एक नई सोच, एक नई धारा

n4950276941682834608649d3b8950c495c96eb1073e711eeb0c807e2a8d9fd90e37526b648dfde98c2266e
‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड आज, दिल्ली से यूएन तक गूंजेगी आवाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड आज प्रसारित होगा। इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में इसकी लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भी लाखों लोगों के इस लोकप्रिय कार्यक्रम को सुनने की उम्मीद है। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी ‘मन की बात’ के 100वां एपिसोड का सीधा प्रसारण होगा। ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे शुरू होगा। हालांकि, इस दौरान न्यूयॉर्क में रात के 1:30 बज रहे होंगे। इसे आकाशवाणी समेत विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर सुना जा सकेगा।

भाजपा ने मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपीसोड को सुनने के लिए खास तैयारी की है। यह दिल्ली में 6530 स्थानों पर सुना जाएगा। इसके साथ ही कई नागरिक संगठन, आरडब्ल्यूए व व्यापारी संगठनों ने भी अपने-अपने माध्यम से विभिन्न स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए सार्वजनिक व्यवस्था की है।
प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने तीन अक्टूबर, 2014 को पहली बार ‘मन की बात’ के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया था। तब से हर महीने के आखिरी रविवार को नियमित रूप से इसका कार्यक्रम का प्रसारण हो रहा है। पीएम मोदी इस रेडियो कार्यक्रम के जरिए महिलाओं, युवाओं, किसानों के साथ विभिन्न सामाजिक समूहों को संबोधित करते हैं और लोगों से संवाद भी करते हैं। ‘मन की बात’ सरकार और जनता के बीच संपर्क का प्रमुख कार्यक्रम बन गया है।

n4950276941682834608649d3b8950c495c96eb1073e711eeb0c807e2a8d9fd90e37526b648dfde98c2266e

न्यूयॉर्क में भी होगा प्रसारण

मन की बात के 100वां एपिसोड का लाइव प्रसारण भारतीय समयनुसार 30 अप्रैल को सुबह के 11 बजे होगा, तब न्यू यॉर्क में डेढ़ बज रहा होगा। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में रविवार को इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा।

न्यू जर्सी में कुछ ऐसे होगा कार्यक्रम का प्रसारण

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास, सामुदायिक संगठन के साथ मिलकर भारतीय-अमेरिकी और प्रवासी समुदाय के लिए न्यू जर्सी में रविवार डेढ़ बजे इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे। उन्होंने कहा कि रविवार 30 अप्रैल डेढ़ बजे मन की बात देखना भूलना मत। इस कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के लिए मिलकर जश्न मनाएंगे। पीएम मोदी भारतीय और प्रवासियों और दुनिया के श्रोताओं से जुड़ेंगे।

ब्रिटेन में भी होगा प्रसारण

लंदन भारतीय उच्चायोग रविवार को सुबह 6:30 बजे पीएम मोदी के “मन की बात” के 100वें एपिसोड की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करेगा। लंदन में भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को ट्वीट किया कि भारतीय उच्चायोग कल सुबह 06:30 बजे मन की बात की विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी कर रहा है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र ने कहा कि मन की बात अपने आप में एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है। मुझे लगता है, यह हमारी स्मृति के इतिहास में पहली बार है जब किसी भी सरकार के प्रमुख ने अपने देशवासियों को संबोधित करने के लिए बिना ब्रेक के महीने-दर-महीने नियमित रूप से किसी कार्यक्रम को चुना है। उन्होंने अब तक 100 एपिसोड किए हैं।

11 विदेशी भाषाओं में होता है प्रसारण

‘मन की बात’ कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है।

bf24763ccfc39ae9650b66b70a7baf6fec2be632011cc447523abf1484d59265.0
लुधियाना में बड़ा हादसा, गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत

