एक नई सोच, एक नई धारा

रांची के खेलगांव में बन रहा है अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग स्टेडियम, एक ही छत के नीचे मिलेगी कई सुविधाएं

झारखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राजधानी स्थित खेलगांव में स्केटिंग स्टेडियम का निर्माण हाे रहा है. खास बात है कि यह देश का पहला स्केटिंग स्टेडियम होगा, जहां एक ही छत के नीचे स्केटिंग के अलावा स्केट बोर्ड सहित अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी.

अब खिलाड़ियों को रोड स्केटिंग के लिए भी सड़क के खाली होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

झारखंड सरकार वेलोड्राम स्टेडियम के पास स्केटिंग स्टेडियम बना रही है. काम भी शुरू हो चुका है. स्टेडियम निर्माण से खिलाड़ियों में खुशी है. झारखंड में स्केटिंग के 50 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं. इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया है. लेकिन इनकी सबसे बड़ी समस्या थी कि अभ्यास के लिए कोई स्टेडियम नहीं था.

स्टेडियम में मिलेगी बेहतर सुविधा : स्केटिंग स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा. इसमें पेवलियन, स्केटिंग ग्राउंड, गैलरी, स्केटिंग बोर्ड, रोलर हॉकी और फ्री स्टाइल ग्राउंड शामिल है. पूरा स्टेडियम 12660.43 स्क्वायर फीट में बनाया जा रहा है. बजट करीब 4.30 करोड़ रुपये का है. एक ही स्टेडियम में तीन तरह के इवेंट हो पायेंगे.

वर्तमान में रांची जिला और आसपास के खिलाड़ी डोरंडा स्थित संत जेवियर स्कूल में स्केटिंग का अभ्यास करते हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और कोच राजेश राम का कहना है कि इस स्टेडियम के शुरू होने से खिलाड़ियों को किसी भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलने में परेशानी नहीं होगी. अभी हमारे खिलाड़ी ओपन ग्राउंड में अभ्यास करते हैं. इस कारण उन्हें बाहर स्टेडियम में खेलने में परेशानी होती है.

अभ्यास के लिए दूसरे

झारखंड में स्केटिंग के 50 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं. वह राजेश राम अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी रफ्तार दिखा चुके हैं. वहीं सुमंत, सोमनाथ मिंज, सुषमा टोप्पो, रवि रंजन और अलेक्स लकड़ा ने संत जेवियर स्कूल के ग्राउंड से करियर की शुरुआत की और अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं. इन खिलाड़ियों को कभी-कभी बेहतर अभ्यास के लिए दूसरे राज्यों में भी जाना पड़ता है.

स्केटिंग के ये हैं हीरो

मां करती है रेजा का काम और बेटी ने बनायी पहचान

रांची की रहनेवाली सुषमा टोप्पो ने 2015 में स्केटिंग का अभ्यास शुरू किया. इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सुषमा को काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन मुश्किलों के बाद भी हौसला नहीं छोड़ा, पिता नहीं है और मां चंदू उराइन रेजा का काम करती हैं. लेकिन खेल के प्रति सुषमा का ऐसा जुनून था कि इनका चयन 2020 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ. खास बात है कि कोचिंग भी देती हैं. उन्होंने कहा कि स्टेडियम बन जाने से पदक जीतने का रास्ता आसान होगा.

खिलाड़ियों में है उल्लास

झारखंड में अभी तक स्केटिंग का कोई भी स्टेडियम नहीं है. स्टेडियम होने से खिलाड़ियों का लय बना रहता है. पदक जीतने के मौके बढ़ते हैं. साथ ही नये खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा.

स्केटिंग सीखने के लिए सोमनाथ घर-घर दूध पहुंचाते थे

गुमला के रहने वाले सोमनाथ मिंज ने इसी वर्ष राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाइ किया है. इससे पहले राज्य स्तरीय और जिला स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं. सोमनाथ के पिता पेशे से मिस्त्री हैं. स्केटिंग सीखने और अपना खर्च चलाने के लिए सोमनाथ को दूध भी बेचना पड़ गया. कैब चलाया. सोमनाथ कहते हैं : जब मैं छोटा था तभी स्केटिंग के प्रति गहरा जुड़ाव हो गया था. इसके बाद संत जेवियर स्कूल में एडमिशन हुआ, तो यहां अभ्यास करने का मौका मिला. वहीं अब स्टेडियम बनने के बाद अभ्यास में तेजी आयेगी.

