एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में मौसम ने ली करवट, गुरुवार को इन जिलों में बारिश की संभावना

जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 मार्च को पूर्वी सिहंभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खुंटी और रामगढ़ में हल्की बारिस के साथ-साथ मेघगर्जन की संभावना जताई गयी है.

31 मार्च को पूरे राज्य में बारिश और गर्जन की संभावना है. इस दौरान झारखंड के पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी भाग में कहीं कहीं ओलावृष्टि हो सकती है. साथ ही 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. 1 अप्रैल को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़कर सभी जगह बरसात की संभावना है. वहीं 2 अप्रैल से लेकर 4 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे. वहीं बुधवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेंगी. कहीं कहीं वज्रपात की भी संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा कि बारिश के दौरान किसी सुरक्षिक स्थान पर रहें. बताते चले कि जमशेदपुर समेत पूर राज्य में मंगलवार को कहीं कहीं हल्की बारिश हुई. जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने 31 मार्च और 1 अप्रैल को ज्यादा सुरक्षित रहने की बात कही हैं. 4 अप्रैल के बाद धीरे धीरे मौसम साफ हो जाएगा.

तिथि — अधिकतम — न्यूनतम
30 मार्च — 27 — 22
31 मार्च — 34 — 20
1 अप्रैल — 33 — 19
2 अप्रैल — 35 — 20
3 अप्रैल — 34 — 20

टेल्को : रामनवमी में अश्लील गाने पर डांस करने के मामले में डीसी और एसएसपी ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

जमशेदपुर : रामनवमी के स्टेज पर अश्लील गाने पर डांस का वीडियो वायरल होने के बाद जमशेदपुर डीसी और एसएसपी सहित तमाम प्रशासनिक अमला बुधवार देर रात्रि खड़ंगाझार चौक पहुंचे। मौके पर ही डीसी एक्शन मोड में दिखीं। वहाँ पहुँचते ही सबसे पहले उन्होंने रात 10 बजे के बाद खुले गौरव स्टोर पर पहुँच गई और दुकानदार रविंद्र मिश्रा को फटकार लगाया। दुकान के बाहर सड़क पर रखे सामानों को लेकर भी सख़्त दिखीं और स्थानीय थाना को अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई का निर्देश दिया।

उधर खड़ंगाझार चौक पर श्री हनुमान मंदिर अखाड़ा समिति के बैनर तले रात दस बजे के बाद म्युजिक शो चल रहा था, जिसको देखकर डीसी भड़क गई। उन्होंने आयोजक ओमप्रकाश सिंह को जमकर फटकार लगाया और चौक पर कार्यक्रम करने एवं डीजे बजाने की अनुमति के कागजात दिखाने को कहा। डीजे पर प्रतिबंध होने के बावजूद खड़ंगाझार चौक पर लगातार अश्लील गाने पर डांस होने और निर्धारित समय सीमा के बाद भी कार्यक्रम होने की शिकायत को सही पाया।

ae8e6ce8620554d4eeff67057961bfc9ac3762dcbccaf2e6d007bced56c168c3.0

डीसी और एसएसपी के निर्देश पर आयोजन स्थान की विडियोग्राफि भी हुई। प्रशासन ने ड्रोन और कैमरे की मदद से श्री हनुमान मंदिर अखाड़ा समिति की ओर से लगे होर्डिंग्स और पोस्टर की विडियोग्राफि भी करवाया जिससे कमिटी से जुड़े सदस्यों की पहचान करने में आसानी होगी। प्रशासन की ओर से रामनवमी अखाड़ा के विसर्जन के बाद ओमप्रकाश सिंह और उनके कमिटी पर प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई करने का निर्देश टेल्को थाना प्रभारी को दिया गया है।

