जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद बिरसानगर प्रखंड के तत्वाधान में पूर्णिमा नेत्रालय के द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर बिरसानगर जोन नंबर-2 डुंगरी टोला, आदिवासी बॉयज क्लब के सामुदायिक भवन में लगाया गया। जिसमें नेत्र संबंधित बीमारियों का दर्जनों लोगों ने जांच करवाया। मोतियाबिंद, आंख से कम देखना एवं मोतियाबिंद का ऑपरेशन के लिए त्वरित दो लोगों को शिविर से ऑपरेशन के लिए भेजा गया।
इस मौके पर जिला मंत्री चंद्रिका भगत, बजरंगदल महानगर सहसंयोजक चंदन दास, बिरसानगर प्रखंड समिति के अध्यक्ष-जितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष-रवि साह (भोला जी), मंत्री-अमित राम, सह मंत्री- सुभांकर सिकदर, दीपक शर्मा, गौ रक्षा प्रमुख वरुण गिरी, विद्यासागर गिरी, दीपक बजरंगी, राहुल जी, अभिषेक तिवारी अन्य उपस्थित रहे।
जमशेदपुर : जमशेदपुर में बिरसा युवा मंच के संस्थापक राजीव रंजन सिंह (सेवानिवृत आईपीएस सह भाजपा नेता) के नेतृत्व में बिरसा युवा मंच के द्वारा जमशेदपुर के पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बस्ती के युवाओं के लिए पहली बार बस्ती यूथ प्रीमियर लीग के नाम से एक भव्य तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का सोनारी एयरपोर्ट के सामने स्थित क्रिस्टियन मैदान में समापन किया गया।
कार्यक्रम में सम्मनित अतिथि के रूप में शंभू सिंह झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष, सेवानिवृत डीएसपी अरविंद कुमार, जिला परिषद सदस्य कविता परमार, रिटायर्ड सेल टैक्स आयुक्त सीताराम जी, समाजसेवी अख्तर इमाम, मिराज खान, राजकुमार सिंह, पारसनाथ मिश्रा, सरदार सतबीर सिंह ‘सोमू’, कृष्ण कुमार, मनोज सिंह, सऊद जी, टाटा स्टील से अरूण कुमार सिंह ,प्रांतिक दास, ओंकारनाथ सिंह, एवं अन्य गणमान्य लोग भाग लिए।
सभी अतिथियों का परंपरागत रूप से बिरसा युवा मंच के संस्थापक के द्वारा स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है की इसमें कदमा, सोनारी, बिस्टुपुर, मानगो, उलीडीह की कुल 16 टीमें हिस्सा ली थी। जिसमें फाइनल मैच धातकीडीह हरिजन बस्ती और कदमा गांधी बस्ती के बीच खेला गया। जिसमें कदमा गांधी बस्ती टीम विजेता बनी। विजेता टीम को पुरुस्कार के रूप में ट्रॉफी, 11 हजार नगद, जर्सी और फुटबॉल एवं उपविजेता को ट्रॉफी, 5100 रुपए नगद, जर्सी और फुटबॉल देकर पुरुष्कृत किया गया।
इस कार्यक्रम के आयोजक बिरसा युवा मंच के संस्थापक सह भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने कहा कि बस्ती के युवाओं के बीच दीप जलाने का एक छोटा सा प्रयास है। इस आशा के साथ की इन्हीं युवाओं में आने वाले दिनों में कोई न कोई बच्चा भारतीय फुटबॉल टीम का सदस्य बनेगा। इन्होंने आगे बताया कि सिमडेगा एसपी के रूप में जब वे पदस्थापित थे, तब इस तरह का प्रयास हॉकी के खेल में किया गया। इन्हे इस बात की खुशी है की वहां की लड़की भारतीय हॉकी महिला टीम की कप्तान है।
इस कार्यक्रम में बिरसा युवा मंच के सचिव बलविंदर सिंह कलसी, कोषाध्यक्ष दीपक सिंह, रिटायर्ड डीएसपी मदन मोहन सिंह, सहयोगी यशवीर सिंह, विश्वजीत सिंह, अनिल सिंह, राजकुमार सिंह, सुखदेव सिंह, प्रदीप लाल, निर्मल, मूलचंद, आदित्य, दुर्गा ठाकुर, रमेश दास,राजा राम एवं अन्य लोग सम्मिलित थे।
जमशेदपुर : स्वर्णरेखा सोसाइटी में चोरी की घटना की खबर सुनकर भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह आज स्वर्णरेखा सोसाइटी समिति में अपने भाजपा के प्रतिनिधियों के साथ जाकर वहां की जनता के साथ मिलकर समस्याओं को सुना। ज्ञातव्य हो स्वर्ण रेखा सोसाइटी में 6 फ्लैट धारकों के बीच में चोरी हुआ है, प्रतिनिधि मंडल को वहां के समिति के अधिकारियों ने बताया कि समिति के लोग काफी डरे हुए हैं। अभय सिंह आज समिति के सेक्रेटरी श्री दिव्य कांत मिश्रा, अरविंद ठाकुर, श्री ठाकरे एवं गौतम महतो के घर में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर उनसे मिलकर सारी चीजों को समझा।
