जमशेदपुर : महिला आरक्षण बिल पारित होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू ने मातृशक्ति को बधाई देते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है और देश मे नारी शक्ति के विषय में जिस तरह केंद्र की मोदी सरकार वचनबद्ध है यह उसी का प्रतिफल है। इस बिल का फैसला इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि इसमें भाजपा के साथ साथ सारे विपक्ष का भी साथ मोदी जी को मिला। (जारी…)
रविंदर सिंह रिंकू ने मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के लिए किए गए कार्य की चर्चा करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सुरक्षित मातृत्व, आश्वासन सुमन योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, प्रधानमंत्री समर्थ योजना और हर घर शौचालय जैसी योजनाओं से नारी शक्ति को सशक्त बनाने का कार्य किया है। केंद्र की मोदी सरकार ने सदा मातृशक्ति को प्राथमिकता दी है और यह बिल भी उसी का एक रूप है। आज देश की जनता मोदी सरकार के इस साहसिक फैसलों से बहुत खुश है।
जमशेदपुर : महिला आरक्षण बिल पारित होने पर समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने देश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिला आरक्षण बिल लोक सभा में पारित किया जाना एक ऐतिहासिक कदम है। लोकसभा में प्रचंड मतों के साथ इस बिल को पारित कराकर मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के मार्ग की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम आगे बढ़ाया है। कल राज्यसभा में भी इसी तरह प्रचंड बहुमत के साथ यह बिल पारित हो जाएगा। (जारी…)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे साहसिक एवं बड़े फैसलों के लिए हमेशा से जाने जाते रहे हैं और आज का दिन इसी कड़ी में शामिल हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास किया है। शौचालय निर्माण और उज्ज्वला योजना के तहत उन्होंने महिलाओं को बड़ा सम्मान प्रदान किया है। मोदी सरकार, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे देश की जनता की ओर से बहुत-बहुत बधाई।
जमशेदपुर : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश होने के बाद जमशेदपुर के महिलाओं में जश्न का माहौल है। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के महिला मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय के समक्ष इस ऐतिहासिक बिल के लोकसभा में पेश किए जाने पर खुशियां मनाई। भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे महिला कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर महिला आरक्षण बिल पेश होने पर बधाई दी। (जारी…)
मौके पर जमशेदपुर के पूर्व सांसद आभा महतो, भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के समक्ष आमजनों को लड्डू खिलाकर एवं आतिशबाजी कर खुशियां साझा की। इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने भारतीय राजनीति में इतिहास रचा है। इसके लिए पूरी भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। (जारी…)
वहीं, पूर्व सांसद आभा महतो ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने से महिलाओं में हर्ष है। लंबे इंतजार के बाद महिलाओं को राजनीति में आरक्षण मिला है। राजनीति में महिलाएं बहुत ही मुश्किल से आगे निकलती हैं। राजनीति में महिलाओं के आने से सम्पूर्ण समाज का फायदा होगा। महिलाओं के अधिकार और उनके हितों से जुड़ी बातों को महिलाएं अब अपने दम पर संसद तक पहुंचा सकते हैं, इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए हम महिला कार्यकर्तागण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद प्रकट करते हैं। (जारी…)
भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा ने गणेश चतुर्थी के दिन लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने का स्वागत किया और इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से महिलाओं को दिया गया रक्षा बंधन का उपहार बतया। उन्होंने कहा कि बिल के लागू होने के बाद लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ेगी।
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने भी महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पेश किये जाने का स्वागत करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रधानमंत्री का युगांतकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कदम से साबित कर दिया कि महिला सशक्तिकरण सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि उनका संकल्प है और हमें पूर्ण विश्वास है कि उन्हें इसमें सिद्धि भी अवश्य मिलेगी। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने विपक्ष को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दुःख कि बात है कि विपक्ष इसे पचा नहीं पा रहा है और झूठा श्रेय लेने की होड़ में लगा हुआ है। कहा कि शर्मनाक बात कांग्रेस कभी भी महिला आरक्षण के बारे में गंभीर नहीं रही है। देश की जनता कांग्रेस के चाल, चरित्र और चेहरे को भलीभांति जान चुकी है। कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष का यह दोहरा मापदंड नहीं चलेगा भले ही वो कितनी भी कोशिश कर लें। (जारी…)
