चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 के मशरूम फैक्ट्री के पीछे शुक्रवार की रात्रि बारिश होने से दो मंजिला जर्जर घर ध्वस्त हो गया. यह घर अजय झुनझुनवाला का है. घर में रह रहे पूर्ण चंद्र नायक ने बताया कि शुक्रवार की रात वे अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ घर में बैठे थे. अचानक घर की कांच की खिड़कियां टूटने लगी. इस कारण वे सभी तुरंत घर के बाहर चले गए. (जारी…)
उन्होंने कहा कि बाहर निकलने की वजह से वे सभी बाल-बाल बच गए. घर में आठ बकरियां थीं. इनमें से एक बकरी घर से बाहर निकल गयी. बाकी सभी दब कर मर गयीं.मलवे में दो कुत्ते भी दब कर मर गए. घर में रखे सामान भी दब कर नष्ट हो गए हैं. इससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है. जानकारी मिलते ही वार्ड संख्या नौ के पूर्व वार्ड पार्षद असगर हुसैन वहां पहुुंचे. उन्होंने स्थिति की जानकारी ली.
जमशेदपुर : मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित समता नगर में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा के पंडाल का भूमि पुजन मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न हुआ। समता नगर में दूसरे वर्ष पूजा का आयोजन हो रहा है। समता नगर में पूजा होने से समता नगर में रहने वाले लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। (जारी…)
पूजा कमेटी के महासचिव संदीप शर्मा ने बताया समता नगर में अधिकांश लोग रोज कमाने खाने वाले रहते हैं। नजदीक में कहीं भी सार्वजनिक दुर्गा पूजा नहीं होने के कारण लोगों को मां दुर्गा की आराधना करने में काफी दिक्कत होती थी। दूसरे स्थान पर पुजा करने हेतु जाने पर समतानगर के लोगों को महत्व नहीं दिया जाता था, इसीलिए बस्ती वासियों के सामूहिक प्रयास से समता नगर में ही दुर्गा पूजा का आयोजन पिछले वर्ष से किया गया था। (जारी…)
पूरे समता नगर के निवासियों के द्वारा विगत एक महीना पूर्व ही से पूजा की तैयारी आरंभ कर दी गई है। खड़गपुर से ग्यारह सदस्यीय ढाकी बजाने वाले लोगों को आरक्षित किया गया है। तीनों दिन महा भोग का आयोजन किया जाएगा भूमि पूजन में मुख्य रूप उपस्थिति समता नगर दुर्गा पूजा कमेटी के संरक्षक विकास सिंह ने बताया आपसी भाईचारे का अनूठा उदाहरण समता नगर में देखने को मिलता है। सभी लोग बढ़ चढ़कर दुर्गा पूजा के आयोजन में भाग ले रहे हैं। भूमि पूजन के उपरांत सभी के बीच प्रसाद वितरण किया गया। (जारी…)
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक विकास सिंह, पप्पू सिंह ,अध्यक्ष मनोज ठाकुर , महासचिव संदीप शर्मा , उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष महेश गुप्ता , राजेश शर्मा , प्रेम कुमार शर्मा , योगेश्वर ठाकुर , राकेश लोधी , शिव कुमार ,बबलू साहू , राजा सिंह, धर्मेंद्र पांडे धर्मेंद्र पांडे, लालू पासवान, लक्ष्मण कुमार, अरविंद वर्मा, रघुनाथ गोप सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे ।
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा उलीडीह मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार की नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, उलीडीह मंडल अध्यक्ष अरमेंद्र पासवान की गरिमय उपस्थित में आज अवनीश कुमार के संग सैंकड़ो युवाओं ने भाजयुमो का दामन थामा। (जारी…)