पंजाब : लुधियाना में बड़ा हादसा हुआ है, यहां ग्यासपुरा इलाके में गैस लीक होने की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 10 लोग बीमार बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। इसके अलावा घायलों को भी तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ये गैस एक दूध की फैक्टी से लीक हुई है जिसके बाद कई लोगों के बेहोश होने की खबर है।

bf24763ccfc39ae9650b66b70a7baf6fec2be632011cc447523abf1484d59265.0

आपको बताएं की आज सुबह 7 बजे के आस पास गैस फैक्टी से लीक हुई है जिसके बाद कई लोगों के बेहोश होने की खबर है। ये फैक्ट्री शेरपुर चौक के पास सुआ रोड पर स्थित। पुलिस ने इलाके में लोगों की आवाजाही बंद कर दी है और रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए बठिंडा से एनडीआरएफ की टीम भी ग्यासपुरा के लिए रवाना हो गई है।
जानकारी के मुताबिक इस हादसे में जिन 6 लोगों की मौत हुई है उनमें से अधिकतर एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। इसके अलावा इस हादसे में कुछ पालतू जानवरों की मौत की खबर भी सामने आ रही है। हालांकि गैस कैसे लीक हुई, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं।

n4941147961682572898797a1f8046487d57ffb90e0aed059746fea2c5c9a73883544f979f326737c950add
भारत में आज से जुटेंगे SCO देशों के रक्षा मंत्री, चीन समेत अन्य नेताओं से होगी राजनाथ सिंह की मुलाकात

भारत की मेजबानी में शंघाई सहयोग संगठन देशों के रक्षा मंत्रियों का जमावड़ा आज से नई दिल्ली में होगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 अप्रैल को होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

साथ ही इस बैठक के लिए आ रहे चीनी रक्षा मंत्री ली शेंगफू के साथ उनकी द्विपक्षीय मुलाकात भी होगी.

बैठक के लिए चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान के रक्षा मंत्री भाग लेने पहुंच रहे हैं. साथ ही भारत ने बेलारूस, ईरान समेत एससीओ पर्यवेक्षक देशों के रक्षा मंत्रियों को भी आमंत्रित किया है. बैठक में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री वर्चुअल तरीके से भाग लेंगे.

भारत के रक्षा मंत्री करेंगे कई अहम बैठक

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक भारत की अगुवाई में एससीओ देशों के रक्षा मंत्री क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा के अलावा SCO के इलाके में आतंकवाद विरोधी प्रयासों पर भी बात करेंगे. साथ ही रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक बैठक में बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर भी मंथन होगा.

इस बैठक के लिए आ रहे विभिन्न देशों के रक्षा मंत्री के साथ भारत के रक्षा मंत्री 27 और 28 अप्रैल, 2023 को क़ई अहम द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. जहां द्विपक्षीय रक्षा संबंधी मुद्दों और आपसी हित के अन्य मामलों पर चर्चा की जाएगी. इस कड़ी में सबसे अहम मुलाकात भारत और चीन के रक्षा मंत्रियों की होनी है. सूत्रों के मुताबिक गुरुवार शाम 4-7 के बीच चीनी रक्षा मंत्री से उनकी मुलाकात सम्भव है.

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच…

भारत और चीन के बीच मई 2020 से चल रहे सीमा तनाव के बीच यह पहला मौका होगा जब चीनी रक्षा मंत्री भारत की यात्रा पर होंगे. साथ ही भारतीय ज़मीन पर भी लंबे अरसे बाद दोनों देशों के रक्षा मंत्री एक साथ बातचीत की मेज पर होंगे. हालांकि इस अहम मुलाकात से ठीक पहले दोनों देशों के बीच वरिष्ठ सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता 23 अप्रैल को हो चुकी है.

एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक की तैयारियों से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक भारत SCO को क्षेत्रीय स्तर पर बहुपक्षीय सहयोग, राजनीतिक संवाद, सुरक्षा, आर्थिक और लोगों के बीच आपसी सम्पर्क बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच मानता है. इस साल एससीओ की अध्यक्षता सम्भाल रहे भारत ने सदस्य देशों के बीच सक्रियता बढ़ाने के लिए दो रक्षा संबंधी गतिविधियों का आयोजन भी किया. इसके तहत मानवीय सहायता और आपदा राहत पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया था. साथ ही सैन्य चिकित्सा, स्वास्थ्य और महामारी में सशस्त्र बलों के योगदान के मुद्दे पर एससीओ देशों के रक्षा थिंक-टैंक की एक बैठक भी आयोजित की गई थी.

