एक नई सोच, एक नई धारा

“कोशिश – एक मुस्कान लाने की” के महारक्तदान शिविर के आयोजन में संरक्षक शिव शंकर सिंह ने झोंकी ताकत
IMG 20240814 WA0008

जमशेदपुर : आगामी 18 अगस्त 2024 को सूर्य मंदिर सोन मंडप सिदगोड़ा में प्रस्तावित कोशिश संस्था के महारक्तदान शिविर को लेकर सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की के संरक्षक सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने झोंकी ताकत:

सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह जरूरतमंद लोगों की सेवा का उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष एक बार महारक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं जिसमें शहर भर के लोग क्या युवा, महिला और पुरुष सभी इस पुनीत आयोजन की प्रतिक्षा करते हैं।

IMG 20240309 WA00281

शिविर लगने से पूर्व, शहर के अलग अलग क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से लगातार जनसंपर्क कर रहे शिव शंकर सिंह अब तक लाखों लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित कर चुके हैं।

जनसंपर्क के क्रम में जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के शहरी और बस्ती क्षेत्रों का भ्रमण किए और 50 से अधिक बैठकों का आयोजन कर लोगों से संवाद किया। रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर किया और इससे शरीर को होने वाले फायदे गिनवाए। इससे लोगों में जागरूकता आई।

IMG 20240309 WA00271

साथ ही, विभिन्न संवैधानिक पदों पर आसीन पदाधिकारियों, नेताओं, कॉलेज, सैन्य अधिकारियों, कंपनी के अफसरों, प्रतिष्ठान के संचालकों और यूनियन के नेताओं तथा सामाजिक कार्य कर रहे संस्थाओं से लगातार संपर्क कर रक्तदान शिविर के आयोजन को सफल बनाने की अपील भी कर चुके हैं।

मानवसेवा के लिए रक्तदान को इच्छुक हर उम्र, जाति और धर्म के लोग इस विराट सामाजिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
रक्तदान हेतु चलाए जा रहे जागरूकता बैठक का विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों जैसे दैनिक जागरण, प्रभात खबर, हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर और स्थानीय पत्रकों में प्रमुखता से प्रकाशित भी किया जा रहा है।

IMG 20240309 WA00261

इस शिविर के बारे में शहरवासियों को जानकारी हो इस निमित्त इनके लोकसेवा के उद्देश्य से आयोजित होने जा रहे रक्तदान शिविर का प्रसारण 91.1 FM Radio City में आरजे मनोज नाग द्वारा किया गया जिससे कि शहर वासियों में रक्तदान के प्रति जागरूक बढ़े और लोग इस पुनीत कार्य को करने के लिए उत्सुक एवम् इच्छुक हों।

कंपनी क्वार्टर को धवस्त किए जाने के बाद शिफ्ट हुए कर्मचारियों का नाम मतदाता सूची में अपडेट करने के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई
IMG 20240813 WA0001

जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा जिला अंतर्गत संचालित निजी कंपनियों के प्रतिनिधि के साथ बैठक कर कंपनी क्वार्टर धवस्त किए जाने के बाद स्थानांतरित मतदाताओं को चिन्हित करने के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई । समीक्षा में पाया गया कि 87 बूथों में कंपनी क्वार्टर ध्वस्त किए गए जिसमें अबतक मात्र 3 बूथ से संबंधित डाटा ही संबंधित कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराया गया है । कार्य प्रगति असंतोषजनक पाया गया तथा सभी कंपनी प्रबंधन को और 5 दिनों का समय देते हुए दिए गए प्रपत्र में कर्मियों की सूची उपलब्ध कराने की बात कही गई ।