अभय सिंह ने साकची के थाना प्रभारी श्री संजय कुमार जी से दूरभाष में बात करके इन समस्याओं के बारे में जानकारी ली और चोरों के आतंक से साकची क्षेत्र कैसे बचे इस पर उन्होंने उनको संज्ञान में दिया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से विरोध दर्ज कराया गया और थाना प्रभारी जी को कहा कि अविलंब लाखों की चोरी हुई इस पूरे घटनाओं का पर्दाफाश करें, अन्यथा भारतीय जनता पार्टी साकची क्षेत्र में आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी, दूसरी ओर समिति की कुछ समस्याओं को भी समझा।
सोसाइटी में यह समस्याएं हैं कि वहां सारे देखभाल जुस्को के द्वारा किया जाता है। अभय सिंह ने जुस्को के जीएम श्री आरके सिंह जी से दूरभाष में बात करके स्वर्ण रेखा सोसाइटी के पीछे के दीवाल जो काफी जर्जर है और कुछ स्थानों में टूट गया है उसकी मरम्मती के लिए उनको आग्रह किया। उन्होंने भी आज अभय सिंह को आश्वस्त किया कि मैं इस पर गंभीरता से विचार करूंगा और हम लोग अविलंब समिति के पीछे के सब दीवार को मजबूत और ऊंचा करेंगे। यह आश्वासन श्री सिंह को मिला और उन्होंने सोसाइटी के लोगों से भी कहा कि आप लोग भी सजग रहे और सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से चोरों के बीच में कौन है उसकी गुप्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी को भी दे और साथ में थाना प्रभारी को भी दे तथा पुलिस प्रशासन को भी दे।
अभय सिंह ने उपस्थित लोगों को कहा कि जब से सरकार बनी है, तब से चोरों का आतंक है। अभी जमशेदपुर में चोरी, लूटखसोट आतंक का पर्याय बन गया। कब किसके घर चोरी हो जाए डकैती हो जाए दीवार उद्भेदन कर दें किसी को पता नहीं है। ऐसे मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी सजग है और हर आंदोलन में बाध्य होंगे।
जमशेदपुर : आज कदमा के रामजन्मनगर स्थित फुटबॉल ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पर्यावरण संरक्षण हेतु भाजपा नेता सह सेवानिवृत आईपीएस राजीव रंजन सिंह एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कदमा मंडल के अध्यक्ष राजेश सिंह एवं कदमा मंडल महिला मोर्चा के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
श्री सिंह ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ मां की सेवा के पवित्र भाव को मजबूती प्रदान करेगा।मां को कुछ दिया नही जा सकता है,उनकी प्रति सच्ची श्रद्धा पेड़ लगा कर पर्यावरण को स्वच्छ रखकर किया जा सकता है। उन्होंने कहा की आगामी कुछ दिनों में उनके ngo बिरसा युवा मंच के द्वारा अपने कार्यक्षेत्र पश्चिमी विधानसभा में एक लाख पेड़ लगाने की कार्य योजना है.उन्होंने लोगो से भी अपील किए की अगर अपने बच्चो का भविष्य को सुरक्षित रखना है तो उनके पढ़ाई के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु जागृत करना होगा।
मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह बलविंदर सिंह कलसी,विश्वजीत सिंह,यशवीर सिंह,राहुल भट्टाचार्य,भोला सिंह एवं महिला मोर्चा की शोभा श्रीवास्तव ,गुड्डी सिंह, बिना देवी, सुनीता देवी, संगीता लोधी एवं अन्य गणमान्य लोग सम्मिलित थे।
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से जलियावांला बाग ट्रेन से सोमवार की रात द गबरूस मानगो की टीम श्री हेमकुंड साहेब की यात्रा के लिए रवाना हुई. इस जत्थे की अगुवाई मानगो नौजवान सभा के पूर्व प्रधान गुरविंदर सिंह और रणजोत सिंह कर रहे हैं. जत्थे में जसप्रीत सिंह, तरन, लक्की, मंदीप सिंह, रोहित, दीपक, बल्लू, जगजीत, करमजीत और अन्य युवा शामिल हैं.
