जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना अंतर्गत टाटा मोटर्स के जोजोबेड़ाचेचीस यार्ड में गुरुवार को ग्रामीणों ने पारंपरिक हथियार के साथ प्रदर्शन किया और मुख्य गेट को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जोजोबेड़ा स्थिति खाता नंबर 6 और 27 उनके पूर्वजों की जमीन है। (जारी…)
1986-87 में भूमि सुधार उप समाहर्ता के द्वारा ग्रामीणों को दखल दिहानी दिलाई गई थी, तब से ग्रामीण अपनी जमीन पर ही रह रहे हैं। अब लगातार टाटा मोटर्स के द्वारा उनकी जमीन की चहारदीवारी को तोड़ दिया जा रहा है और टाटा मोटर्स द्वारा जमीन को लीज पर लेने की बात कही जा रही है। (जारी…)
सुरेंद्र भूमिज ने बताया कि उनको खाता नंबर 6 और खाता नंबर 27 में दखल दिहानी दिलाई गई है। जमीन मुंशी भूमिज और आनंद भूमिज के नाम पर है। बावजूद इसके टाटा मोटर्स जोर जबरदस्ती जमीन का अधिग्रहण कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला उच्च न्यायालय में लंबित भी है, बावजूद इसके टाटा मोटर्स द्वारा ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक ग्रामीणों की जमीन टाटा मोटर्स लौटा नहीं देती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
जमशेदपुर : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज भवन की दीवारों के साथ ही छत व छज्जा भी जर्जर हो चुका है। कॉलेज के बाहरी हिस्से में गुरुवार को छज्जा टूट कर गिर गया। इस दौरान वहां मौजूद छात्र बाल-बाल बच गये। इसे लेकर छात्रों ने कॉलेज में प्रदर्शन करते हुए कॉलेज भवन की समुचित मरम्मत कराने की मांग की। (जारी…)
बता दें कि आज आजसू छात्र संघ के कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में प्राचार्य एसपी महालिक से औपचारिक मुलाकात करने पहुंचे थे। तभी अचानक शोर सुनायी दी। इस पर संघ के सभी कार्यकर्ता बाहर पहुंचे तो देखा कि प्राचार्य कक्ष के बाहर से सट कर शौचालय की तरफ जाने वाले रास्ते में छज्जे का प्लास्टर टूट कर एक छात्र के बगल में गिरा था। छात्र शौचालय की तरफ जा रहा था। यह देख कर आजसू छात्र संघ ने अक्रोश जताते हुए नारेबाजी व प्रदर्शन किया और कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम एक मांग पत्र सौंपा। (जारी…)
प्रदर्शन का नेतृत्व कामेश्वर प्रसाद ने किया। इस दौरान संघ के कोल्हान प्रभारी हेमंत पाठक ने कहा कि 1- 2 वर्ष पूर्व की लाखों रुपए लगाकर कॉलेज भवन का जीर्णोद्धार कराया गया था, लेकिन ठेकेदार के द्वारा सिर्फ थूक पॉलिश कर दिया गया, इसका संघ विरोध करता है। अगर यह मालवा छात्र के सिर पर गिर जाता तो क्या स्थिति होती, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। (जारी…)
इसलिए आज एक मांग पत्र सौंप विश्वविद्यालय को अवगत करा दिया गया है कि कैम्पस में आए हर एक छात्र की बीमा विश्वविद्यालय करवाए। क्योंकि इस सरकारी व्यवस्था में हमेशा इस तरह की घटनाएं होते रहती हैं। पिछले दिनों रांची विश्व विद्यालय में भी एक छात्र की मौत हो चुकी है। क्या कोल्हान विश्वविद्यालय भी ऐसी ही किसी अप्रिय घटना का इंतजार कर रहा है। इस दौरान राजेश महतो, कामेश्वर प्रसाद, मौसमी कुमारी, इशिता कुमारी, आइसा कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे।
जमशेदपुर : टीआरएफ लिमिटेड ने प्रकृति के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने के लिए वन संरक्षण की दिशा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार विजेता और “झारखंड की लेडी टार्ज़न” के रूप में प्रसिद्ध श्रीमती जमुना टुडू को आमंत्रित किया। (जारी…)
श्रीमती जमुना टुडू ने झारखंड और उसके आस पास के क्षेत्रों में वनों की कटाई को रोकने के लिए अपने नेतृत्व के प्रयासों और वन भूमि के संरक्षण में अपने सकारात्मक प्रभाव के बारे में अपना अनुभव साझा किया। (जारी…)
