एक नई सोच, एक नई धारा

eb2c48f2709f39103aa2df35423423a17dc95ebc4ca7645d934b301edddd3aa7.0
स्थानीय संगठन के रवैये से दुःखी होकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा, जाने क्या लिखा उन्होंने त्यागपत्र में
be83e5f40bf47398f6cbcc75bd7fb4349e92c5756a425d352c462f95ff96f0f2.0

जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को पांचवें चरण का मतदान होना है। इधर, झारखंड में दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी। इससे पहले रविवार को भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने अपना त्यागपत्र पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को सौंप दिया है।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

कुणाल षाडंगी ने अपने त्यागपत्र में लिखा कि पिछले छह महीने से स्थानीय संगठन द्वारा सुनियोजित ढंग से एक साजिश के तहत और उन्हें अपमानित करने के उद्देश्य से पार्टी के कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा है और यही रवैया उनके पूर्वी के समर्थकों के साथ भी किया जा रहा है। जिस वजह से दुःखी होकर वह अपने पड़ से त्याग पत्र दे रहे है।

श्री षाडंगी ने अपने पत्र में यह भी लिखा कि इन सभी विषयों पर लगातार अंतराल में मौजूदा प्रदेश के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गयी, लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं होने की वजह से उन्हें दुःखी हृदय से अपने पद से इस्तीफा देना पर रहा है।

IMG 20240309 WA00261 1

अभी कुणाल षाडंगी ने सिर्फ अपने पद से इस्तीफा दिया है, पार्टी के साथ वह बने हुए है। अब देखना यह है कि भाजपा प्रदेश कमेटी इतने दिग्गज और तेज तर्रार प्रवक्ता के इस्तीफा के बाद आगे क्या कदम उठाती है। जो आरोप स्थानीय संगठन पर लगा है इससे यह तो जाहिर है कि अंदरूनी तौर पर भाजपा की स्थिति गुटबाजी वाली ही चल रही है।

901030f18e5d7b275b72b6133933ebd5940b7ea1152fffc4a8b7701936963ac0.0
लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की थी बड़ी साजिश, 8,889 करोड़ नकदी, नशीली दवाएं और शराब बरामद
901030f18e5d7b275b72b6133933ebd5940b7ea1152fffc4a8b7701936963ac0.0

नई दिल्ली : देशभर में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। पांचवे चरण के मतदान के लिए 49 सीटों पर होने वाला चुनाव प्रचार थम गया है। इस बीच चुनाव आयोग ने हर गतिविधि पर अपनी नजर बनाई हुई है। अब आयोग द्वारा एक महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव के बीच अलग अलग कार्रवाईयों में 8,889 करोड़ रुपये नकदी और नशीली दवाएं बरामद की है। अधिकारियों ने बताया कि इस धन और ड्रग्स के जरिए मौजूदा लोकसभा चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित किया जाना था।

IMG 20240309 WA00281 1

बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त

IMG 20240309 WA00271 1

अधिकारियों द्वारा बरामद की गई वस्तुओं में सबसे बड़ा हिस्सा यानी 45 प्रतिशत हिस्सा नशीली दवाओं का है। करीब 3,959 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है। चुनाव अधिकारी ने कहा कि ड्रग्स, शराब, कीमती धातुएं, मुफ्त चीजें और नकदी अलग-अलग स्तर पर चुनावों को प्रभावित करते हैं।

चुनाव को प्रभावित करने की साजिश नाकाम

इस मामले से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि नशीली दवाएं, शराब, कीमती धातुएं और नकदी का इस्तेमाल अलग-अलग स्तर पर चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार चुनाव आयोग ने नशीले पदार्थों को जब्त करने पर जोर दिया है। आंकड़ों का अध्ययन करने के बाद पता चला है कि जिन राज्यों के रास्ते नशीले पदार्थों की तस्करी की जाती थी, वो राज्य अब तेजी से नशे का केंद्र बन रहे हैं।

