एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20230714 WA0003
राजीव रंजन सिंह ने बाबूलाल मरांडी को श्रीमद्भागवत गीता भेंट स्वरूप देकर बधाई दी
IMG 20230714 WA0001

झारखण्ड : आज रांची स्थित भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में भाजपा नेता (पूर्व डीआईजी) श्री राजीव रंजन सिंह भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष (पूर्व मुख्यमंत्री) सह विधायक दल के नेता श्री बाबूलाल मरांडी जी से मिलकर उन्हें श्रीमद् भागवत गीता भेंट स्वरूप देकर झारखंड के नए दायित्व के बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। साथ ही उन्होंने कहा की उनके नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी 14/14 सीट जीतेगी।

IMG 20230625 WA0000 2

साथ ही भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवशंकर उरांव और अन्य सदस्य, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती आरती कुजूर एवं अन्य सदस्य,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरदीप यादव एवं अन्य सदस्य,और भारतीय जनता युवा मोर्चा के रूपेश सिन्हा एवं सदस्यों के साथ परिचय एवं मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए।

IMG 20230714 WA0000
efe330f9a07ad37d2f57e7a2309bfacf59d62b2988fa1552fc7bade0ad757f6d.0
देवघर से लौट रहे कांवरियों की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, 4 की हालत गंभीर

दुमका : झारखंड के दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें मंगलवार सुबह कांवरियों से भरी कार पेड़ से जा टकरायी। इस हादसे में एक कांवरिया की मौत हो चुकी है, वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल है। ये पांचों कांवरिया बाबानगरी देवघर से पूजा कर भागलपुर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000 2

घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट रेलवे स्टेशन के समीप की है। जहां बासुकीनाथ धाम से पूजा कर लौट रही कांवरियों की कार पेड़ से टकरा गयी। वहीं ग्रामीणों से सहयोग से सभी को अस्पताल में पहुंचाया गया। मृतक और घायल सभी भागलपुर के रहने वाले है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी है।

20230710 220921
बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से की शिष्टाचार मुलाकात

झारखण्ड : भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज दिल्ली पहुँचे। जहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद प्रधानमंत्री से ये उनकी पहली शिष्टाचार मुलाकात थी। इस दौरान झारखण्ड की राजनीतिक हालातों पर प्रधानमंत्री से विचार विमर्श भी हुआ। सूत्रों की माने तो आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीतने का कार्यभार बाबूलाल मरांडी को दिया है।

20230710 220935

दिल्ली दौरे के दौरान बाबूलाल मरांडी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से भी शिष्टाचार मुलाकात की और कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चाएं हुई। झारखण्ड में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भी विचार विमर्श हुआ।
बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से हुई मुलाकात को साझा किया और आभार व्यक्त किया।

IMG 20230625 WA0000 1
IMG 20230710 WA0060
भाजपा के वरिष्ठ नेता जयनारायण सिंह का टीएमएच में निधन

जमशेदपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बस्ती विकास समिति के प्रथम केंद्रीय अध्यक्ष जयनारायण सिंह का सोमवार को टीएमएच में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वे 75 वर्ष के थे। वे अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। 90 के दशक में जयनारायण सिंह ने 86 बस्ती को मलिकाना हक दिलाने को लेकर किए गए आंदोलन को गति प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई थी।

IMG 20230625 WA0000 1

जयनारायण सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वे एक मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होंने टेल्को मजदूर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके द्वारा किये गये मजदूर हित एवं सामाजिक कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। जयनारायण सिंह का अंतिम संस्कार मंगलवार की सुबह भुइयांडीह स्वर्णरेखा घाट पर किया जाएगा।

IMG 20230710 WA0056
अभय सिंह से कारावास में मिलने पहुँचे भाजपा प्रदेश पदाधिकारीगण

जमशेदपुर : कदमा हिंसा मामले में कारावास में कैद भाजपा नेता अभय सिंह से आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारीगण घाघीडीह कारावास में मिलने पहुँचे। आज सवेरे भाजपा से गिरिडीह के सुरेश साव, हजारीबाग के योगेंद्र प्रताप सिंह और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह जमशेदपुर पहुँचे। जिसके बाद उन्होंने घाघीडीह कारावास में भाजपा नेता अभय सिंह से मुलाकात की।