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच SCO का मंच भारत के कूटनीतिक संतुलन के लिहाज से अहम है. रूस और चीन की सक्रिय भागीदारी वाले इस मंच पर भारत कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय सुरक्षा के क़ई अहम मुद्दे 2017 में इस समूह की पूर्ण सदस्यता हासिल करने के बाद से उठाता रहा है.

7383ba72c954cf9c3761c26300adfe74a85318255e7ebb5ec767d92c5057391b.0 1
‘वन अर्थ वन हेल्थ’ एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023 का आज प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी में प्रगति मैदान में 26 और 27 अप्रैल को वर्चुअल रूप से आयोजित एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया (वन अर्थ वन हेल्थ) के 6वें संस्करण को संबोधित करेंगे।
इससे पहले पीएम ने दिसंबर 2022 में गोवा में आयोजित 10वें अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन और बीते छह मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार में चर्चा की थी। अब तक की चर्चा में मोदी ने आयुर्वेद, एलोपैथी, फार्मा और अनुसंधान केंद्रों को मिलकर वन अर्थ-वन हेल्थ पर काम करने की सलाह दी है।

7383ba72c954cf9c3761c26300adfe74a85318255e7ebb5ec767d92c5057391b.0 1

एक महामारी समृद्ध देशों की व्यवस्था को ध्वस्त करने की क्षमता रखती है। इसका अनुभव कोरोना काल में पूरी दुनिया ने किया है। शायद इसीलिए स्वास्थ्य के क्षेत्र ने सभी देशों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
भारत ने हेल्थकेयर के साथ वेलनेस पर जोर देते हुए पूरी दुनिया के सामने वन अर्थ वन हेल्थ का विजन भी रखा है, जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते चार महीने में तीसरी बार इस पर चर्चा करने जा रहे हैं। इस बार देश के इस विजन के बारे में दुनिया के 10 देशों के स्वास्थ्य मंत्री और 70 देशों के 500 प्रतिनिधि भी जानेंगे।

प्रगति मैदान में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय वन अर्थ-वन हेल्थ पर कार्यक्रम करने जा रहा है। इसका उद्देश्य वन अर्थ-वन हेल्थ के विजन से देश के निजी स्वास्थ्य क्षेत्र को जोड़ना है।

n493554528168244698772643c049b445be24f55794468e4d2cc301d7ce5b6821984cbe688b3e6206a27977
मोबाइल फटने से 8 साल की लड़की की दर्दनाक मौत, देख रही थी वीडियो

केरल : मोबाइल फोन का यदि आप बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए चिंता बढ़ाने वाली हो सकती है। केरल में मोबाइल फोन के फटने से एक 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वह मोबाइल चला रही थी।
आदित्यश्री नाम की बच्ची ने मोबाइल को अपने चेहरे के पास ही रखा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को रात 10:30 बजे की है। आदित्यश्री पास के ही एक स्कूल में तीसरी क्लास की छात्रा थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

मनोरमा न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्यश्री पूर्व ब्लॉक पंचायत सदस्य अशोक कुमार की बेटी है। शुरुआती जांच के मुताबिक पुलिस का कहना है कि बच्ची लंबे समय से वीडियो देख रही थी। इसलिए ऐसा हो सकता है कि बैटरी ओवरहीट हो गई हो और उसके चलते मोबाइल में धमाका हो गया। बच्ची की घटना के थोड़ी ही देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा है, जिसने कुछ सबूत जुटाए हैं। मोबाइल फोन फटने की घटना हैरान करने वाली है और डराती भी है। ऐसे में पुलिस ने इसकी विस्तार से जांच का फैसला लिया है ताकि सच्चाई सामने आए। फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं। इसके अलावा एक्सपर्ट्स को भी साथ लिया जा रहा है।