गुजरात एटीएस, एनसीबी और कोस्ट गार्ड की बड़ी कार्रवाई

IMG 20240309 WA00261 1

गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और भारतीय तटरक्षक बल की साझा कार्रवाईयों में नशीले पदार्थों की तीन बड़ी बरामदगियां की गईं हैं। सिर्फ तीन दिन के भीतर 892 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्त की गईं हैं। इसके अलावा अब तक की सभी कार्रवाईयों में 849.15 करोड़ रुपये नकदी, 814.85 करोड़ रुपये की शराब, और 3,958.85 करोड़ रुपये की नशीली दवाएंं और 1,260.33 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं जब्त की गईं हैं।

n60983388417160555965525bbce10bce243c78ffc1944dd1d5d1d736babb04b853391c308198cbd1307ea1
जम्मू – कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पर्यटकों पर बरसाईं गोलियां
n60983388417160555965525bbce10bce243c78ffc1944dd1d5d1d736babb04b853391c308198cbd1307ea1

जम्मू – कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमले की सूचना मिल रही है। आतंकवादियों ने अनंतनाग में एक महिला फरहा निवासी जयपुर और उसके पति तबरेज पर गोलीबारी की और उन्हें घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई। इसके अलावा दक्षिण कश्मीर के शोपियां में एक और आतंकी हमले की भी सूचना मिली है।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर लिखा- ‘आतंकवादी ने यन्नार, अनंतनाग में एक महिला फरहा निवासी जयपुर और उसके पति तबरेज को गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।’

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि शोपियां के हीरपोरा में भी आतंकवादी ने पूर्व सरपंच पर गोलीबारी की, जिसकी पहचान ऐजाज अहमद के रूप में हुई है।

IMG 20240309 WA00261 1
n6098261261716054536842f26082dad6ef868694358cbd44ee11f5ae70761e150151d1fac61233e24eb67c
एसएसटी टीम ने बाइक की डिक्की से 3 लाख बरामद किए
n6098261261716054536842f26082dad6ef868694358cbd44ee11f5ae70761e150151d1fac61233e24eb67c

धनबाद : पंचेत में शनिवार की शाम एसएसटी टीम ने वाहन जांच के दौरान एक बाइक की डिक्की से 3 लाख रुपये जब्त किए हैं. बाइक कालूबथान ओपी क्षेत्र के पलसिया गांव निवासी विश्वनाथ गोराई की बताई जा रही है. टीम ने जब्त रुपए पंचेत ओपी पुलिस के हवाले कर दिया. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसटी टीम पंचेत ओपी क्षेत्र के पतलाबाड़ी मोड़ पर पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी. तभी विश्वनाथ गोराई बाइक से अपने गांव जा रहा था. टीम ने बाइक रोककर तलाशी ली, तो डिक्की नोटों से भरा मिला. डिक्की में 200 रुपये के नोट की 1500 गड्डियां बरामद की गई. पुलिस विश्वनाथ गोराई से पूछताछ कर रही थी.

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1
n60982612417160540514602a7ef4be0bc8dd8b7f104a8187dc9e5ca6a7a0cdb5382c2efcf6c9d3ffcd6d45
जमशेदपुर लोस के इंडी प्रत्याशी पर अमर बाउरी ने साधा निशाना, कहा – कमीशनखोरी के सरगना को बनाया प्रत्याशी
n60982612417160540514602a7ef4be0bc8dd8b7f104a8187dc9e5ca6a7a0cdb5382c2efcf6c9d3ffcd6d45

जमशेदपुर : इस बार भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण का आखिरी चुनाव है. पूर्वी सिंहभूम के सभी झामुमो विधायक टेंडर मैनेज मामले में संलिप्त हैं. इनमें टेंडर मैनेज और कमीशनखोरी के सरगना को झामुमो ने इंडी प्रत्याशी के रूप में जमशेदपुर संसदीय सीट से उतरा है. जनता सब समझ रही है और इसका परिणाम 4 जून को सामने आ जाएगा, जब भाजपा प्रत्याशी की भरी बहुमत से जीत होगी. यह बात भाजपा नेता व नेता प्रतिपक्ष सह चंदनकियारी के विधायक अमर कुमार बाउरी ने एक प्रेसवार्ता में कही.

