एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240617 WA0017 1
मतेवाल एवं हरचरण की अंतिम अरदास में शामिल हुए जत्थेदार व हस्तियां, इंद्रजीत, सुखदेव, शहूर ने दी श्रद्धांजलि, नन्हें भुजंगी को दस्तार भेंट देख द्रवित हुई आंखें
IMG 20240617 WA0015 1

जमशेदपुर : सिख जगत के मशहूर इतिहासकार एवं कविशर जसबीर सिंह मत्तेवाल एवं उनके दामाद हरचरण प्रीत सिंह के दसहरा समागम अंतिम अरदास गुरु रामदास की नगरी अमृतसर के तरनतारन रोड स्थित गुरूद्वारा संग्राणा साहिब में संपन्न हुई, जिसमें सिखों की सिरमौर संस्था श्री अकाल तख्त साहब के जत्थेदार सिंह साहब ज्ञानी रघुवीर सिंह, खडूर साहब के सांसद अमृतपाल सिंह के चाचा, पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, दमदमी टकसाल के मुख्य प्रवक्ता सुखदेव सिंह सहित कौम की नामचीन सिख संस्थाओं के मुखी शामिल हुए। दर्शन एवेन्यू स्थित आवास में साधारण पाठ का भोग डालने के उपरांत बड़ी संख्या में लोग गुरुद्वारा साहिब में उपस्थित हुए।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, पूर्व जत्थेदार रंजीत सिंह गौहर ए मस्कीन, टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, साकची गुरुद्वारा साहिब कमेटी के चेयरमैन सतनाम सिंह सिद्धू, सीजीपीसी महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला के परिवार के साथ जमशेदपुर से लगभग 30 लोग शामिल हुए।
तीन घंटे तक शब्द कथा विचार हुई। सरदार इंद्रजीत सिंह, दमदमी टकसाल के मुख्य प्रवक्ता सुखदेव सिंह, तरसेम सिंह रियाड़, परविंदर पाल सिंह बुटड़ आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कविसर जसबीर सिंह मतेवाल एवं उनके दामाद तथा श्री अकाल तख्त साहब जी के मुख्य ग्रंथी सिंह साहब मलकीत सिंह के पुत्र हरचरण प्रीत सिंह की असामयिक मौत पर शोक जताते हुए कहा कि ये कौम के अनमोल हीरे थे। हमें वाहेगुरु का भाणा मानना है।

IMG 20240309 WA00261

उपस्थित मतेवाल के बुजुर्ग पिता जोगिंदर सिंह, पत्नी, बेटी, रिश्तेदार, शुभचिंतक सैकड़ो लोगों की आंखें तब द्रवित हो गई जब हरचरनप्रीत सिंह के दो वर्षीय भुजंगी को सिंह साहब ज्ञानी रघुवीर सिंह ने अकाल तख्त साहब की ओर से दस्तार भेंट की। तख्त श्री दमदमा साहिब, तख्त श्री केशगढ़ साहिब आनंदपुर, दमदमी टकसाल, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान अधिवक्ता हरजिंदर सिंह धामी, बाबा बुद्ध निहंग तरना दल, विधिचंद बाबा बुड्ढा निहंग दल के साथ ही कई जत्थेबंदियों की और से मतवाल के बेटे को भी दस्तार भेंट की गई। ज्ञानी सर्वजीत सिंह, गुरु चरण सिंह, किरनजोत कौर, वरयाम सिंह, गुरमीत सिंह, जीवन सिंह, मेजर सिंह सोढ़ी सहित देश विदेश से नामी हस्तियां शामिल रहीं।

IMG 20240507 WA0001
स्कूल में अवकाश बढ़ाना समस्या का समाधान नहीं है: सुधीर कुमार पप्पू
IMG 20240507 WA0001

