एक नई सोच, एक नई धारा

n59219046417105988142469f19d02bd9101b25c8c99d0b9e6aaaafca1524f6d3d0e7a631b8ee4c3610eddd
टुईलाडुंगरी से गोलमुरी शिव मंदिर तक 20 मार्च को निकलेगी श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा
n59219046417105988142469f19d02bd9101b25c8c99d0b9e6aaaafca1524f6d3d0e7a631b8ee4c3610eddd

जमशेदपुर : फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी के अवसर पर बुधवार (20 मार्च) को टुईला डुंगरी स्थित हिंदुस्तानी संघ स्कूल से श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली जायेगी. निशान यात्रा सुबह 7:30 (साढे़ सात बजे) आरंभ होगी, जो गोलमुरी श्री शिव मंदिर पहुंच कर संपन्न होगी. 301 से अधिक भक्तगण बाबा श्याम को निशान अर्पण करेंगें.

IMG 20240309 WA0028 1

शोभा यात्रा मे ईत्र की वर्षा होगी और चलंत दरबार सजेगा. इसमें बाबा श्याम के शीश की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी. इससे पहले हिंदुस्तानी संघ स्कूल में सुबह 7 बजे निशान की पूजा होगी. इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन शहर की सामाजिक एवं धार्मिक चार संस्था श्री श्याम मंडल गोलमुरी, श्री श्याम मंडल टुईलाडुंगरी, श्री श्री शिव मंदिर समिति गोलमुरी एवं श्री श्याम महिला मंडल टुईलाडुंगरी द्धारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है.

IMG 20240309 WA0027 1

इस संबंध में शनिवार को हिंदुस्तानी संघ स्कूल में आयोजकों ने मीडिया से बातचीत करते हुए आगे बताया कि निशान यात्रा गोलमुरी मेन रोड, गोलमुरी बाजार मस्जिद रोड एवं आकाश दीप प्लाजा होते हुए शिव मंदिर पहुंचेगी. इसमें शामिल भक्तगण हाथों में निशान लेकर पूरे रास्ते भजन-कीर्तन एवं बाबा की जय-जयकार करते चलेंगे. भक्तों द्वारा शीतल पेय एवं चाय-पानी की व्यवस्था की जायेगी. मामराज गुप्ता ने बताया कि पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर निशान कूपन का वितरण किया जा रहा है.

IMG 20240309 WA0026 1

संवाददाता सम्मेलन में मामराज गुप्ता, श्वेता अग्रवाल, चंदा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, कृष्णा नरेड़ी एवं स्वीटी अग्रवाल, अधिवक्ता कैलाश अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, मनोज नरेड़ी, कमल गुप्ता, दीपक अग्रवाल, संदीप रिंगसिया, राधेश्याम अग्रवाल, प्रेमकिशुन चौधरी, सुशील चौधरी, रामकरण अग्रवाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

n592193444171059841608398ee0ec1fbe1ed8930d2c7088b9426d13e1e767d7983e446a8ced49e70765198
ओरमांझी समेत राज्य के 15 अंचलों के CO बदले, अधिसूचना जारी

राँची : राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. राज्य के अलग-अलग जिलों में पदस्थापित और प्रस्थापन के लिए प्रतीक्षारत अंचल अधिकारियों की ट्रांसफ़र पोस्टिंग हुई है. राज्य सरकार ने 15 अंचल अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है. जिसकी अधिसूचना शनिवार को जारी हुई है. इसके अनुसार :

Screenshot 2024 0316 193942
IMG 20240309 WA0028 1
Screenshot 2024 0316 194001

उज्जल सोरेन को ओरमांझी सीओ के पद पर नियुक्त किया गया

विजय कुमार दास को टंडवा सीओ नियुक्त किया गया है

IMG 20240309 WA0027 1

सुनील कुमार को सरायकेला सीओ के पद पर नियुक्त किया गया है

धर्मेंद्र कुमार दुबे को गोविन्दपुर सीओ नियुक्त किया गया है.

