एक नई सोच, एक नई धारा

03e2fa34cf842f27ba59c6128c1a66cdf8a9cb20ad07f26dbcf371296cce06d3.0
अभय सिंह मामले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा “सबका हिसाब बराबर चुकता किया जाएगा”

जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर हिंसा मामले में कैद भाजपा नेता अभय सिंह पर जुगसलाई थाना में एक नया मामला दर्ज हुआ। जिसके बाद शास्त्रीनगर हिंसा मामले में जमानत मिलने के बाद भी अभय सिंह को कारावास में रहना पड़ रहा है। जिसको लेकर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मौजूदा सरकार और उनके मंत्री पर निशाना साधते हुए अपने सोशल मीडिया एकाउंट में पोस्ट किया। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000 2

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने पोस्ट में लिखा कि “सरकार के तमाम हथकंडों के बाद भी हाईकोर्ट ने अभय सिंह समेत सभी रामभक्तों को जमानत दे दी। लेकिन, फिर एक फर्जी मुकदमा लिखकर रामभक्तों को जेल से बाहर आने से रोक दिया गया।
यह उत्पीड़न स्थानीय मंत्री और सत्ताधारियों के दबाव में हो रहा है। रामभक्तों से यही कहूंगा कि घबराना नहीं है, सबका हिसाब बराबर चुकता किया जाएगा।” (जारी…)

जिसपर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे साझा भी किया। उनके ट्वीट को प्रमोद पांडेय नामक समर्थक ने रिट्वीट करते हुए लिखा कि “दरअसल हेमंत सरकार बदले की भावना से भाजपा कार्यकर्ताओं और आम आदमी पर जो झूठे मुकदमे दर्ज कर जो कर्रवाई कर रही हैं,कल को जब वो विपक्ष में होंगे तो उनको भी इस प्रकार की कार्रवाई से गुजरना पड़ेगा क्योंकि गलत रास्ता वो दिखा रहे हैं,राजनीति में बदले की भावना से कर्रवाई नहीं होनी चाहिए।”
वहीं बिपिन कुमार समर्थक ने लिखा कि “हिंदू से इतना नफरत क्यों
ये भारत तो हिंदू का भूमि है अगर JMM सरकार नहीं सुधरा तो इसका हिसाब आने वाले मौका में समझा दिया जाएगा।”

Screenshot 2023 0722 192503
विधायक सरयू राय ने टाटा और सरकार के अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, मोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना पर हुई चर्चा

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर मोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना के वर्तमान ढांचा का सुदृढ़ीकरण करने और इसके विस्तारित फेज-2 का क्रियान्वयन करने पर विचार करने के लिए एक बैठक का आयोजन जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय की अध्यक्षता में जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी पियुष सिन्हा, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी, संजय कुमार और टाटा स्टील यूआईएसएल राजवर्द्धन तथा इस परियोजना के लिए चयनित परामर्शी वेपकोस के प्रतिनिधि शामिल हुए। टाटा स्टील के पदाधिकारियों ने बताया कि वे अब तक 5000 नये पेयजल कनेक्शन दे चुके है और पहले की 6000 अवैध कनेक्शन में से 3700 को वैध कर दिया है। शेष 2300 कनेक्शन को वैध करने का काम चल रहा है। कनेक्शन को वैद्य करने के लिए सर्वे के साथ साथ कैम्प लगाया जाएगा। वर्तमान मोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना के क्षेत्र में 7000 मीटर नये पाईपलाईन बिछाने पर काम चल रहा है, जिससे 1000 नये घरों में पेयजल कनेक्शन दिया जायेगा। पेयजल कनेक्शन का जो पाइप नालों में से होकर गुजरे हैं, वे भी अलग होंगे और 1500 नये कनेक्शन जुड़ेंगे। इस तरह कुल मिलाकर करीब 2000 नये पेयजल कनेक्शन इसके माध्यम से मोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना क्षेत्र में लाये जायेंगे। (जारी)