ज्ञात हो कि, मंगलवार को 128वां संविधान संशोधन बिल यानी नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश किया गया। जिसके अनुसार, लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% रिजर्वेंशन लागू किया जाएगा। जिसके मुताबिक, लोकसभा की 543 सीटों में 181 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी लकी सिंह, भाजपा महिला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति सिन्हा, प्रभा देवी,जिला मंत्री लीना चौधरी, अरविंदर कौर, सरिता लाल, मीरा शर्मा समेत कई अन्य महिला मोर्चा के कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
जमशेदपुर : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के तहत जिला स्वास्थ्य समिति पूर्वी सिंहभूम के द्वारा मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के 12वीं कक्षा के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। (जारी…)
कार्यक्रम में जिला परामर्शी द्वारा तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने उपस्थित बच्चों को बताया कि कैसे तंबाकू के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, फेफड़ों की बीमारी और अन्य कई बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने बच्चों को तंबाकू का सेवन न करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू का सेवन एक सामाजिक बुराई है। साथ ही बच्चों से अपील की कि वे तंबाकू का सेवन न करें और दूसरों को भी इसके सेवन न करने की सलाह दें। (जारी…)
कार्यक्रम में स्कूल के कर्मियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को तंबाकू का सेवन न करने के लिए प्रेरित किया गया। उक्त मौके पर जिला परामर्शी मौसमी चटर्जी, सोशल वर्कर कुंदन कुमार, स्कूल के शिक्षिका चैताली मंडल एवं स्कूल के कर्मी उपस्थित रहे।
योजनाओं को निर्धारित समयावधी में पूर्ण करने तथा योग्य लाभुकों को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के दिए गए निदेश
सरायकेला-खरसावां : समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई के अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त नें विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति का बिंदुवार समीक्षा करते हुए लंबित योजना प्रगति लाने, योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया। (जारी…)
मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं का प्रखंडवार समीक्षा कर उप विकास आयुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के प्रथम एवं द्वितीय चरण अंतर्गत पिट फीडिंग एवं फलदार वृक्षारोपण कार्य में प्रगति लाने, प्रत्येक पंचायत में 5 से अधिक योजनाएं संचालित कर मानव दिवस सृजन में वृद्धि लाने तथा ग्राम सभा के माध्यम से ही विभिन्न योजनाओं के चयन करने के निदेश दिए। (जारी…)
वही आवास प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने “अब ना रहे कोई आवास अधूरा-चलो करें आवाज पूरा” अभियान के तहत कार्य योजना निर्धारित कर अधिक से अधिक लंबित आवास को पूर्ण करने के निदेश दिए। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त के द्वारा जेएसएलपीएस अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा कर SHG की संख्या बढ़ाने तथा विभिन्न योजनाओं के तहत प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने के निदेश दिए। (जारी…)
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई के साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी BPM, सभी BPO एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।
जमशेदपुर : जिला प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर बुधवार को एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने सुबह से हड़ताल कर दिया और अस्पताल परिसर में ही धरना पर बैठ गए। इस दौरान अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था चरमरा गई। जो लोग ओपीडी में इलाज कराने के लिए पहुंचे थे वे निराश होकर वापस लौट गए। (जारी…)
