एक नई सोच, एक नई धारा

झारखंड : निर्वाचन आयोग ने 14 आईपीएस अफसरों को बनाया चुनाव पर्यवेक्षक
839fcd96190af0d45322a0a58cd125a08b7bd121725500fc133a8f47a77da7b7.0

रांची : लोसकभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने झारखंड के 14 आईपीएस को पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर्स) बनाया है. इसको लेकर 11 मार्च को शो मस्ट गो ऑन की तर्ज पर 2150 से ज्यादा ऑब्जर्वर्स की बैठक दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई थी. इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ने सभी ऑब्जर्वर्स को सख्त निर्देश दिये हैं.

IMG 20240309 WA0028

झारखंड के इन 14 आईपीएस को बनाया गया पर्यवेक्षक

IMG 20240309 WA0027

टी कांडासामी, ए विजया लक्ष्मी, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, सुरेन्द्र कुमार झा, कार्तिक एस, संध्या रानी मेहता, अनुरंजन किस्पोट्टा, अंबर लकड़ा, अंजनी कुमार झा, आनंद प्रकाश, अश्विनी सिन्हा, शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल, चंदन झा, मो. अर्शी

IMG 20240309 WA0026

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि निर्वाचन आयोग चुनाव से पहले पूरी प्रक्रिया यानी काला धन, नशीले पदार्थ, कीमती धातुओं या फिर नकदी की आवाजाही और वितरण को रोकने के लिए हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में ऑब्जर्वर तैनात किये जायेंगे. ऑब्जर्वर अपने लोकसभा या विधानसभा क्षेत्र की सीमा में अपनी जिम्मेदारी निभायेंगे. साथ ही सभी ऑब्जर्वर हमेशा अपने फोन, ईमेल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रियता से उपलब्ध रहेंगे.

JPSC : घंटों खड़े रहे अभ्यर्थी, मगर किसी ने नहीं सुनी परेशानी
n5912705681710337325547803ed50f00e65c98c307c985cc2d6e6a197e9883179c873124edc41903cd2f2d

राँची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के बाहर अपनी समस्या लेकर अभ्यर्थी खड़े रहे, लेकिन इन अभ्यर्थियों से जेपीएससी के किसी अधिकारी ने मिलना जरूरी नहीं समझा. 17 मार्च को होने वाली सिविल सेवा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया, लेकिन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है.

IMG 20240309 WA0028

कल यानी 12 मार्च से ही अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने को लेकर परेशान हैं. अपनी इसी परेशानी को लेकर अभ्यर्थी जेपीएससी कार्यालय गए. गेट के बाहर से गार्ड ने समझाकर भेज दिया. तकरीबन तीन घंंटे तक अभ्यर्थी खड़े रहे. इस दौरान अलग-अलग जिले के अधिकारी कार्यालय के अंदर जाते रहे, मगर किसी ने अभ्यर्थियों की समस्या जानने की कोशिश नहीं की.

IMG 20240309 WA0027

गेट के बाहर खड़े अभ्यर्थियों ने बताया कि कल से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर रहे हैं, लेकिन डाउनलोड नहीं हो रहा, अब जिनका रांची के बाह सेंटर है वो अपने सेंटर के बारे में पहले से नहीं जानेंगे तो वहां तक कैसे पहुंचेंगे. इस समस्या को लेकर हम जेपीएससी कार्यालय आए, लेकिन हमारे बातों को किसी ने नहीं सुना. ऐसा लग रहा है कि जेपीएससी परीक्षा लेने के लिए काफी जल्दबाजी में है. फॉर्म भरने के बाद ना सुधारने की तिथि दी और न ही रिजेक्शन लिस्ट जारी किया.

IMG 20240309 WA0026

अब पता ही नहीं चल रहा है किसका रिजेक्ट हुआ और किसका नहीं. किसी भी परीक्षा में कम से कम 45 दिन पढ़ने का समय दिये जाने का नियम है, लेकिन जेपीएससी ने यह भी नहीं दिया. अभ्यर्थियों में से एक ने कहा कि अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड होने की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कल हमलोग जेपीएससी कार्यालय का घेराव करेंगे. जेपीएससी कार्यालय जाने वालों में योगेश चन्द्र भारती, रवि कुमार, कहकसा कुमारी, रवींद्र कुमार समेत अन्य शामिल रहे.