IMG 20240309 WA00281 1

श्री बाउरी जमशेदपुर के साकची में भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय में शनिवार को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे. इससे पूर्व उन्होंने कहा कि चुनाव अपने उफान पर है. रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी घाटशिला के मऊभंडार में सभा को संबोधित करेंगे, जिसमें सभी सादर आमंत्रित है. विगत सभाओं में जिस तरह से मोदी जी के लिए झारखंडियों का स्नेह उमड़ा है उससे पिक्चर पूरा साफ हो गया है.

IMG 20240309 WA00271 1

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन द्वारा समाज में भ्रम फैलाया जाता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार से संविधान को खतरा है. ये संविधान बदल देगी. हां हमने संविधान बदला है, जम्मू और कश्मीर में. धारा 370 में बदलाव कर 75 सालों बाद वहां के लोगों को हक दिलाएं हैं. आज वहां के लोग खुश हैं. आगे उन्होंने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा है. मंत्री आलमगीर आलम ईडी की गिरफ्त में हैं.

नोटो का बंडल जिस तरह से पकड़ा गया, उससे एक बार फिर झारखंड शर्मशार हुआ है. उन्होंने इंडिया गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि इस सरकार में दलितों को सिर्फ अपमानित किया गया है. बैधनाथ राम इसके ताजा उदाहरण हैं. जुगसलाई में भी सुरक्षित सीट से झामुमो का विधायक है. उनसे कांग्रेस, झामुमो और आरजेडी के लोगों को पूछना चाहिए कैबिनेट में एक भी दलित को प्रतिनिधित्व क्यों नहीं मिला?

IMG 20240309 WA00261 1

आलमगीर आलम के गिरफ्तारी मामले पर उन्होंने कहा कि पूरा देश इनकी चाल और चरित्र देख चुका है. कमीशनखोरी का पैसा किस-किस में बंटता था और कौन-कौन इसमें शामिल है, यदि सही से जांच हुई तो पूर्वी सिंहभूम में भी तार जुड़े होने का प्रमाण मिलेगा. कहा कि झारखंड के लोग यह जानना भी चाहते हैं कि टेंडर के खेल में कौन-कौन शामिल है? प्रेसवार्ता में जमशेदपुर लोकसभा संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, मीडिया प्रबंधन विभाग के अनिल मोदी एवं प्रेम झा उपस्थित थे.

IMG 20240518 WA0018
माननीय प्रधानमंत्री का एक दिवसीय पूर्वी सिंहभूम दौरा, दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
IMG 20240518 WA0021

जमशेदपुर : माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के एक दिवसीय पूर्वी सिंहभूम दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण की पुख्ता तैयारी की जा रही है। घाटशिला के ताम्र प्रतिभा मंच मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से डीआईजी, कोल्हान श्री मनोज रतन चौथे, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने कार्यक्रम स्थल में सभी दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को ब्रिफिंग कर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

माननीय प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ हैलिपेड व आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। ब्रीफिंग में सभी दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को सजग, तत्पर एवं अनुशासन के साथ दायित्व के निर्वह्न का निर्देश दिया गया। वरीय पदाधिकारियों ने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं पुलिस बल ससमय अपने ड्यूटी स्थल में अपने वरीय पदाधिकारी को रिपोर्ट करेंगे।

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240518 WA0015
हादसे को दावत दे रहे सड़क के बड़े-बड़े गड्ढे,नहीं हो रही मरम्मती – करनदीप सिंह
IMG 20240518 WA0015

जमशेदपुर : टेल्को क्षेत्र के डीबीसी मेंन रोड से होते हुए मनिफीट मेंन रोड में बहुत बड़े-बड़े गहरे गड्ढे हो गए हैं जहां तक की इसकी शिकायत करनदीप सिंह ने जुस्को से की थी पर आज तक इसकी मरम्मती नहीं हुई। वही समाजसेवी करनदीप सिंह ने बताया की इस रोड से करीब सैकड़ो लोग दिन प्रतिदिन आवागमन करते हैं जहां तक की बड़े-बड़े अधिकारियों का भी आवागमन इस रोड से होता है पर रोड में गड्ढो के ऊपर नजर किसी की नहीं जा रही है। वहीं उन्होंने दुबारा जुस्को से अपील की है की इस सड़क की मरम्मती जल्द से जल्द करवाई जाए। जो राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240517 WA0070
पोस्टल बैलेट से 71.98 % मतदाता अबतक कर चुके मतदान, होम वोटिंग में आज पड़े 12 वोट
IMG 20240517 WA0070