Screenshot 2024 0316 194014
IMG 20240309 WA0026 1
n59219047417105973661085443eb1d085b35327a555d567e877426ae1dfe69385f08f8a9156ac42fd02ecf
बीडीओ के सरकारी वाहन पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे बीडीओ-सीओ
n59219047417105973661085443eb1d085b35327a555d567e877426ae1dfe69385f08f8a9156ac42fd02ecf

कोडरमा : मरकच्चो थाना क्षेत्र के कुम्हरटोली में एक विशाल बरगद का पेड़ मरकच्चो बीडीओ के सरकारी वाहन पर गिर गया. इस घटना में बीडीओ-सीओ समेत पांच लोग बाल-बाल बच गये. वाहन चालक को हल्की चोट लगी है. दरअसल आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में बूथों का पदाधिकारियों के द्वारा भौतिक सत्यापन करते हुए वहां की मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली जा रही है.

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

इसी को लेकर शनिवार को मरकच्चो प्रखंड के बीडीओ हुलास महतो, अंचलाधिकारी परमेश्वर कुशवाहा, बीपीओ राकेश रंजन, होमगार्ड जवान राजेंद्र यादव के साथ सरकारी वाहन के चालक दिनेश कुमार के साथ प्रखंड के रौशनबागी में स्थित बूथ संख्या 417 का जायजा लेने पहुंचे थे. वहां से लौटने के दौरान बीडीओ की सरकारी गाड़ी एक चबूतरे के बगल से गुजर रही थी. इसी दौरान चबूतरे के बीच में स्थित वर्षों पुराना विशाल बरगद का पेड़ अचानक बीडीओ की सरकारी गाड़ी पर गिर गया. गनीमत रही कि वाहन में बैठे बीडीओ-सीओ, बीपीओ, उनका सरकारी गार्ड, वाहन का चालक बाल बाल बच गए. ड्राइवर दिनेश कुमार और उनके बगल में बैठे बीपीओ राकेश रोशन को हल्की चोट लगी है.

IMG 20240309 WA0026

घटना दोहपर 12 बजकर 55 मिनट पर घटी. जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त वाहन के भीतर से वाहन सवार पदाधिकारी समेत अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. वहीं सूचना मिलते ही मरकच्चो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस चबूतरे पर गांव के लोग घंटों बैठे रहते हैं. गांव के बच्चे भी यहां खेलते हैं. गांव के लोगों ने भगवान का शुक्रिया अदा करते हुये कहा कि यह भगवान की कृपा ही है कि किसी को कुछ नहीं हुआ.

n59215332217105963620250620387d12cd59d18825386868078f74e32c819184afb6504a011333ce4ffed9
तेलंगाना : पूर्व मुख्यमंत्री को बेटी को कोर्ट से झटका, ईडी कस्टडी में रहेगी 23 मार्च तक
n59215332217105963620250620387d12cd59d18825386868078f74e32c819184afb6504a011333ce4ffed9

नई दिल्ली ; दिल्ली की एक अदालत ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को 23 मार्च तक के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया. राउज एवेन्यू कोर्ट ने केंद्रीय एजेंसी की याचिका पर शनिवार को यह आदेश सुनाया.

IMG 20240309 WA0028

एजेंसी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को ईडी मामलों के विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल के समक्ष पेश किया और 10 दिन की हिरासत मांगी. अदालत में पेश किए जाने के दौरान कविता ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया और कहा, ‘हम इसे (मामले को) अदालत में लड़ेंगे.’

केंद्रीय एजेंसी कविता (46) को शुक्रवार शाम हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से गिरफ्तार करके दिल्ली ले आई थी. सुनवाई के दौरान, वकील नितेश राणा के साथ कविता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील विक्रम चौधरी ने न्यायाधीश से कहा कि उनकी गिरफ्तारी ‘अवैध’ थी.

IMG 20240309 WA0027

वकील ने संघीय धनशोधन रोधी एजेंसी पर कविता को गिरफ्तार करते समय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि शीर्ष अदालत ने एजेंसी की ओर से जारी समन के खिलाफ दायर 19 मार्च को कविता की याचिका पर सुनवाई से पहले कविता के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया था.

IMG 20240309 WA0026

ईडी ने अदालत को बताया, ‘मामले में के. कविता के खिलाफ पर्याप्त सबूत, गवाहों के बयान हैं.’ एजेंसी ने कविता पर मामले में सबूत नष्ट करने का आरोप भी लगाया. एजेंसी ने अदालत को बताया, ‘हमने के. कविता से सामना कराने के लिए कई गवाहों को बुलाया है.’

facfeebae53da0497b73d91d5b8a125ed799c66f830cd8cd2d2a191a45f4f15d.0
जमशेदपुर में 25 मई को मतदान, 18 लाख से ज्यादा मतदाता देंगे मत, कुल 1887 मतदान केंद्र पर
facfeebae53da0497b73d91d5b8a125ed799c66f830cd8cd2d2a191a45f4f15d.0

जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही पूरे देश में आचार संहिता लागू हो गई है। जमशेदपुर में 25 मई को मतदान होना है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। शनिवार को जिला उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमे उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जिले तैयारियों के बारे एम जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि जिले में 25 मई को चुनाव होना है। इसके लिए जिले के 1134 भवनों में कुल 1887 मतदान केंद्र बनाए गए है। इसके अलावा कुल 18,41,646 वोटर्स है जिनमे 9,24,246 पुरुष और 9,17,272 महिला वोटर्स है। वहीं 128 थर्ड जेंडर वोटर्स भी है जो इस बार वोट करेंगे।

120 साल की महिला मतदाता भी शामिल

IMG 20240309 WA0028

उपायुक्त ने बताया कि इस साल 120 साल की एक महिला वोटर भी वोट करेगी वहीं 110-119 वर्ष के कुल 3 और 100-109 वर्ष के कुल 63 वोटर भी वोट करेंगे। इस साल युवा वाट संख्या भी बढ़ाई गई है. उपायुक्त ने बताया कि जिले में कुल 15,677 दिव्यांग वोटर भी है जिसमे 8380 पुरुष और 7297 महिला वोटर्स है। उपायुक्त ने बताया कि चुनाव के लिए 9056 पोलिंग पर्सन की जरूरत पड़ेगी। आचार संहिता के लिए 14 लोगों की टीम बनाई गई है।

दिव्यांगों और 85 साल से ज्यादा वाले लोगों के लिए बनेगी टीम

IMG 20240309 WA0027

उपायुक्त ने बताया कि कई लोग ऐसे है जो वोट देने के लिए बूथ तक नही जा सकते। ऐसे लोगों के लिए बीएलओ उनके घर तक जायेंगे और उनसे एक फॉर्म भरवाएंगे ताकि वोटिंग टीम घर जाकर वोट करवाएगी। इनमे वैसे लोग शामिल होंगे जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा हो या फिर दिव्यांग हो।

अंतरराज्यीय और अंतर जिला चेकपोस्ट पर निगरानी तेज

IMG 20240309 WA0026

प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ ही अंतरराज्यीय और अंतर जिला चेकपोस्ट पर निगरानी बढ़ा दी गई है साथ ही चेकपोस्ट की संख्या भी बढ़ाई गई है वहीं चुनाव के दौरान शराब की तस्करी भी बढ़ जाती है इसके लिए भी पूरी तैयारी की गई है।

IMG 20240316 WA0013
17 मार्च को जिले के 72 केन्द्रों पर आयोजित होगी JPSC की परीक्षा, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने का दिया गया निर्देश
IMG 20240316 WA0012

जमशेदपुर : झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारम्भिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 पूर्वी सिंहभूम जिले के 72 परीक्षा केंद्रों में रविवार, 17 मार्च 2024, को आयोजित की जाएगी। दो पालियों में अयोजित होने वाली इस परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा बैठक किया गया। टाउन हॉल, सिदगोड़ा में अयोजित इस बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, डीडीसी श्री मनीष कुमार, सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, एसडीएम धालभूम श्रीमती पारुल सिंह मौजूद रहे। परीक्षा केन्द्रों में शांति एवं विधि-व्यवस्था के साथ-साथ परीक्षा केन्द्रों में कदाचार मुक्त एवं स्वच्छ परीक्षा संचालन हेतु प्रतिनियुक्त केंद्र पर्यवेक्षक सह स्टैटिक दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दण्डाधिकारी, केंद्राधीक्षक को उनके दायित्यों से अवगत कराते हुए बिना किसी चूक के कर्तव्य निर्वाहन का निर्देश दिया गया ।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240316 WA0015

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी केंद्र पर्यवेक्षक सह स्टैटिक दंडाधिकारिओं, केंद्राधीक्षकों को निर्देशित किया कि परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए इसके लिए किसी भी प्रकार की समस्या का पूर्वाकलन कर उसका समाधान करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा कराने हेतु झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा संचालन को लेकर जारी मार्ग- निर्देशिका का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष बल देते हुए कहा कि किसी भी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के द्वारा दिए गए दायित्वों के निर्वाहन में शिथिलता एवं कर्तव्य के प्रति किसी भी प्रकार की कोताही अक्षम्य होगी, तथा किसी भी बरती गई लापरवाही को गंभीरता से लिया जायेगा और नियमसंगत कार्रवाई की जायेगी।