बागबेड़ा : लाखों का मोबाइल ले उड़े चोर, जाँच में जुटी पुलिस
n5912162621710336342196e4acfd595f68aaf713167fe7228f99ab1494e0bd0aa4c6e9c90a45765bd09512

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत रोड नंबर 1 स्थित सीएस इलेक्ट्रॉनिक में बीती रात चोरों ने फिर से चोरी की घटना को अंजाम दिया है. दूसरी बार घटी इस घटना से पीड़ित दुकानदार ने बागबेड़ा थाना की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है. बताया जा रहा है कि दुकानदार चंदन कुमार मंगलवार रात 10 बजे अपनी दुकान को बंद कर घर चले थे, सुबह जब दुकान खोलने आए तो देखा कि दुकान के शटर का दोनों ताला टूटा हुआ था.

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

अंदर जाकर उन्होंने पाया कि उनके दुकान के अंदर लगभग रखे 11 नए स्मार्ट फोन, 6 से 7 रिपेयर वाले फोन और एसेसरीज गायब है. देर ना करते हुए पीड़ित दुकानदार ने इसकी जानकारी बागबेड़ा थाने को दी. जानकारी मिलते ही बागबेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने लगी.

IMG 20240309 WA0026

जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार चंदन कुमार ने बताया कि 2 वर्ष पहले यानी 2021 में उनके दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लगभग 2 लाख के समान पर हाथ साफ किया था. इस संबंध में उनके द्वारा एफआईआर दर्ज भी कराया गया है, पर आज तक उस मामले में पुलिस को किसी तरह की कोई सफलता हाथ नही लगी बल्कि उन्हें ही परेशान किया गया. इधर एकबार फिर से दुबारा दोबारा उनके दुकान को निशाना बनाया गया है और लगभग डेढ़ से 2 लाख के सामान पर हाथ साफ किया गया है. उन्होंने कहा कि पास में ही बागबेड़ा थाना है.

टकलू लोहार हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
2024 324largeimg13 Mar 2024 143450767

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह के पास सुबह टकलू लोहार हत्याकांड के दो हत्यारोपियों को टाटानगर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से मिलकर की है. आरपीएफ और जीआरपी यहां संयुक्त रूप से जांच अभियान चला रही थी. तभी यह दोनों अपराधी अभिजीत मंडल उर्फ कांडी और गौरव कुमार राम कोलकाता जाने के लिए एंट्री गेट से अंदर घुस रहे थे।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

इन दोनों पर शक हुआ और दोनों को पकड़ लिया गया. इनके पास से तलाशी लेने पर एक देसी कट्टा, एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुआ है. इसके बाद इनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह टकलू लोहार हत्याकांड के आरोपी हैं और कोलकाता जाने के लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।

IMG 20240309 WA0026

मंगलवार की देर रात उनकी गिरफ्तारी की गई. आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया की दोनों हत्यारोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे. यह दोनों मुंबई चले गए थे. 11 मार्च को दोनों मुंबई से जमशेदपुर आए थे और अब कोलकाता जाने के लिए निकले थे कि इनको गिरफ्तार किया गया. गौरतलब है कि एक फरवरी को सीतारामडेरा के भुइयांडीह इलाके में टकलू लोहार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दोनों हत्यारोपियों को पुलिस रिमांड पर लेगी।

लक्ष्मीनगर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में छत पर शेड निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास
IMG 20240313 WA0004

जमशेदपुर : आज टेल्को क्षेत्र के लक्ष्मीनगर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के ऊपर छत पर शेड का निर्माण और पार्किंग शेड एवं पाथ का जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास विधायक सरयू राय के द्वारा किया गया। देखा जाता था की विद्यालय के बाहर पार्किंग शेड की व्यवस्था नहीं थी और लोग आकर वहां कूड़ा कचरा फेंकते थे। स्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रिया सिंह ने बताया की विद्यालय के बगल में मैदान है और बच्चे खुलकर खेल नहीं पाते हैं क्योंकि स्थानीय निवासी विद्यालय के बाहर में अपनी बड़ी गाड़ियां पार्किंग कर‌ देते हैं इसलिए बच्चों को खेलने की जगह नहीं मिल पाती है।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

