किरीबुरू : किरीबुरु के मेन मार्केट निवासी सह कबाड़ी कारोबारी जीतेन गुप्ता का 8 वर्षीय पुत्र नेहाल गुप्ता की रविवार की सुबह करंट लगने से मौत हो गई. यह घटना जमशेदपुर के डिमना क्षेत्र की बताई जा रही है. घटना की खबर पाकर मृतक के परिवार के अन्य सदस्य किरीबुरु से जमशेदपुर के लिये रवाना हो गये हैं.
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उक्त बच्चा डिमना क्षेत्र स्थित अपने आवास में परिवार के साथ रहता था. पास के मैदान में 7 जुलाई की सुबह खेलने गया था. उस मैदान में किसी लोहे के ग्रिल में करंट था. ग्रिल में बच्चा के सटने से करंट लग गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इस घटना से पूरे परिवार में मातम व कोहराम छा गया है.
जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखण्ड के अंतर्गत कुछ पंचायत क्षेत्र में रेलवे प्रशासन के द्वारा नागरिकों के मौलिक अधिकार से संबंधित राज्य सरकार के विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वयन करने पर रोक लगाया गया है, जिसके कारण उस क्षेत्र के आम लोगों को मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रहा है।
जहां सांसद प्रतिनिधि को प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन एवं कई सारे जन प्रतिनिधि ने सांसद प्रतिनिधि को ज्ञापन देते हुए अवगत करवाया कि रेलवे प्रशासन के सहयोग से रेलवे क्षेत्र में नागरिकों के मौलिक अधिकार से संबंधित राज्य सरकार के विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हेतु पहल करने को लेकर ताकि उस क्षेत्र में रह रहे आम लोगों को मुलभूत सुविधा उपलब्ध हो सके। प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने बताया कि रेलवे क्षेत्र में विकास कार्य को रोकने से रह रहे स्थानीय लोगों को सड़क बिजली पानी आदि जैसे चीजों की काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था “कोशिश एक मुस्कान लाने की” के संरक्षक सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने टिनप्लेट गोलचक्कर के समीप वृक्षारोपण किया तथा बड़े होने तक उनकी देखभाल करने का भी संकल्प उठाया।
ल
शिव शंकर सिंह ने कहा वृक्ष प्राणवायु प्रदान करते हैं। भावी पीढ़ी के लिए पौधा का रोपण करना और उसे बचाना बेहद जरूरी है। इससे ही पर्यावरण को स्वच्छ व संतुलित किया जा सकता है। इस अवसर पर त्रिदेव सिंह, बिपिन, हनी परिहार, पप्पू, आलोक, कुणाल, राजा, शाहरुख मलिक, शिबू कई लोग मौजूद रहे।
जमशेदपुर : गोलपहाड़ी गुरुद्वारा सिख स्त्री सत्संग सभा ने बुधवार को ऑल इंडिया स्मॉल मीडियम जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जमशेदपुर शहरी इकाई का जिला अध्यक्ष बनने पर फतेह लाइव के मुख्य संपादक चरणजीत सिंह को सम्मानित किया. इस दौरान अंगवस्त्र और बुके प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई. इसके साथ ही जन्मदिन की बधाई भी दी गई.
इससे पूर्व इन दोनों खुशियों के उपलक्ष्य में चरणजीत सिंह के आवास में श्री सुखमणि साहेब के पाठ और कीर्तन गायन किये गए. सभा की बीबीयों ने पाठ किया. समाप्ति के बाद बीबी जसविंदर कौर ने अरदास हुई, जिसके बाद उपस्थित संगत के बीच सम्मान समारोह किया गया. चरणजीत सिंह को आगामी रविवार को गुरुद्वारा में सम्मानित किया जायेगा.
गोलपहाड़ी गुरुद्वारा के प्रधान लखविंदर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष गुरचरण सिंह टीटू, चेयरमैन इंदरजीत सिंह साब, सचिव सविंदर सिंह बिल्ला, नौजवान सभा के महासचिव तरण संधू, सभा की प्रधान सह सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की संयुक्त महासचिव परमजीत कौर, जसविंदर कौर, गुरमीत कौर, तृप्ता कौर, सुखजिन्दर कौर, ग्रंथी गुरमीत कौर, बलविंदर कौर, मंजीत कौर उर्फ कोक्क, सरबजीत कौर, आशा कौर, सीता कौर, गुरमीत कौर स्वीटी, हरलीन कौर, तरणदीप सिंह, गुरकिरत सिंह, अवलीन कौर आदि उपस्थित थे.
जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस आर टी आई विभाग के प्रदेश चेयरमैन तपेश्वर नाथ मिश्रा ने जिलाध्यक्ष अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अनुशंसा पर पूर्वी सिंहभूम जिला आर टी आई विभाग कांग्रेस का चेयरमैन कमलेश कुमार को नियुक्त किया। उन्होंने नए चेयरमैन कमलेश कुमार को बधाई देने के साथ साथ शीघ्र जिला कमिटी, प्रखण्ड कमिटी, मण्डल कमिटी बनाने का निर्देश भी दिया है।
जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की ने टिनप्लेट सब्जी बाजार में ग्राहकों के बीच निःशुल्क कपड़े की बैग का वितरण किया। संस्था द्वारा यह पहल प्लास्टिक प्रदूषण के बढ़ते खतरे को रोकने तथा इसके व्यापक उपयोग से गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। मौके पर कोशिश संस्था के सदस्य राजेश सिंह बम, कंचन दे, हनी परिहार, कुणाल शर्मा, शाहरुख, बंटी, अर्णव दास और जितेंद्र उपस्थित रहे।
जमशेदपुर : हिन्दू युवा सेना के द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा हिन्दुओं को हिंसक नफरत फैलाने वाले और असत्य बोलने वाले बयान के विरोध में सोनारी राम मंदिर चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। जिसमें मुख्य रूप हिन्दू युवा सेना के संस्थापक किशोर ओझा, अध्यक्ष मुरारी लहेरी,सोम, कपूर दास, रवि तिवारी, गौतम दास, राहुल सिंह, देवेन भगत, ओम प्रकाश बंटी, रंजन जी, राजू सिंह, संत किशोर बुद्धेश्वर मुंडा, लोक नाथ साहू, विकास, बुद्धेश्वर कर्मकार, छगन साहू, कालिया, विशाल सिंह, लाल बाबू सोनी, राजेन्द्र चटर्जी दा, भानू शेखर, वीरेंद्र रजक, पुरस्कार सेठ, राजेश बारी, भोला, पंकज, मुकेश, विजय सिंह इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे और राहुल गांधी मुर्दाबाद कोंग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी हिन्दू विरोधी बयान बंद करो नारे के साथ पुतला दहन किया गया।
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी के द्वारा लोकसभा के सदन के अंदर में हिंदुओं को हिंसक प्रवृत्ति बताने का पूर्ण जोर विरोध किया गया। आज इसी संदर्भ में हिंदूवादी नेताओं के द्वारा साकची गोल चक्कर जमशेदपुर में संध्या 6:00 बजे लोकतांत्रिक आंदोलन के तहत कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया गया। इस दौरान कांग्रेस हाय हाय का नारा लगा, कांग्रेस मुर्दाबाद, हत्यारी कांग्रेस हाय हाय, एवं कांग्रेस के नेता शर्म करो शर्म करो यह नारा सभी कार्यकर्ताओं ने लगाया।
सभा को संबोधित करते हुए अभय सिंह ने कहा कांग्रेस अपने जन्म काल से विदेशी कुचक्र में फंसा रहा है। इनके प्रथम अध्यक्ष विदेशी थे, इसलिए यह भारतीय संस्कृति में कभी घुल मिलकर के काम नहीं किए। जब भी हिंदुत्व की बात आई कांग्रेस सदन के अंदर भी और बाहर भी उनके नेता समय-समय पर हमेशा हिंदुओं को गाली देते रहे। हिंदुओं के हिंसक बताने वाले राहुल गांधी यह बताएं आखिर भारतीय जनता पार्टी जब बहुसंख्यक समाज की चिंतन करती है तब आपको पेट में दर्द क्यों होता है। ?