जमशेदपुर : इस बार जमशेदपुर में भीषण गर्मी पड़ रही है और स्कूली बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है। सरकार से मांग है कि सरकारी और निजी सभी स्कूलों के क्लास रूम को वताकुलुनित बनाया जाए। बच्चों के पैसे से प्रबंधन के लोग और प्रिंसिपल वताकुलुनित कमरे में रहते हैं और बच्चे भीषण गर्मी में बगैर वताकुलुनित क्लास रूम में गर्मी से परेशान रहते हैं। निजी स्कूलों का टर्नओवर करोड़ों में है। जिला प्रशासन की ओर से भीषण गर्मी के समय स्कूलों में अवकाश की जाती है इससे बच्चे का पढ़ाई भी बाधित होता है।

IMG 20240309 WA00281

शिक्षा और छात्रों की भलाई के लिए स्कूलों में एसी और कूलर लगाने की जरूरत गर्मियों के मौसम में बच्चों के लिए स्कूलों को वेकेशन बढ़ाने की बजाय उनकी कक्षाओं में एसी और कूलर लगाने की आवश्यकता है। पाठ्यक्रम विशाल होता है और उसे समय सीमा में पूरा करना बच्चों पर अत्यधिक दबाव डालता है। इसके परिणामस्वरूप, छात्रों पर आत्महत्या का दबाव बढ़ सकता है।

IMG 20240309 WA00271

गर्मियों में विद्यालयों में एसी और कूलर स्थापित करने से छात्रों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा। गर्मी के दिनों में शिक्षा प्राप्त करना अधिक सहज और प्रभावी होगा, जिससे उनका शिक्षानुभव सकारात्मक बनेगा।
इससे न केवल शिक्षार्थियों की शिक्षा में स्थिरता आएगी, बल्कि उनके पारिवारिक संबंधों में भी सुधार आएगा। समाज में उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा और उनकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

IMG 20240309 WA00261

यह व्यवस्था न केवल शिक्षा प्रणाली को और प्रभावी बनाएगी, बल्कि शिक्षार्थियों के विभिन्न विद्यालयी गतिविधियों में भी सुधार ला सकती है। गर्मियों में यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि बच्चे अध्ययन के समय ठंडे माहौल में रहें ताकि उनकी शिक्षा में अविरलता और प्रभावशीलता आ सके।इस योजना के माध्यम से, सरकारी और निजी स्कूलों दोनों को छात्रों के शिक्षानुभव में सुधार करने का अवसर मिलेगा। विद्यालयों को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए ताकि बच्चे शांति और स्थिरता के साथ अपने अध्ययन को पूरा कर सकें।

इस प्रकार, हम न केवल बच्चों के शिक्षानुभव को सुधारेंगे, बल्कि समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन भी लाएंगे जो उनके स्वास्थ्य और शिक्षा में समृद्धि लाएगा। इस उद्येश्य को प्राप्त करने के लिए, सभी स्कूलों को एकजुट होकर काम करना होगा ताकि हम समाज के नवीनीकरण में मदद कर सकें।

IMG 20240617 WA0014 1
प्रधानगी के दो साल, बेमिसाल, निशान सिंह की कार्यशैली का अनुकरण करें प्रधान
IMG 20240617 WA0014 1

जमशेदपुर : शानदार उपलब्धियों के साथ सरदार निशान सिंह के कार्यकाल के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।
झारखंड सिख विकास मंच के संस्थापक सरदार गुरदीप सिंह पप्पू एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा लोकप्रिय सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने एक स्वर में कहा कि उनके दो साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है और देश के गुरुद्वारा कमेटियों के प्रधान को उनकी कार्यशैली का अनुकरण करना चाहिए। जहां उन्होंने पथ एवं गुरु घर की सेवा पूरी मर्यादा एवं आदर्श के साथ की है वही पंजाब, पंजाबी एवं पंजाबियत को इस इस्पात नगरी में पलवित, पुष्पित एवं प्रफुल्लित करने में अच्छे लीडरशिप की गौरवमई भूमिका निभाई है।

IMG 20240309 WA00281

उनके कार्यकाल में पूरे झारखंड में पहला गुरुद्वारा है जहां बिजली के लिए सोलर एनर्जी का प्रयोग हो रहा है। इसके साथ ही गुरु घर की शान में वृद्धि की है। सेंट्रल एक युक्त सुंदर गुरु दरबार सजाया है जिससे संगत की चित्त और वृति श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज एवं गुरु शब्द विचार के साथ टिकी रहे।