IMG 20240309 WA00281

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि बी.एल.ओ. द्वारा मतदाताओं का घर-घर सत्यापन कार्य के दौरान कई कम्पनियों के आवासीय क्वार्टर ध्वस्त किए जाने तथा कर्मियों द्वारा क्वार्टर खाली कर अन्यत्र स्थानान्तरित होने की जानकारी मिली थी। वैसे मतदाताओं का बी.एल.ओ. द्वारा सत्यापन करने अथवा नियमानुसार कार्रवाई करने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। उन्होने सभी कंपनी प्रबंधन से कहा कि 48-जमशदेपुर पूर्वी एवं 49-जमशेदपुर पश्चिमी वि.स तथा 45- घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में अवस्थित कंपनी प्रबंधन जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गए मतदाता सूची पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए अपने स्थानांरित कर्मियों का वर्तमान पता / फोन नंबर उपलब्ध करायें जिससे उन्हें नोटिस दिया जा सके। उन्होने कहा कि स्वच्छ व त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण के लिए जरूरी है कि सभी कंपनी प्रबंधन एवं मतदाता इस अभियान में अपनी परस्पर सहभागिता दिखायें जिससे आगामी चुनाव में शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

IMG 20240309 WA00271

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गए एब्सेंट, शिफ्टेड व डेथ मतदाताओं की सूची से कंपनियां अपने एचआरएमएस से मिलान कर नया पता या फोन नंबर उपलब्ध करायेंगी जिससे किसी एक स्थान के मतदाता सूची से उनका नाम निर्वाचन आयोग के नियमानुसार पूरी प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए विलोपित किया जा सकेगा । 1950 हेल्पलाइन नंबर, वोटर हेल्पलाइन एप या बीएलओ के माध्यम से भी पूरी प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए मतदाता स्वयं अपने पूर्व के निवास स्थान से नाम विलोपन करा सकते हैं।

IMG 20240309 WA00261

बैठक में अपर उपायुक्त श्री योगेन्द्र प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, एलआरडीसी श्री गौतम कुमार, एसडीएम धालभूम श्रीमती पारूल सिंह, टाटा स्टील, जुस्को, टाटा कमिंस, टाटा पॉवर, टाटा मोटर्स, तार कंपनी, एचसीएल/आईसीसी मऊभंडार, यूसीआईएल व अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

श्री गणपति उत्सव गणेश पूजा को लेकर आज कदमा गणेश पूजा मैदान में भूमि पूजन हुआ।
IMG 20240812 WA0024

जमशेदपुर : कदमा बाल गणपति विलास द्वारा पिछले 107 वर्षों से आयोजन की जा रही गणेश पूजा का आज कदमा स्थित गणेश पूजा मैदान में वैदिक मंत्रों और पूजन अनुष्ठान से भूमि पूजन किया गया। जिसमें जजमान के रूप में भाजपा नेता सह पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह सम्मिलित होकर श्री गणपति के पूजन कर समस्त झारखंड के कल्याण प्रार्थना किए।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

मुख्य रूप से अतिथि के रूप में आरके सिन्हा,अशोक अग्रवाल, वाई ईश्वर राव, वीडी गोपालकृष्ण, सत्यनारायण, ट्रस्टी बी अप्पलानंद राव, के रामनाराव, बी बापूजी, एम कनका राव, सलाहकार बी आनन्द राव, अध्यक्ष वाई के शर्मा,कार्यकारी अध्यक्ष वाई गुरुनाथ राव, एम शिवमणि, पी कृष्ण राव, पी गिरीश, टी अंजी राव, एस एन आर नायडू, बीपी राव, के नरेश कुमार, ए गणपत राव, बी विजय कुमार, बी शेशा गिरी, एस वेंकट राव, जी गोपाल कृष्णा एवं सम्मिलित थे।

IMG 20240309 WA00261
कैबुल मुखी समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह – 2024 का आयोजन गोलमुरी उत्कल समाज हॉल में सम्पन्न हुआ
IMG 20240812 WA0018

