एक नई सोच, एक नई धारा

टिनप्लेट कंपनी में केक काट कर किया गया नववर्ष का स्वागत
IMG 20240102 WA0040

जमशेदपुर : नए वर्ष के शुभ अवसर पर टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड सीआरएम मेकेनिकल मेंटेनेंस में केक कटिंग कर नए वर्ष का स्वागत किया किया गया। केक कटिंग सीआरएम मैकेनिकल मेंटेनेंस के डिपार्टमेंट हेड धर्मेंद्र कुमार ,वरुण कुमार ,एस डी मिश्रा, नवजोत सिंह सोहल, अविक मंडल ने किया । इस मौके पर सीआरएम मैकेनिकल मेंटेनेंस के पदाधिकारी,कर्मचारी उपस्थिति हुए सभी ने एक दूसरे का नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

IMG 20240102 WA0000
AddText 01 01 11.21.57
IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा साहिब कमेटी द्वारा सरदार शैलेन्द्र सिंह को किया गया सम्मानित
IMG 20240102 WA0034

जमशेदपुर : जमशेदपुर में सिख प्रतिनिधि के रूप में अपना सेवा देते आये सरदार शैलेन्द्र सिंह को भारत सरकार के केन्द्र उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किए जाने पर सरदार शैलेन्द्र सिंह के आवास पर बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया। (जारी…)

IMG 20240102 WA0000

बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा साहिब कमेटी द्वारा आज सरदार शैलेन्द्र सिंह के निवास स्थान पर पहुँच कर उन्हें अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जी टाउन गुरुद्वारा साहिब कमेटी के प्रधान प्रकाश सिंह द्वारा कहा गया कि यह हम सबके लिए एक गौरवशाली पल है। जमशेदपुर में सिख समाज के प्रति जो सेवा सरदार शैलेन्द्र सिंह जी द्वारा दिया गया उसके लिए केंद्र सरकार द्वारा इन्हें अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित करना एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला है और इससे पूरे समाज में खुशी है।
सरदार शैलेन्द्र सिंह ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सिर्फ मेरे अकेले का सम्मान नहीं है अपितु पूरे समाज का सम्मान है। मैं आप सभी का धन्यवाद देता हूँ कि आप सबने सदा मेरे सेवा कार्यों में अपना अहम भूमिका निभाई। (जारी…)

AddText 01 01 11.21.57
IMG 20230625 WA00001

इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान प्रकाश सिंह के साथ सचिव त्रिलोक सिंह, ट्रस्टी जसपाल सिंह, हरभजन सिंह, हरपाल सिंह, त्रिलोचन सिंह, सुखदेव सिंह, एवं मनवीर सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

IMG 20230802 WA00753
बारीडीह नदी से हो रहे बालू चोरी के विरोध में भाजपा नेता अभय सिंह हुए मुखर, कांग्रेस नेता एवं प्रशासन पर उठाए सवाल
IMG 20231223 WA0003

जमशेदपुर : राज्य में बालू चोरी का मुद्दा आए दिन कहीं न कहीं से उठ ही रहा है। यह एक गंभीर मुद्दा ही नहीं अपितु राज्यव्यापी मसला है, जिसपर शासन एवं प्रशासन की चुप्पी विपक्ष और आम जनमानस के लिए एक बहुत बड़ा सवाल है। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह भी मुखर हुए। उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा, कंदरबेड़ा, धालभूमगढ़, आदित्यपुर की बात छोड़िए जमशेदपुर के बारीडीह जिला स्कूल मैदान से प्रत्येक दिन लाखो का बालू चोरी हो रहा है। सरकार की राजस्व की चोरी की जा रही है। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001

उन्होंने कहा कि मजेदार बात यह है कि पुलिस की टिओपी कुछ ही दूरी पर रहने के बाबजूद वे आखिर किस दबाव में चुप्पी साधे हुए है। रात भर नदी में नाव या डोंगा लगाकर बालू की ढुलाई बालू माफिया कर रहे हैं। सिदगोड़ा थाना का यह क्षेत्र है घनी बस्ती के बीच से बागुनहाटू, बारीडीह बस्ती से बालू चोरी की जा रही है।
यह समस्या घनघोर है, पूरे राज्य में तस्करी होना अब शिष्टाचार बन चुका है। कांग्रेस के एक बड़े नेता का घर सामने है पर वे चुप्पी साधे हुए हैं, आखिर उनकी रहस्मय चुप्पी का राज क्या है ? (जारी…)