मोबाइल तीन साल पहले खरीदा गया था। इस फोन को बच्ची के चाचा ने उसके पिता के लिए खरीदा था। बीते साल फोन की बैटरी भी बदलवाई गई थी। यह घटना जिस वक्त हुई, उस दौरान आदित्यश्री और उसकी दादी ही मौके पर थीं। आदित्यश्री की दादी उस समय किचन में थीं, जब उनकी पोती के चेहरे पर मोबाइल फट गया। मनोरमा न्यूज से बातचीत में पुलिस ने बताया, ‘बच्ची के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उसके दाएं हाथ की उंगलियां टूट गई हैं और हथेली बुरी तरह से जल गई है।’

n49332929216823503749430ba215e3e75958226f8940addd9c101d01a09b7de2a639f7041656a96742f991
भारत को शक्तिशाली राष्ट्र मानता है आस्ट्रेलिया, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के मुकाबले के लिए चाहता है साथ

आस्ट्रेलिया भारत को शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में देखता है। उसे यह भी लगता है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती दादागीरी को रोकने के लिए भारत का साथ जरूरी है। इसलिए वह भारत के साथ रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना चाहता है।

ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी एक ऐतिहासिक रक्षा रणनीतिक समीक्षा में कहा गया है कि उसे भारत सहित प्रमुख शक्तिशाली देशों के साथ अपने सैन्य संबंध और व्यावहारिक सहयोग विस्तारित करते रहना चाहिए। रणनीतिक समीक्षा में कहा गया है कि दक्षिण चीन सागर पर चीन के संप्रभुत्ता के दावे ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में वैश्विक नियम आधारित व्यवस्था को खतरे में डाल दिया है जो ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाएगा।

रिपोर्ट में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्तिशाली देशों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ने को भी रेखांकित किया गया है और कहा गया है कि इससे क्षेत्र में ऑस्ट्रेलियाई हितों को खतरा पैदा होता है। इसमें कहा गया है, ‘‘हमारा गठबंधन साझेदार अमेरिका, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अब एक ध्रुवीय नेतृत्वकर्ता नहीं है। चीन-अमेरिका के बीच तीव्र प्रतिस्पर्धा हमारे क्षेत्र और हमारे समय को परिभाषित कर रही है।’’ रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘हमारे क्षेत्र में शक्तिशाली देशों के बीच प्रतिस्पर्धा हमारे हितों को खतरा पैदा कर सकती है। यह टकराव भी पैदा कर सकती है। टकराव का स्वरूप भी बदल गया है।’’

आस्ट्रेलिया भारत और जापान से मजबूत करना चाहता है दोस्ती

रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया हिंद महासागर क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण देश है जिसकी क्षेत्र में सबसे लंबी तटरेखा है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘ऑस्ट्रेलिया को जापान और भारत सहित प्रमुख देशों के साथ अपना संबंध एवं व्यावहारिक सहयोग जारी रखना चाहिए।’’ यह रिपोर्ट ऑस्ट्रेलिया के पूर्व रक्षा बल प्रमुख एंगस ह्यूस्टन और पूर्व रक्षा मंत्री स्टीफन स्मिथ ने लिखी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच स्थिर संबंध दोनों देशों तथा विस्तृत क्षेत्र के हित में हैं। इसमें कहा गया है, ‘‘ऑस्ट्रेलिया, चीन से सहयोग करना जारी रखेगा, जहां हम कर सकते हैं। जहां असहमति है वहां हम अपने मतभेदों को दूर कर सकते हैं और अपने राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ा सकते हैं।’

n4932931301682348932313abdddcfaeb5159884f5085a671f3c877305ab75550169c9d2e1d2757e7693ce0
झारखंड में हिंदुओं को बनाया जा रहा है निशाना: रघुबर दास

झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास ने एक बार फिर से हेमंत सरकार पर करारा हमला बोला है निर्दोषों को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने का आरोप लगाया है. उन्होनें कहा कि जमशेदपुर शहर को जलाने का षणयंत्र जो किया गया था उस मामले में बीजेपी व वीएचपी के नेता जो घटना की जांच के लिए जिला प्रशासन के पास गए थे उन्हें भी गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया था.

मामले में हमने जेल में नेताओं से मुलाकात के बाद राज्य के डीजीपी से बात की उन्हें सच्चाई से अवगत कराया. आज जो डेलीगेशन प्रशासन से वार्ता करने जा रहा है उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाता है. झारखंड में हिंदुओं को टार्गेट किया जा रहा है.