IMG 20240309 WA00271

हजूरी ग्रंथी जी और कीर्तनी जाति के लिए अलग से परिसर का निर्माण शुरू कर उन्होंने दिखा दिया है कि बाबा बुड्ढा जी के पद्चिह्न ऊपर चलने वाले हजूरी ग्रंथी संत जी का सम्मान श्रद्धा के साथ किस तरह किया जाना चाहिए।
बातचीत के क्रम में प्रधान निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने सरदार गुरदीप सिंह पप्पू के पिता सरदार गुरदयाल सिंह के 40 सालों की निष्काम सेवा के प्रति आदर भाव दिखाते हुए पप्पू को कमेटी का चेयरमैन बनने का प्रस्ताव दिया।

IMG 20240309 WA00261

इस मौके पर सरदार चंचल सिंह भाटिया, गुरविंदर सिंह बंटी, परमजीत सिंह, दलजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह तोची, परमजीत सिंह, जगतार सिंह, ताज सिंह, बलबीर सिंह,दलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

IMG 20240614 WA0022
बजरंग दल द्वारा आक्रोश प्रदर्शन करते हुए जिहादियों का किया गया पुतला दहन
IMG 20240614 WA0022

सरायकेला – खरसावां : जम्मू में धार्मिक यात्रा पर निकले हिन्दू श्रद्धालुओं पर माता वाष्णो देवी कटरा से शिव खोड़ी दर्शन को जाते समय 9 जून को जिहादी इस्लामिक पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों ने घात लगाकर बस पर अंधाधुंध गोलीबारी कर बस चालक सहित 10 से भी ज्यादा श्रद्धालुओं की निर्मम हत्या कर दी। जिससे देशभर मे भरी आक्रोश है।
इसी संदर्भ में 14जून को सरायकेला जिला अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के लाल बिल्डिंग चौक मे बजरंग दल द्वारा जिहादी आतंकवादियों का पुतला दहन कर विरोध किया गया।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

इस आक्रोश प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष श्री राजू चौधरी, सुधीर सिंह, मनीष बाजपाई, प्रिंस राय, अमरजीत सिंह, राजीव त्रिगुन, दयानंद पाल, सैलेश तिवारी, कृष्ण मंडल, संजीत गुप्ता एवम समस्त सदस्य मौजूद थे।

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240614 WA0020
अर्जुन देव जी की शहादत दिवस पर बिष्टुपुर में बंटी ने लगाई छबील, बांटे चना-शर्बत
IMG 20240614 WA0021

जमशेदपुर : गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहादत दिवस पर आज परनीत इलेक्ट्रॉनिक्स की इकाई मिस्टर मोबाइल के संचालक सतिंदर सिंह बंटी एवं उनके परिवार की ओर से आज बिष्टुपुर कमानी सेंटर के समीप एलआईसी बिल्डिंग स्थित अपने दुकान के समीप छबील लगाई गई. इस दौरान राहगीरों मे चना, शर्बत व हलुआ प्रसादस्वरुप बांटा गया. इसके पूर्व गुरुद्वारा कमिटी के पदाधिकारी व समाज के कई गण्यमान्यों ने सामूहिक अरदास (प्रार्थना) कर सभी के सुख समृद्धि की कामना की. पूर्वाह्न 11 बजे से वितरण शुरु हुआ, जो लगभग अपरह्न 3.30 बजे तक चला, जिसमें हजारों लोगों ने इसे ग्रहण किया. इस अवसर पर श्री बंटी के परिजनों में अमनदीप कौर, तान्या कौर, परनीत सिंह ने भी सहयोग किया.