बताया जा रहा है कि कमिटी के लोगों की शिकायतें लगातार प्रशासन को मिल रही थी की टेल्को कंपनी में आने वाले वाहनों से भारी भरकम चंदा की डिमांड की जा रही थी और टेल्को के लेबरब्यूरो गोलचक्कर पर गाड़ियों को जबरन रोककर रंगदारी से चंदा उगाही की जा रही थी। इस दौरान खड़ंगाझार चौक पर ही रहने वाले केंद्रीय शांति समिति के सदस्य ओमप्रकाश उपाध्याय को भी खरी खरी सुनाया की उनके घर के सामने ही कानून का मज़ाक बनाया जा रहा है ऐसे में शांति समिति के सदस्य होने के नाते वे लापरवाह हैं।

प्रशासन को स्थानीय महिलाओं ने ही व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर वीडियो भेजकर शिकायत किया था की हनुमान मंदिर अखाड़ा समिति के लोग कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा। प्रशासन को यह भी सूचना मिली है की ओमप्रकाश सिंह गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गिरोह से जुड़ा हुआ है और सूदखोरी, रंगदारी के धंधे में लिप्त है। डीसी और एसएसपी ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया है और पूजा विसर्जन के बाद बड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

3 बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने की खुदकुशी, जाँच में जुटी पुलिस

झारखंड : पलामू जिले के टाउन थाना क्षेत्र के बिस्फुटा पुल के पास एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली, महिला और उसके तीनों बच्चों का शव रेलवे ट्रैक से बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गई। घटना की सूचना के बाद टाउन थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक महिला और उसके तीनों बच्चों के शव को कब्जे में लिया। मृतक महिला की पहचान पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र की एकता गांव की रहने वाली मनीता देवी के रूप में की है।
मृतक महिला मनीता देवी की शादी हरिहरगंज थाना क्षेत्र के खड़गपुर गाँव के रहने वाले रवि सिंह के साथ हुई थी। अन्य मृतकों में महिला की दो बेटी और एक बेटा भी शामिल है। तीनों बच्चों की उम्र 3 से 7 वर्ष के बीच की है। आत्महत्या के कारणों की छानबीन में पुलिस जुट गई है.पुलिस ने मौके वारदात से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

ट्रेनों का संचालन रुका, रेलवे ट्रैक से हटाए शव

टाउन थाना की पुलिस ने चारों के शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया। रेलवे ट्रैक पर महिला और उसके तीनों बच्चों के शव पड़े होने के कारण रेलवे का परिचालन कुछ देर तक बाधित रहा। हालांकि पुलिस के द्वारा सभी शव को रेलवे ट्रैक से हटा लिए जाने के बाद परिचालन सामान्य हो गया।
टाउन थाना की पुलिस के द्वारा मृतक महिला मनीता देवी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने आखिर किन कारणों से अपने तीन मासूम छोटे-छोटे बच्चों के साथ आत्महत्या जैसे बड़े कदम को उठा लिया। घटना की सूचना के बाद पलामू जिला के एसपी चंदन कुमार सिन्हा भी मौके वारदात पर पहुंचे।

आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

महिला द्वारा अपने तीन बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या किए जाने की घटना की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। रेलवे ट्रैक पर शव बरामद के साथ आसपास के गांव के रहने वाले सैकड़ो लोगों की भीड़ जुट गई। लोग घटना को लेकर पारिवारिक विवाद के बाद उठाया गया खौफनाक कदम बता रहे हैं। हालांकि पुलिस की तरफ से स्पष्ट नहीं किया गया है कि आखिर किन कारणों से महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ आत्महत्या की है।