कश्मीर में लाखों कश्मीरी पंडित को बाहर किया गया लेकिन आज तक एक भी अदना सा कार्यकर्ता उसकी निंदा नहीं किया और ना ही कांग्रेस के लोगों ने कभी धरना प्रदर्शन किया। कश्मीर पर 370 धारा जबरन भारत की एकता खंडिता को प्रभावित करने के लिए लगाया गया और जब 370 धारा भाजपा की सरकार ने हटाया तो सबसे तकलीफ कांग्रेस के लोगों को लगा।
ये कांग्रेसी केवल मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। अभी हाल में ही उनके सहयोगी दल द्रमुक के नेता डी राजा एवं एमके स्टालिन के द्वारा हिंदुओं के विरुद्ध आपत्तिजनक बातें की गई, जिसमें हिंदू समाज को गहरा आघात लगा लेकिन कभी भी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने इन लोगों को नसीहत नहीं दी बल्कि पीठ थपथपाया । जब भी बांग्लादेशी घुसपैठ की बात होती है बांग्लादेशी शरणार्थी का विरोध भारतीय जनता पार्टी करती है, ये कांग्रेसी लोग बांग्लादेशी शरणार्थी के पक्ष में जाकर के खड़े हो जाते हैं और कभी भी इन लोगों ने बांग्लादेशी शरणार्थी का विरोध नहीं किया ।
यही नहीं काफी ऐसी बात है कि हिंदू समाज को समय-समय पर अपमानित किया जाता रहा लेकिन कांग्रेस के नेता केवल 15% समुदाय को खुश करने के लिए और वोट बैंक की राजनीति करने के लिए 85% समाज को गाली देकर के राजनीति करते हैं। हम सभी हिंदूवादी संगठन इसका विरोध करते हैं। हिंदुओं के साथ हमेशा अत्याचार होता रहा।
70 वर्षों में कांग्रेस के लोगों ने कभी भी हिंदू धर्म के समर्थन की बात नहीं किया बल्कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे। कभी भी उनके हिंदुओ के पक्ष में खड़े नहीं हुए और आज भी यह कुचक्र जारी है। राहुल गांधी संविधान की बात करते हैं संविधान में लिखा है धर्म परिवर्तन करना गैर कानूनी है लेकिन क्या कभी भी कांग्रेस के संविधान में या कांग्रेस के राजनीतिक एजेंडा में धर्म परिवर्तन को रोकने का कोई भी एक बीड़ा उठाने का कार्य या घोषणा हुई है ?
कहीं भी धर्म परिवर्तन होता है ये लोग उनके पक्ष में खड़े हो जाते हैं, इसलिए ऐसे नेता का विरोध सारा हिंदू समाज करता है। कांग्रेस की नीति ही हमेशा हिंदुओं के विरोध की राजनीति रही है। राम जन्मभूमि के मसले पर भी यह लोग प्रभु राम का विरोध किया क्योंकि हिंदू समाज प्रभु राम को अपने आदर्श मानता था इसलिए यह लोग हमेशा हिंदुओं का विरोध किए हैं। कांग्रेस के नेता अभी भी चेत जाएं अन्यथा एक समय ऐसा होगा कि कांग्रेस का नाम लेने वाला कोई नहीं होगा।
आज के इस पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पप्पू सिंह, ललन चौहान, राहुल सिंह, विद्या शंकर गुप्ता ,वीरेंद्र सिंह, किशोर ओझा, रवि सिंह अंकित शुक्ला, अजीत चंद्रवंशी, कन्हैया पुष्टि ,रविंद्र सिंह रिंकू, लव सिंह, आलोक बाजपेई, राम प्रकाश सिंह अशोक, ओम प्रकाश शर्मा ताराचंद्र कामत, भूषण दीक्षित, अशोक सिंह ,चंद्रशेखर सिंह, अरुण तिवारी, गंगा प्रसाद साहू सूर्यकांत झा शेखर राव ऐश्वर्या सिंह , बबलू नायक, किशोर ओझा, अमरेंद्र पासवान संदीप शर्मा, रॉकी सिंह, विकास जायसवाल, हेमंत साहू, देव भंडारी, लोकनाथ त्रिपाठी, ललन चौहान, अमरिंदर मालिक, अशोक दुबे, जुगनू वर्मा, सरदार रिंकू सिंह, मनोज गुप्ता, विक्की सिंह, कन्हैया पुष्टि, अमर सिंह, गिरधारी सिंह, अंकित मोदी, अरुण सिंह, राजीव मिश्रा, सुदीप्तो नदी सुबोध ठाकुर, नरेश अग्रवाल, अमित सिंह, अनूप सिंह, सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ में पुतला जलाकर विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी के प्रति आक्रोश जताया।
जमशेदपुर : बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एवम अधिवक्ता सरदार कुलविंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के हिंसक हिंदू पर दिए गए बयान की आलोचना की है। कुलविंदर सिंह के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के समर्थक हिंदुओं पर उनका दिया गया बयान वास्तव में उन्हें आईना दिखा रहा है। अतीत में कांग्रेस पार्टी ने जो कुछ किया है उसका अध्ययन कर लें और अपनी पुरानी पीढ़ी के नेताओं के साथ बैठकर इतिहास का मूल्यांकन करें।