IMG 20231223 WA0002
IMG 20230802 WA00753

अभय सिंह ने बताया कि हमने कल सिदगोड़ा थाना प्रभारी से बात किया पर बातों से लगा की वे लाचार है। स्थानीय जनता ने बताया की बागुन नगर टी ओ पी के हवलदार उमेश का इन बालू माफियाओं का संरक्षण प्राप्त है।
एक तरफ जमशेदपुर के कप्तान लॉ एंड आर्डर को चुरुस्त करने में लगे हैं, दूसरी ओर इनके कनीय पदाधिकारी भ्रष्टाचार का बीज बो रहे हैं।
श्री सिंह ने माँग रखते हुए कहा कि यह सारा खेल राजनेता, स्थानीय बालू माफियाओं एवम कुछ पुलिस अधिकारियों के गठबंधन का खेल से हो रहा है। इसपर अविलंब जिला प्रशासन रोक लगाए।

भाजयुमो गोलमुरी मंडल की कार्यसमिति सह मंडल सशक्तिकरण अभियान की बैठक हुई सम्पन्न
IMG 20231221 WA0006

जमशेदपुर : भाजयुमो गोलमुरी मंडल की कार्यसमिति सह मंडल सशक्तिकरण अभियान की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल के अध्यक्षता में कैलाश नगर में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने मंडल सशक्तिकरण अभियान के निमित्त आयोजित होने वाले तमाम कार्यक्रमों को पूरी मजबूती के साथ संपन्न करने का आह्वान कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवा साथियों से किया। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001

बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिला सोशल मीडिया प्रभारी राकेश, मंडल के महामंत्री अमरेंद्र, उपाध्यक्ष पप्पू, राकेश गिरी, मंत्री हनी परिहार, पियूष पॉल, अर्नब दास ,जसविंदर सिंह ,आदर्श सिंह, ईशु कुमार, सुमित राजू, कुशाल शर्मा, अरुण डे, सोमालिया मुखर्जी, अजय कुमार सहित युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्तागण बंधु उपस्थित थे।

IMG 20230802 WA00753
पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर 86,000/- का ब्रम्हानंद हॉस्पिटल बिल हुआ माफ
IMG 20231221 WA0004

जमशेदपुर : टिनप्लेट के रहने वाले नर बहादुर जिनका ब्रह्मानंद हॉस्पिटल में ईलाज के दौरान निधन हो गया था। उनका अस्पताल का बिल 3,38,000/ हो गया था परिवार के लोगो ने किसी तरह से 2,52,000/ दे पाए बाकी चिकित्सा शुल्क का 86,000/- शेष राशि भुगतान करने में असर्मथ थे। जमशेदपुर निवासी समाजसेवी चंचल भाटिया ने कुणाल षाड़ंगी को जानकारी दी और अविलंब इस पर हस्तक्षेप का आग्रह किया। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001

उन्होंने परिवार की वित्तीय स्थिति पर संवेदनशीलता दिखाते हुए अस्पताल प्रबंधन से सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया। अस्पताल प्रबंधन ने बाकी बचे 86,000/- रुपये का शेष बिल माफ़ कर दिया एबं उनका पार्थिव शरीर को परिजनों को सुपुर्द करवाए।
परिजनों ने अपने इस दुख की घड़ी में साथ देने के लिए पूर्व विधायक सह भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार जताया ।

IMG 20230802 WA00753
एन एच 33 में हुए दुर्घटना में मृतक के परिजनों से मिले विकास सिंह
IMG 20231220 WA0003

जमशेदपुर: बालीगुमा सुकना बस्ती निवासी विजय बहादुर यादव की पत्नी ज्ञानता देवी का देर शाम एन एच 33 नेशनल हाईवे डांगा के समीप सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। ज्ञानता देवी अपने पति विजय बहादुर यादव के एन एच 33 स्थित दुकान में जा रही थी तेज रफ्तार से आते हुए ट्रक में ज्ञानता देवी को अपने चपेट में ले लिया। ज्ञानता देवी के साथ उनकी बच्ची भी जा रही थी जिसे खरोंच नहीं आया, लेकिन ज्ञानता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई परिजनों ने उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल लेकर पहुंचे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित किया। सूचना मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह टाटा मुख्य अस्पताल पहुंच कर शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक प्रकट कर मामले की जानकारी स्थानीय एम जी एम थाना में दिया । दो दिन पूर्व ही ज्ञानता देवी की बेटी की शादी तय हुई थी 16 मार्च को विवाह का समारोह था जिसके तैयारी परिवार वाले जोर-शोर से कर रहे थे । 52 वर्षीय ज्ञानता नता देवी की चार बेटी एक बेटा है।

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
गुरविंदर सिंह सेठी बनाये गए वीर बाल दिवस के प्रदेश संयोजक
IMG 20231219 WA0002

झारखंड : सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्र साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और साहिबजादे बाबा फतेह सिंह जी की शहादत स्मृति पर 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसके लिए भाजपा द्वारा झारखंड प्रदेश संयोजक के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक आयोग, झारखंड के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी को बनाया गया है, साथ ही प्रदेश सह संयोजक के रूप में कुलवंत सिंह बंटी एवं नवजोत सिंह अलंग को मनोनीत किया गया है। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013

गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 9 जनवरी 2022 को गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 26 दिसम्बर को साहिबजादों की शहीदी को वीर बाल दिवस के रूप में राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया था। इसी के तहत राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया गया।

IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
बच्चों के चहेते शक्तिमान आज पहुँचेंगे शहर, नैतिकता का पढ़ाएंगे पाठ
n5665765381702965600705b09470b860dc1cebd093bc7c2ee48ac545b35a8ffbace8f45a04001abb37d8e1

जमशेदपुर : टेलीविजन पर बच्चों के सबसे चहेते फेम शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना मंगलवार को शहर पहुंच रहे हैं. वे शेन इंटरनेशनल स्कूल के कांड्रा कैंपस में आयोजित क्वांटम 2023 में शामिल होंगे. इस दौरान स्कूली बच्चों को जहां वे नैतिकता का पाठ पढ़ाएंगे, वहीं मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी करेंगे. शाम पांच बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001

स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन अविनाश सिंह राजा ने कहा कि मुकेश खन्ना अपने जीवन के अनुभवों को बच्चों के बीच साझा कर उनमें नैतिक ज्ञान का बीजारोपण करने का प्रयास करेंगे. बच्चे की साइकोलॉजी यह होती है कि वे देख कर सबसे अधिक सीखते हैं. यही कारण है कि समय-समय पर इस प्रकार के पर्सनालिटी को बुलाया जाता है, ताकि बच्चों में उनके जैसा बनने की प्रेरणा जगे. कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

IMG 20230802 WA00753
उज्जैन जाने के दौरान ट्रेन से लापता हुए जुगसलाई का युवक
e7e246d780bd0f740c5c7bac288344fbffd5ecba550631ccc9bf246176ffa70e.0

जमशेदपुर : जुगसलाई काली स्थान रोड निवासी अविनाश प्रसाद उज्जैन जाने के दौरान ट्रेन से लापता हो गया. अविनाश का मोबाइल फोन उसकी सीट से बरामद हुआ है. जानकारी के अनुसार अविनाश अपने दोस्तों के साथ 16 दिसंबर को उज्जैन महाकाल का दर्शन करने के लिए टाटानगर स्टेशन से शालीमार- भुज ट्रेन उज्जैन के लिए रवाना हुआ था. (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001

ट्रेन में एक सीट बी-2 और दो सीट बी-8 में था. एक सीट वेटिंग थी. अविनाश बी-6 के एक यात्री से बात कर अपनी सीट बदल कर सफर करने लगा. सुबह जब अविनाश के दोस्त उससे मिलने पहुंचे तो देखा कि अविनाश अपनी सीट पर नहीं है. उस कोच के एक यात्री ने उसका फोन उसके दोस्तों को दिया. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. कुछ यात्रियों ने बताया कि किसी बात को लेकर अविनाश की एक यात्री से बहस हुई थी. जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिवार के लोगों को फोन कर घटना की जानकारी दी गयी. अविनाश के परिजनों ने उसकी खोज शुरू कर दी है. अब तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

IMG 20230802 WA00753
कैम्पस अड्डा रेस्टोरेंट में लगी आग, कर्मचारियों के सूझबूझ से पाया काबू
Screenshot 2023 1218 191730

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची आमबगान मस्जिद के पास स्थित कैंपस अड्डा नामक रेस्टोरेंट में सोमवार को अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गयी. आग लगने की सूचना राज्य अग्निशमन विभाग को भी दी गयी, किन्तु अग्निशमन विभाग की दमकल पहुंचने से पूर्व ही रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने वहां मौजूद अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया. (जारी…)

IMG 20231127 WA0013

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को साकची आम बगान के पास स्थित रेस्टोरेंट कैंपस अड्डा के कर्मचारी किचन में गैस का सिलेंडर लगा रहे थे, किन्तु सिलेंडर का सेफ्टी कैप खुलते ही तेजी से गैस निकलने लगी. पास में जल रहे चूल्हे के कारण गैस में आग लग गई. इस हादसे से वहां अफरातफरी मच गयी. कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे. इसी बीच किसी ने अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दे दी। (जारी…)

IMG 20230625 WA00001

हालांकि कर्मचारियों ने भी रेस्टोरेंट में मौजूद अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाना शुरू कर दिया एवं अग्निशमन विभाग की दमकल पहुंचने के पहले ही कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया. अग्निकांड में कोई जख्मी नहीं हुआ है, हालांकि इस दौरान रेस्टोरेंट के कई सामान जल गये हैं. होटल के मालिक सैयद आसिफ ने बताया कि गैस सिलेंडर बदलते समय आग लग गई, लेकिन रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने दमकल पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ी क्षति होने से बच गयी.

IMG 20230802 WA00753
error: Content is protected !!