दिनदहाड़े युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला : हमले में व्यक्ति गंभीर रुप से घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

जमशेदपुर के बागबेड़ा में दिनदहाड़े चापड़ से जानलेवा हमला करने की खबर सामने आई है. घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.

घटना के संबंध में पीड़ित रंजय सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग7बजे वे रोड नंबर चार के समीप से जा रहे थे. उसी दौरान राजेश कुमार उर्फ टोला ने उन पर चापड़ से हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि पहले हमले से वह बच गए लेकिन राजेश कुमार उर्फ टोला ने उनके ऊपर कई बार हमला किया जिससे उनके बाएं हाथ और सिर पर गहरी चोटें आई और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए. उन्होंने कहा कि हमले के दौरान पोपट और शहंशाह वहीं मौजूद थे और टोला को उकसाने की कोशिश कर रहे थे. घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां प्रथम उपचार के बाद उन्हें एमजीएम रेफर कर दिया गया है.

इधर,बागबेड़ा थाना में मामले के संबंध में आवेदन दे दिया गया है और प्रथमिकी भी दर्ज कर लिया गया है. थाना प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है.

जमशेदपुर : महानगर इंटक की बैठक में जिला स्तरीय कार्यक्रम पर हुई चर्चा

वायर प्रोडक्टस लेबर यूनियन (टीपीएलयू) कार्यालय में जमशेदपुर महानगर इंटक की बैठक हुई. अध्यक्ष राजेश सिंह ‘राजू’ ने बैठक की अध्यक्षता की.

बैठक में वायर प्रोडक्टस लेबर यूनियन के कमिटी मेंबर अर्जुन ठाकुर एवं टाटा मोटर्स कर्मचारी राजेश्वर लाल को जमशेदपुर महानगर इंटक के सचिव पद पर मनोनयन का पत्र पंकज सिंह एवं श्रीकांत सिंह ने दिया. बैठक में जिला स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई. इस अवसर पर वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन के महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में हमलोग हर तरह से सहयोग करेंगे.

यूनियन के उप सभापति श्रीकांत सिंह ने कहा कि इंटक पूरे देश में सबसे बड़ाश्रमिक संगठन है. राजेश सिंह ‘राजू’ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम की लगभग तैयारी हो चुकी है. जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय से समय ले कर अगली बैठक में अन्य अथितियों के नाम जगह और समय की घोषणा कर दी जाएगी. अंत में धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने दिया. बैठक के टाटा पावर यूनियन के महामंत्री पिंटू श्रीवास्तव, वायर प्रोडक्ट्स लेबर यूनियन के उपाध्यक्ष दानी शंकर तिवारी, उपाध्यक्ष अमरीक सिंह, रौशन सिंह, अभिषेक कुमार, मनीष सिन्हा, गुलाम सरवर, शेख जाकिर बाबू, शेखर रवानी आदि उपस्थित थे.

जमशेदपुर : कदमा हिंसा के असली षड़यंत्रकारियों के खिलाफ 14 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होना दुखद- भाजमो

पूर्वी विधायक सरयू राय ने भाजमो जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारियों साथ बारीडीह विधानसभा कार्यालय में बैठक की. बैठक में भाजमो जमशेदपुर महानगर ने निर्णय लिया की संगठन के प्रत्येक मंडल से कार्यकर्ता पुरे दल-बल के साथ कल सर्वजन हिंदु समिति द्वारा बिष्टुपुर तुलसी भवन में आहुत बैठक में शामिल होंगे.