जमशेदपुर : जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु प्रतिनियुक्त पोलिंग पार्टी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, होमगार्ड तथा जिले के पदाधिकारी व कर्मी एवं आवश्यक सेवाओं के मतदाता समेत 5वें चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के आज कुल 2207 मतदाता ने पोस्टल बैलेट से वोट किया। वहीं होम वोटिंग में आज 12 बुजुर्ग एवं दिव्यांगजन ने अपने मत का प्रयोग किया।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240517 WA0068 1 scaled
ईवीएम कमिशनिंग का कार्य पूर्ण, स्ट्रांग रूम किए गए सील, 25 मई को जिले के 1887 मतदान केन्द्रों पर डाले जाएंगे वोट
IMG 20240517 WA0069

जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की कमिशनिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने एलबीएसएम व को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर पहुंचकर कमिशनिंग कार्य का निरीक्षण किया। तथा कमिशनिंग उपरांत ईवीएम को संबंधित विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में रखे जाने की प्रकिया को अपनी उपस्थित में पूरी कराई । मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार संबंधित विधानसभा क्षेत्र के एआरओ, एईआरओ उपस्थित थे ।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

प्रत्याशी एवं उनके इलेक्शन एजेंट की मौजूदगी में ईवीएम और वीवीपैट की कमिश्निंग का कार्य किया गया है । इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने कहा कि डिस्पैच सेंटर परिसर तथा स्ट्रांग रूम में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नहीं करने पायें इसे सुनिश्चित करें, 24×7 सीसीटीवी से गहन निगरानी रखे जाने का निर्देश दिया ।

IMG 20240309 WA00261 1

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेट की सूची को अंतिम रूप देने के बाद ईवीएम और वीवीपीएटी की कमीशनिंग की गई है । मतदान दिवस पर वास्तविक मतदान शुरू होने के 90 मिनट पहले इलेक्शन एजेंटों की उपस्थिति में मॉक पोल किया जाएगा, इस दौरान नोटा सहित प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए एक वोट डालकर कम से कम 50 वोट के साथ मॉक पोल किया जाता है। कंट्रोल यूनिट पर प्राप्त मॉक पोल के परिणाम का मिलान वीवीपैट से प्रिंट की गई पर्ची के साथ करते हुए एक प्रमाण पत्र पीठासीन अधिकारी की ओर से तैयार किया जाएगा। मॉक पोल के तुरंत बाद कंट्रोल यूनिट का क्लियर बटन दबाकर मॉक पोल का डाटा डिलीट किया जाएगा। साथ ही मॉक पोल की वीवीपैट पेपर स्लिप को कंपार्टमेंट से निकाल कर काले रंग के लिफाफे में भरकर सील की जाएगी।

IMG 20240517 WA0063 scaled
आदिम जनजाति सबर के सभी मतदाताओं को मिली मतदाता सूचना पर्ची, मतदान को लेकर उत्साहित
IMG 20240517 WA0063

जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिले के एक-एक मतदाता को लक्षित कर मतदाता सूचना पर्ची का वितरण किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र हो या सुदूर दुर्गम क्षेत्र में निवासरत आदिम जनजाति सबर मतदाता, बीएलओ घर-घर पहुंचकर मतदाता सूचना पर्ची का वितरण सुनिश्चित करा रहे। जिले के सभी सबर मतदाताओं तक मतदाता सूचना पर्ची का वितरण सुनिश्चित कराते हुए 25 मई को वोट देने की अपील की गई।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

सबर मतदाताओं में भी मतदान को लेकर काफी उत्साह है, उन्होने आश्वस्त किया कि वे अपने बूथ पर जाकर वोट करेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में एक-एक मत का प्रयोग सुनिश्चित किए जाने का प्रयास है। उन्होने मतदाताओं से अपील किया कि बिना किसी भय, लोभ, लालच या दबाव के अपने मत का प्रयोग करें और लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में अपनी भूमिका निभायें।

IMG 20240309 WA00261 1
error: Content is protected !!