वहीं कुछ मरीज इलाज के लिए सदर अस्पताल चले गए। ओपीडी बंद होने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि सोमवार देर रात अस्पताल में इलाजरत एक बच्ची की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा था और परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कमलेश की पिटाई कर दी थी। इस घटना के विरोध में डॉक्टरों ने काम को ठप कर दिया था। एसडीओ के आश्वासन पर मामला शांत हुआ था।
डॉक्टरों के साथ मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी : एमजीएम अधीक्षक
कुछ जूनियर डॉक्टरों द्वारा इएनटी, ओपीडी में मरीजों को देखा जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही धरने पर बैठे डॉक्टरों ने जाकर ओपीडी को बंद कराया और मरीजों को बाहर निकाल दिया। वहीं इलाज कर रहे डॉक्टरों को इलाज करने से मना कर दिया। डॉक्टरों द्वारा हड़ताल की सूचना मिलते ही आइएमए के अध्यक्ष डॉ जीसी माझी और सचिव सौरभ चौधरी एमजीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने एमजीएम अधीक्षक डॉ रविंद्र कुमार से बात की और साफ शब्दों में कहा कि डॉक्टरों के साथ मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब तक आरोपी को पुलिस प्रशासन द्वारा जेल नहीं भेजा जाएगा तब तक इमरजेंसी को छोड़ कर सभी ओपीडी सेवा बंद रहेगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने एसएसपी से बात कर दिए निर्देश
एमजीएम अस्पाताल में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि राजेश बहादुर ने फोन पर आइएमए के सचिव सौरभ चौधरी को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से बात कराई। मंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसपी को फोन पर ही आरोपी को 12 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश देते हुए अविलंब डॉक्टरों से धरना स्थल पर जाकर मिलने को कहा।
एसपी ग्रामीण और एसडीओ पहुँचे एमजीएम अस्पताल
इधर, एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग और धालभूम एसडीओ पीयूष सिन्हा ने एमजीएम अस्पताल में धरने पर बैठे डॉक्टरों से हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया। एसपी ग्रामीण ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, पुछताछ की जा रही है। कागजी कार्रवाई करने के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा। दोनों अधिकारियों को बार-बार समझाने के बावजूद डॉक्टर अपनी मांग पर अड़े थे। डॉक्टरों को सुरक्षा मुहैया कराने एवं एमजीएम अस्पताल में पुलिस पीकेट बनाने की मांग आइएमए द्वारा की गई है।
जमशेदपुर : जमशेदपुर में अपराध के बढ़ते वारदातों को चिंताजनक बताते हुए भाजपा ने चिंता जाहिर किया है। जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस आशय में गुरुवार को प्रेस वक्तव्य जारी करते हुए सरकार का ध्यनाकृष्ट किया है। (जारी…)
भाजपा नेता ने कहा की जमशेदपुर में अपराधकर्मियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। दिन के उजाले में सरेराह छिनताई, गोलीकांड के वारदात आम हो चुके हैं। शहर में नशे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। चिकित्सकों से लेकर पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं और अभियुक्त पुलिस की गिरफ़्त से दूर हैं। सोनारी में बीते कल भाजपा नेता की कार पर घटित गोली चालन के वारदात को पुलिस की निष्कृयता का प्रतिफल बताते हुए भाजपा नेता दिनेश कुमार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की माँग की है। (जारी…)
जमशेदपुर के नये पुलिस कप्तान के लिए परिस्थितियाँ चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन पर्व त्यौहारों के दौरान आम जनता को सुरक्षित माहौल मिले यह प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई चौक बाजार स्थित जेम्स हाउस में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया जब मकान मालिक उर्वशी सिंह भाड़ा लेने दुकान पहुंची. एक तरफ उर्वशी सिन्हा (सिंह) भाड़ेदार करण सिंह पर बदतमीजी का आरोप लगा रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ भाड़ेदार सरदार करण सिंह ने उर्वशी सिन्हा (सिंह) एवं उनके भाइयों पर पगड़ी खोलने का आरोप लगाया है। जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत चौक बाजार क्षेत्र में महावीर कॉम्प्लेक्स है जिसमें 50 से ज्यादा दुकानदार वर्तमान समय में अपनी दुकानें चला रहे हैं। (जारी…)
महावीर काम्प्लेक्स का मामला न्यायालय में लंबित है, परिवार वाले दावेदारी ठोक रहे – करण सिंह