सरयू राय ने कहा हस्ताक्षर अभियान में दमदार भागीदारी की भांति ही समिति के आवाह्न पर होने वाले सभी आंदोलनों पर भाजमो अग्रीम मोर्चे पर सक्रिय रहेगी.बैठक में भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा की पीछले दिनों कदमा हिंसा मामले में निर्दोष हिंदु नेताओं के जेल भेजे जाने के 14 दिन बीत जाने बाद भी प्रशासन के द्वारा से इस घटना का उद्भेदन नहीं किए जाने और घटना के पीछे के असली षडयंत्रकारियों को गिरफ्तार करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने की निंदा की.

बैठक में मुख्य रूप से भाजमो केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, पश्चिम संयोजक मुकुल मिश्रा, जिला महासचिव मनोज सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, भास्कर मुखी, मंत्री विकास गुप्ता, राजेश कुमार, सुधीर सिंह, आकाश शाह, मंजु सिंह, राजेश प्रसाद, शेषनाथ पाठक, विजय नारायण सिंह, शंकर कर्मकार, दुर्गा राव, जय प्रकाश सिंह, कन्हैया ओझा, विनोद राय, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विकास रजक, काकोली मुखर्जी, किरण सिंह, विजय सिंह, बबलू झा सहित अन्य उपस्थित थे.

जमशेदपुर में धारदार हथियार से काटकर युवक की हत्या, अलग-अलग जगहों से 3 टुकड़ों में मिला शव

जमशेदपुर में एक युवक की लाश मिलने से तीन टुकड़ों में मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। तीन अलग-अलग जगहों से शव के टूकड़े मिलने से पुलिस भी सकते में है। कही युवक का सिर मिला है तो कहीं पर पैर और कहीं पर धड़ बरामद हुआ है।

मृतक की पहचान ओडिशा के रायरंगपुर निवासी डमरूधर महंती उर्फ विक्की के रूप में हुई है। जिसकी हत्या जमशेदपुर में धारदार हथियार से निर्मम तरीके से कर दी गयी।

हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए तीन टुकड़ों में किया गया और तीन अलग-अलग जगहों पर फेंका गया। जमशेदपुर की सोनारी पुलिस की मदद से ओडिशा पुलिस ने हत्या के आरोपी कमलाकांत और उसकी पत्नी खुशबु को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तब दोनों ने अपना जुर्म स्वीकारा। बताया कि दोनों ने मिलकर विक्की को मार डाला है।

बताया जाता है कि मृतक विक्की की पत्नी इनूश्री महंती ने 13 अप्रैल से पति के अचानक गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया। जांच टीम को पता चला कि लापता विक्की का जमशेदपुर आता था। सोनारी की रहने वाली खुशबू सागर से उसका अवैध संबंध था। जब पुलिस ने शक के आधार पर खुशबू और उसके पति कमलाकांत को पकड़ा तब मामले का खुलासा हो गया।

दोनों ने बताया कि उन्होंने ही विक्की की हत्या की थी। हत्या के बाद शव के तीन टुकड़े कर तीन अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया था। सिर ठनठनी घाटी, धर जामबनी और पैर टाटा-रांची रोड में इसलिए फेंका था कि शव की शिनाख्त ना हो सके। लेकिन कानून के हाथ बड़े हैं इस बात से दोनों पति-पत्नी शायद अंजान थे।

आखिरकार जमशेदपुर पुलिस और ओडिशा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद मामले का उद्भेदन हुआ। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतक विक्की की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

“अश्लील मंत्री नाय चलतो” बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो वायरल, मंत्री ने कहा फर्जी है, केस करूँगा