जहां तक की छत पर शेड निर्माण तथा पार्किंग शेड निर्माण का आज भूमि पूजन हुआ। वही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने पूरे स्कूल की ओर से विधायक जी को धन्यवाद दिया है। मौके पर उपस्थित विनोद राय, नवीन कुमार, राजू, अनिल, समारू, करनदीप सिंह, सुमन, मुन्ना देवी, पाठक, पांडे और अन्य उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA0026
आप अपने नाबालिग बच्चों को वाहन देने से परहेज करें : समाजसेवी रवि जायसवाल
IMG 20240311 WA0187 1

जमशेदपुर : समाजसेवी रवि जायसवाल ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप अपने नाबालिग बच्चों को वाहन देने से परहेज करें क्योंकि जीवन बहुत ही अनमोल है. श्री जायसवाल ने कहा कि नाबालिग बच्चों को अभिभावक ही वाहन देते हैं. बच्चों की सुरक्षा के प्रति वे जिम्मेदार होते हुए भी लापरवाह बनते हैं. दुर्घटना होने या पुलिस से पकड़े जाने के बाद वही अधिक पछताते हैं.

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

अभिभावक अपने ऊपर जिम्मेदारी भी लेते हैं. नाबालिगों को गाड़ी मिल जाती है, तो स्पीड भी अधिक, ओवर लोड, मोबाइल से बात करना आदि की प्रक्रिया भी कम नहीं इसके अलावा वर्तमान दिनों में लहरिया कट राय फाएं का प्रचलन बहुत तेजी से चल रहा है. वे दुर्घटनाग्रस्त हो या न हो दूसरे लोग जरूर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं. श्री जायसवाल ने कहा कि जीवन अनमोल है. अपना जिंदगी अपने हाथ में होती है. नाबालिग को वाहन चलाने की अनुमति न दे थोड़ा देर के लिए आपको खराब जरूर लगेगा लेकिन आपके यहीं समझदारी भविष्य में सफलता की ऊंचाई पर ले जा सकता है।

IMG 20240309 WA0026
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की
a6aad739ce81ed09e2fa5e33573166382eff66b7af1629bfcabf71ba16d42d34.0

राँची : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट, रांची, झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा बांगला भाषा को प्राथमिक स्तर के विद्यालय में पुनर्स्थापित करने के निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

IMG 20240309 WA0028

मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने संयुक्त रूप से कहा कि बांगला भाषा की पढ़ाई में पाठ्यक्रम पुस्तकों की उपलब्धता तथा प्राथमिक स्तर से उच्च स्तर तक शिक्षकों की नियुक्ति हमारे पूर्व के वैभव को स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन को धन्यवाद देते हुए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा झारखंड में निवास करने वाले बांगली समुदाय के सर्वांगीण विकास तथा उत्थान हेतु किए जा रहे कार्य काफी प्रशंसनीय है।

बंगाली भाषा के संवर्धन और बंगाली समुदाय के विकास हेतु राज्य सरकार कृत संकल्पित

IMG 20240309 WA0027

मौके पर मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि झारखंड के सभी रेलवे जंक्शन, स्टेशन एवं ठहराव पर पूर्व की तरह नाम पट्टिका में बांगला लिपि का भी प्रयोग किए जाने की दिशा में राज्य सरकार सकारात्मक पहल करे तथा रांची स्थित कोकर से शुरू होकर बहूबाजार तक बनने वाले कांटाटोली फ्लाईओवर का नामांकन नेताजी सुभाष चंद्र बोस फ्लाईओवर के रूप में अंकित किए जाने का अनुरोध किया।

IMG 20240309 WA0026

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बंगाली भाषा के संवर्धन और बंगाली समुदाय के विकास के लिए उनकी सरकार कृत संकल्पित है। मौके पर मुख्यमंत्री ने बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर राज्य सरकार यथोचित सकारात्मक कार्रवाई करेगी।

सरयू राय ने अपने विधायक निधि से 20.50 लाख रुपए की लागत से क्रियान्वयन होने वाले दो योजनाओं का शिलान्यास किया
68898fe0535c393c66ae849b9386c1355ff062543b7f3b8bd1a150fc0015529a.0