रघुबर दास ने कहा कि ऐसे-ऐसे नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अपनी खानापूर्ति करने के लिए हेमंत सरकार के दवाब में निर्दोषों को जेल भेज रही है. रघुवर दास ने ट्वीट किया, ‘जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में हुए सांप्रदायिक हिंसा प्रकरण में पुलिस द्वारा गिरफ्तार भाजपा विश्व हिंदू परिषद के नेताओं से मुलाकात की. इसके बाद झारखंड के DGP से फोन पर वार्ता कर सारे तथ्य बताएं. उन्हें बताया कि निर्दोषों की गिरफ्तारी की गई है, मामले की उच्चस्तरीय जांच हो.

रघुबर दास ने कहा कि सिर्फ हिंदुओं की गिरफ्तारी की जा रही है. हिंदुओं को टार्गेट किया जा रहा है. ऐसा किसी भी राज्य में नहीं हो रहा है सिर्फ झारखंड को छोड़कर. रघुबर दास ने कहा कि मैं सीएम हेमंत सोरेन से निवेदन करता हूं कि सभी को एक जैसा समझे. किसी एक धर्म ने आपको सीएम नहीं बनाया है. सभी को सामान दृष्टि से देखें. वहीं, डीजीपी से बात करने को लेकर उन्होंने कहा कि डीजीपी ने आश्वस्त किया है कि DIG स्तर के अधिकारी से सुपरविजन करा कर निर्दोष व्यक्तियों को छोड़ने का कार्य किया जाएगा. हेमंत राज में झारखंड के हिंदू समाज को निशाना बनाया जा रहा है. जिहादी मानसिकता वाले लोग सरकार पर हावी हैं.

कदमा शास्त्रीनगर में हुई थी हिंसा

बता दें कि 10-11 अप्रेल 2023 को जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर इलाके में अचानक हिंसा भड़क उठी थी. हिंसा के दौरान उपद्रवियों द्वारा कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था. लोगों द्वारा पुलिस टीम पर भी पत्थरबाजी की गई थी. दरअसल, शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 चौक पर धार्मिक झंडे की बांस में प्रतिबंधित मांस बांध दी गई थी, जिसके बाद हिंदू समाज के लोग गुस्सा हो गए था. हालांकि, दो घंटा हंगामा होने के बाद मामला शांत हो गया था. उसके बाद शास्त्रीनगर के ब्लॉक नंबर 2 में बने हनुमान मंदिर में बैठक रखी गई थी. बैठक में हिंदुवादी संगठनों के लोग बातचीत कर रहे थे लेकिन इस बीच उपद्रवियों द्वारा उनपर हमला बोल दिया गया, जिसके बाद हालात बिगड़ते चले गए थे.

n493305716168234594015364f440ebee2afb21a69ee89608ca31b50d65ddaed5c8dd3d2d93bc02e60c524d
स्तंभकार और लेखक तारिक फतह का निधन, बेटी ने दी जानकारी

कनाडा में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के जाने-माने स्तंभकार और लेखक तारिक फतह का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी बेटी नताशा फतह ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। वह कैंसर से पीड़ित थे।

लंबी बीमारी के बाद आज उनका निधन हो गया।

तारिक की बेटी नताशा फतेह ने अपने पिता तारिक फतेह की कई तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं हैं। नताशा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “पंजाब का शेर, हिन्दुस्तान का बेटा, कनाडा से प्यार करने वाला, सच्चा वक्ता, न्याय के लिए लड़ने वाला और दलितों और शोषितों की आवाज तारिक फतेह का निधन।

नताशा ने आगे लिखा कि, उनकी क्रांति उन लोगों के जरिए बनी रहेगी, जो उन्हें जानते थे और प्यार करते थे। इससे पहले 21 अप्रैल को कई रिपोर्ट्स में तारिक फतह की मौत का दावा किया गया था। जिसकी बाद में फर्जी होने की पुष्टि हुई थी।

