जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार संध्या करीब 5 बजे वरीय पदाधिकारी के द्वारा सूचना मिला की सोनारी का कुख्यात अपराधकर्मी सोनू सिंह उर्फ़ सियाल अवैध हथियार से लैस होकर राम मंदिर के पास किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के फिराक में घूम रहा है. सूचना पर त्वरित करवाई करते हुए सोनारी थाना पुलिस के द्वारा सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाई हेतु सोनारी थाना पुलिस दलबल के साथ मंदिर के पास पहुंची तो पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ा लिया।
पूछताछ के बाद पकड़ाए व्यक्ति ने अपना नाम सोनू सिंह उर्फ़ सियाल बताया तलाशी के दौरान उसके पास से लोहे का एक देशी पिस्टल 7.65 बोर का चार जिंदा गोली एवं Realme कम्पनी का एक स्मार्टफ़ोन बरामद हुआ. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अपराधकर्मी आदतन अपराधी है, जो जनवरी माह में ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। छापामारी दल में कुमार सरयू आनंद, अमित कुमार चौधरी, विनय हेमरोम, दिलीप कुमार एवं दलगीर सिंह शामिल थे।
जमशेदपुर : जमशेदपुर संसदीय सीट पर भाजपा पिछले दो बार से लगातार जीत दर्ज करती आई है। लोकसभा चुनाव में इस बार जमशेदपुर सीट पर पिछली बार के मुकाबले और बड़ी जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। बुधवार को जमशेदपुर लोकसभा चुनावी कार्यालय में जमशेदपुर महानगर एवं पुर्वी सिंहभूम के भाजपा जिला पदाधिकारी एवं लोकसभा चुनाव के निमित्त बनाये गए छह विधानसभा के प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजक की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
साकची स्थित चुनावी कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा मुख्यरूप से शामिल हुए। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों एवं लोकसभा चुनाव की रणनीति पर व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद ने चुनाव के निमित्त अबतक की तैयारियों का संपूर्ण रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।
बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने नेताओं को लोकसभा चुनाव की जीत का मूल मंत्र देकर तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के चुनावी कार्य प्रारंभ हो गए हैं, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं को जो भी दायित्व दिए गए हैं, वे सभी अपने-अपने दायित्वों को लेकर मंडल के संबंधित पदाधिकारी एवं बूथ समिति तक जाएं और उन्हें इसकी जानकारी देकर कार्यों का निष्पादन करें।
कर्मवीर सिंह ने कहा हमें बूथों पर 10% मतदान भाजपा के पक्ष में सुनिश्चित करने हेतु तैयारियों को बूथ स्तर तक लेकर जाना है। इसके लिए अपने बूथ पर पिछली बार के मुकाबले 370 वोट अधिक लाने के लिए रणनीति बनाकर कार्य करना है। बैठक के दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बूथों को सशक्त बनाने हेतु कई निर्देश भी दिए।
वहीं, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने बैठक में विधानसभा वार विभिन्न विभागों के दायित्व निर्धारण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी छह विधानसभा के प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजकों से अति शीघ्र सभी तैयारियों को पूर्ण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनावी दिनों में सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ सूचीबद्ध कर समय से पूर्ण करें। इसके लिए विभिन्न विधानसभा में कार्यों का बंटवारा किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अबकी बार 400 पार के संकल्प को साकार करने के लिए जमशेदपुर लोकसभा सीट से विद्युत वरण महतो को पिछली बार से अधिक मतों से विजयी बनाने के लिए पूरी तैयारी एवं रणनीति के तहत कार्य करें। बैठक में मंच संचालन सह संयोजक लक्ष्मण टुडू एवं धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक बरकुंवर गागराई ने किया।
बैठक में जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद, सह संयोजक लक्ष्मण टुडू, सह संयोजक बरकुंवर गागराई, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पुर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, सौरव चक्रवर्ती, बाटू साव, हराधन सिंह, सुमन कल्याण मंडल, मिथिलेश सिंह यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, कमल किशोर, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, प्रदीप महतो, प्रदीप बेसरा, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, विजय तिवारी, प्रेम झा, मुचिराम बाउरी, हलदर नारायण साह, अजय साह, हिमांशु मिश्रा, तन्मय झा समेत अन्य नेतागण मौजूद रहे।
जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर की बैठक बिष्टुपुर स्थित विधायक कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में होली मिलन समारोह का आयोजन प्रत्येक मंडल में करने पर विचार विमर्श किया गया. तय हुआ की महानगर अंतर्गत सभी मंडलों में होली मिलन समारोह भव्य रूप से मनाया जायेगा. जिसमें जिला व मंडल के सभी पदाधिकारी, सक्रीय कार्यकर्ता व समर्थक शामिल होंगे साथ ही मंडल क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ जनों को समारोह में आमंत्रित किया जायेगा.