जमशेदपुर : पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने आज अपने विधायक निधि से 20.50 लाख रुपए की लागत से क्रियान्वयन होने वाले दो योजनाओं का शिलान्यास किया। इन दो योजनाओं में लक्ष्मीनगर हाई स्कूल के ऊपरी तल का जीर्णोद्धार कार्य तथा भुइयांडीह, शांतिनगर में विजया लक्ष्मी के घर से सुरेन्द्र ठाकुर के घर तक नाली का निर्माण किया जाना शामिल है।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

श्री राय ने कहा कि शिलान्यास हो रहे सभी योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्तायुक्त हों और समय पर योजनाएं पूर्ण हों। शिलान्यास के मौके पर मुख्य रूप से विनोद राय, विनोद यादव, अमित शर्मा, नवीन कुमार, रमेश सिंह, विद्यालय की प्राचार्या प्रिया सिंह, शिक्षिका अनिता शर्मा, रंजीता राय, गोल्डेन पाण्डेय, अजय प्रकाश, राजु कुमार, सामारो जी, अनिल, सुमन गुप्ता, मुन्ना देवी, पाठक जी के साथ ही कई भाजमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजुद थे।

IMG 20240309 WA0026
पत्रकार पर मामला दर्ज मामले में जमशेदपुर के पत्रकारों ने उपायुक्त और एसएसपी से मिलकर निष्पक्ष जाँच का किया मांग
IMG 20240312 WA0013

जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी के द्वारा पत्रकार बीरेंद्र कुमार सिंह पर पोटका थाना में मामला दर्ज कराये जाने को लेकर। आज प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के पत्रकारों ने उपायुक्त और एसएसपी से मिलें और उचित और निष्पक्ष जाँच की मांग किया।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल ने कहा कि पत्रकार के ऊपर मामला दर्ज कराना गलत है, इस मामले को लेकर आज हमलोगो ने उपायुक्त और एसएसपी से मुलकात किया और निष्पक्ष जाँच के मांग किया। वहीं उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा की मामले का उचित और निष्पक्ष जाँच किया जायेगा।
एसएसपी कौशल किशोर ने पत्रकारों को विश्वास दिलाया और कहा कि निष्पक्ष और उचित जाँच किया जायेगा।

IMG 20240309 WA0026
सुधीर पप्पू ने फोटो युक्त प्रत्याशी सूची एवं मतपत्र की मांग की
IMG 20240312 WA0011

जमशेदपुर : जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता एवं उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुधीर कुमार पप्पू ने प्रत्याशी के फोटो युक्त उम्मीदवार की अंतिम सूची एवं मतपत्र का प्रावधान चुनाव में करने की मांग की है। उन्होंने इस आशय का एक मांग पत्र जमशेदपुर बार एसोसिएशन चुनाव समिति 2024 के वरीय सदस्य अधिवक्ता अर्जुन सिंह एवं अधिवक्ता एनवी सिंहदेव के सुपुर्द किया है और इसकी प्रतिलिपि झारखंड बार काउंसिल कार्यकारिणी सदस्य एवं जमशेदपुर बार एसोसिएशन प्रभारी व वरीय अधिवक्ता राम सुभग सिंह को प्रेषित की है।

IMG 20240309 WA0028

अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार 1500 से ज्यादा आजीवन सदस्य मताधिकार का उपयोग करेंगे और इनमें से कईयों के नाम में समानता है। प्रत्याशी की अंतिम सूची का प्रकाशन प्रत्याशी के फोटो युक्त होना चाहिए। जिससे मतदाता में भ्रम की स्थिति नहीं रहे और इसी तरह बैलट पेपर में भी प्रत्याशी का तस्वीर होना चाहिए।

IMG 20240309 WA0027

मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पूर्ण होनी चाहिए और यह उसकी मौलिक एवं वैधानिक शर्त है।
इधर सुधीर कुमार पप्पू की इस मांग से आजीवन सदस्यों का बड़ा तबका सहमत है और उन्होंने भी इस प्रावधान को शुमार करने की जरूरत पर बल दिया है। वरीय सदस्य एवं पूर्व लोक अभियोजक अधिवक्ता पीएन गोप के अनुसार यह सराहनीय कदम है और इसका पालन अवश्य होना चाहिए।

IMG 20240309 WA0026
error: Content is protected !!