IMG 20240309 WA0027

17 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर जिले में कुल 72 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 32000 से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तक एवंं दूसरी पाली में अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा को कदाचार मुक्त कराया जा सके, इसके लिए सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गयी है।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अफवाहों पर विशेष ध्यान दिया जाए और उनपर अंकुश लगाने के लिए समन्वय स्थापित करते हुए कार्य किया जाये। सभी यह सुनिश्चित करें कि फ्रिस्किंग कमज़ोर न हो, किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थी बिना फ्रिस्किंग के परीक्षा केन्द्र में प्रवेश न करें। तकनीक नित्य नए रूप में अग्रसर है, इस परिस्थिति में कोई भी चूक न हो इसका ध्यान रखें और सजग रहें। परीक्षा केन्द्रों पर शांति एवं विधि-व्यवस्था संधारण के साथ-साथ निष्पक्ष, कदाचारमुक्त स्वच्छ एवं शान्तिपूर्ण परीक्षा संचालन करना सुनिश्चित करेंगे ।

IMG 20240309 WA0026

उप विकास आयुक्त ने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में अक्षरशः अनुपालन करते हुए विधि व्यवस्था संधारण करते हुए कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित करेंगे। सभी केंद्राधीक्षक अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित कराने व उनकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें, परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था, कमरे में पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाएं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, कोषागार पदाधिकारी, सभी प्रतिनियुक्त स्टेटिक दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी केन्द्राधीक्षक उपस्तिथ थे।

Screenshot 2024 0316 182239
मानगो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य हुआ शुरू, बन्ना गुप्ता ने कहा- जनता से किया हर वादा पूरा करेंगे
Screenshot 2024 0316 182302

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि मानगो फ्लाइओवर का निर्माण कार्य शनिवार को आरंभ हो गया. उन्होंने कहा कि ये जीत जमशेदपुर की जनता की जीत है और उन सभी विरोधियों के गाल पर तमाचा है जिन्होंने हर संभव प्रयास किया कि इस निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो जाय.

IMG 20240309 WA0028

बन्ना गुप्ता ने बताया कि वे इसे जमशेदपुर, खास कर मानगो की जनता को समर्पित करते हैं और यकीन दिलाते हैं कि हर वह वायदा, जो उन्होंने वहां की जनता से किया है, उसे पूरा करेंगे, जनता बस अपना प्यार, विश्वास और आशीर्वाद उन पर बनाये रखे.
गौरतलब है कि यह फ्लाइओवर मंत्री बन्ना गुप्ता का ड्रीम प्रोजेक्ट है और उन्होंने चुनाव के समय जमशेदपुर की जनता से वायदा किया था कि मानगो को जाम मुक्त कराएंगे, साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष प्रयास करेंगे.

IMG 20240309 WA0027

अब उनके प्रयास से ही मानगो में स्वर्णरेखा नदी पर 252 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाइओवर का निर्माण हो रहा है, जिसका गुजरात की दिनेश चंद्र अग्रवाल और इब्रा इस्कॉन की जॉइंट वेंचर कंपनी निर्माण करायेगी. फ्लाइओवर की लम्बाई 3.4 किलोमीटर होगी आगामी 18 महीने में इसके निर्माण का काम पूरा होगा.

IMG 20240309 WA0026
IMG 20240315 WA0046
सुधीर कुमार पप्पू का उपाध्यक्ष पद पर हुआ नामांकन
IMG 20240315 WA0046

जमशेदपुर : जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने चुनाव 2024 के उपाध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। चुनाव कमेटी के अधिवक्ता अर्जुन सिंह, अधिवक्ता एनवी सिंह देव और बीरेंद्र शर्मा को प्रपत्र दिया। उनके प्रस्तावक बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य एवं पूर्व लोक अभियोजक अधिवक्ता पीएन गोप और बबीता जैन भी साथ में थे।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

पूर्व जिला लोक अभियोजक पदाधिकारी एवं अधिवक्ता जगत विजय सिंह, पूर्व जिला लोक अभियोजक अधिवक्ता सुशील जायसवाल, बार एसोसिएशन के पूर्व जिला सह सचिव मोहम्मद कासिम, अधिवक्ता मूर्ति, अधिवक्ता बाबू नंदी, अधिवक्ता सलीम, अधिवक्ता विक्रम सिंह, अधिवक्ता राहुल कुमार, अधिवक्ता कुलविंदर सिंह आदि साथ में थे। इससे पहले उन्होंने दोनों बार भवन में जाकर कई वकीलों से इस बारे में सलाह मशविरा किया और उनकी ओर से सहमति मिलने पर ही नामांकन प्रपत्र दाखिल किया।