बैठक में मुख्य रूप से भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, मनोज सिंह उज्जैन, सुधीर सिंह, चंद्रशेखर राव, विकास गुप्ता, राजेश कुमार, शेषनाथ पाठक, आकाश शाह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश झा, बिनोद यादव, जयप्रकाश सिंह, बिनोद राय, प्रेम सक्सेना, कन्हैया ओझा, मनकेश्वर चौबे, मनोरंजन सिन्हा, इंदुशेखर सिंह, विजय सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
राँची : राजधानी रांची स्थित सिनेमाघर में झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्ण ने हाल में रिलीज हुई फिल्म Article 370 देखी। पूरे परिवार के साथ फ़िल्म देखने पहुंचे राज्यपाल ने फ़िल्म को देखकर कहा कि इसमें देशभक्ति है। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीय हैं और सभी बराबर हैं कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी एक हैं।
आर्टिकल 370 कश्मीर को हमेशा से बाकी देश से अलग करता था। आर्टिकल 370 के हटने के बाद कश्मीर में विकास का बाहर वातावरण तैयार हुआ, पर्यटन का विकास हुआ, शिक्षा का बाहर विकास हुआ, और कश्मीर देश का एक धनी राज्य बन कर उभरेगा निकट भविष्य में। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को यह फिल्म देखना चाहिए। वहीं बाकी राज्यो में इसे टैक्स फ्री किये जाने के कारण झारखंड में भी टैक्स फ्री करना चाहिए पर पूछे गए सवाल पर कहा कि ये झारखंड सरकार विषय है, पर देशभक्ति वाली फिल्में को टैक्स फ्री करना चाहिए ।
जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो के निर्देश पर जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत एमजीएम नारगा बारदी ग्राम NH 33 गुरुद्वारा में यात्री निवास और शौचालय निर्माण के कार्य का सांसद प्रतिनिधि श्री संजीव कुमार ने नारियल फोड़ कर एवम गुरुद्वारा के ग्रंथि जी ने अरदास कर शिलान्यास किया।
इस मौके पर गुरुद्वारे के बाबा जोगा सिंह जी सीजीपीसी चेयरमैंन सरदार गुरमीत सिंह, सरदार रामकिशन सिंह जी, कुलदीप सिंह, रंजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह प्रधान, टेल्को चरणजीत सिंह, मंजीत सिंह घाटशिला, फतेह सिंह, रवि मनोहर सिंह, सोनू, कुलविंदर सिंह, जसपाल सिंह, कमलप्रीत सिंह, कमल, चरणजीत सिंह एवम भाजपा नेता अनिल कुमार सिंह, नवजोत सिंह सोहल, राजीव कुमार भी उपस्थित थे।
जमशेदपुर : राष्ट्रीय सिख सभा के संयोजक और अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने सीएए लागू कर सराहनीय कार्य किया है। किंतु इसकी आड़ में किसी धर्मावलंबी को नीचा दिखाना बुरा है। 1947 के विभाजन की भयावह त्रासदी में 10 लाख से ज्यादा हिंदू और सिख मारे गए थे।
1947 के बाद से बांग्लादेश और पाकिस्तान से हिंदू एवं सिखों का भारत में आने का सिलसिला जारी है। बांग्लादेशी हिंदुओं के भारत में आने के कारण ही असम में छात्र आंदोलन हुआ और आज भी इसका प्रभाव है और वहां के मुख्यमंत्री खुलेआम किसी को नहीं आने देने की धमकी देने को विवश हैं। जिस प्रकार भारत में रहने वाले सभी लोग चाहे बहुसंख्यक हो या अल्पसंख्यक, मातृभूमि के प्रति निष्ठा रखने का पाठ पढ़ते हैं और संकल्प दृढ़ करते हैं, वही बात पाकिस्तान, बांग्लादेश अफगानिस्तान में रहने वाले हिंदुओं सिखों, बौद्धों पर भी लागू होती है।
आज भारत विश्व में एक मजबूत देश के तौर पर उभर कर सामने आया है और हम ऐसी व्यवस्था करें कि हमारे पड़ोसी देश में किसी भी हिंदू, सिख, बौद्ध, परिवार का उत्पीड़न नहीं हो। यदि ऐसा हो तो अंतरराष्ट्रीय मंच पर आवाज बुलंद कर बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान को घुटने टेकने पर भारत सरकार मजबूर कर दे।यहां के सत्ताधारी दल राजनीतिक फायदे के लिए सीएए का मनमाने तरीके से इस्तेमाल करेंगे, इससे कोई राजनीतिक समीक्षक इनकार नहीं कर सकता।
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन एक बार फिर अपने सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम जिले के दौरे पर आ रहे हैं। सीएम शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे हेलीकॉप्टर से जिलिंगगोड़ा फुटबॉल मैदान में बनाये गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से अपने आवास जाएंगे।
10.30 बजे घर से कुल्लूडीह जाहेर स्थान के लिए निकलेंगे। 15 मिनट बाद वहां से फिर हेलीपैड पहुंचेंगे और 11 बजे पोटका के लिए रवाना हो जाएंगे। 11.20 में वे पोटका के ब्लॉक मैदान के लिए निकल कर 11.40 में वहां पहुंच जाएंगे। वहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर वे 1 बजे वहां से निकल जाएंगे। फिर 1.15 में चाकुलिया के पुरनापानी मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। वहां के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सीएम 3.30 बजे जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे।