यात्रियों से खचाखच भरी बस जा रही थी रांची, सड़क किनारे पेड़ से टकराई, कई घायल

खूंटी में एक बस दुर्घटना की शिकार हो गई. जिसमें दर्जनों यात्रियों के घायल होने की खबर है. बस की रफ्तार अधिक होने की वजह से यह हादसा हुआ.जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं. जिसमें से 4 लोगों की हालत गंभीर है. सभी को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है. घटना हुटार के पास घटी है.दरअसल एनएच 75 ई पर यह हादसा हुआ है. रांची-खूंटी मुख्य मार्ग पर स्थित हुटार के नजदीक खूंटी के रनिया से रांची के लिए चलने वाली यात्री बस हादसे का शिकार हो गई. बस पेड़ से सीधे टकरा गई. बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी. रनिया से निकल कर रांची जाने के क्रम में हुटार के पास चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया. जिससे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई.इस हादसे में दर्जनों यात्री घायल हुए है. जबकि चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए रांची के विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है. जानकारी के अनुसार खूंटी के रनिया से बस रांची के लिए निकली थी, लेकिन हुटार पहुंचते ही तेज गति होने के कारण एक कार को बचाने के लिए गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई. जिसके बाद रफ्तार काफी होने की वजह से चालक बस को नियंत्रित नहीं कर सका. जिससे बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. पेड़ से टकराने की जोरदार आवाज से स्थानीय ग्रामीण जमा हो गए और घायलों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया. बस खूंटी से सरिता होते हुए खूंटी, डोड़मा, तोरपा, मरचा, पोकला, कामडारा, बाकूटोली, गरई, बकसपुर, हंजड़ा, पकरा और पिम्पी तक जाती है. हादसे के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

हाईवे पुलिस के पेट्रोलिंग वैन में मौजूद रहेगी फर्स्ट एड किट : एसएसपी

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद का पहला घंटा गोल्डन ऑवर होता है। इस आवर में घायल को फर्स्ट एड मिल जाए तो उसके बचने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसी मदद के लिए अब यंग इंडियंस से प्राप्त फर्स्ट एड किट को हाईवे से सटे सभी थानों में रखा जाएगा।

ये किट्स पेट्रोलिंग वैन में भी मौजूद रहेगी। बीते दिनों ही टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से जिला पुलिस के 150 जवानों को प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग दी गई थी। यह किट उन्हीं जवानों को सौंपा जाएगा, ताकि सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाई जा सके।

एसएसपी मंगलवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) यंग इंडियंस के द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस को 100 रोड सेफ्टी किट और 10 स्ट्रेचर प्रदान करने के लिए आयोजित समारोह में बोल रहे थे। बिष्टूपुर थाना परिसर स्थित कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह में एसएसपी प्रभात कुमार एवं डीएसपी ट्रैफिक कमल किशोर मौजूद थे। एसएसपी प्रभात कुमार ने यंग इंडियंस द्वारा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पुलिस यंग इंडियंस के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम पर काम करेगी।

समारोह में ट्रैफिक डीएसपी कमल किशोर, बिष्टूपुर थाना प्रभारी अंजनि कुमार एवं जमशेदपुर पुलिस के कई अधिकारी मौजूद थे। मौके पर यंग इंडियंस की मानसी अग्रवाल, आकाश आनंद, मृदुल गोयल, उमंग अग्रवाल, अंकित काउंटिया, रश्मि काउंटिया, भाविन गांधी, उमंग रणपरा, बरखा केडिया, निधि अग्रवाल, बीजल मेहता एवं नेहा अग्रवाल मौजूद थीं।

ओवरब्रिज पर एक सप्ताह तक बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक, जानिए किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

मेन रोड ओवरब्रिज पर मंगलवार से अगले एक सप्ताह तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. सिर्फ स्कूली बसों को इससे छूट दी गयी है. लगातार लग रहे जाम और रामनवमी के मद्देनजर रांची के ट्रैफिक एसपी एच बिन जमां ने यह एहतियाती कदम उठाया है.

इसका असर भी दिखा. ट्रैफिक पहले की तुलना में काफी स्मूथ हो गया था. नये बदलाव के तहत पटेल चौक स्थित सरकारी बस स्टैंड से खुलनेवाली बसों को मेन रोड ओवरब्रिज पर जाने से रोकने के बाद इनका रूट डॉन बास्को स्कूल से लोअर चुटिया होते हुए नामकुम निकाला गया. वहीं, स्लाइडर लगाकर देवेंद्र मांझी चौक और निवारणपुर से आनेवाली गाड़ियों के लिए अलग लेन बनायी गयी है. इसका असर यह हुआ कि गाड़ियां एक लेन में रुक-रुककर चलने की जगह थोड़ी स्पीड में आराम से निकल रही थी.