विगत कई वर्षों से महावीर कॉम्प्लेक्स के ओनर द्वारा दुकानदारों पर न्यायालय में दुकान खाली कराने के लिए केस दर्ज कराया गया है। यह मामला अभी न्यायालय में लंबित है। लेकिन इसी बीच आज अचानक उर्वशी सिन्हा (सिंह) महावीर कॉम्प्लेक्स स्थित जेम्स हाउस पहुंच कर भाड़ा की मांग करने लगी। बताया जाता है कि भाड़ा को लेकर जेम्स हाउस के प्रोपराइटर करण सिंह के साथ हाथापाई हो गई। सरदार करण सिंह ने आरोप लगाया है कि उर्वशी सिन्हा (सिंह), पल्टू सिंह और राजा सिंह उनकी दुकान में आये एवं उन्हें जबरदस्ती दुकान से बाहर निकाल कर उनके साथ मारपीट करने लगे और उनकी पगड़ी खोल दी। उन्होंने आरोप लगाया कि महावीर कॉम्प्लेक्स वाली जमीन धालभूमगढ़ के राजा द्वारा उनके पूर्वजों ने ली थी। आज महावीर सिंह के परिवार वाले जमीन पर दावेदारी ठोक रहे हैं, जबकि मामला न्यायालय में लंबित है। बावजूद इसके महावीर सिंह के परिवार वालों द्वारा उनके साथ मारपीट कर उनकी पगड़ी खोली गई है।
पगड़ी खोलने का झूठा आरोप लगाया जा रहा – उर्वशी
वहीं दूसरी तरफ महावीर कॉम्प्लेक्स की ओनर उर्वशी सिन्हा (सिंह) ने बताया कि यह जमीन उनके पूर्वजों की है, सारे कागजात उनके पास हैं। उन्होंने अपने कॉम्प्लेक्स को भाड़े पर दिया है। आज वह भाड़ा मांगने गई थीं। जेम्स हाउस में करण सिंह बैठे हुए थे जिन्होंने भाड़ा देने से इनकार किया। तब उन्होंने करण सिंह को दुकान खाली करने को कहा, क्योंकि जेम्स हाउस वाली दुकान स्वर्ण सिंह को भाड़े में दी गई थी। लेकिन उर्वशी सिन्हा (सिंह) के अनुसार, इतना बोलना उनको भारी पड़ गया और करण सिंह ने उन्हें दुकान से धक्का मार कर बाहर निकाल दिया। उनके कपड़े फाड़ दिये गये और उन पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है कि उनके द्वारा पगड़ी खोली गई है।
सिख समाज के लोग पहुँचे थाना
उधर हंगामे की जानकारी मिलते ही सिख समाज के लोग जुगसलाई थाना पहुंचे और इसकी जानकारी जुगसलाई पुलिस को दी। जुगसलाई पुलिस फिलहाल दोनों तरफ की शिकायतें दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत उल्दा पंचायत के काशीडीह गांव के पास मंगलवार को स्वर्णरेखा नदी में नहाने गया एक युवक लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि नदी से लापता हुआ युवक काशीडीह गांव निवासी बीरेन कैवर्त का 35 वर्षीय पुत्र सोनू कैवर्त है। (जारी…)
मिली जानकारी के अनुसार सोनू कैवर्त गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठा में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। युवक के परिवार में पत्नी सुमित्रा कैवर्त, दो बेटे और एक बेटी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सोनू मंगलवार को करीब पांच बजे मजदूरी कर घर आया और कपड़ा, तेल, साबुन आदि लेकर नहाने के लिए नदी गया था। शाम होने तक भी जब वह वापस नहीं लौटा तब परिजन ग्रामीणों के साथ उसे ढूंढ़ते हुए स्वर्णरेखा नदी पहुंचे और खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बुधवार को परिजनों ने गालूडीह पुलिस को सोनू की गुमशुदगी की जानकारी दी। समाचार लिखे जाने तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजन स्वर्णरेखा नदी में उसकी खोजबीन कर रहे हैं।
जमशेदपुर : कदमा शास्त्रीनगर निवासी भाजपा नेता भीम सिंह की पत्नी का स्वर्गवास की सूचना पर भाजपा नेता श्री राजीव रंजन सिंह(पूर्व डीआईजी) दुख व्यक्त करने उनके आवास पर जाकर मिले। बाद में मौके पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता भी पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से डेंगू महामारी को लेकर चर्चा भी हुई। (जारी…)
मौजूदा महामारी के संबंध में श्री राजीव रंजन सिंह ने कहा की जमशेदपुर में फैले मौजूदा डेंगू के प्रकोप के रोक थाम हेतु स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन के द्वारा किया गया प्रयास नाकाफी है। श्री सिंह ने कहा की जिस प्रकार कोरोना महामारी के समय केंद्र सरकार एवं माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दिशा निर्देश पर रोकथाम एवं उचित स्वास्थ्य देख रेख की जाती थी, और बेड की कमी होने पर सामुदायिक भवनों एवं अन्य परिसर में अतिरिक्त बेड एवं ऑक्सीजन ,वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई थी। (जारी…)
उसी प्रकार यह संकट राज्य सरकार से सम्बन्धित है एवं इसका प्रकोप सबसे ज्यादा जमशेदपुर में है,जो माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी का गृह जिला भी है। अतः इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए एवं लोगो को समूचित इलाज करने के लिए पूरी जिम्मेवारी आपकी एवं आपके विभाग की है।
उन्होंने निम्नलिखित सुझाव दिया :
◆ झारखंड के अन्य जिलों से प्रयाप्त मात्रा में डॉक्टरों को टीम जमशेदपुर में नियुक्त की जाए।
◆ चूंकि एमजीएम और टीएमएच में काफी भीड़ हो गई है। अतः सामुदायिक भवन एवं अन्य परिसरों में डॉक्टरों की टीम प्रतिनियुक्ति कर इमरजेंसी वार्ड बनाए जाए । इस पर अगर तत्काल संज्ञान नहीं लिया गया तो यह महामारी और बढ़ सकती है।