आज जत्थे को रवाना करने और उनका हौंसला बढ़ाने के लिए भाजपा सिख युवा नेता सतबीर सिंह सोमू, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, मानगो गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान इंदर सिंह इंदर, सुखदेव सिंह, जितेंद्र सिंह आदि पहुंचे. इस दौरान बोले सोनिहाल सतश्री अकाल के उदघोष से स्टेशन गूंज उठा.
राँची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को फिर एकबार नव गठित हेमंत सरकार पर निशाना साधा. कहा कि यह सरकार अपने पहले दिन से झूठ और भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़ी है. यह सरकार केवल पैसे और परिवार के लिए बनी है. इस सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों से राज्य को केवल लूटा है. खान खनिज, पत्थर, बालू, जमीन, गरीबों के अनाज और युवाओं की नौकरियों को लूटा है. आदिवासी, दलित, पिछड़ा, महिला युवा सभी वर्गों में निराशा है.
विधि व्यवस्था ध्वस्त है. राजधानी के भीड़भाड़ के बीच हत्या हो रही है. अपराधी बेखौफ हैं. महिलाएं, बहन, बेटियां असुरक्षित हैं. सामूहिक रेप की घटनाएं आम हो गई हैं. हेमंत सरकार ने अपने पहले बजट सत्र में लाखों युवाओं को नौकरी देने और नहीं तो बेरोजगारी भत्ता देने की बात सदन पटल पर कही थी. लेकिन आज युवा हताश और निराश है.
जेपीएससी, जेएसएससी की परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई. ब्लैक लिस्टेड एजेंसी के माध्यम से परीक्षाओं का संचालन कराकर राज्य सरकार ने नौकरियों को लाखों लाख में बेचवा दिया. आज युवा अभ्यर्थी धरने पर बैठने को मजबूर हैं. उनके पास भ्रष्टाचार के स्पष्ट प्रमाण हैं, फिर भी सरकार जिद पर अड़ी है. यह सरकार कानून नियमों से नहीं मनमाने ढंग से चल रही है. नौजवानों को ठग रही है. इस सरकार ने पारा शिक्षकों,आंगनबाड़ी सेविकाओं,निविदा कर्मियों, सहायक पुलिस कर्मियों को नियमित करने का आश्वासन देकर समर्थन प्राप्त किया था. लेकिन ये सब आज झूठा साबित हुआ.
बाबूलाल ने कहा कि आज सर्वजन पेंशन की बात करने वाली सरकार पिछले चार वर्षों से वृद्धों को भी पेंशन नहीं दे रही. ग्रीन कार्ड के नाम पर, अनाज देने के नाम पर एक दो महीने नाटक किया गया. सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के लिए भेजे जा रहे अनाज भी बिचौलिए दलाल लूट ले रहे. जनता इस सरकार से ऊब चुकी है और इसे सबक सिखाने के लिए सही समय का इंतजार कर रही है.
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाटपुर में अवस्थित महिला कल्याण समिति परिसर में पूर्णिमा नेत्रालय एवं नाम्या स्माइल फाऊंडेशन द्वारा संचालित निशुल्क नेत्र जांच केंद्र (विजन सेंटर) का शुभारंभ सोमवार को हुआ. जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने फीता काटकर किया.
इस जांच केंद्र में सप्ताह में हर सोमवार एवं शुक्रवार को मरीजों की निःशुल्क जांच की जाएगी. पूर्णिमा नेत्रालय के चिकित्सक डॉक्टर नीरज पटेल एवं उनकी टीम ने पहले दिन 100 लोगों की नेत्र जांच की. जिसमें चिकित्सक ने 20 मरीजों में मोतियाबिंद पाया. सभी को निःशुल्क ऑपरेशन कर घर तक पहुंचाने की बात कही. इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी, डॉ बिन्नी षाड़ंगी आदि उपस्थित थे.