जमशेदपुर : कैबुल मुखी समाज गोलमुरी की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह -2024 का आयोजन सचिव गुरुचरण मुखी के नेतृत्व में गोलमुरी उत्कल समाज हॉल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में इस वर्ष विभिन्न बोर्ड की परीक्षाओं में 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 150 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए डॉ वैष्णव चरण मुखी सरायकेला जो हिंदी के प्रोफेसर है तथा बाल साहित्य पर कविता, कहानी, लेख लिखते है, इलेक्ट्रॉ होम्योपैथिक के डॉ मदन मोहन मुखी, बॉडी बिल्डर आदित्य मुखी, लघु फ़िल्म के निर्देशक, निर्माता, राइटर हेमंत मुखी, एवं भारत नाट्यम में मास्टर डिग्री हासिल कर जमशेदपुर में छः स्थानों में बच्चों को क्लासिकल नृत्य की शिक्षा दे रही है को मुख्य अतिथि अमरप्रीत सिंह काले के द्वारा विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

मुख्य अतिथि जी ने कहा कि समाज का विकास शिक्षा से ही संभव है। विशिष्ट अतिथि शिवशंकर सिंह जी ने भी कैबुल मुखी समाज के द्वारा पिछले कई वर्षों से इस प्रकार के कार्यक्रम की सराहना किये और उन्होंने भी शिक्षा पर ध्यान देने की बात बोले। सम्मानित अतिथि पारसनाथ मिश्रा जी ने भी शिक्षा पर ही विशेष ध्यान देने की बात बोले। समाज की और से रितिका मुखी जी ने भी बच्चों को शिक्षा पर ध्यान देने एवं मेहनत करने के बोले।

IMG 20240309 WA00261

इस कार्यक्रम में पांडी मुखी पार्षद, सुरेश मुखी, संदीप मुखी मनोज मुखी, देव करुआ आदि सभी मुखिया उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन संजना मुखी एवं मौसमी महतो ने किया धन्यवाद ज्ञापन रुपेश मुखी ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में डेविड मुखी, देवेश मुखी,अनिकेत मुखी, सुमित मुखी, नीलकंठ मुखी, रिकू मुखी, बबलू मुखी, सीमा मुखी, पुष्पा मसीह, सुभाष मुखी ने अपना पूर्ण योगदान दिए।

भाजपा नेता सह समाजसेवी शिव शंकर सिंह विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हुए
IMG 20240812 WA0015 1

भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता कोशिश एक मुस्कान लाने की संस्था के संरक्षक शिव शंकर सिंह ने बिरसानगर जोन न. 2B एवं 3E स्थित शिव मंदिर, बागुननगर स्थित श्री श्री ओमेश्वरनाथ मंदिर, जंबु अखाड़ा और गाराबासा, बागबेड़ा स्थित श्री शीतला माता मंदिर में चिंताहरण महादेव जी का जलाभिषेक यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

आज श्रावण माह के चतुर्थ सोमवार के अति पावन अवसर पर शहर में विभिन्न जगहों पर भोग वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिनमें गोलमुरी बाजार में युवा चेतना मंच के भोग वितरण में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और विधिवत पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया।

IMG 20240309 WA00261

साथ ही, डोबो, धातकीडीह मेडिकल बस्ती, टिनप्लेट काली मंदिर, टिनप्लेट चौक, बागुननगर, सिदगोड़ा में भी विभिन्न मंदिरों आयोजित भोग वितरण में सम्मिलित हुए और सभी श्रद्धालुओं को श्रावण चतुर्थ सोमवार की बधाई दी।

भाजपा नेता सह समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने वैष्णव समाज की समस्याएं सुनी
IMG 20240812 WA0014 1

जमशेदपुर : भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता कोशिश एक मुस्कान लाने की संस्था के संरक्षक शिव शंकर सिंह ने बिरसानगर जोन न. 2B एवं 3E स्थित सामुदायिक भवन में वैष्णव समाज के लोगों के साथ बैठक कर जनहित से जुड़ी समस्याओं से अवगत होकर निराकरण की दिशा में सार्थक प्रयास को लेकर उन्हें आश्वस्त किया।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

उक्त बैठक में, माताओं-बहनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही एवं भाजपा बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, गौतम गोप, दिनेश और समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

IMG 20240309 WA00261
काशीडीह हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पुरुलिया विज्ञान केंद्र का भ्रमण
IMG 20240811 WA0005