3.50 में वे सोनारी एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। वहां से सर्किट हाउस पहुंचेंगे और पांच मिनट रुककर 4.35 में माइकल जॉन ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। वहां पर झामुमो का कार्यकर्ता संवाद है जिसे वे संबोधित करेंगे। साढ़े तीन घंटे के इस कार्यक्रम के बाद सीएम सड़क मार्ग से अपने गांव जिलिंगगोड़ा रवाना होंगे। उनके अगले दिन के कार्यक्रम के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।
जमशेदपुर : जुगसलाई पुलिस ने गुरुवार सुबह कंपनी गेट के सामने फुटपाथ से आधा दर्जन दुकानों को हटवा दिया। इससे सुबह में कुछ घंटे चाय, नाश्ता और पान-खैनी की दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करने वाले लोगों में हड़कंप मचा है।
पुलिसकर्मियों ने लोगों को फुटपाथ पर दुकान नहीं लगाने की चेतावनी दी। इससे पूर्व 15 फरवरी को भी जुगसलाई थाना और ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जुगसलाई कंपनी गेट के सामने की फुटपाथ से जूता, रूमाल, हेलमेट और चाय-नाश्ता बेचने वाली आधा दर्जन ठेला व गुमटी को हटाया था।
रांची : लोसकभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने झारखंड के 14 आईपीएस को पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर्स) बनाया है. इसको लेकर 11 मार्च को शो मस्ट गो ऑन की तर्ज पर 2150 से ज्यादा ऑब्जर्वर्स की बैठक दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई थी. इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ने सभी ऑब्जर्वर्स को सख्त निर्देश दिये हैं.
झारखंड के इन 14 आईपीएस को बनाया गया पर्यवेक्षक
टी कांडासामी, ए विजया लक्ष्मी, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, सुरेन्द्र कुमार झा, कार्तिक एस, संध्या रानी मेहता, अनुरंजन किस्पोट्टा, अंबर लकड़ा, अंजनी कुमार झा, आनंद प्रकाश, अश्विनी सिन्हा, शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल, चंदन झा, मो. अर्शी
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि निर्वाचन आयोग चुनाव से पहले पूरी प्रक्रिया यानी काला धन, नशीले पदार्थ, कीमती धातुओं या फिर नकदी की आवाजाही और वितरण को रोकने के लिए हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में ऑब्जर्वर तैनात किये जायेंगे. ऑब्जर्वर अपने लोकसभा या विधानसभा क्षेत्र की सीमा में अपनी जिम्मेदारी निभायेंगे. साथ ही सभी ऑब्जर्वर हमेशा अपने फोन, ईमेल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रियता से उपलब्ध रहेंगे.
राँची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के बाहर अपनी समस्या लेकर अभ्यर्थी खड़े रहे, लेकिन इन अभ्यर्थियों से जेपीएससी के किसी अधिकारी ने मिलना जरूरी नहीं समझा. 17 मार्च को होने वाली सिविल सेवा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया, लेकिन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है.
कल यानी 12 मार्च से ही अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने को लेकर परेशान हैं. अपनी इसी परेशानी को लेकर अभ्यर्थी जेपीएससी कार्यालय गए. गेट के बाहर से गार्ड ने समझाकर भेज दिया. तकरीबन तीन घंंटे तक अभ्यर्थी खड़े रहे. इस दौरान अलग-अलग जिले के अधिकारी कार्यालय के अंदर जाते रहे, मगर किसी ने अभ्यर्थियों की समस्या जानने की कोशिश नहीं की.
गेट के बाहर खड़े अभ्यर्थियों ने बताया कि कल से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर रहे हैं, लेकिन डाउनलोड नहीं हो रहा, अब जिनका रांची के बाह सेंटर है वो अपने सेंटर के बारे में पहले से नहीं जानेंगे तो वहां तक कैसे पहुंचेंगे. इस समस्या को लेकर हम जेपीएससी कार्यालय आए, लेकिन हमारे बातों को किसी ने नहीं सुना. ऐसा लग रहा है कि जेपीएससी परीक्षा लेने के लिए काफी जल्दबाजी में है. फॉर्म भरने के बाद ना सुधारने की तिथि दी और न ही रिजेक्शन लिस्ट जारी किया.
अब पता ही नहीं चल रहा है किसका रिजेक्ट हुआ और किसका नहीं. किसी भी परीक्षा में कम से कम 45 दिन पढ़ने का समय दिये जाने का नियम है, लेकिन जेपीएससी ने यह भी नहीं दिया. अभ्यर्थियों में से एक ने कहा कि अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड होने की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कल हमलोग जेपीएससी कार्यालय का घेराव करेंगे. जेपीएससी कार्यालय जाने वालों में योगेश चन्द्र भारती, रवि कुमार, कहकसा कुमारी, रवींद्र कुमार समेत अन्य शामिल रहे.