यह कांग्रेस की हिंसक हिंदूवादी नीति थी। जिसके कारण 1937 में इस देश में फिरकापरस्त सांप्रदायिकता का जन्म हुआ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेताओं ने वायदे के मुताबिक मुस्लिम लीग के साथ सत्ता की साझेदारी नहीं की और मोहम्मद अली जिन्ना के इस आरोप को बल मिल गया कि यह अर्थात कांग्रेस केंद्र एवं प्रांतीय विदाई मंडल में बहुमत में आए तो मुसलमान को दोयम दर्जे का नागरिक बना देंगे। फिर यह देखें कि अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए सरकार बनाने के लिए 1947 के विभाजन में कांग्रेस के हिंदुओं ने क्या किया था।
विभाजन का दंश इस देश में पंजाब के हिंदू सिख एवं बंगाल के हिंदू भाइयों को झेलना पड़ा। लाखों मुस्लिम हिंदू सिखों की हत्या हुई इसका जिम्मेदार कौन ? सिखों के साथ कांग्रेस में 1947 में किए गए वायदे को पूरा नहीं किया बल्कि देश में सिखों के खिलाफ नफरत का माहौल बनाती रही। यह कांग्रेस के नफरत की हिंदू नेताओं की देन है कि पूर्वी पंजाब का बटवारा हमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के रूप में देखना पड़ रहा है। चंडीगढ़ अबोहर फाजिल्का को लेकर क्या स्थिति है किसी भारतीय नागरिक से छिपी नहीं है।
आनंदपुर प्रस्ताव कहीं से भी देश विरोधी नहीं था बल्कि संघीय भावना और संविधान के दायरे के अनुरूप था। यह कांग्रेस के हिंदू नफरत की सोच का नतीजा है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार हुआ। श्रीमती इंदिरा गांधी की शहादत हुई और हजारों सिखों का पूरे देश में कत्लेआम किया गया।
अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं उनके थिंक टैंक को सलाह दी है कि वह नेता विपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के लिए विशेष कक्षा का संचालित करें। जहां वे भारत की विविधता परंपरा संस्कृति को अच्छी तरह से समझ सकें। कम से कम राहुल गांधी अपने परनाना और देश के पहले प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा लिखी पुस्तक “भारत की एक खोज” के साथ इस देश के उपनिषद, वेदों और भक्ति आंदोलन के संतों की जीवनी का अच्छी तरह से अध्ययन कर लें। ऐसा करने पर नफरत का सामान उनकी प्रेम की दुकान में नहीं रहेगा।
जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने रविवार को आल इंडिया स्मॉल मीडियम जर्नलिस्ट एसोसिएशन का शहरी अध्यक्ष बनाये जाने पर फतेह लाइव के चीफ एडिटर सह प्रोपराइटर चरणजीत सिंह को सम्मानित किया. साकची गुरुद्वारा कमेटी के कार्यालय में चरणजीत सिंह को गुरु घर की बख्शीश शॉल आर्शीवाद स्वरूप प्रदान किया गया. इस दौरान बोले सोनिहाल के उदघोष से कार्यालय गूंज उठा.
सिख समाज के लिए मिसाल कायम की : निशान सिंह
मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार निशान सिंह ने कहा कि चरणजीत सिंह अपनी कड़ी मेहनत से आज मुकाम तक पहुंचे कि उन्होंने फतेह लाइन को केवल जमशेदपुर ही नहीं झारखंड बिहार के साथ दिल्ली, पंजाब जैसे शहरों में भी पहुंच बनाई है. उनकी इसी लगन के पलस्वरूप पत्रकारों के हितैषी संगठन AISMJWA ने उन्हें शहरी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. यह सिख समाज के लिए भी गर्व की बात है. इस दौरान चरणजीत सिंह ने भी गुरुद्वारा कमेटी के ओहदेदारों को भरोसा दिया कि वे पत्रकारिता के माध्यम से समाज हित में कार्य करते रहेंगे.
इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से महासचिव परमजीत सिंह काले, जसबीर सिंह गांधी, बलबीर सिंह, सुरजीत सिंह छित्ते, अजायब सिंह, हरविंदर सिंह, दलजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह तोची, अमन सिंह, बलजीत सिंह सनसोआ, ज्ञानी मनप्रीत सिंह आदि शामिल थे.