झारखंड : राजनीति में कब किसे कहाँ पटकनी मिल जाये यह कहना मुश्किल ही नहीं लगभग नामुमकिन है। झारखंड की राजनीति और उसमें भी जमशेदपुर महानगर की राजनीति में यह कहना और भी नामुमकिन हो जाता है। आज सोशल मीडिया में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की फ़जीहत इस कदर उड़ रही है कि जैसे फ़टे हुए किसी अखबार की खबर उड़ती हो।
सोशल मीडिया में भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लील वीडियो दिख रहा है। उसमें एक महिला के अंग और स्वास्थ्य मंत्री का चेहरा साफ तौर पर देखा जा रहा है। निशिकांत दुबे ने अपनी पोस्ट में कहा कि यह है इंडियन नेशनल कांग्रेस का चरित्र। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का यह तथाकथित माजरा है। महिलाओं की इज्जत से खेलना, कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपनी पत्नी को तंदूर में जलाना, काश! गांधी परिवार समझ पाता।
सोशल मीडिया में “नाय चलतो” के चलन के हिसाब से बन्ना गुप्ता का खास तौर पर विरोध करते हुए लिखा जा रहा है कि “अश्लील मंत्री नाय चलतो”। लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि राजनीति में कब किसे और कहाँ मुँह की खानी पड़े यह कहना नामुमकिन है। पिछले कई दिनों से जमशेदपुर की राजनीति ऐसे भी काफी गर्म हो रखी है। भाजपा नेता और विहिप के नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की बहुत किरकिरी हो रही थी और अब यह वीडियो उनकी छवि की को पूरी तरह से धूमिल करने का कार्य करने के लिए सक्षम है, किन्तु स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस वीडियो को सिरे से खारिज करते हुए फेक बताया है।

Screenshot 2023 0423 233359

तीसरी धारा न्यूज़ इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

फर्जी और एडिटेड वीडियो वायरल करने वालों पर दर्ज करूँगा एफआईआर- बन्ना गुप्ता

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि रविवार को सोशल मीडिया में मेरी छवि धूमिल करने और राजनीतिक विद्वेष भावना के साथ राज्य के कुछ प्रमुख राजनीतिक विरोधियों ने एक सोची समझी साजिश के तहत एक फेक और एडिटेड वीडियो को जानबूझ कर वायरल किया है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि फोटो शॉप या अन्य किसी एडिटिंग ऐप के माध्यम से यह कुकृत्य किया गया है, जिसके विरुद्ध मैंने एफआईआर दर्ज करवा दी है। जल्द ही इस मामले में पुलिस जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जिन लोगों ने इस फर्जी और एडिटेड वीडियो के माध्यम से मुझे फंसाने का कार्य किया है, उन सभी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करूंगा। सत्यमेव जयते!

“मन की बात” कार्यक्रम के 100वें संस्करण को खास बनाने में जुटी भाजपा, सर्वजन हिन्दू समिति के साथ जारी आंदोलन में भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी बनी रणनीति

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो पर प्रसारित होने वाले “मन की बात” कार्यक्रम के 100वें संस्करण को लेकर भाजपा विशेष तैयारी कर रही है। रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बिस्टुपुर स्थित चैम्बर भवन सभागार में सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में आगामी 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 100वें संस्करण को सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनाने हेतु जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर आमजनों के संग श्रवण सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कदमा एवं जुगसलाई उपद्रव में राज्य सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा की गई एकपक्षीय एवं विद्वेषपूर्ण कार्रवाई के विरोध में गठित सर्वजन हिन्दू समिति के जारी आंदोलन में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही, बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत सभी बूथों की नवगठित समिति की सूची मंडल अध्यक्षों के द्वारा जमा की गई।

8f736409ccf5291726bed85b869f13d32344114a228b911dd1b8ebb212f02779.0

बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर प्रसारण किया जाएगा। मन की बात कार्यक्रम को लेकर उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक आमजनों को जोड़कर “मन का बात” कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने “मन की बात” नहीं, देश के मन की बात करते हैं। जिसमें वे राजनीतिक नहीं बल्कि संस्कृति, संस्कार, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी बातों को पूरे देश के समक्ष रखते हैं। गुंजन यादव ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बूथों की नवगठित बूथ समिति के कार्य पूर्ण होने पर मंडल अध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को बूथ समिति की सम्पूर्ण सूची भाजपा झारखंड प्रदेश को सत्यापन हेतु भेजी जाएगी।

महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने पिछले दिनों कदमा एवं जुगसलाई में हुए सांप्रदायिक उपद्रव में राज्य सरकार के इशारे पर निर्दोष भाजपा कार्यकर्ता एवं विहिप के कार्यकर्ताओं को बिना जांच-पड़ताल किये गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने को तुष्टिकरण की पराकाष्ठा बताया। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की पोषक झामुमो एवं कांग्रेस गठबंधन सरकार ने हमेशा से ही हिंदुओं की आस्था को कुचलने का प्रयास किया है। पिछले दिनों हुई घटना में प्रशासन ने मौके पर मौजूद नहीं रहने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनों को बिना जांच किए पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर राज्य सरकार के इशारे पर नाम जोड़कर उन्हें फंसाया और गलत तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया। जिन युवाओं के हाथों में कलम थे, उन्हें हथकड़ी पहनाकर जेल भेजा गया।