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

इस मौके पर साकची गुरुद्वारा कमिटी के अध्यक्ष निशान सिंह, साकची, बिष्टुपुर व सीतारामडेरा गुरुद्वारा कमिटी के पदाधिकारी, समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले, पत्रकार संजीव भारद्वाज, अभिषेक सिंह, जगतार सिंह नागी, कमानी सेंटर शॉपकीपर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, न्यू यॉर्क के संचालक पप्पी भाई, भाजपा के युवा नेता सतवीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, दिलीप, मिंटू, नवजोत भाटिया, राज, सन्नी, नंदू, जीतू सहित कई लोगों ने सह योग किया.

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240614 WA0013
पात्रा मेडिकल का हुआ शुभारंभ, शहर के जाने माने लोग हुए शामिल
IMG 20240614 WA0017

जमशेदपुर : आज जमशेदपुर शहर के जाने – माने चिकित्सा और सोनारी थाना शांति समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अमोल पात्रों, वैसे यह नाम कोई इंट्रोडक्शन का मोहताज नहीं इनके व्यवहार, कार्य कुशलता, समाजसेवा और चिकित्सा सेवा से पूरे शहर में ख्याति प्राप्त है। ऊँची सोच और सादगी के साथ डॉ पात्रों के जीवन का एक ही लक्ष्य है सेवा उनका मानना भी है सेवा ही परम धर्म। वैसे तो डॉ अमल पात्रों काफी वर्षों से अपना निजी चिकित्सा क्लीनिक सोनारी बी ब्लॉक में जनता की सेवा के लिए खोल रखे है जहां काफी दूर-दूर से लोग आते है और अपना उचित चिकित्सा करवा के स्वस्थ लाभ करके जाते है। डॉ पात्रों उचित चिकित्सा के साथ मरीजो को सही परामर्श भी प्रदान करते है।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

इसी क्रम को और बेहतर बनाने के लिए निजी क्लिक के साथ-साथ दवा दुकान और पैथोलॉजी का भी शुभारंभ आज दोपहर मे किया गया है,दवा दुकान मे आने वाले मरीजों को और जनता को 18% तक की छुट के साथ दवाई उपलब्ध किया जाएगा और हर तरह के मेडिकल टेस्ट भी उपलब्ध करवाने का प्रावधान रखा गया है ताकि लोग एक ही जगह पर सब कुछ का लाभ उठा पाए।डॉ पात्रों मेडिकल का उद्घाटन दोपहर 12:00 बजे श्री बी एन पात्रों ( केएमपीएम कॉलेज के पूर्व अध्यापक) पिता डॉ अमल पात्रों के शुभ आशीष के साथ उनके शुभ हाथों से किया गया। दवा दुकान का परिचालन डॉ अमोल पात्रों के सुपुत्र अनुराग पात्रों की देखरेख में किया जायेगा।

IMG 20240309 WA00261 1

उद्घाटन समारोह में सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, जमशेदपुर के जाने माने बिल्डर सह समाजसेवी फोनी महतो, अशोक सिंह, मंटू सिंह, जमशेदपुर के जाने-माने चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर के के चौधरी, सोनारी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार, सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य राहुल भट्टाचार्जी, सुमित ठाकुर, श्रीमती बी बोस, प्रदीप लाल, संतोष सिंह और काफी आदरणीय लोग उपस्थित रहे।सोनारी और जमशेदपुर शहर के सभी लोगों के लिए काफी हर्ष का विषय है की डॉ अमोल पात्रों के माध्यम से एक ही छत के नीचे चिकित्सा के हर तरह की सुविधा उपलब्ध हो रहा है।

IMG 20240614 WA0015
आजसु पार्टी के नेता सह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के होर्डिंग जलाने के मामले में सतरह वर्ष बाद भाजपा और भाजमो नेता हुए बरी
IMG 20240614 WA0015