IMG 20230625 WA0000 2

विधायक सरयू राय ने बैठक में बताया कि समय पर गुणवत्तायुक्त जलापूर्ति हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए नए सेटलिंग पोंड का निर्माण, नए राइजिंग पाइप का निर्माण, भुवनेश्वरी मंदिर के पास नए जीएसआर पानी टंकी का निर्माण कराना अत्यंत आवश्यक है। विधायक श्री राय ने बताया कि सभी पानी टंकियों का जीर्णोद्धार करना एवं सुरक्षा के लिए चहारदीवारी का निर्माण आवश्यक है। श्री राय ने अक्षेस को निर्देश दिया कि पानी टंकी परिसर में पर्याप्त रोशनी के लिए सोलर लाइट अधिष्ठापन करवाया जाये। परिसर में अनुदेश बोर्ड लगवाया जाये ताकि कोई भी संपत्ति को क्षति न पहुंचाये। आगे चलकर सीसीटीवी लगाकर निगरानी की जा सकती है। विधायक श्री राय ने कहा कि क्षेत्र वासियों के हित को ध्यान में रखते हुए कनेक्शन चार्ज को कम करने के लिए प्रत्येक मुहल्लों में पाइपलाइन बिछायी जाये, जिससे नजदीक से कनेक्शन मिलने के कारण कनेक्शन चार्ज भी कम होगा पाएगा और पानी का प्रेशर भी ठीक रहेगा। विधायक श्री राय ने सेटलिंग पौंड का निर्माण, नए राइजिंग पाइप का निर्माण, भुवनेश्वरी मंदिर के पास नए जीएसआर टंकी का कार्य के लिए सर्वे कार्य 5 अगस्त तक फिजीबिलिटी रिपोर्ट 15 अगस्त तक एवं 30 अगस्त तक डीपीआर तैयार कर लेने के लिए कहा। इसके लिए नियुक्त परामर्शी वेपकोस को युद्ध स्तर पर कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया।

रिपोर्ट के साथ इसका विश्लेषण करने के लिए अगली बैठक 18 अगस्त को करना तय किया गया। विधायक श्री राय ने कहा कि पानी टंकी के नीचे अतिरिक्त रिजर्वर बनाने की संभावना तलाशी जाये। उन्होंने सरकारी नियमों का हवाला देते हुए कहा कि बीपीएल श्रेणी के परिवार को निःशुल्क पेयजल कनेक्शन उपलब्ध करायी जाये। जमशेदपुर की बढ़ती आबादी, बिरसानगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 9592 परिवारों के साथ साथ जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगभग 25000 घरों में पेयजल आपूर्ति की सुविधा के लिए मोहरदा जलापूर्ति योजना फेज-2 के निर्माण पर जोर दिया। मोहरदा जलापूर्ति योजना फेज 2 के तहत 25 एमएलडी अतिरिक्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। विधायक सरयू राय ने पूरे जमशेदपुर शहर एवं आसपास जैसे बागबेड़ा, परसुडीह, खडंगाझार, प्रकाशनगर, गोविंदपुर, मानगो, आदित्यपुर आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार के विभागीय सचिव एवं टाटा स्टील लिमिटेड के साथ रांची में वार्ता करने की बात कही।

664b6fcbdd195f4a671245ba5db1a6ed7b636c9bae2dfe79ee00d8aa1cce165c.0
टेल्को थाना प्रभारी रणविजय शर्मा लाइन क्लोज, नए प्रभारी बने नरेश प्रसाद सिन्हा

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने टेल्को थाना प्रभारी रणविजय शर्मा को लाइन क्लोज कर दिया है. उनकी जगह नरेश प्रसाद सिन्हा को नया थाना प्रभारी बनाया गया है. बताया जाता है कि रणविजय शर्मा के खिलाफ कार्य में लापरवाही पाई गयी थी. उनके खिलाफ कुछ लोगों ने शिकायत की थी, जिसकी जांच एसएसपी प्रभात कुमार ने कराई जिसमें रणविजय शर्मा दोषी पाए गए. इसके बाद उनको लाइन क्लोज कर दिया गया है।

