जमशेदपुर : खालसा मिडिल एवं हाई स्कूल बर्मामाइंस में आजादी के 78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर तिरंगा झंडा तोलन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं बिल्डर एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन तथा सीजीपीसी कंस्ट्रक्शन कमेटी के अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र पाल सिंह ने किया और बोर्ड एग्जाम मे अव्वल आये विधार्थि को प्राइज दिया।
गुरुद्वारा कमिटी द्वारा पौधा और माला दे कर मुख्य अतिथि को सम्मनित किया सभी को देश के प्रति समर्पण का प्रण दिलाया एवं उन्होंने कमेटी के प्रति आभार भी प्रगट किया। उनके अनुसार वह कमेटी के साथ है और आगे भी जरूरत के अनुसार सहयोग देते रहेंगे। इस मौके पर कमेटी के पदधारियों एवं बच्चों ने आजादी के संघर्ष की गाथा पर विचार रखें। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
गुरदयाल सिंह, सविंदर सिंह, जोगा सिंह, हरभजन सिंह, सुखपाल सिंह, सतबीर सिंह “सोमू”, दलविंदर सिंह, रवींद्र सिंह, सरताज सिंह, जसपाल सिंह, अमरीक सिंह, जितेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, सुखदेव सिंह, गुरदर्शन सिंह, सरबजीत सिंह, बाबा इक़बाल सिंह जी, चंचल सिंह, सुखविंदर सिंह , संजय कुमार, रोशनी कुमारी, हरविंदर कौर स्त्री सत्संग सभा की कमिटी, नौजवान सभा स्थानीय लोग, शिक्षक छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एग्रिको में स्थित सुमन प्रिपेरटॉरी स्कूल में आज देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। शिक्षकों ने बच्चों एवं अभिवावकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया एवं सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और राष्ट्रध्वज तिरंगे को सलामी दी।
इस शुभावसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम को प्रस्तुत किया। देशभक्ति गीतों पर बच्चों के नृत्य को काफी पसंद किया गया। छोटे छोटे बच्चे स्वतंत्रता सेनानियों के किरदार में नज़र आये, जिसमें भगत सिंह, भीमराव अंबेडकर, रानी लक्ष्मी बाई इत्यादि के साथ साथ फौजी के रूप में भी बच्चे दिखे। कुछ बच्चों ने देशभक्ति काव्य पाठ भी किया। विद्यालय द्वारा बच्चों के बीच में मिठाइयों का वितरण कर आज़ादी के इस महापर्व को मनाया गया।
जमशेदपुर : जमशेदपुर में 78वां स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने शहर के कई प्रमुख जगहों पर ध्वजारोहण किया। शिव शंकर सिंह ने कहा “आज देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुषों और वीर क्रांतिकारी शहीदों को स्मरण कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है।”
ध्वजारोहण कार्यक्रम सर्वप्रथम, सेंटर प्वाइंट पब्लिक हाई स्कूल (लक्ष्मीनगर) से शुरू हुआ फिर टिनप्लेट खालसा उच्च/मध्य विद्यालय (गोलमुरी), छोटा गोविंदपुर के अंगिका भवन में में तथा प्रताप कल्याण केंद्र में, शहीद भगत सिंह स्मारक समिति, जेमकाे में, सी-टाइप और केबुल बॉयज क्लब न्यू केबुल टाऊन, सुभाष नवजीवन आश्रम ( बाराद्वारी) तथा क्रॉस रोड न. 3 (एग्रिको) में भाजपा बंग प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और देश की आन बान शान तिरंगे का ध्वजारोहण किया और सभी को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
बच्चों के लिए उनके हृदय में प्रेम किसी से छुपा नहीं है
शिव शंकर सिंह ने कई जगहों पर नन्हें बच्चों के बीच चॉकलेट और पठन-पाठन ली सामग्री भी वितरण किया। इससे पूर्व समाजसेवी ने अपने कार्यालय में आमजन के लिए निःशुल्क तिरंगे का वितरण ताकि लोग देश व्यापी अभियान हर घर तिरंगा में बढ़ चढ़कर भाग ले सकें और राष्ट्रीय एकजुटता का परिचय दें।
जमशेदपुर : 15 अगस्त 2024 गौरवमय भारतवर्ष का 78वा स्वतंत्रता दिवस के शुभ उपलक्ष पर सोनारी थाना प्रांगण में सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद के द्वारा गौरवमय भारतवर्ष का आन बान और शान की प्रतीक भारतवर्ष का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया, साथ ही हमें स्वतंत्रता दिलाने मे जितने भी माँ भारती के सपूतों ने अपना बलिदान दिया उन सभी को याद करके भारतवर्ष को पुनः विश्व गुरु और समृद्ध भारत बनाने का प्रण लिया गया।
