमशेदपुर : शनिवार को कपड़ों के मशहूर ब्रांड वैन हेउसेन और लुइस फिलिप के नये शोरूम का उद्घाटन शैला बिरेणु टावर में किया गया। साकची में इनके नये शोरूम का उद्घाटन फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। (जारी…)
इस दौरान समाजसेवी शिव शंकर सिंह सहित कई गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटे तथा द्वीप प्रज्वलित की। शिव शंकर सिंह ने उद्यमी शैलेंद्र मिश्रा को इस नई शोरूम के लिए बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। (जारी…)
बता दें यहाँ वैन हेउसेन के कपड़ों के अलावे तमाम प्रोडक्टस मौजूद हैं, खासकर महिलाओं के लिए यहाँ एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। वैन हेउसेन कंपनी ने जमशेदपुर में यह पहला शोरूम खोला है और आगे इसकी संख्या बढ़ने की उम्मीद है। वहीं लुईस फिलिप शोरूम का यह एक नई शाखा जमशेदपुर में खुली है।
जमशेदपुर : झारखंड सरकार की कर समाधान योजना को छह माह के लिए बढ़ाए जाने पर चैंबर ने हर्ष जताया है। चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया कि जनवरी माह में पुराने राज्य कर के बकाया मामलों को निपटाने के लिए झारखंड सरकार एक समाधान योजना लेकर आई थी जिसकी अवधि 30 जून को समाप्त हो गई थी। चैंबर लगातार यह प्रयास कर रहा था की इस योजना को आगे बढ़ाया जाए ताकि और अधिक व्यापारियों को इसका लाभ मिल सके। राज्य भर के व्यापारियों की मांग को मानते हुए सरकार ने इस विषय पर एक अधिसूचना जारी करते हुए छः माह के लिए कर समाधान योजना को बढ़ा दिया है। (जारी…)
सचिव वित्त एवं कराधान पीयूष कुमार अधिवक्ता ने बताया कि इसमें कोई दो राय नहीं की कर समाधान योजना के तहत राज्य भर के हजारों व्यवसायियों को अबतक लाभ मिला है किंतु कई ऐसे मामले हैं जो अपील या रिवीजन स्तर पर अभी भी लंबित हैं। विभाग को तुरंत ऐसे मामलों में निर्णय लेना चाहिए ताकि व्यापारी कर समाधान का लाभ उठा सकें। कई ऐसे मामले भी हैं जो पुनः आकलन के लिए महीनों से राज्य कर विभाग के विभिन्न अफसरों के स्तर पर लंबित हैं। ऐसे मामलों को संज्ञान में लेते हुए तुरंत इन पर निर्णय लिया जाना चाहिए। चैंबर जल्द ही उक्त विषय को उचित पदाधिकारियों के समक्ष उठाएगा।
नई दिल्ली : वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आइटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। इसके बाद करदाताओं को विलंब शुल्क देना होगा। 18 जुलाई तक 3 करोड़ से ज्यादा टैक्सपेयर्स ने आइटीआर फाइल कर दिया है। अगर आप भी टैक्सपेयर्स की कैटेगरी में आते हैं तो 31 जुलाई से पहले आइटीआर फाइल कर लें। बताते चलें कि हर साल सरकार आइटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि में बदलाव करते हुए करदाताओं को अतिरिक्त समय देती है, पर विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से रिआयत नहीं दी जाएगी। नए असेसमेंट ईयर की शुरुआत 1 अप्रैल से हो गई है। (जारी…)
अगर आप वेतनभोगी टैक्सपेयर हैं तो फॉर्म 16 आपके लिए सबसे अहम दस्तावेज है। इसके माध्यम से कंपनी या कर्मचारी की ओर से जारी की गई टीडीएस कटौती की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। अगर आपने टीडीएस कटवाया हो तो इसमें आपके टैक्स संबंधी सारी जानकारी होती है। आइटीआर फाइल करते समय वार्षिक सूचना विवरण, टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट और खर्च प्रमाणपत्र, संपत्ति और म्युचुअल फंड से संबंधित कैपिटल गेन, बिटकॉइन, आधार नंबर, नॉन लिस्टेड शेयर्स में निवेश के डिटेल्स और बैंक के खाते की जानकारी देना अनिवार्य है। बताते चलें कि आइटीआर फॉर्म में इस वित्तीय वर्ष में एक बदलाव किया गया है। नए फॉर्म में टैक्सपेयर्स के लिए क्रिप्टो और वर्चुअल डिजिटल संपत्ति की जानकारी देना अनिवार्य किया गया है। आयकर कानूनों में 1 अप्रैल 2022 को संशोधन कर क्रिप्टो और वर्चुअल संपत्ति को टैक्सेबल बनाया गया है। 5 करोड़ से अधिक के टर्नओवर वाले करदाताओं को जीएसटी भरते समय ई इन्वॉयस संलग्न करना होगा। यह प्रक्रिया चालू और पिछले वित्तीय वर्ष पर लागू होगी।
जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय स्तर की ब्रांडेड इमामी ग्रुप का फ्रैंक्र रॉस फार्मेसी का झारखंड में पहला आउटलेट लौहनगरी बाराद्वारी कुम्हारपाड़ा मेन रोड में रविवार को खुल गया है। इसका विधिवत उद्घाटन स्थानीय सांसद एवं बीजेपी के वरीय नेता विद्युत वरण महतो ने दीप जलाकर एवं फीता काटकर किया। आउटलेट की प्रोपराइटर श्रीमती अनीता शर्मा के अनुसार शहर के लोगों की वेलनेस की जरूरत को देखते हुए उन्होंने इसकी शुरुआत की है। उनके अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर के इमामी के हेल्थ फूड एवं हर्बल औषधीय, बेबी केयर बेबी केयर, पर्सनल केयर प्रसाधन, सेक्सुअल वेलनेस, ओवर द काउंटर मेडिसिन संबंधी जड़ी-बूटी पर आधारित औषधि और उत्पाद उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देश-विदेश के ब्रांडेड उत्पाद कंपनियों के साथ टाइ-अप है और उनके उत्पाद भी उपलब्ध हैं। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की पैथोलॉजी कंपनी पैथ काइंड लैब के स्किल्ड व्यक्ति अपनी सेवाएं देंगे और कटक के सुप्रसिद्ध चिकित्सक सनातन रथ क्लिनिक के न्यूरो सर्जन डॉक्टर दीपक दास, गैस्ट्रोलॉजिस डॉ रोहित कुमार एवं पीएम से अवकाश प्राप्त चिकित्सक शशि शेखर अपनी सेवाएं देंगे।
सांसद विद्युतवरण महतो ने अनीता शर्मा एवं अरुण शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने शहर की जरूरत को देखते हुए हर्बल मेडिसिन को प्राथमिकता दी है, जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। इसका लाभ शहर वासियों को मिलेगा।
जमशेदपुर : राज्य कर विभाग के जमशेदपुर प्रमंडल के अपर आयुक्त अखिलेश शर्मा ने राज्य कर के पुराने बकाया से छुटकारा पाने के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रस्तुत वन टाइम सेटलमेंट योजना का लाभ उठाने की अपील सभी बकायेदारों से की है। उन्होंने प्रमुख बकायेदारों और टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्हें इस योजना की विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2005-06 के बाद पहली बार इस प्रकार की योजना आयी है। इसे विधान सभा के शीत सत्र में पारित किया गया था। अपर आयुक्त ने बताया इस बार की योजना की चार प्रमुख विशेषताएं हैं। जो स्वीकृत कर राशि है, उसका पूर्ण भुगतान करना होगा। जो विवादित राशि है, उसका 40 हिस्सा भुगतान करना होगा। सर्टिफिकेट केस से संबंधित मामलों में बकाया राशि का 50 प्रतिशत देने का प्रावधान किया गया है। जुर्माना राशि एवं ब्याज की कुल राशि का मात्र 10 प्रतिशत भुगतान करने पर शेष राशि माफ कर दी जाएगी। बैठक में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा कमिंस, उषा मार्टिन कंपनियों के प्रतिनिधि थे।
500 करोड़ वसूली का अनुमान
पदभार संभालने के बाद पहली बार जमशेदपुर पहुंचे राज्य के सभी पांच प्रमंडल के साथ-साथ मुख्यालय के अपर आयुक्त अखिलेश शर्मा ने हिन्दुस्तान से बातचीत में बताया कि उन्हें इस योजना के तहत पूरे राज्य से कम से कम 500 करोड़ रुपए की वसूली का अनुमान है। इसमें से अधिकांश बकाया राशि जमशेदपुर से ही मिलने की उम्मीद है क्योंकि बड़ी कंपनियां यहीं हैं। हालांकि कुल बकाया राशि करीब चार हजार करोड़ रुपए है। उन्होंने बताया कि इस योजना का असर दिखने भी लगा है। अभी तक पूरे राज्य में वन टाइम सेटलमेंट के लिए 66 आवेदन पड़े हैं। इनमें से 19 जमशेदपुर से हैं। आदित्यपुर सर्किल में 11, जमशेदपुर में आठ जबकि अर्बन सर्किल में दो आवेदन जमा हुए हैं।
जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पी एंड एम मॉल के प्रथम तल्ले पर आज नाइकी और स्केचर्स के शो रूम का उद्धघाटन हुआ। शो रूम के मालिक शेखर जी द्वारा रिबन काट कर शो रूम का उद्धघाटन किया गया।