IMG 20230625 WA0000 1

प्रदेश पदाधिकारीगण ने कहा कि अभय सिंह के मुखर व्यक्तित्व को झारखंड सरकार बर्दाश्त नहीं कर पाई और झूठे आरोप में अभय सिंह जी को कारावास में कैद कर रखा है। झारखंड सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति के विरुद्ध खुलकर बोलने की सजा अभय सिंह को दी जा रही है, लेकिन हमें न्यायिक व्यवस्था पर पूर्ण भरोसा है और अभय सिंह जी जल्द ही सभी आरोपों से मुक्त होकर हमारे और जनता के बीच रहेंगे।

IMG 20230710 WA0058

प्रदेश पदाधिकारीगण के साथ निर्भय सिंह, रविंदर सिंह रिंकू, आलोक वाजपेयी, पप्पू सिंह इत्यादि भी अभय सिंह से मिलने कारावास गए थे।

IMG 20230710 WA0054
शहादत दिवस पर मानगो गुरद्वारा में बंदा सिंह बहादुर को बताया गया सिख कौम का गर्व

खालसा फ़तेह मार्च के प्रश्नोत्तरी विजेता सहित उत्कृष्ट सेवा के लिए पाँच लोगों को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर : सिख इतिहास के सबसे महान योद्धा बाबा बंदा सिंह की शहादत को नमन करने के उद्देश्य से आयोजित सेमिनार में बंदा सिंह बहादुर को सिख कौम का गर्व बताया गया तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके सिखी सिद्धांतों पर अमल करने की शपथ भी ली गयी। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा मानगो में रविवार को देर शाम तक चले सेमिनार का आयोजन सिख नौजवान सभा की मानगो यूनिट द्वारा किया गया था।

निडरता और अदम्य साहस का प्रतीक है बंदा सिंह बहादुर की शहादत: भगवान सिंह

IMG 20230710 WA0053

सेमिनार में सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने बंदा सिंह बहादुर को निडरता और अदम्य साहस का प्रतीक बताया जबकि बीबी मनप्रीत कौर, हरविंदर सिंह जमशेदपुरी, प्रचारक जगसीर सिंह ने भी बंदा सिंह बहादुर की शहादत गाथा को संगत के साथ बेहद सरल शब्दों में साझा किया।

IMG 20230710 WA0052


इस अवसर पर पिछले दिनों टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब से निकले खालसा फतेह मार्च के दौरान संगत के बीच बांटे गए प्रश्नोत्तरी पर्चे के 40 विजेताओं को भी सेमिनार में पुरस्कृत किया गया। जुगसलाई की हरशरण कौर को प्रथम पुरुस्कार मिला जबकि को द्वितीय स्थान टूइलाडुंगरी की बीबी जसबीर कौर को मिला वहीँ तीसरे स्थान के लिए हरदीप सिंह (टूइलाडुंगरी) और गुरशरण कौर (जुगसलाई) को संयुक्त रूप से को पुरुस्कृत किया गया। इसके आलावा अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा करने वाले शख्शियतों में हीरा सिंह, कुलवंत सिंह, जसवंत सिंह जस्सू, बलजीत संसोआ व जसविंदर सिंह को बोले सो निहाल सत्श्रीअकाल उद्घोष के साथ विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। सेमिनार में कुरीतियों के प्रति जागरूक करनेवाले नाटक भी प्रस्तुत किये गए जिसमे ‘सिरोपा’ नाटक को संगत की खूब वाहवाही मिली और बहुत सराहा गया। बच्चों द्वारा कविता पाठ और नाटिका भी प्रस्तुत किये गए। सेमिनार को सफल बनाने के लिए युवा सिख प्रचारक सह मानगो सिख नौजवान सभा के महासचिव हरविंदर सिंह जमशेदपुरी एवं नौजवान सभा के प्रधान जगदीप सिंह गोल्डी ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