स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर सोनारी थाना परिसर के सभी पदाधिकारी,सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू सोनारी थाना शांति समिति के सभी सदस्यों के साथ मौजूद रहे। जैसे की हम सभी जानते हैं 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले जमशेदपुर सोनारी में मालु ब्रदर्स ज्वेलरी दुकान में अपराधिक घटना डकैती हुई थी सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद के दृढ़ संकल्प, सुनियोजित योजना और कुशल नेतृत्व के तहत महज 72 घंटे के अंदर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिये। हम सभी सोनारी निवासी गर्वित हैं की हमारे थाना क्षेत्र में इतने कार्य कुशल और निष्ठावान थाना प्रभारी हम सभी को प्राप्त हुआ है।
आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ उपलक्ष पर सोनारी थाना शांति समिति के सदस्यों ने थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद को फूलों का गुलदस्ता और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सोनारी थाना क्षेत्र के काफी लोग और बच्चे थाना परिसर में उपस्थित हुए। ध्वज फहराने के पश्चात आए हुए बच्चों और आए हुए लोगों में मिठाइयां बांटी गई। उसके उपरांत हम सभी ने थाना के पदाधिकारी के साथ सम्मिलित होकर सोनारी थाना क्षेत्र के तीनों टी ओ पी कबीर मंदिर के बगल मे, निर्मल नगर और तिलो भट्टा मे भी स्वतंत्रता दिवस का ध्वज फहराएं तत्पश्चात सोनारी एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रांगण में भी स्वतंत्रता दिवस के ध्वज फहराने में सम्मिलित हुए। सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने हर जगह बच्चों के बीच लड्डू और मिठाई का वितरण किया।
जमशेदपुर : 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व डीआईजी सह भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में कदमा के आंध्र एसोसिएशन स्कूल, धतकीडीह हरिजन बस्ती, बिस्तुपुर के विश्वजीत मणिमेला मैदान, सोनारी के वरिष्ठ नागरिक संघ,अटल चौक में ध्वजारोहण कर तिंरगा देश की आन बान शान को सलामी दिया और बच्चो में राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने के लिए प्रेरित किए एवं भाजपा जिला कार्यालय में भाग लिया।
जमशेदपुर : रोटारैक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी ने रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी और रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर दलमा के सहयोग से केरला समाजम मॉडल स्कूल में “रोटारैक्ट पाठशाला” का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नेतृत्व कौशल को बढ़ाना साथ ही सामुदायिक भावना को बढ़ावा देकर भविष्य के लीडर को आकार देना था।
विभिन्न क्लबों के कुल 85 रोटारैक्टर्स ने भाग लिया, जिसमें डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, करीम सिटी कॉलेज, अर्का जैन यूनिवर्सिटी, सोशल क्रू (एनएसयू), मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज, को-ऑपरेटिव बी.एड कॉलेज, एमजीएम मेडिकल कॉलेज, स्टील सिटी और कालीमाटी जमशेदपुर शामिल थे।
कार्यक्रम में पीडीजी रोटेरियन प्रतीम बनर्जी, रोटेरियन अंजनी निधि, रोटेरियन मनीष जैन, रोटेरियन अमिताभा बख्शी, रोटेरियन सिमरन सग्गू सहित कई प्रभावशाली वक्ता शामिल थे। मुरली मनोहर , डीआरआर आरटीआर रिंकू आरटीआर शेखर प्रत्येक वक्ता ने नेतृत्व, व्यक्तिगत विकास और सामुदायिक सेवा के महत्व पर बहुमूल्य अंतर्दृष्टि साझा की, जिससे युवा रोटारैक्टर्स को स्वयं से ऊपर उठकर सेवा की अपनी यात्रा जारी रखने की प्रेरणा मिली।
यह कार्यक्रम युवा लीडर के बीच नेटवर्किंग, सहयोग और विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक उत्कृष्ट मंच के रूप में कार्य करता है। यह कार्यक्रम केरला समाजम मॉडल स्कूल की मदद से संभव हुआ। यह पहल जमशेदपुर में युवा लीडर के समर्पण को दर्शाती है, जो अपने समुदायों में सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
जमशेदपुर : आगामी विधानसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम माइकल जॉन सभागार, बिष्टुपुर में आयोजित किया गया । दो पालियों में आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने संबोधित किया । प्रथम पाली में 44-बहरागोड़ा, 45- घाटशिला एवं 46- पोटका तथा द्वितीय पाली में 47-जुगसलाई, 48- जमशेदपुर पूर्वी व 49-जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए।