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा हमें युवाओं को जोड़कर चलना है। मोदी जी के कार्यों को हमें घर घर में जाकर उनके विकास योजनाओं का बताना है। ई डी गठबंधन जो बना हैं उसका असली चेहरा युवाओं को दिखाना है। झारखंड के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन जी ने गलती नहीं की तो ईडी के सवालों से भागने की क्या जरूरत है, ये सब युवाओं को बताना है। संगठन में हमें ईमानदार होकर काम करते रहना है। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल के मंत्री संभू चौधरी, जीतू गुप्ता, अनिल गुप्ता, मोती बिरवा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बहरागोड़ा : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने आरोप लगाया कि राज्य की हेमन्त सरकार गरीबों तक राशन पहुंचाने में विफल रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर केन्द्र सरकार तीन वर्षों से गरीबों के लिए मुफ्त राशन भेज रही है. (जारी…)
बहरागोड़ा प्रखंड के लाभुकों को 2 महीने से राशन नहीं मिल रहा है. लोगों का कहना है कि राज्य सरकार ने दो महीने का राशन गोलमाल कर दिया है. चावल नहीं मिलने के कारण कई लोग भुखमरी के कगार पर हैं. डाॅ गोस्वामी शुक्रवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी पंचायत स्थित बामडोल गांव में ग्रामीणों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे. (जारी…)
इसकी अध्यक्षता भाजपा बहरागोड़ा मंडल के महामंत्री भक्तिश्री पंडा ने किया. ग्रामीणों के बुलावे पर डाॅ गोस्वामी बामडोल गांव पहुंचे थे. डाॅ गोस्वामी ने झारखंड सरकार से गरीबों को शीघ्र राशन वितरित करने का आग्रह किया. ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी तथा बिजली की अनियमित आपूर्ति के संबंध में भी डाॅ गोस्वामी को बताया. बैठक में मुखिया तड़ित मुंडा, तापस पाल, शिव शंकर मदीना, चंदन पांडा, तारापद पांडा, अंबु घोष, मोहनी साव, निखिल घोष, चंद्रशेखर पाल, सत्यवान साव, पीजुश घोष, मानस घोष, परमेश्वर घोष, किरण घोष, गौरा दंडपाट आदि उपस्थित थे.
जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में अव्यवस्था और लापरवाही की खबरें आम हैं. कमियों और लापरवाही के कारण मरीजों की मौत जैसे सामान्य सी बात हो गई है. ताजा मामले में सड़क दुर्घटना में घायल एक मरीज की मौत समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण हो गई. दरअसल बर्मामाइंस बिनोवा भावे आश्रम निवासी गणेश गोप सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे. घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती कराया था. स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने गणेश को रिम्स ले जाने की सलाह दी. हालांकि, अस्पताल में चार घंटे तक इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिला, जिससे गणेश की मौत हो गई. (जारी…)
इधर, मामले को लेकर मृतक की बेटी ने बताया कि वे लोग बिनोवा भावे आश्रम में रहते है. उनके पिता आदित्यपुर में मजदूरी करते है. किसी ने फोन कर जानकारी दी कि उनके पिता गणेश गोप सड़क दुर्घटना में घायल हो गए है. उन्हें तत्काल एमजीएम में भर्ती कराया गया था. रिम्स ले जाने के लिए सरकारी एंबुलेंस 108 पर कई बार फोन भी किया. चार घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं आया. अंत में उनके पिता ने दम तोड़दिया.गुड़िया ने पिता की मौत का जिम्मेदार अस्पताल प्रबंधन को बताया है. (जारी…)
इस मामले में अधीक्षक से लिखित शिकायत की गई है. इधर, सूचना पाते ही भाजपा नेता विमल बैठा भी मौके पर पहुंचे और घटना की निंदा की. उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों में एमजीएम अस्पताल की लापरवाही सामने आ रही है. इसको लेकर अधीक्षक से शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी.
जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर स्थापित रीति रिवाज, पारंपरिक वेशभूषा और परंपराओं को माननेवाले अनुसूचित समाज के लोगों को ही ST जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का अनुरोध किया है। केरल हाई कोर्ट के निर्णय का हवाला देते हुए दास ने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कार्मिक विभाग को इस संबंध में पत्र जारी करने संबंधी निर्देश देने का आग्रह किया है। (जारी…)
उन्होंने लिखा कि आप अनुसूचित जनजाति समाज से आते हैं। जनजातीय समाज ने बड़े भरोसे के साथ आपको मुख्यमंत्री के पद पर बैठाया था, लेकिन अब वो छला महसूस कर रहे हैं। जनजातीय समाज आप से अपेक्षा करता है कि उसके साथ न्याय हो, लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि मुख्यमंत्री बनने के साथ सबसे अधिक विश्वासघात आपने जनजातीय समाज के साथ ही किया है। ये बात किसी से छिपी नहीं है कि जनजातीय समाज को आज झारखंड में किस खराब दौर से गुजर रहा है। (जारी…)
झारखंड में जनजातीय समाज की परंपरा और पहचान आपकी सरकार की वजह से संकट में आ गयी है। पर्दे के पीछे से आपकी सरकार चलानेवाले चाहते हैं कि यहां का अनुसूचित जनजाति समाज मांदर की जगह गिटार पकड़ ले। उन्होंने अनुरोध करते हुए लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि सरना कोड के नाम पर आप जनजातीय समाज विशेष कर सरना समाज को गुमराह करने की बजाय जो आपके हाथ में हैं कम से कम उसे तो लागू कर दें। (जारी…)
अनुसूचित जनजाति समाज की सालों पुरानी मांग है कि स्थापित रीति रिवाज, पारंपरिक वेशभूषा और परंपराओं को माननेवालो को ही एसटी जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाये। 1997 में केरल राज्य एवं एक अन्य बनाम चन्द्रमोहनन् मामले में केरल हाईकोर्ट ने स्पष्ट फैसला सुनाया था कि अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का क्या-क्या आधार होना चाहिए। लेकिन आपकी सरकार इस अहम मुद्दे पर मौन है। (जारी…)
माननीय मुख्यमंत्री जी आपसे अनुरोध है कि अनुसूचित जनजाति समाज के हित में केरल हाईकोर्ट के फैसले को झारखंड में उतारने का काम करें। केरल हाईकोर्ट के निर्णय का सार इस प्रकार है-
आवेदक के माता एवं पिता दोनों ही अनुसूचित जनजाति के सदस्य होने चाहिए। उनके माता-पिता का विवाह संबंधित जनजाति के रूढ़ियों एवं परंपरा के अनुसार किया गया होना चाहिए। उनका विवाह जनजाति समाज द्वारा किया गया हो एवं उसे समाज के द्वारा मान्यता दी गई हो। आवेदक एवं उसके माता-पिता के द्वारा जातिगत रूढ़ियों, परंपराओं एवं अनुष्ठान का पालन किया जा रहा है। आवेदक एवं उसके माता-पिता के द्वारा अपने पूर्वजों की विरासत एवं उत्तराधिकार के नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं। इन सब मामलों की जांच के पश्चात् ही जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री जी आपसे आग्रह है कि कार्मिक विभाग से अविलंब निर्देश जारी करायें कि जो व्यक्ति जनजाति समाज के रिति रिजाव नहीं मानते हों, उनका जाति प्रमाण पत्र निर्गत न किया जाये।
जमशेदपुर : एमजीएम के गायनिक वार्ड में भर्ती स्लैग रोड निवासी मालती देवी की मौत की जांच शुरू हो गई है। अधीक्षक डॉ. रवींद्र कुमार और उपाधीक्षक डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी खुद इसकी जांच कर रहे हैं। जांच में डॉक्टर और नर्स की लापरवाही साबित नहीं हो पाई है। महिला के इलाज में भी लापरवाही नहीं हुई है। दोनों अधिकारियों ने उसका बीएचटी भी देखा। (जारी…)
पल्मोनरी एम्बोलिज्म से प्रसूता की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, जिसके बाद मौत की सही वजह का पता चलेगा। डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी ने बताया कि पल्मोनरी इमोजियम के कारण ही महिला का शुगर लेबल और बीपी डाउन होने लगा था। इस दौरान उसे लाइफ सेविंग सारी दवा और इंजेक्शन सही तरीके से दी गई। परिजनों का आरोप गलत है कि सुई देने के बाद महिला की मौत हुई है। बता दें कि महिला का एमजीएम में सिजेरियन हुआ था, जिसके बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया था। प्रसव के पांचवें दिन उसकी मौत हो गई।परिजनों ने आरोप लगाया कि सुई लगाने के बाद मौत हुई है। (जारी…)