IMG 20230625 WA0000 1


अथितियों में भगवान सिंह के अलावा गुरविंदर सिंह सेठी, गुरनाम सिंह बेदी, गुरचरण सिंह बिल्ला, चंचल सिंह, कुलदीप सिंह बुग्गा, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंदर सिंह छिंदे, संता सिंह, गुरशरण सिंह व जसपाल सिंह उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भाई गुरप्रताप सिंह, हरविंदर सिंह जमशेदपुरी, जगदीप सिंह गोल्डी, जसवंत सिंह जस्सू, सुखवंत सिंह सुक्खू, हीरा सिंह, कुलवंत सिंह, ग़ुरबचन सिंह राजू, प्रभजोत सिंह शैंकी, अमरिंदर सिंह, बीबी मनप्रीत कौर और अन्य का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

Picsart 23 07 10 15 30 20 176 scaled
सिख खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी सीजीपीसी: भगवान सिंह

तीरंदाजी में कांस्य पदक जीतने पर भजन कौर को भगवान सिंह ने दी बधाई

अभी हाल के दिनों में सिख खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उम्दा प्रदर्शन करते हुए झारखण्ड राज्य सहित सिख कौम का नाम रोशन किया है। इन्ही सिख खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा करने के लिए सीजीपीसी उन्हें सम्मानित करेगी।
सोमवार को सम्मान की घोषणा करते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह ने बताया की यह गर्व की बात है है कि खेल के क्षेत्र में सिख उम्दा प्रदर्शन कर रहें हैं इसलिए संस्थाओं को भी खिलाड़ियों का सम्मान कर उनका मनोबल ऊँचा रखना चाहिए।

IMG 20230625 WA0000 1


उन्होंने आयरलैंड में आयोजित यूथ एंड कैडेट विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप सिख तीरंदाज भजन कौर द्वारा कांस्य पदक जीते जाने पर उन्हें बधाई दी है। भजन कौर ने यूथ एंड कैडेट विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप, आयरलैंड में कांस्य पदक हासिल किया। टाटा आर्चरी एकेडमी की भजन कौर हाल ही में टाटा के फाउंडर्स डे स्पोर्ट्स में भजन कौर को स्पोर्ट्स पर्सन के खिताब से नवाजा गया था। रविवार को कांस्य पदक के लिए खेले गये मुकाबले में भजन कौर ने चाइनीज ताइपेइ को 7-1 से मात दी है।

dad4e2d2 6665 47c2 901f f6858a76bad7 edited
गुरविंदर सिंह सेठी का एक दिवसीय जमशेदपुर दौरा, कई लोगों से किये मुलाकात

जमशेदपुर : राँची से जमशेदपुर एक दिवसीय दौरे पर आए अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने शहर भर में कई लोगों से मुलाकात की। गुरविंदर सिंह सेठी ने सर्वप्रथम जमशेदपुर के वरीय व्यवसायी, सीजीपीसी के संरक्षक सह समाजसेवी दिवंगत गुरदयाल सिंह भाटिया की स्मृति में बिष्टुपुर जी टाउन स्थित गुरुद्वारा गुरबाणी कीर्तन, अंतिम अरदास एवं गुरु लंगर में शामिल हुए। अंतिम अरदास में शामिल होने आए पूर्व डीआईजी राजीव रंजन से भी मुलाकात की। उनके साथ काफी देर तक कई विषयों पर बातें हुई।

रघुवर दास से हुई शिष्टाचार मुलाकात

IMG 20230710 WA0036

अपने दौरे के दौरान गुरविंदर सिंह सेठी ने सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से शिष्टाचार मुलाकात की। जहाँ रघुवर दास ने गुरविंदर सिंह सेठी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ग्राम विकास प्रमुख के पितृ शोक में शामिल हुए

IMG 20230710 WA0045

गुरविंदर सिंह सेठी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत ग्राम विकास प्रमुख एवं वरिष्ठ संघ प्रचारक महेंद्र जी के पिता के निधन होने पर गोविंदपुर स्थित उनके घर जाकर शोक व्यक्त किये।