IMG 20230625 WA0000 2
075c6fdc7c61e2140ec805aa1642cf258bbd25f68ab162d473372c1581f4158e.0
आलमगीर आलम का राज्य सरकार पर बड़ा आरोप, केंद्रीय गृह मंत्री से की जाँच की माग

पाकुड़ ज़िला अंतर्गत भूमि संरक्षण विभाग द्वारा तलाब खोदाई निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर घोटाले हो रहे हैं। यह आरोप आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने लगाया है। इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सचिव / आयुक्त ग्रमीण विकास विभाग एवं पाकुड़ उपायुक्त को आवेदन देकर जांच की मांग की।

075c6fdc7c61e2140ec805aa1642cf258bbd25f68ab162d473372c1581f4158e.0

आलमगीर आलम ने कहा कि जिले में सरकारी पैसे का बंदरबांट हो रहा है। पाकुड़ जिला अंतर्गत भूमि संरक्षण विभाग, पाकुड़ द्वारा क्रियान्वित तालाब जीर्णोधार, तालाब निर्माण योजनाओं का प्रखंड के उदयनारायणपुर, झिकरहट्टी, फरसा, चेंगाडांगा, नसीपुर, कुमारपुर, जादुपुर, हिरणपुर और लिट्टीपाड़ा प्रखंड में हो रहे कार्यों का जांच कराया जाना अति आवश्यक है।

तालाब निर्माण, तालाब जीर्णोद्धार योजनाओं के चयन से लेकर निर्माण तक में विचौलियों एवं सरकारी तंत्र की मिलीभगत से सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के निर्माण के नियमों को ताक पर रखकर अपने स्वार्थ सिद्धि हेतु सरकारी पद का दुरुपयोग करके लोकधन को लूटा जा रहा है। जाहिर है सरकार की ये योजना का मूल उद्देश एक मात्र जल संरक्षण है ताकि किसान इससे अपने खेतों में पटवन कर सके। आजसू जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्राक्कलन में तालाब जीर्णोधार, तालाब निर्माण संबंधित उल्लेखित समस्त बिंदु अर्थात भूमि की स्तिथि, घाट का निर्माण, गहराई को पूरी तरह से नजरअंदाज करते हुए जैसे-तैसे सिर्फ कोरम पूरा कर राशि का बंदरबांट किया जा रहा है।

IMG 20230625 WA0000 2

उन्होंने कहा जैसे ही यह मामला मेरे संज्ञान में आया बड़े खेद के साथ सभी संबंधित अधिकारियों एवं माननीयों को यह सूचना भेज रहा हूं। अनुरोध है कि मामले की तहकीकात गहनता से कराई जाए। तथा जांचोपरांत दोषी कर्मी/ पदाधिकारी तथा विचौलियों को चिन्हित कर नियमानुसार अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई करने की कृपा करें, ताकि इन योजनाओं में लागत पैसे का सदुपयोग हो सके और किसानों एवं आम जनता को इस योजना से लाभ मिल सके।

749ba41f3605900126b17ef11e1fae247dfc4eccb73a780cb5691a801b3d91e6.0
पूर्वी सिंहभूम : तेजी से बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, अब तक 42 मरीजों की हुई पुष्टि

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को डेंगू के पांच और नए मरीज मिले। इसमें एमजीएम कॉलेज के तीन एमबीबीएस छात्र भी शामिल हैं। वहीं, दो अन्य मरीज हैं। ये मरीज कदमा व साकची के रहने वाले हैं। दोनों का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (एमजीएम) में चल रहा है।

इसके साथ ही डेंगू के छह संदिग्ध मरीज भी मिले। इन मरीजों का इलाज टिनप्लेट अस्पताल, मर्सी अस्पताल व टेल्को अस्पताल में चल रहा है। वहीं, ये मरीज बारीडीह, गोलमुरी व मानगो के रहने वाले हैं। जिला सर्विलांस विभाग ने सभी का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज के लैब में भेजा है।