शेखर जी द्वारा बताया गया कि यहाँ पर मेंस और वीमेंस के लिए जूते, बैग, ग्लाइडर फुटबॉल, टोपी, मौजे, टी-शर्ट्स इत्यादि बिल्कुल नए एवं आकर्षक डिजाइन में उपलब्ध हैं और आगे भी नए आने वाले डिजाइन स्टोर पर उपलब्ध मिलेंगे। अभी कम्पनी द्वारा इनॉगरेशन ऑफर के रूप में 15 प्रतिशत तक का फ्लैट छूट भी दिया जा रहा है, जिसको लेकर ग्राहकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ एवं आपदा प्रबंधक मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कदमा स्थित मोती महल डिलक्स तंदूरी ट्रेल का आज उद्धघाटन किया। इस अवसर पर रेस्टोरेंट की संचालिका श्रीमती रीना दत्ता ने श्री बन्ना गुप्ता को बुके, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। श्री बन्ना गुप्ता ने कहा के मोती महल का ब्रांच कदमा में खुलने से लोगों को ब्रांडेड रेस्टोरेंट का खाना करीब में मिलने से काफी सुविधा होगी। श्री बन्ना गुप्ता ने संस्थान की संचालिका को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
मोती महल की संचालिका श्रीमती रीना दत्ता ने कहा के मोती महल डिलक्स अपने खाने के स्वाद के लिए पूरे भारत मे प्रसिद्ध है. कदमा में मोती महल खुलने से लोगों को घर के पास ही उच्च स्तरीय खाना उपलब्ध रहेगा। मोती महल कदमा में लोगों को छोटी पार्टी,कॉन्फ्रेंस करने के लिए विशेष रूप से जगह रखी गई है। 20 लोगों की पार्टी/बैठक हो सकती है. इसमें प्रोजेक्टर की सुविधा भी उपलब्ध है। उद्धघाटन समारोह में संजय तिवारी, राजेश गांधी, चंचल भाटिया, रविन्द्र सिंह रिंकू,सौरभ दत्ता, फ़ज़ल खान,डॉ शाहनवाज क़ुरैशी,डॉ पूनम प्रजापति, डॉ शगुफ़ा, डॉ शाज़िया परवीन,मोती महल डिलक्स के कॉरपोरेट शेफ विकेश चौबे, कॉरपोरेट मैनेजर कमल रावत सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मोती महल का इतिहास
मोती महल आधुनिक भारतीय पाक इतिहास में एक प्रतिष्ठित नाम है। यह 1920 में अविभाजित भारत में पेशावर में एक छोटे से भोजनालय के रूप में शुरू हुआ, उपमहाद्वीप के विभाजन के बाद 1947 में दिल्ली में फिर से खोला गया। इसके बेजोड़ सिग्नेचर रेसिपी और स्मोकी फ्रंटियर फ्लेवर ने जल्द ही इसे प्रामाणिक उत्तर भारतीय व्यंजनों का पर्याय बना दिया। रेस्तरां ने जल्द ही शानदार आगंतुकों के साथ ऐतिहासिक स्थिति हासिल कर ली – राज्यों के प्रमुखों, विदेशी गणमान्य व्यक्तियों और हॉलीवुड सितारों ने राजधानी का दौरा करते समय इसे अपने यात्रा कार्यक्रम में उच्च स्थान दिया।
दुनिया में केवल कुछ मुट्ठी भर रसोइया हैं जिन्हें एक ही व्यंजन बनाने का श्रेय दिया जा सकता है, अकेले पूरे व्यंजन को बनाने का। श्री कुंदन लाल गुजराल जिन्होंने मोती महल की स्थापना की थी, वह दुर्लभ रसोइया है जिसने कल्पना की, बनाया और दुनिया को अपने सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक – तंदूरी भोजन दिया। आज भारत के हर बड़े शहर में एक मोती महल है और ब्रांड ने खुद को एक अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति बनाना शुरू कर दिया है।
पैकेजिंग एंड सॉल्यूशन से जुड़ी कंपनी यूफ्लेक्स के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयर आज मंगलवार के इंट्रा डे ट्रेड में बीएसई पर 4.4 प्रतिशत गिरकर 52-सप्ताह के निचले स्तर 466 रुपये पर पहुंच गया था। यूफ्लेक्स के नोएडा कार्यालय में आज आयकर विभाग के छापे की ख़बर मिलते ही कंपनी के शेयर में गिरावट आनी शुरू हुई। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आयकर विभाग नोएडा में यूफ्लेक्स के कार्यालय पर छापा मार रहा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कंपनी ने हाल के दिनों में कई फर्जी बिल जारी किए हैं जो जांच के दायरे में थे।
आपको बता दें कि वित्तीय वर्ष 2022-23 (FY23) की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3) में कंपनी ने साल-दर-साल 0.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,496 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की। वित्त वर्ष 2022 की इसी तिमाही में 599 करोड़ रुपये की तुलना में ब्याज, मूल्यह्रास और परिशोधन, कर और विदेशी मुद्रा लाभ से पहले कंपनी की कमाई 429 करोड़ रुपये पर आ गई। तिमाही के दौरान टैक्स के बाद कुल घाटा 85 करोड़ रुपये था। आपको बता दें कि यूफ्लेक्स भारत की सबसे बड़ी मल्टीनेशनल फ्लेसिबल पैकेजिंग और सॉल्यूशन कंपनी है। इसने पैकेजिंग वैल्यू चेन के सभी वर्टिकल – फ्लेक्सिबल पैकेजिंग, पैकेजिंग फिल्म्स, एसेप्टिक लिक्विड पैकेजिंग, होलोग्राफी, प्रिंटिंग सिलेंडर, इंजीनियरिंग और केमिकल्स में उपस्थिति दर्ज कराई है।