बहरागोड़ा : मोहर्रम को लेकर बहरागोड़ा थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई. शांति समिति के सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया. बैठक में डीसीएलआर एनएन सुरीन ने कहा कि बहरागोड़ा आपसी एकता का प्रतीक है. उन्होंने भाईचारे के साथ पर्व त्योहार को मानने की अपील की. बीडीओ केशव भारती, सीओ भोला शंकर महतो आदि ने भी अपने-अपने विचार रखें. संचालन एसआई राहुल कुमार ने किया.
इस मौके पर स्वपन कुमार माहतो, आदित्य प्रधान, दिलीप साव, बाप्तू साव, असित मिश्रा, मिंटू पाल, पानसोरी हांसदा, ललित मांडी, मदन मन्ना, राजकुमार कर, तरुण मिश्रा, अभिजीत जाना, मकसूद अंसारी, खलील खान, परवेज आलम, मो. इकबाल,अब्दुल कायम, जब्बर खान, रहीम खान, अजीमउद्दीन एवं कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
जमशेदपुर : परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर बिष्टुपुर में सोमवार को पतंजलि योग परिवार पूर्वी सिंहभूम द्वारा योग शिक्षक सह उत्कृष्ट कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसमें 20 नव प्रशिक्षित योग शिक्षक और पूरे जिले से 80 उत्कृष्ट योग कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पतंजलि किसान सेवा समिति झारखंड के राज्य प्रभारी करम कोइरी थे. समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पतंजलि के योग शिक्षक जिस तरह से नि:शुल्क और नि:स्वार्थ भावना से लोगों के बीच योग का शिक्षण प्रशिक्षण का कार्य करते हैं वह अनमोल है. घर-घर यज्ञ और घर-घर योग से ही स्वस्थ, समृद्ध और वैभवशाली भारत का निर्माण हो सकता है.
समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में जाने-माने मोटिवेशनल मैनेजमेंट गुरु चंदेश्वर खां ने भी संबोधित किया. मौके पर भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी अजय कुमार झा, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मनीष डूड़िया, परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी कृष्ण कुमार, सोशल मीडिया जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार, किसान सेवा समिति जिला प्रभारी बिहारी लाल, जिला यज्ञ प्रभारी आशुतोष कुमार झा और सैकड़ो पतंजलि कार्यकर्ता उपस्थित थे.
जमशेदपुर : कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से आज इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपना इस्तीफा पोस्ट किया है. गौरतलब हो कि विगत 19मई को जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लोकसभा चुनाव के प्रचार को लेकर घाटशिला आना हुआ था ठीक उसी दिन उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दिया था। जिसमें उन्होंने साफ संकेत दे दिए थे कि उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा तो आगे ऐसे कदम उठाए जा सकते हैं।
कुणाल ने अपने इस्तीफे में भाजपा की अंदरुनी हालत का जिक्र करते हुए लिखा है कि कैसे अब इस पार्टी में रहकर जनता के हित में कार्य करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। जब कुणाल ने प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दिया था, तब पार्टी के पदाधिकारियों पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया था.
उन्होंने अपने आज के त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नाम लिखते हुए यह बताने की कोशिश की है कि पूर्वी सिंहभूम में बुनियादी समस्याओं से जुड़े विषयों और संगठनात्मक विषयों को प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरीय पदाधिकारियों के संज्ञान में लाने के बावजूद पार्टी जिले की महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति बिलकुल उदासीन है। खासकर युवाओं के मुद्दों पर यहाँ से चुने हुए जन प्रतिनिधि हमेशा से मौन रहे हैं और संगठन के आंतरिक अनुशासन के प्रति भी कोई गंभीरता दिखाई नहीं देती है।
इन परिस्थितियों में प्रदेश नेतृत्व के द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जाना दुर्भाग्यजनक है और ऐसी कार्यप्रणाली से वह सहमत नहीं है और राजनीति में आने के उनके मुख्य उद्देश्य के प्रति न्याय करने में असमर्थ हैं, इसलिए वह अपना त्यागपत्र दे रहें हैं। अपने त्यागपत्र की प्रतिलिपि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.एल. संतोष एवं प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह के नाम भी की है।