1682253424178

राजनीतिक विद्वेष की भावना से ग्रसित राज्य सरकार के इशारे पर आनन फानन में प्रशासन के द्वारा लिए गए गलत निर्णय, गलत गिरफ्तारियां और गैर-जमानतीय धाराओं का उपयोग कर निर्दोष लोगों को फँसाने का जो कार्य किया गया है, उसका भाजपा जमशेदपुर महानगर इसका पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड प्रदेश नेतृत्व इन मामलों पर पहले दिन से अपनी नजर बनाई हुई है। प्रदेश के निर्देशानुसार भाजपा जमशेदपुर महानगर ने निर्दोष भाजपा व विहिप कार्यकर्ताओं के साथ जेल भेजे गए आम नागरिकों की रिहाई एवं उनके हक की लड़ाई में सर्वजन हिन्दू समिति के साथ जारी आंदोलन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है।

बैठक के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन बिस्टुपुर मंडल उपाध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय ने किया। बैठक में प्रदीप महतो, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव राय, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, अजीत कालिंदी, बिनानंद सिरका, मुचिराम बाउरी, ज्योति अधिकारी, मोहम्मद निसार समेत मंडलाध्यक्ष बबलू गोप, हेमंत सिंह, प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, हन्नु जैन, त्रिदेव चट्टराज, पवन सिंह, दीपक पाल, हलधर दास, मारुति नंदन पांडेय, जुगनू कुमार, संतोष कुमार, कुमार अभिषेक, भोला प्रसाद, विमलेश उपाध्याय, वरुण सिंह, अभिषेक शुक्ला समेत अन्य उपस्थित थे।

सर्वजन हिन्दू समिति के तत्वावधान में होगा चरणबद्ध आंदोलन, 25 अप्रैल को तुलसी भवन में होगा महाजुटान

झारखंड की हेमंत सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा विगत दिनों जमशेदपुर के शास्त्रीनगर एवं जुगसलाई के निर्दोष हिन्दू युवाओं को झूठी शिकायतों एवं गलत धाराएं लगाकर जेल भेजने के खिलाफ पूरे कोल्हान का हिन्दू जनमानस उद्देलित है। जिला प्रशासन की इस एकतरफा अलोकतांत्रिक कार्रवाई का विरोध करने हेतु सभी हिन्दू राष्टवादी संगठन एक मंच तले आ गए है और सर्वजन हिन्दू समिति के तत्वावधान में लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन चलाकर जिला प्रशासन के इस कृत्य का विरोध किया जा रहा है। इस आंदोलन को धारदार करने एवं इस आंदोलन से शहर के प्रमुख संगठनों एवं आम जनता को जोड़ने हेतु समिति की एक बैठक बिस्टुपुर के तुलसी भवन में समिति के संयोजक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे आंदोलन के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। इस संदर्भ में डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि शहर के इतिहास में यह पहली बार है कि राज्य सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा बहुसंख्यक हिन्दू समाज पर प्रशासनिक अत्याचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूर्वाग्रह से ग्रस्त है एवं तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।किसी भी निर्दोष युवा को बिना किसी पुख्ता प्रमाण के गैर जमानती धाराओं में जेल में डाल देना पुलिस की हिटलरशाही का नमूना है। प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई से प्रतीत होता है कि जैसे शहर में अघोषित आपातकाल लागू हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को जनता को बताना चहिये की वो इस घटना की न्यायिक जांच से क्यों घबरा रही है। यह प्रकरण जमशेदपुर के प्रशासनिक इतिहास पर एक काले धब्बे के समान है। इस प्रकरण से शहर के राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जनता में भी भारी आक्रोश है। जनता के इस आक्रोश को स्वर देने एवं जेल में बंद निर्दोष हिंदुओं को न्याय दिलाने हेतु समिति चरणबद्ध आंदोलन चला रही है। आंदोलन के पहले चरण में शहर के विभिन्न स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा चुका है। समिति के इस आंदोलन को रफ्तार देने एवं इसके स्वरूप को व्यापक बनाने हेतु समिति के तत्वावधान में आगामी 25 अप्रैल, मंगलवार, को शाम 4 बजे से बिष्टुपुर के तुलसी भवन सभागार में एक बड़ी “महाबैठक” का आयोजन किया गया गया है। इस बैठक में सभी के सुझावों से आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। उन्होनें शहर के सभी जिम्मेदार नागरिको,राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों से आग्रह किया कि वे इस बैठक में आकर अपने सुझावों से आंदोलन को सशक्त बनाये।