क्या है पल्मोनरी एम्बोलिज्म
पल्मोनरी एम्बोलिज्म आमतौर पर खून के थक्के के कारण होता है। इसके कारण आर्टरी ब्लॉक हो जाती है। हर मरीज में इसके लक्षण अलग-अलग होते हैं, लेकिन आमतौर पर सांस लेने में परेशानी सामान्य लक्षण है। सर्जरी के दौरान मरीजों की इसके कारण मौत तक हो सकती है।
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) प्रशासन ने दीपावली के अवसर पर खुले मैदान में अस्थायी पटाखा अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक व्यक्ति दिनांक 27 सितंबर से 14 अक्टूबर तक विहित प्रपत्र (एइ-5) में आवेदन दो स्वयं अभिप्रमाणित पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, 500 रूपये अनुज्ञप्ति शुल्क का चालान, पहचान पत्र, स्वहस्ताक्षरित शपथ पत्र ( शपथ पत्र में अधिवक्ता व नोटरी पब्लिक के हस्ताक्षर की आवश्यकता नही है) एवं स्थायी पटाखा अनुज्ञप्तिधारी द्वारा निर्गत सहमति पत्र के साथ समाहरणालय के सामान्य शाखा में जमा कर सकते हैं. निर्धारित तिथि के पश्चात प्रस्तुत आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.
आदित्यपुर : राष्ट्रीय हेल्थ फैमिली रिपोर्ट के सर्वे में झारखंड का सबसे कुपोषित जिले की सूची में सरायकेला पहले और पूर्वी सिंहभूम दूसरे स्थान पर है. रिपोर्ट में दावा किया है गया है कि सरायकेला जिले में 23 फीसदी आबादी कुपोषण का शिकार है, जबकि पूर्वी सिंहभूम में 16.8 फीसदी आबादी कुपोषण का शिकार है. इस बात का खुलासा बुधवार को रोटी बैंक के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता में की. (जारी…)
जानकारी देते हुए रोटी बैंक के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि उनका लक्ष्य कुपोषण फ्री झारखंड बनाना है. उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के गांव में विलुप्त होती सबर जाति के परिवारों की स्थिति अच्छी नहीं है. पूर्वी सिंहभूम जिले के बड़ाबांकी गांव के 25 सबर परिवार केवल सरकार से मिल रहे 5 किलोग्राम चावल पर निर्भर है. जो तीनों वक्त पानी चावल खाकर जी रहे हैं. उनके इस रिपोर्ट पर डीसी पूर्वी सिंहभूम मंजूनाथ भजंत्री को राष्ट्रीय जनजाति आयोग ने नोटिस भेजा है, जिन्हें 15 दिन में रिपोर्ट भेजने को कहा गया है अन्यथा उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत समन भेजने की चेतावनी दी गई है. (जारी…)
उन्होंने बताया कि बड़ाबांकी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र भी है, लेकिन वहां की सेविका केवल डयूटी करने आती है, वह मानगो में रहती है. उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में झारखंड में हर साल 40 हजार बच्चे कुपोषण से मरते हैं. आज भी राज्य के 3 लाख से अधिक बच्चे गंभीर रूप से कुपोषित हैं. उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में रोटी बैंक के 250 सदस्य प्रतिदिन 2 हजार परिवारों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में जुटा है.
जमशेदपुर : “नाम्या स्माइल फाउंडेशन” की पहल पर पहली बार जमशेदपुर महानगर वासियों की सुविधा के लिए आगामी 30 सितंबर और 01 अक्तूबर को सुबह के 9 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक स्थानीय सूर्य मंदिर, सिदगोड़ा के समीप स्थित सोन मंडप परिसर में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। (जारी…)
यह आयोजन अपॉलो अस्पताल भुवनेश्वर की ओर से “नाम्या स्माइल फाउंडेशन” की पहल पर होगा। सर्वजन हिताय प्रतिबद्ध रहने वाली संस्था के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी ने आज बारीडीह बस्ती, प्रगति नगर, बजरंग चौक और हरि मैदान क्षेत्र में स्थानीय कार्यकर्त्ताओं से मिलकर उन्हें आयोजन की जानकारी दी और आमजन को जागरूक करने का आह्वान भी किया।