बुधवार तक कंपनी जाम वाली संभावित जगहों को क्लियर कर देगी.

उस रूट में जाम नहीं लग रहा था. इसके अलावा मेन रोड ओवरब्रिज और राजेंद्र चौक पर पुल निर्माण कार्य के दौरान लगायी गयी लोहे की बैरिकेडिंग और बड़े-बड़े बोर्ड को निर्माता कंपनी एलएंडटी द्वारा तेजी से हटाया जा रहा था. इससे वाहनों के आवागमन में आसानी हो गयी है. मंगलवार रात या बुधवार तक कंपनी जाम वाली संभावित जगहों को क्लियर कर देगी. इससे रामनवमी में निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर जाने में श्रद्धालुओं को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा. मेन रोड ओवरब्रिज व राजेंद्र चौक की व्यवस्था में परिवर्तन का असर कडरू ओवरब्रिज पर भी देखने को मिला. इस रूट पर भी लेन में वाहनों के परिचालन कराने से जाम काफी कम लग रहा है.

मेन रोड में एक माह के अंदर दुरुस्त होगी ट्रैफिक.रोड मैप के आधार पर मेन रोड में एक माह में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की जायेगी. राजधानी को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए छह जोन में बांटा गया है. बारीकी से ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है. फ्लाइओवर निर्माण में लगी एलएनटी से कहा गया है कि वह बैरिकेडिंग की लंबाई बढ़ाये, ताकि यातायात व्यवस्था के संचालन में कोई बाधा नहीं पहुंचे. यह जानकारी डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने मंगलवार को हाइकोर्ट को दी. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने अटल वेंडर मार्केट में दुकान आवंटन के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई की. इस दौरान डीसी और नगर आयुक्त द्वारा प्रस्तुत रोड मैप का अवलोकन किया गया.

राजधानी में सुगम यातायात व्यवस्था बहाल करें

इस मौके पर अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि अपने जवाब के अनुसार मेन रोड सहित राजधानी की अन्य प्रमुख सड़कों पर सुगम यातायात की व्यवस्था बहाल की जाये. ऐसी व्यवस्था हो, ताकि कहीं भी सड़क जाम की स्थिति नहीं बने. लोगों को राहत पहुंचानेवाली ट्रैफिक व्यवस्था कायम की जाये. साथ ही उठाये गये कदमों से संबंधित स्टेटस रिपोर्ट सौंपी जाये. मामले की सुनवाई के दौरान रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा व नगर आयुक्त शशि रंजन सशरीर उपस्थित थे. अगली सुनवाई के दौरान भी इन्हें सशरीर उपस्थित होने का अदालत ने निर्देश दिया. अगली सुनवाई के लिए अदालत ने तीन मई की तिथि निर्धारित की.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता डिमना रोड पहुंचकर आंदोलनकारी दुकानदारों से मिले, दुकानदारों को दुकान आवंटित करने का दिया आश्वासन, दुकानदारों का धरना समाप्त