निर्भय सिंह से की मुलाकात, कई विषयों पर हुई चर्चा

46b64f26 0df0 40bf 8a7a 919dfb2aae0e

गुरविंदर सिंह सेठी ने भाजपा नेता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह से काशीडीह स्थित कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कई विषयों पर चर्चा हुई।
अभय सिंह की रिहाई और आगे की न्यायिक प्रक्रिया को लेकर काफी देर तक बातें हुई। आगामी 2024 में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी के नेतृत्व में होने वाली लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर भी विचार विमर्श हुआ।

IMG 20230625 WA0000 1

सरदार गुरदीप सिंह पप्पू से कार्यालय में की मुलाकात

IMG 20230710 WA0023

सरदार गुरदीप सिंह पप्पू के माता के निधन में शामिल नहीं हो पाने के कारण गुरविंदर सिंह सेठी ने अपने दौरे के दौरान सरदार गुरदीप सिंह पप्पू के कार्यालय में जाकर मुलाकात की एवं शोक व्यक्त किया। इस दौरान कुछ राजनीतिक चर्चाएं भी हुई।

सिख नौजवान सभा ने किया गुरविंदर सिंह सेठी को सम्मानित

IMG 20230710 WA0014

इस दौरे के दौरान सिख नौजवान सभा द्वारा मानगो गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में गुरविंदर सिंह सेठी भी शामिल हुए। जहाँ सिख नौजवान सभा द्वारा गुरविंदर सिंह सेठी को सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज मे उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपना योगदान देने वालों को भी सम्मानित किया गया।
गुरविंदर सिंह सेठी के इस दौरे के दौरान धर्मेंद्र कुमार, सतीश कुमार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू, भाजपा नेता चंचल भाटिया इत्यादि साथ में रहे।

46b64f26 0df0 40bf 8a7a 919dfb2aae0e
गुरविंदर सिंह सेठी ने की निर्भय सिंह से शिष्टाचार मुलाकात, कई विषयों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर : राँची से जमशेदपुर एक दिवसीय दौरे पर आए अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने भाजपा नेता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह से काशीडीह स्थित कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कई विषयों पर चर्चा हुई।

IMG 20230625 WA0000 1

अभय सिंह की रिहाई और आगे की न्यायिक प्रक्रिया को लेकर काफी देर तक बातें हुई। कई राजनैतिक मुद्दों पर भी चर्चाएं हुई, जिसमें गुरविंदर सिंह सेठी ने अपने विचारों को खुलकर रखा।
आगामी 2024 में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी के नेतृत्व में होने वाली लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श हुआ। इस दौरान गुरविंदर सिंह सेठी के साथ धर्मेन्द्र कुमार, सतीश कुमार एवं रविंदर सिंह रिंकू मौजूद थे।

Screenshot 2023 0709 163055
गुरुदयाल सिंह भाटिया के अंतिम अरदास हुआ सम्पन्न, पूर्व डीआईजी राजीव रंजन, गुरविंदर सिंह सेठी समेत कई नामी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर के वरीय व्यवसायी, सीजीपीसी के संरक्षक सह समाजसेवी दिवंगत गुरदयाल सिंह भाटिया की स्मृति में शुक्रवार से बिष्टुपुर जी टाउन स्थित गुरुद्वारा में गुरुवाणी का अखंड पाठ आरंभ हुआ था जिसका समापन आज 9 जुलाई रविवार को हुआ। गुरबाणी कीर्तन एवं अंतिम अरदास के बाद गुरु लंगर का भी आयोजन था।

dad4e2d2 6665 47c2 901f f6858a76bad7 edited

दिवंगत गुरुदयाल सिंह भाटिया के अंतिम अरदास और गुरुलंगर में पूर्व डीआईजी राजीव रंजन, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू, सरदार शैलेन्द्र सिंह, गुरदीप सिंह पप्पू, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, परविंदर सिंह सोहेल, शिव शंकर सिंह, चंचल भाटिया, धर्मेंद्र कुमार, सतीश कुमार एवं शहर के कई नामी हस्तियाँ श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित हुए।

IMG 20230625 WA0000 1
error: Content is protected !!