जमशेदपुर : सतरह वर्ष पूर्व तत्कालीन पेयजल स्वच्छता मंत्री आजसु के नेता चंद्र प्रकाश चौधरी की मानगो गोलचक्कर में तस्वीर लगी होर्डिंग्स को जलाने के मामले में भाजपा नेता विकास सिंह सहित सात भाजपा और भाजमो नेता को न्यायिक दंडाधिकारी पूजा लाल की अदालत ने लम्बी चली बहस के बाद बरी कर दिया गया । सतरह वर्ष पूर्व हुए मामले में बरी हुए भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया की मानगो में बनने वाली मानगो पेयजल आपूर्ति योजना में तत्कालीन सरकार के द्वारा काफी विलंब किया जा रहा था तरह-तरह के हथकंडे अपना कर योजना को टालने का प्रयास किया जा रहा था, जिसके कारण बुंद बुंद पानी के लिए छटपटा रही मानगो की जनता का जन आक्रोश फुट पड़ा था। जिसके कारण कई बार लोगों ने तत्कालीन राज्य सरकार को पत्राचार कर योजना को जल्द पटल पर लाने की बात कही थी लेकिन स्थानीय लोगों को योजना ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा था।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

मानगो की आक्रोशीत जनता ने तत्कालीन पेयजल स्वच्छता मंत्री के कार्यालय में घुस के रूप में मनी ऑर्डर भी भेजने का कार्य किया था फिर भी कार्य नहीं शुरू होने पर लोगों ने मानगों गोलचक्कर में मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी का पुतला दहन किया उसी भीड़ में अज्ञात लोगों ने मानगो गोलचक्कर में मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी की लगी तस्वीर की होर्डिंग को आग के हवाले कर दिया था जिससे आक्रोशित होकर आजसु पार्टी के तात्कालिक जिलाअध्यक्ष चंदेश्वर पांडे ने भाजपा नेता विकास सिंह, विजय तिवारी, भाजमो नेता मुकुल मिश्रा एवम् सुबोध श्रीवास्तव, भाजपा के गंगा प्रसाद साहू , जगदीश सिंह मुंडा नीलकमल शेखर को अभियुक्त बनाते हुए मानगो थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था । सतरह वर्ष चले मुकदमे में आरोपियों की तरफ से अधिवक्ता राजहंस तिवारी एवं संजीत सरकार ने बहस कर सभी पर लगे आरोप को निराधार बताया । आजसु पार्टी की ओर से कोई भी नेता अथवा समर्थक न्यायालय में आरोपियों के खिलाफ प्रमाण नहीं दे पाया जिसके कारण आज सभी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया ।

सत्य की हमेशा होती है जीत – विकास सिंह

IMG 20240309 WA00261 1

बरी होने पर भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि सत्य की जीत हमेशा होती है और यह पहला मुकदमा नहीं आम लोगों को हक अधिकार दिलवाने के कारण दो दर्जन से अधिक मुकदमा उनके ऊपर दर्ज हैं। लेकिन भारत के संविधान और कानून पर उन्हें भरोसा है जहां सत्य की हमेशा जीत होती है ।

Screenshot 2024 0613 224013
जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में तीसरी बार सांसद बनने वाले बिद्युत महतो का अनमोल वर्मा “पप्पु” ने किया अभिनंदन,सुन्दरनगर के विकास पर हुई बातें
IMG 20240613 WA0008

जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा के नव निर्वाचित सांसद बिद्युत बरण महतो पहले की तरह गुरूवार को सांसद कार्यालय में बैठे एवं दूर दराज से आये जनता का समस्या का समाधान हेतु निर्देश दिए.सुन्दरनगर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष अनमोल वर्मा “पप्पु” की अगुआई में सांसद का पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर अभिनंदन किया गया एवं जनहित के कार्यों में पहले से भी तेज गति से विकास कार्य करके जमशेदपुर को विकसित करने का आग्रह किया गया. सांसद के निर्वाचित होने के बाद आज पहली बार सांसद कार्यालय में बैठे थे. विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने उनका अभिनन्दन किया एवं बधाई दी. इस अवसर पर संतन ओझा,जयकांत सिंह,निशांत सिंह,सलेन्द्र सिंह समेत अन्य कार्यकर्त्ता शामिल थे.