मानगो के डिमना रोड स्थित डिमना रोड डिवाइडर में रविवार की रात दुकानों पर बुलडोजर चलने के बाद दुकानदार धरने पर बैठे हुए थे। उनका धरना लगातार चल रहा था। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बुधवार की दोपहर बाद मानगो डिमना रोड पहुंचे। धरना स्थल पर जाकर उन्होंने दुकानदारों से बात की। दुकानदारों को आश्वासन दिया है कि जिन 45 दुकानदारों का सूची में नाम है। उनको दुकानें आवंटित की जा रही हैं। बाकी दुकानदारों को भी दुकानें जल्दी ही दुकानें आवंटित की जाएंगी। सभी दुकानदारों को दुकानें मिलेंगी। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आश्वासन के बाद दुकानदार मान गए हैं और धरना समाप्त हो गया है। मानगो नगर निगम के नगर प्रबंधक ने बताया कि फिलहाल जिन दुकानदारों का नाम सूची में है। उनको दुकानें आवंटित की गई हैं। वह वहां दुकान खोल सकते हैं। दुकानदारों की तरफ से रास्ते की बात सामने आई। कहा गया कि दुकानों तक जाने का रास्ता नहीं है। इसलिए रास्ता भी बनाया जाएगा। मानगो नगर निगम जल्द ही वहां सभी सुविधाएं मुहैया कराएगा और रास्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन से पहले ही बात की थी कि किसी भी गरीब की दुकान उजड़नी नहीं चाहिए। सभी को दुकान दी जाए। 45 लोगों को दुकान दी जा रही है जो बचेंगे उनको जल्द ही दुकान दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मानगो नगर निगम को उन्होंने निर्देश दिया है। यह लोग जांच करेंगे और जो लोग आवंटित दुकान पर अवैध कब्जा किए हुए हैं। उन से दुकान खाली कराकर दुकानदारों को दुकान दी जाएगी। ऐसे दुकानदारों को ही दुकान मिलेगी जो रोज डिमना डिवाइडर में दुकान लगाते थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए बाकायदा जांच कराई जाएगी।

रामनवमी पर नहीं बजाए जा सकेंगे अश्लील व भड़काऊ गाने, साकची में DC व SSP समेत सभी अधिकारियों ने रामनवमी पर लगाए गए मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

रविंद्र भवन में डीसी व एसएसपी ने समेत सभी अधिकारियों ने बुधवार को एक बैठक की। इस बैठक में रामनवमी पर शहर में तैनात किए गए मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी शामिल रहे। इन मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर एक दूसरे को दिए गए और इनको नियम कायदों से अवगत कराया गया कि रामनवमी के दिन इन्हें क्या करना है। डीसी विजया जाधव ने बताया कि इस बार डीजे बजाने पर पाबंदी है। अश्लील व भड़काऊ गाने बजाने पर भी पाबंदी है। लोगों को चाहिए कि वह अच्छे पारंपरिक सनातन धर्म से जुड़े गाने बजाएं और भगवान राम की जीवनी ये संबंधित प्रदर्शनी लगाएं। डीसी विजया जाधव ने बताया कि सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कई जगह सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। वहां भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बैठक में अधिकारियों ने मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को बताया कि रामनवमी के दिन किस तरह से विधि कानून व्यवस्था को बनाए रखना है। एसडीओ धालभूम पीयूष कुमार सिन्हा भी इस बैठक में थे। उन्होंने अधिकारियों को मजिस्ट्रेट को समझाया कि जहां उनकी तैनाती है। वहां पता कर लें कि उधर से रामनवमी के कितने जुलूस निकलेंगे। जुलूस निकालने वाले अखाड़े का नाम क्या है। वह अखाड़ा लाइसेंसी है या नहीं और अखाड़े के अध्यक्ष और पदाधिकारी कौन हैं। इन सब का नंबर पहले से मजिस्ट्रेट के पास होना चाहिए। ताकि जब जरूरत पड़े तो और उनसे संपर्क किया जा सके। इसके अलावा डीसी विजया जाधव और एसएसपी प्रभात कुमार ने भी सभी मजिस्ट्रेट को दिशा निर्देश दिए। मजिस्ट्रेटों को बताया गया कि उन्हें अपने इलाके में गुजरने वाले जुलूसों की वीडियो रिकॉर्डिंग करानी है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में वीडियोग्राफरों को तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में खासतौर से ध्यान देने की जरूरत है। मजिस्ट्रेटों को बताया गया कि पोटका के हल्दीपोखर का इलाका काफी संवेदनशील है। क्योंकि वहां पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए हल्दीपोखर इलाके पर खास ध्यान रखना है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि शहर में रामनवमी पर 200 से अधिक अखाड़े निकलते हैं। इनमें से जो संवेदनशील और कानून व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। उनसे संपर्क में रहना है।