जमशेदपुर : विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने के उद्देश्य से आज दिनांक 9 अगस्त 2024 को काशीडीह हाई स्कूल के 50 विद्यार्थियों को पुरुलिया विज्ञान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। 9 अगस्त “नागासाकी दिवस” के अवसर पर पुरूलिया विज्ञान केंद्र में सर्वप्रथम विद्यार्थियों को एक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म दिखाई गई जिसमें द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापान के दो शहरों पर परमाणु बम के हमले एवं उससे हुए हानि से विद्यार्थियों को अवगत करवाया गया। विद्यार्थियों ने तारामंडल से विभिन्न तारों एवं नक्षत्रों को जाना उसके बाद थ्री डी शो के माध्यम से ब्रह्मांड को समझने की कोशिश की।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

विज्ञान के अनेक आश्चर्यचकित करने वाले मॉडलों ने बच्चों की जिज्ञासा को और बढ़ाया। नागासाकी दिवस के अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह भ्रमण प्रभारी शिक्षक कमलेश ओझा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

IMG 20240309 WA00261
बारीडीह बस्ती बजरंगबली मंदिर में दूध-पुष्प का वितरण विहिप बजरंग दल दुर्गावाहिनी द्वारा किया गया
IMG 20240812 WA0008

जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गावाहिनी – मातृशक्ति बारीडीह की ओर से श्रवण माह के चौथी सोमवारी के शुभ उपलक्ष्य पर बारीडीह बस्ती स्थित बजरंग बली मंदिर प्रांगण में दूध, पुष्प, गंगा जल, बेलपत्र का निशुल्क वितरण किया गया एवं सैकड़ों भक्तजनों को तिलक लगाया गया तथा सनातन धर्म में तिलक का क्या महत्व है बताया गया।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका श्रीमती पुनम रेड्डी जी, साकेत भारद्वाज, बंटी सिंह, रविकांत शर्मा, विवेक शर्मा, मुन्ना मिश्रा ,सतीश कुमार, अमित सिंह, विकास सिंह, मारुति पांडे, विद्यासागर, आकाश दास, सावन कुमार, पीयूष कुमार, नीरज सिंह, सनी, दीनबंधु, अरुण, अजीत सिंह, अभिनंदन कुमार, विनय लोहार, मयंक, प्रकाश प्रिंस जी ने सेवा दिए।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240724 WA0019
पूर्वी सिंहभूम से भाजपा के सिख चेहरे के रूप में गुरविंदर सिंह सेठी की प्रबल दावेदारी
Screenshot 2024 0807 215906

जमशेदपुर : सिख समाज के बीच विगत कुछ वर्षों से यह बात उठ रही है कि इंदर सिंह नामधारी के बाद झारखंड विधानसभा में सिख चेहरे को मौका नहीं मिल रहा है।आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बात पर और जोड़ दिया जा रहा है कि किसी बड़े राजनीति दल द्वारा सिख प्रतिनिधि को विधायक प्रत्याशी के रूप में उतारा जाए।

IMG 20240309 WA00281

वहीं यह अटकलें भी लग रही थी कि भाजपा पूर्वी सिंहभूम से अपने पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले को टिकट दे सकती है, लेकिन अभी तक अमरप्रीत सिंह काले का भाजपा में पुनः वापसी नहीं होना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि शायद यह अटकलें सिर्फ अटकलें ही बन कर रह जायेगी।

IMG 20240309 WA00271

वहीं भाजपा में सिख नेता के रूप में देखा जाए तो गुरविंदर सिंह सेठी का नाम वरिष्ठ सिख नेता के रूप में आता है। भाजपा के कार्यकाल में अल्पसंख्यक आयोग में 2 बार उपाध्यक्ष का पद प्राप्त कर चुके गुरविंदर सिंह सेठी को सिख चेहरे में भाजपा की तरफ से पूर्वी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