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240613 WA0007
कल जमशेदपुर में पात्रा मेडिकल का शुभारंभ, मिलेंगी ये सुविधा
IMG 20240613 WA0007

जमशेदपुर : कल जमशेदपुर शहर के जाने – माने चिकित्सक और सोनारी थाना शांति समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अमोल पात्रों जो अपने समाजसेवा और चिकित्सा सेवा के लिए पूरे शहर में ख्याति प्राप्त है, उनके जीवन का एक ही लक्ष्य है सेवा ही परम धर्म। डॉ अमल पात्रों काफी वर्षों से अपना निजी चिकित्सा क्लीनिक सोनारी बी ब्लॉक में जनता की सेवा के लिए अर्पित करके रखे हैं, जहां सोनारी के लोगो के साथ साथ शहर के काफी दूर-दूर से आने वाले लोगों को भी उचित चिकित्सा और परामर्श दिया जाता रहा है।

IMG 20240309 WA00281 1

इसी क्रम को और बेहतर बनाने के लिए निजी क्लीनिक के साथ – साथ दवा दुकान और पैथोलॉजी का भी शुभारंभ कल दोपहर को किया जा रहा है। जिससे आने वाले मरीजों को और आम जनता को 18% छुट के साथ दवाई उपलब्ध किया जाएगा और हर तरह के मेडिकल टेस्ट भी उपलब्ध करवाने का प्रावधान रखा गया है, ताकि लोग एक ही जगह पर सब कुछ का लाभ उठा पाए।

IMG 20240309 WA00271 1

इसी क्रम को परिभाषित करने के लिए कल दोपहर 11:00 बजे श्री बी एन पात्रों ( केएमपीएम कॉलेज के पूर्व अध्यापक) पिता डॉ अमल पात्रों के शुभ आशीष के साथ उनके शुभ हाथों से उद्घाटन किया जाएगा। दवा दुकान का परिचालन डॉ अमोल पात्रों के सुपुत्र के देखरेख में किया जायेगा।

IMG 20240309 WA00261 1

उद्घाटन समारोह में सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयु आनंद, सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, जमशेदपुर के प्रशासनिक पदाधिकारी गण, सोनारी थाना शांति समिति के सभी सदस्य, जमशेदपुर शहर के जाने – माने चिकित्सक, जमशेदपुर शहर के गण्या मान्य लोग उपस्थित होगे।सोनारी और जमशेदपुर शहर के सभी लोगों को सूचित करते हुये काफी हर्ष हो रहा है की डॉ अमोल पात्रों के माध्यम से एक ही छत के नीचे चिकित्सा के हर तरह की सुविधा उपलब्ध किया जा रहा है।

IMG 20240609 WA0007
गुरु अर्जुन देव जी की शहादत पर एनएच 33 में छबील लगाई गई
IMG 20240609 WA0004

जमशेदपुर : जमशेदपुर फ़ादलूगोड़ा रवि ट्रांसपोर्ट एवम् चंचल भाटिया के सहयोग से NH33 पर सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई गई। श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहीदी को नमन करते हुए अरदास उपरांत आयोजन में शरबत, चना का वितरण किया गया. भीषण गर्मी में इससे राहगीरों सह ट्रक ड्राइवरों को जहां राहत मिली, वहीं गुरवाणी से स्थानीय इलाका भक्तिमय हो गया. स्थानीय लोगों के अलावा सिख भाटिया परिवार की महिलाओं ने भी सेवा निभाई.

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

सन 1606 ईस्वी में मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर यशा कानून के तहत गुरु अर्जन देव जी को गरम तवे पर बैठाकर तथा उनके शरीर पर उबलता हुआ पानी तथा गर्म रेत डालकर शहीद कर दिया गया था. उन्होंने ईश्वर की रजा को स्वीकार किया था और शिष्यों को यही संदेश दिया कि अडिग रहकर राष्ट्र धर्म स्वाभिमान की रक्षा करनी है.
इस आयोजन को सफल बनाने में चंचल भाटिया, रविंदर सिंह, मनजोत सिंह, सुखराज सिंह, चाँद सिंह विल्ख़ू, मनमीत कौर, अमरदीप कौर, बेबी कौर और कई पारिवारिक सदस्यों का सहयोग रहा ।

IMG 20240309 WA00261 1
error: Content is protected !!