जमशेदपुर : राज्य में आकांक्षा प्रवेश परीक्षा 2 अप्रैल को, जमशेदपुर के साथ समेत पूरे कोल्हान में 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से राज्य भर में संचालित आकांक्षा केंद्रों मैं नामांकन के लिए इस वर्ष भी झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है.परीक्षा का आयोजन आगामी 2 अप्रैल को किया गया है. इसके लिए राज्य भर के विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले कुल 16757, मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले 18451 तथा क्लैट की तैयारी करने वाले 3130 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

परीक्षा के लिए जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) मैं 7 केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर मेडिकल के 870, इंजीनियरिंग के 930 और क्लैट की तैयारी के लिए 155 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. बताया गया है कि परीक्षा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. पड़ोसी जिला पश्चिमी सिंहभूम में दो परीक्षा केंद्र तथा सरायकेला खरसावां जिला में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. पश्चिमी सिंहभूम में इंजीनियरिंग के 557, मेडिकल के 535 तथा 142 परीक्षार्थी है, जबकि सरायकेला खरसावां जिला में इंजीनियरिंग के 828, मेडिकल के 872 क्लेट के 192 परीक्षार्थी है. परीक्षा को लेकर सभी जिलों को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ओएमआर शीटउपलब्ध करा दी गई है, 1 अप्रैल तक सभी परीक्षा केंद्रों तक पहुंच जाएगी.

‘एक मंच पर आए कांग्रेस-भाजपा के भ्रष्ट चेहरे’, सरयू का बड़ा बयान

पूर्वी जमशेदपुर से निर्दलीय विधायक सरयू राय ने आरोप लगाया है कि झारखंड में भाजपा एवं कांग्रेस के भ्रष्ट चेहरे एक मंच पर आ गए हैं। सरयू राय ने पीएम के उस बयान पर हमला बोला है जिसमें उन्होंने कहा था कि भ्रष्ट चेहरे एक मंच पर आ रहे हैं।

सरयू राय ने लिखा कि नरेंद्र मोदी जी, झारखंड में विशेष रूप से जमशेदपुर में भाजपा एवं कांग्रेस के भ्रष्टाचार में चेहरे एक मंच पर आ चुके हैं। एक दूसरे को गलबहियां कर रहे हैं। एक-दूसरे की पीठ सहला रहे हैं। एक दूसरे की सहायता कर रहे हैं। सत्तापक्ष और निर्णय एक हो गए हैं।

दरअसल, मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय दफ्तर का विस्तार का उद्घाटन करते हुए पीएम ने कहा था कि सारा देश देख रहा है कि कैसे भ्रष्टाचार में लिप्त चेहरे एक साथ एक मंच पर आ रहे हैं। उन्होंने बोला था कि भारत विरोधी शक्तियां एकजुट हो रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 9 सालों के शासनकाल में जिस तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की गई, उसने भ्रष्टाचारियों की जड़े हिला दी हैं।

सरयू राय ने जो झारखंड भाजपा एवं झारखंड कांग्रेस को लेकर जो तंज कसा है वह संकेत पूर्व सीएम रघुवर दास और बन्ना गुप्ता को लेकर है। सरयू राय ने एक अन्य ट्वीट के जरिए इल्जाम लगाया है कि भाजपा शासनकाल में सरकारी कंपनी की आड़ में ऊंचे दाम पर दवा खरीद का आदेश सीएम ने दिया था। यह 2016 की बात है वहीं इस सरकार में सीएम को दरकिनार कर स्वास्थ्य मंत्री ने यही काम किया है। तब सीएम रघुवर दास थे तथा अब स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और वरिष्ठ नेता सरयू राय के बीच जुबानी जंग जारी है।

error: Content is protected !!