उन्होंने कुछ समान विचारधारा वाली महिलाओं के साथ मिलकर एक वन सुरक्षा समिति बनाई। इस अवसर पर सीएफओ श्री आनंद चंद, सीएचआरओ श्री अभिजीत सिंह, टाटा रॉबिन्स फ्रेजर लेबर यूनियन के महासचिव श्री एम एच हीरामणिक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और स्वयंसेवक कार्यक्रम में उपस्थित थे और उनके अनुभव से लाभ उठाया। (जारी…)
इस अवसर पर सीएफओ श्री आनंद चंद ने श्रीमती टुडू को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और सीएचआरओ श्री अभिजीत सिंह ने उन्हें टीआरएफ परिवार की ओर से एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन श्री एम एच उस्मानी ने किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत श्री कौशिक दत्ता एवं श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा की गई।
जमशेदपुर : ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की टीम एवं आजादनगर थाना शांति समिति के सदस्यों और दुर्गा पूजा समिति के लाइसेंसियों ने वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर से उनके कार्यलय में मिल कर आने वाले त्योहार 12 रबीउल अव्वल जश्न ए ईद मिलाद उन नबी एवं दुर्गा पूजा के त्योहार के बारे में बैठक की और त्योहार शांति पूर्वक मानने की लिए चर्चा की गई। (जारी…)
इस दौरान ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के पत्रों सैयद आसिफ अख्तर,आजादंगार थाना शांति समिति के अध्यक्ष शेख बदरुद्दीन, मानगो निगम निगम के ब्रांड एंबेसेडर एवं शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान, दाईगुट्टू दुर्गा पूजा समिति के लाइसेंसी सुरेंद्र शर्मा एवं शाहिद परवेज, समाज सेवी मोइउद्दीन अंसारी, सररोज शर्मा ने वरीय पुलिस अधीक्षक को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और 12 रबीउल अव्वल के दिन ईद मिलाद उन नबी के अवसर पर जमशेदपुर के सामाजिक संस्था की ओर से शहर में बढ़ते हुए डेंगू मरीजों को देखते हुए मेगा ब्लड डोनेशन कैंप आजादनगर थाना क्षेत्र के आजाद मैरेज हाल में रखा गया है। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया गया के इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आकर और रक्त दाताओं का हौसला बढ़ाए।
झारखण्ड : सिंहपुरा पंचायत भवन में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुश्री स्मिता नगेसिया द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें चिकित्सा, जॉब कार्ड, पेंशन, केसीसी, पशुपालन, जन्म/मृत्यु, मनरेगा व अन्य विभाग शामिल थे। (जारी…)
उक्त जनता दरबार में चिकित्सा विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया था जिसमें कुल 12 लोगों ने अपनी स्वास्थ जांच करवाई। जनता दरबार में लोगों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन भी जमा किए गए। (जारी…)
जिसके तहत कूल 02 जॉब कार्ड के आवेदन, मनरेगा अंतर्गत दीदी बड़ी योजना के लिए कुल 01 आवेदन, किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत कुल 01 आवेदन, पशुधन योजना अंतर्गत कुल 02 आवेदन, राजस्व अंतर्गत पंजी 2 में ऑनलाइन एंट्री के लिए कुल 02 आवेदन, जन्म–मृत्यु के कुल 01 आवेदन, सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत कुल 07 लोगों ने पेंशन योजना के लिए आवेदन दिया था। साथ ही 02 लाभुकों द्वारा विद्युत विभाग के स्टॉल में बिजली बिल जमा किया गया। उक्त मौके पर मुखिया, उप मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, एवं प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्तिथ थे।
जमशेदपुर : समहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत किए जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिले के धान गोदाम की स्थिति, गोदाम की क्षमता व जिले में अन्य गोदामों की उपलब्धता की जानकारी ली गई। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, विभिन्न राइस मिलर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे। (जारी…)
बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा पोटका, चाकुलिया, बहरागोड़ा और धालभूमगढ़ समेत अन्य गोदामों के नियमित निरीक्षण का निर्देश जिला आपूर्ति पदाधिकारी और जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया गया। निरीक्षण के दौरान गोदामों की सफाई, रखरखाव और खाद्य सामग्री की उपलब्धता और वहां उपलप्ध उपकरणों के सुचारू होने की जांच की जाएगी। उन्होंने पोटका स्तिथ गोदाम के अप्रोच रोड की मरम्मती का भी निर्देश दिया तथा गोदाम में एक अतिरिक्त कर्मी की आवश्यकता की जानकारी मिलने पर वहां एक कर्मी प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने जितने भी गोदामों में लीकेज की समस्या है उसे भी ठीक करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया की पोटका के गोदाम में धर्मकांटा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। (जारी…)
उप विकास आयुक्त ने मिलर द्वारा ससमय सीएमआर को संबंधित गोदामों में भेजने तथा एजीएम द्वारा हर हाल में सीएमआर प्राप्त करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सितंबर का राशन सभी पीडीएस डीलर को डीएसडी के द्वारा दो दिनों के भीतर भेजने का निर्देश दिया। सीएमआर हेतु नए गोदाम को चिन्हित करने व एफसीआई का गोदाम खाली हो तो विभाग से पत्राचार करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने एफआरके क्रय का भुगतान करने और निजी गोदाम को भाड़े पर लेने की जरूरत पर भी बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी एजीएम सीएमआर के लिए गोदाम में जगह बना कर रखें और किसी भी परिस्थिति में सीएमआर की गाड़ी खड़ी नहीं रहनी चाहिए। साथ ही निर्देश दिया कि सभी मिलर सीएमआर की गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि गोदामों के रखरखाव व गोदामों में खाद्य सामग्री के संग्रहण में किसी भी तरह की लापारवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगा।
जमशेदपुर : बिस्टूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जुबली पार्क एक नंबर गेट से कल 22 सितंबर शुक्रवार सुबह 6.00 बजे की जगह 7.30 बजे से आवागमन शुरू हो सकेगा। दौड़ का आयोजन होने की वजह से डेढ़ घंटे तक इस रोड को बंद रखा गया है। इसके लिए इससे संबंधित टाटा स्टील के अधिकारियों ने नोटिस लगाकर इसकी सूचना दी, ताकि आने जाने वाले लोगों को किसी तरह का कोई परेशानी न हो सके। लोग सूचना पढ़ कर अपनी रुट को डेढ़ घंटे के लिए डायवर्ट कर सके।
Dhanbad News:धनबाद जिले के जोगता थाना क्षेत्र की टाटा सिजुआ न्यू कॉलोनी रूसी विहार में विवाहिता सरिता देवी (20) ने अपने दुपट्टे से पंखा में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना के बारे में पति आदित्य का कहना है कि वह दोस्तों के साथ अपने जन्मदिन मनाने मोदीडीह श्याम बाजार गया हुआ था, जहां से उसे लौटने में काफी देर हो गयी. (जारी…)
जब घर लौटा तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है. आवाज लगाने के बावजूद जब पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद खिड़की तोड़कर अंदर झांका तो देखा कि सरिता दुपट्टे से झूल रही थी.
दो साल पहले घर से भाग कर दोनों ने की थी शादी
परिजनों के सहयोग से घर का दरवाजा तोडकर उसे टाटा भेलाटांड हॉस्पिटल ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. जोगता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. मृतका टाटा सिजुआ एक नंबर काॅलोनी निवासी राम रतन राम की पुत्री थी. आदित्य नोनिया से घर से भाग कर वर्ष 2021 में प्रेम-विवाह किया था.
पुलिस कर रह है छानबीन
इधर, पिता रामरतन राम ने पुलिस को शिकायत देकर दहेज के लिए हत्या कर देने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है. उसमें दामाद आदित्य नोनिया, ससुर कृष्णा नोनिया तथा सास सीमा देवी पर आरोप लगाया है. कहा है कि हत्या कर उसे फांसी में झुलाया गया है, ताकि उसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके. कहा कि उसकी बेटी पहले ही हत्या की आशंका जता चुकी थी. जोगता पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है.