प्रशिक्षण में सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करने के निर्देश दिए गए। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि सेक्टर ऑफिसर का पद निर्वाचन प्रक्रिया में अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। सेक्टर अधिकारियों से यह अपेक्षा की जाती है कि उन्हें मतदान केन्द्र तक पहुंच मार्ग, मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन, चुनावी प्रबंधन, मतदान प्रक्रिया, ईवीएम, वीवीपैट में त्रुटि, उसकी कार्यप्रणाली, आदर्श आचरण संहिता कानून व्यवस्था का ज्ञान हो। क्रिटिकल मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग कराने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सेक्टर पदाधिकारी को अपने सेक्टर के अधीन समस्त मतदान केन्द्रों में स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने, वेल्नेरेविबलिटी मैपिंग, कमजोर मतदाताओं की बसावट, उन गांव/मोहल्लों का चिन्हांकन जिनमें डरा धमकाकर मतदान करने से रोका जाता है एवं विधिसम्मत क्या कार्रवाई की जा सकती है इसपर प्रकाश डाला गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी निर्वाचन ड्यूटी आदेश मिलने के साथ शुरू हो जाती है और मतदान समाप्ति तक बनी रहती है। जब तक कि उनके सेक्टर के अन्तर्गत सभी मतदान केन्द्रों की मतदान सामग्री एवं समस्त प्रपत्र जमा न हो जाये। सेक्टर ऑफिसरों को मतदान के पूर्व मतदान केन्द्र संबंधी कार्य, मतदान सामग्री वितरण दिवस के कार्य, मतदान दिवस के एक दिन पूर्व के कार्य और मतदान दिवस के कार्य के बारे में उन्होने बताया । मतदान केन्द्रों में सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं भवन की स्थिति, पर्याप्त फर्नीचर, पेयजल, बिजली, शौचालय, छाया, रैम्प की जानकारी देने हेतु सभी सेक्टर अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण के लिए कहा गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्र के पहुंच मार्ग का भौतिक सत्यापन, वल्नरेबिलिटी मैपिंग एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन के मापदण्डों के बारे में बताया । उन्होने कहा कि कोई भी मतदाता बिना भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें इसे सुनिश्चित करना है। मतदान के लिए किसी भी प्रकार का प्रलोभन या डरा- धमकाकर मतदान से वंचित रखने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को दिये।
इस दौरान रूरल सह सिटी एसपी श्री ऋषभ गर्ग, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों को जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने घर जाकर सम्मानित किया । इस दौरान उन्होंने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें प्रेषित की।
स्वतंत्रता सेनानी श्री अखौरी बालेश्वर सिन्हा को अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने सम्मानित किया।
श्रीमती सरोज देवी, पति स्व प्रभाष चन्द्र ठाकुर, अंचल अधिकारी जमशेदपुर।
श्रीमती सी. शुभलक्ष्मी, पति- स्व सी वी राव, भूमि सुधार उपसमाहर्ता धालभूम।
श्रीमती शैलजा सिन्हा, पति स्व कृष्णा नंद सहाय, विशेष पदाधिकारी, जेएनएसी।
श्रीमती नीलम शर्मा, पति-स्व अवतार सिंह, विशेष पदाधिकारी जेएनएसी।
जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आइए इस स्वतंत्रता दिवस पर आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों को याद करें और बेहतर समाज और देश निर्माण का संकल्प लें।
मुझे आशा है कि आप सभी अपने देश की स्वतंत्रता के लिए वीर बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता महसूस करेंगे और उस देश पर गर्व करेंगे जिसमें आप जन्मे हैं। स्वतंत्रता दिवस एक अवसर है जब हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों और समृद्ध राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं। हमारे पास एक समृद्ध संस्कृति और विरासत है। हमारा तिरंगा एक भावना है जो सभी भारतीयों को जोड़ती है। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
सरायकेला-खरसांवा : आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला सरायकेला खरसावां के द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस लाल बिल्डिंग चौक में मनाया गया। जहाँ भारत माता की आरती की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान सभी ने भारत माता की जय का नारा लगाए।
जिसमें मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष श्री राजू चौधरी जी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनीष बाजपेई जी, नगर मंत्री प्रिंस राय, नगर अध्यक्ष राजेंद्र जी, संजीत जी, करण,श्याम, छोटेलाल, आमोद कुमार, संजय महंती, लक्ष्मण तंतुबाई, जगरनाथ लोहार, संतोष कुमार।