IMG 20240309 WA0026
6015ef3a5a62fe6e8b34fdb601a9e460e2112a06eda7febf35f6464f041e6535.0
राजेन्द्र विद्यालय में छात्रों और अभिभावकों ने जमकर काटा बवाल, फेल करने का शिक्षकों पर लगा आरोप
ab6ec89c2ca5d8618bc12d026a5b1ac9a7eaed7bc050efb00f2b9a0191930547.0

जमशेदपुर :जमशेदपुर के राजेन्द्र विद्यालय में उस समय हंगामा तेज हो गया जब राजेंद्र विद्यालय के कक्षा 9 वीं तथा 11 वीं कक्षा के अधिकतर छात्रों कों फेल कर दिये जाने की खबर आयी। विद्यालय परिसर में इसके विरोध मे छात्रों तथा अभिभावकों ने मिलकर खूब बवाल काटा, साथ ही इसका पूरा दोष स्कूली शिक्षकों तथा स्कुल प्रबंधन पर लगाया।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

बता दें विगत दिनों स्कूलों की परीक्षा संपन्न हुई थी और परिणाम आने पर स्कुल के दोनों ही कक्षा के अधिकतर छात्रों कों 2 से लेकर 10 अंकों के लिए फेल कर दिया गया। ऐसे में छात्रों तथा अभिभावकों ने विद्यालय में जमकर बवाल काटा, अभिभावकों की माने तो वें अपने बच्चों कों विद्यालय पढ़ने के लिए भेजते हैं और उन्हें शिक्षित करना शिक्षकों की जिम्मेदारी है और वो उसे नहीं निभा रहें हैं और छात्रों कों फेल किया जा रहा है।

IMG 20240309 WA0026
IMG 20240314 WA0006
रामनवमी में विजय बजरंग बबुआ अखाड़ा से धूमधाम से निकलेगी शोभायात्रा
IMG 20240314 WA0005

जमशेदपुर : मानगो के नदी किनारे स्थित विजय बजरंग बबुआ अखाड़ा के पदाधिकारीयों की बैठक लाइसेंसी अशोक सिंह की अध्यक्षता में अखाड़ा प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि आगामी रामनवमी के पावन अवसर पर विजय बजरंग बबुआ अखाड़ा की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाला जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण होने की खुशी में विजय बजरंग बबुआ अखाड़ा की ओर से बंगाल के चंदन नगर से आए कारीगरों के द्वारा पूरे डिमना रोड में विद्युत सज्जा की जाएगी।

IMG 20240309 WA0028

दक्षिण भारत के चेन्नई से 12 फीट के हनुमान जी सहित सभी देवी देवताओं की आ रही है चलंत झांकी – विकास सिंह

IMG 20240309 WA0027

अखाड़ा के संरक्षक भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया दक्षिण भारत के चेन्नई से 12 फीट की हनुमान जी की झांकी के साथ-साथ सभी देवी देवताओं की चलंत झांकी इस बार आकर्षण का केंद्र रहेगी। बंगाल के मिदनापुर से आए कलाकारों के द्वारा कुई नाच, एवं शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। झारखंड के रामगढ़ से ताशा और डंका बजाने वाले 51 कलाकारों की टोली को आरक्षित किया गया है। दक्षिण भारत से आए 12 फीट के हनुमान की झांकी के साथ बीस की संख्या में बानर सेना भी पूरे शोभायात्रा में शामिल रहेंगे। ध्वजारोहण के दिन से ही मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों के द्वारा प्रत्येक दिन संध्या के समय हैरतअंगेज कारनामे दिखाए जाएंगे।

IMG 20240309 WA0026

बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक विकास सिंह, लाइसेंसी अशोक सिंह, अध्यक्ष पिंटू सिंह, आलोक कुमार, संजय सिंह गुड्डू, सुकलु सिंह , लालू गौड़,कल्लू सिंह, संजय कालिया, नवनीत तिवारी, सोनू ठाकुर, महावीर गौड़, धर्मेंद्र सिंह , राम सिंह कुशवाहा सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!