IMG 20230625 WA0000 2

रिपोर्ट सोमवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अबतक 42 डेंगू मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ ही शुक्रवार को दो जापानी बुखार के भी संदिग्ध मरीज मिले। इसका इलाज टीएमएच में चल रहा इलाज। वहीं, जिला सर्विलांस विभाग ने दोनों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम कालेज के लैब में भेज दिया है। इसमें एक मरीज कदमा व दूसरा साकची के रहने वाला है। दोनों का रिपोर्ट सोमवार तक आने की उम्मीद है।

IMG 20230522 WA0001 1
शास्त्रीनगर हिंसा मामले में भाजपा नेता अभय सिंह को मिली हाइकोर्ट से जमानत

जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर में विगत रामनवमी में हुए हिंसा मामले में तीन महीने से कारावास में बंद भाजपा नेता अभय सिंह को आज हाइकोर्ट से जमानत मिल गयी है। हाईकोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस सुभाष चंद की खंडपीठ में भाजपा नेता अभय सिंह और अन्य की जमानत याचिका पर फैसला सुनाया। अदालत ने अभय सिंह के साथ 30 से ज्यादा लोगों को जमानत की सुविधा प्रदान की है, जिसके बाद अब वह अदालत द्वारा जमानत के लिए दी गई शर्तों का पालन करने के बाद जेल से बाहर आ सकते हैं। जिसकी खुशी अभय सिंह के समर्थकों के बीच देखने को मिली। जमानत की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर अभय सिंह के समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए भिन्न भिन्न तरह के पोस्ट किये।

IMG 20230625 WA0000 2

किन्तु प्रशासन द्वारा 20 जुलाई को जुगसलाई थाना में अभय सिंह के विरुद्ध एक और केस दर्ज किया गया था। जिसमें रामनवमी के दौरान जुगसलाई में हुए हिंसा में भी उन्हें गुनाहगार बताया गया, जिसके बाद समर्थकों के अंदर राज्य सरकार और प्रशासन के प्रति एक आक्रोश देखने को मिला। अभय सिंह के समर्थकों ने कहा कि जुगसलाई मामले में सरकार और प्रशासन मिलकर कदमा मामले की तरह ही झूठा केस दर्ज की है और अभय सिंह एवं उनके परिवार को परेशान करने की कोशिश की जा रही है। समर्थकों ने यह भी कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सरकार अभय सिंह द्वारा उठाई गयी हिंदुत्व की आवाज़ से डर गयी है और जिला प्रशासन को कठपुतली की तरह इस्तेमाल करके अभय सिंह को फंसाने की जी तोड़ कोशिश की जा रही है।
अब देखना यह है कि हाइकोर्ट इस मामले में क्या फैसला लेती है।

IMG 20230715 WA0018
सीजीपीसी कार्यालय की आधारभूत सरंचना का होगा विकास, नये भवन का उपयोग शिक्षा विकास और स्वास्थ कार्यक्रम के लिए किया जायेगा: भगवान सिंह

जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) अब अपने कार्यालय की आधारभूत सरंचना का विकास करेगा और निर्मित नए तल्ले का उपयोग शिक्षा विकास और स्वास्थ संबंधी कार्यक्रमों के लिए किया जायेगा।
भवन उसारी और नए तल्ले के निर्माण के मद्देनजर सीजीपीसी ने शनिवार को एक बैठक आहूत की थी जिसकी अध्यक्षता प्रधान सरदार भगवान सिंह ने की। बैठक के बाद भगवान सिंह ने बताया कि रविवार से सीजीपीसी कार्यालय में एक और तल्ले के लिए निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा और उसारी कार्य आरंभ करने से पूर्व गुरु महाराज जी की इजाजत लेने के लिए रविवार सुबह दस बजे अरदास की जाएगी।