इस बैठक में मुख्य रूप से डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,देवेंद्र सिंह, विनोद सिंह,चंद्रशेखर मिश्रा,मनोज सिंह,डॉ राजीव कुमार,निर्भय सिंह,सुबोध श्रीवास्तव,अनिल मोदी,संजीव सिन्हा,राजीव सिंह,मुचिराम बाउरी,हलधर नारायण साह,अमित शर्मा,रामनाथ सिंह,रवि प्रकाश सिंह,अवतार सिंह गांधी,अरुण सिंह,अमित मिश्रा,अमिताभ सेनापति,अभिमन्यु सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

जमशेदपुर : ईद की खुशियाँ मातम में तब्दील, नदी में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी में डूबने से मानगो मुंशी मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय हनीफ जशन की मौत हो गई जबकि उसे बचाने गया साथी शेख फरहान बाल बाल बच गया। घटना के बाद स्थानीय मछुआरों ने दोनो को नदी से बाहर निकाला और पुलिस की मदद से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने हनीफ को मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पाकर हनीफ के परिजन भी एमजीएम पहुंचे।

1682173694835 1

हनीफ के दोस्तों ने बताया कि वह शेख फरहान के साथ घूमने निकला था। उन्हें पुलिस ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया हनीफ नदी में नहाने गया था तभी वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए फरहान भी कूद पड़ा और डूबने लगा। पास मौजूद मछुआरों ने दो को नदी से बाहर निकाला। हनीफ दो भाईयों में बड़ा था। पिता विदेश में काम करते है जबकि हनीफ भी तीन दिनों बाद विदेश जाने वाला था। हनीफ की मौत से घर में ईद की खुशियां मातम में बदल गई।

24 अप्रैल को साकची में होगा अग्निशमन मॉक ड्रिल, स्कूल बसों में पानी रखने का आदेश, लू से मरने वालों को मिलेगा 4 लाख मुआवजा

जमशेदपुर : जमशेदपुर की उपायुक्त विजया जाधव द्वारा आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति की बैठक में भीषण गर्मी को देखते हुए सभी सरकारी कार्यालयों, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केन्द्रों में पेयजल की समुचित व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होने सभी बीडीओ एवं नगर निकाय पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि 19 से 25 अप्रैल तक सभी निजी एवं सरकारी विद्यालय तथा सहायता प्राप्त विद्यालयों के स्कूल टाइमिंग में सरकार के स्तर से बदलाव किया गया है, आपके पोषक क्षेत्र में स्थित सभी विद्यालय उक्त आदेश का अनुपालन करेंगे, इसे सुनिश्चित करें।

Screenshot 2023 0422 194333

स्कूलों से बात करें कि बस में भी पानी की व्यवस्था रहे तथा सभी बच्चे पानी का बोतल लेकर जरूर आएं। हीट स्ट्रोक या लू से होने वाली जनहानि में 4 लाख रूपये मुआवजा का प्रावधान है। सिविल सर्जन को उक्त मुआवजा का अनुशंसा करने के लिए एक कमिटी गठन का निदेश दिया गया। उपायुक्त द्वारा बढ़ती गर्मी को देखते हुए किसी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 24 अप्रैल को अग्निशामक विभाग को जमशेदपुर के साकची बाजार में मॉक ड्रिल करने का निर्देश दिया गया है।

error: Content is protected !!