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन को ओडिशा, यूपी और बिहार मार्ग में कई ट्रेनों की सौगात जल्द मिलेगी। लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन से टाटानगर होकर पूरी के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन चलेगी। गोरखपुर और बनारस होकर प्रस्तावित नई ट्रेन के चलने से उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल, बिहार एवं झारखंड के विभिन्न जिला के निवासियों को आवागमन में सहूलियत होगी। (जारी…)
जानकारी के अनुसार लखनऊ की योजना को रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। कोच की व्यवस्था होने पर ट्रेन को गोमतीनगर से पुरी के लिए सिग्नल मिलेगा। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इनमें कुछ ट्रेनों का परिचालन अगले माह से शुरू हो सकता है। दूसरी और ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन भुवनेश्वर में पुरी से टाटानगर होकर मुंबई के लिए नई ट्रेन चलाने की तैयारी में है।में मुजफ्फरपुर से टाटानगर एवं जयनगर तक नई ट्रेन चलाने की योजना पर पहले से काम हो रहा है क्योंकि कोल्हान के मिथिला निवासी टाटानगर से जयनगर ट्रेन की मांग वर्षों से उठा रहे हैं। पूर्व में दरभंगा-पुरी ट्रेन को टाटानगर होकर चलाने का सर्वे हुआ था लेकिन सिग्नल नहीं मिला। (जारी…)
टाटानगर में पांच दिन खड़ी रहने वाली गोड्डा ट्रेन की बोगियों को हैदराबाद या भाया गया होकर पटना तक चलाने का प्रस्ताव चक्रधरपुर मंडल से रेलवे बोर्ड में भेजा गया है, जबकि बेंगलुरु आईआरटीटीसी की बैठक में टाटानगर विशाखापट्टनम का मुद्दा उठा था। रेलवे की योजना सफल होने पर झारखंड, बिहार, यूपी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के हजारों यात्रियों को आवागमन की एक नई सुविधा मिलेगी।
एर्नाकुलम व अमृतसर ट्रेन का बढ़ेगा फेरा
दक्षिण पूर्व जोन में टाटानगर एर्नाकुलम, जम्मूतवी और अमृतसर जलियांवाला बाग ट्रेन का फेरा बढ़ाने की तैयारी शुरू है। जम्मूतवी व जलियांवाला बाग ट्रेन का फेरा विस्तार का प्रस्ताव चक्रधरपुर मंडल ने दिया है, जबकि एर्नाकुलम ट्रेन का फेरा बढ़ाने का सर्व पहले हो चुका है। इससे एर्नाकुलम ट्रेन को सप्ताह में चार दिन जलियांवाला बाग ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन और जम्मूतवी एक्सप्रेस को सप्ताह में चार दिन चलाने की तैयारी है।
एक अक्तूबर से बदलेगा ट्रेनों का समय
रेलवे में एक अक्तूबर से टाटानगर से विभिन्न मार्ग की ट्रेनों के परिचालन समय में फेरबदल हो सकता है। इस दौरान ट्रेनों का फेर बढ़ाने और नई ट्रेन चलने की घोषणा होने की उम्मीद है। ट्रेनों के समय में बदलाव को लेकर चक्रधरपुर मंडल के सभी स्टेशनों से रेलवे ने प्रस्ताव मांगा था। जानकारी के अनुसार मुंबई और बिहार मार्ग की ट्रेनों के परिचालन समय में फेरबदल हो सकता है।
जमशेदपुर : बप्पा बॉयज क्लब, न्यू बारीडीह, जमशेदपुर के सौजन्य से श्री गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा बारीडीह मंडल के अध्यक्ष संतोष ठाकुर, स्थानीय प्रसिद्ध समाचार पत्र “चमकता आईना” के प्रमुख विनोद शुक्ला के संग विजय सिंह, अमलेश सिंह, अजय सिंह आदि जैसे कई गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। (जारी…)
इस अवसर पर पूजा पंडाल के समीप निवास करने वाले श्रद्धालु सनातनी महिला और पुरुष वर्ग भी शामिल होकर शहर में बाहर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों का आनंद लिए। इस कार्यक्रम में पिंटू सिंह,सावन कुमार, हरेराम राय, उदय सिंह, कुमार विश्वजीत जी की सक्रिय भागीदारी रही।