IMG 20230625 WA0000 2

भगवान सिंह ने बताया कि नए तल्ले का उपयोग शिक्षा विकास और मेडिकल संबंधित जरुरत के आधार पर किया जायेगा। उन्होंने सभी गुरुद्वारों के प्रतिनिधियों को अरदास में शामिल होने की अपील की है। सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा की भगवान सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए पूरी तरह तत्पर है और क्रमबद्ध तरीके से कार्यों को सूचीबद्ध कर निष्पादित कर रहें है।


बैठक में चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह तोते, वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह, कुलदीप सिंह बग्घा, अकाली दल के रविंदर सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, कुलविंदर सिंह पन्नू, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, अमरजीत सिंह भामरा, ज्ञानी कुलदीप सिंह, अर्जुन सिंह वालिया समेत अन्य लोग शामिल थे।

IMG 20230715 WA0015
टीबी रोग उन्मूलन में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए झारखण्ड सरकार ने आधुनिक पावर को किया सम्मानित

झारखण्ड सरकार ने यक्ष्मा रोग उन्मूलन में अग्रणी और प्रभावी भूमिका निभाने के लिए बिजली बनाने वाली कंपनी आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मनित किया है।
सरायकेला जिले के पदमपुर (कांड्रा) स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड कंपनी को झारखण्ड सरकार के स्वास्थ और परिवार कल्याण विभाग द्वारा रांची के प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम ‘स्टेट समिट ऑन टीबी फ्री वर्कप्लेस पॉलिसी एंड कॉर्पोरेट इंगेजमेंट तो इंड टीबी’ में 12 जुलाई को राज्य के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता और श्रम व नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। आधुनिक पावर के सीएसआर विभाग के सहायक महाप्रबंधक संजीत सिन्हा ने सम्मान ग्रहण किया। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि टीबी को खत्म करने के लिए टीबी वर्कप्लेस पॉलिसी और कॉरपोरेट एंगेजमेंट शुरू करने वाला झारखंड देश का पहला राज्य बन गया है।

IMG 20230625 WA0000 2


संजीत सिन्हा ने बताया कि सामाजिक दायित्व का निर्वहन के तहत आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पांच गांव के यक्ष्मा रोगियों को पौष्टिक आहार बांट कर रोग के प्रति जागरूक करते आ रहे हैं। साथ ही यक्ष्मा रोग के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक करना ताकि रोगी समय-समय पर अपना उपचार कराएं व पौष्टिक आहार का सेवन कर जल्द से जल्द रोगमुक्त होकर स्वास्थ्य जीवन व्यतीत कर सकें। लाभान्वित होने वाले रोगियों को दुग्धा, जसपुर, रपचा, डुमरा व कांड्रा से चिन्हित किया गया था।

IMG 20230715 WA0014
IMG 20230714 WA0024
बाबूलाल मरांडी से शिष्टाचार मुलाकात की गुरविंदर सिंह सेठी ने
IMG 20230714 WA0013

झारखण्ड : भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से आज उनके कार्यालय में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी एवं सिख समाज के लोगों ने शिष्टाचार मुलाकात की एवं अपने समर्थन के साथ कहा कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुतमत से झारखण्ड में भाजपा का परचम लहराएगा।

इस मौके पर गुरविंदर सिंह सेठी के साथ धर्मेंद्र कुमार, सतीश कुमार, अश्मित सेठी एवं अन्य सिख समाज के लोग मौजूद थे।

IMG 20230625 WA0000 2
IMG 20230714 WA0008
गुरविंदर सिंह सेठी ने राज्यसभा सासंद आदित्य साहू से मिलकर हाल चाल जाना

झारखण्ड : भाजपा राज्यसभा सांसद और प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू के हार्ट ऑपरेशन के बाद अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी उनके आवास पर उनसे मिलने पहुँचे। जहाँ उन्होंने उनका हाल चाल जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस मौके पर गुरविंदर सिंह सेठी के साथ धर्मेंद्र कुमार, सतीश कुमार एवं अन्य लोग भी उपस्थित थे।

IMG 20230625 WA0000 2
error: Content is protected !!