IMG 20240309 WA00261

गुरविंदर सिंह सेठी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में झारखंड के 2 बार राज्यमंत्री रह चुके हैं, साथ ही भारतीय रेलवे बोर्ड, भारत सरकार में यात्री सेवा समिति के भी सदस्य के रूप में कार्य करते हुए अपनी सेवा दी है।
बताया जा रहा है कि झारखंड में सिख भाजपा नेता के रूप में गुरविंदर सिंह सेठी के आगे फिलहाल कोई नाम नहीं है।
जमशेदपुर सहित झारखंड भर में सिख प्रत्याशी की उठती माँग को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि पूर्वी सिंहभूम से भाजपा यदि सिख प्रत्याशी को टिकट देती है तो वह गुरविंदर सिंह सेठी होंगे।

मंजीत सिंह गिल का मुँह कड़वा न कर दे सीजीपीसी का मुँह मीठा करवाना, संगठन महामंत्री तक पहुँची शिकायत
IMG 20240809 WA0015

जमशेदपुर : “इक बरस भी अभी नहीं गुज़रा, कितनी जल्दी बदल गए चेहरे।” कैफ़ अहमद सिद्दीकी जी का यह शेर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व मंत्री मंजीत सिंह गिल के ऊपर सटीक बैठती दिख रही है। अभी लोकसभा चुनाव के खत्म हुए 6 महीने भी नहीं हुए की भाजपा के विरोध कर रहे सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह की मुँह मिठाई का कार्यक्रम मंजीत सिंह गिल द्वारा किये जाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर जंगल मे आग की तरह फैल रही है और यही नहीं इससे पूर्व भी सरदार शैलेन्द्र सिंह के साथ सफर करते हुए उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में काफी चर्चा में रही थी। चर्चा होना और भाजपा समर्थकों के आँख में खटकना यह जायज़ भी है क्योंकि कुछ महीने पहले जो भाजपा के खिलाफ देश के इतने बड़े चुनाव में खुलकर खड़े थे उनके साथ जिला का एक पदाधिकारी गलबाँही करते दिखेंगे तो मोर्चा तो समर्थक खोलेंगे ही।

IMG 20240309 WA00281

उस पर भी ताज़्ज़ुब की बात यह हुई कि इतने हो-हंगामा के बीच जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में मंजीत सिंह गिल का नाम प्रदेश कमेटी को दिया गया और नाम पर चर्चा होने से पूर्व ही जिला भर में अध्यक्ष के नाम की अनौपचारिक घोषणा कर दी गयी।
अब भाजपा जमशेदपुर महानगर में अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल के नाम की दावेदारी करने पर जिला अध्यक्ष सुंधांसू ओझा पर कई प्रश्न खड़े हो चुके है।
क्या भाजपा जमशेदपुर महानगर से मुस्लिम समाज को दरकिनार किया जा रहा है और उस पर भी ऐसे व्यक्ति मंजीत सिंह गिल के नाम पर विचार किया जा रहा जो अल्पसंख्यक में बहुल अल्पसंख्यक से नहीं है और समाज में उसकी उसी के समाज वाले भाजपा से हट कर विरोधी दल के लिए काम करने का आरोप लगा रहे।

IMG 20240309 WA00271

इन्हीं सब बातों को लेकर सीख समाज से भाजपा नेता जसवंत सिंह गिल आज रांची में संगठन महामंत्री करमवीर सिंह से मुलाकात कर मंजीत सिंह गिल की छवि के खिलाफ पार्टी विरोधी कार्य करने की लिखित शिकायत सबूतों के साथ दिया और बताया की अगर मंजीत सिंह गिल अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनता है तो भाजपा की छवि सिख समुदाय और मुस्लिम समुदाय दोनों में गलत जायेगा।

IMG 20240309 WA00261

करमवीर सिंह ने सारी बातों को गंभीरता से लेते हुए जसवंत सिंह गिल को आश्वासन दिया है कि इस बात को गंभीरता से लेंगे, क्यों की मंजीत सिंह गिल की ऐसी बहुत सारी शिकायतें आ चुकी है। जो भी संगठन के खिलाफ कार्य करेगा पार्टी सख्ती से कारवाई करेगी।

IMG 20240809 WA0014
IMG 20240809 WA0013
error: Content is protected !!