तारिक इस्लाम और आतंकवाद पर अपने प्रगतिशील विचारों के लिए जाने जाते थे। पाकिस्तान के खिलाफ उग्र रुख रखने वाले तारिक फतह ने अक्सर भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को अपना समर्थन देते नजर आते रहे हैं। फतह का जन्म 1949 में पाकिस्तान में हुआ था। बाद में 1980 के दशक की शुरुआत में वह कनाडा चले गए।

तारिक फतेह कई भाषाओं के जानकार थे। उनकी हिंदी, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी और अरबी जैसी भाषाओं पर समान पकड़ थी। तारिक फतेह को ह्यूमन राइट्स ऐक्टिविस्ट के तौर पर भी जाना जाता था।

n4928826621682254961770d2d61ef55993baaa2d3df9f353b195db93b5c8f7f983b794493666a8391e38a6
साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर शरत बाबू अस्पताल में भर्ती

दिग्गज साउथ इंडियन अभिनेता शरत बाबू का इलाज बीते लगभग तीन सप्ताह से बेंगलुरु के एक अस्पताल में चल रहा था। हालांकि, उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें हैदराबाद रेफर किया गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो शरत बाबू सेप्सिस नाम की कंडीशन से गुजर रहे हैं, जिसके चलते उनकी किडनी, लीवर और शरीर के कई अंग प्रॉपर तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शरत बाबूके पूरे शरीर में जहर फ़ैल चुका है। 71 साल के एक्टर का इलाज हैदराबाद के एआईजी हॉस्पिटल में चल रहा है। उन्हें आईसी यू में भर्ती कराया गया है।

शरत बाबू की हालत में कुछ सुधार

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, बेंगलुरु के अस्पताल में शरत बाबू की हालत में सुधार हो रहा था। लेकिन ऐन मौके पर उनकी हालत बिगड़ी और परिवार को उन्हें हैदराबाद शिफ्ट करने का फैसला लेना पड़ा। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि शुरूआती तौर पर एक्टर की हालत में कुछ सुधार देखने को मिला है। कहा जा रहा है कि पिछले कुछ घंटों में शरत बाबू की हालत में पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखते हुए उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया है। लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें तत्काल डिस्चार्ज करने से फिलहाल मना कर दिया है। क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी ताजा सिचुएशन को देखते हुए उन्हें कुछ समय तक और निगरानी में रखने की जरूरत है।

70 के दशक से फिल्मों में एक्टिव शरत बाबू

शरत बाबू तमिल और तेलुगु सिनेमा के पॉपुलर एक्टर हैं। हैं। अपने लुक के लिए जाने जाने वाले शरत बाबू ने इंडस्ट्री में लगभग चार दशक तक काम किया है। उन्होंने फिल्मों में डेब्यू बालाचंदर की फिल्म ‘पट्टीना प्रवेशम’ से किया था, जो 1971 में रिलीज हुई थी। उनकी पॉपुलर फिल्मों में ‘निज़ाल’, ‘निजामगिराधु’, ‘अन्नामलाई’, ‘मुथु, बाबा’, और ‘पुथिया गीथाई’ शामिल हैं। उन्होंने रजनीकांत और चिरंजीवी जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। 90 के दशक में उन्होंने रजनीकांत के को-एक्टर के तौर पर कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया।

n4927046381682254655013b27b062313a6ca2b96d825d80f516b2fb8d32acb6c7c8ad6ff17445f3510d6bb
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- नीतीश पुराने मित्र उनको ना कैसे कहें, फिर भी नहीं मिले सीएम

बिहार में आयोजित लॉ कॉन्क्लेव में शामिल होने पूर्व केंन्द्रीय मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी शनिवार को पटना पहुंचे. इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नीतीश कुमार उनके पुराने मित्र हैं.

जेपी के आंदेलन के समय से हम दोनों दोस्त हैं. विपक्षी एकता के बारे में पूछे सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मेरे पुराने मित्र रहे हैं. इस तरह के सवाल के जवाब में मैं ना कैसे कह सकता हूं. वहीं, नीतीश कुमार के पीएम बनने के बारे में पूठ सवाल का सीधा जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वो सीएम से पूछेंगे की प्रधानमंत्री बनने की महत्वकांक्षा है? हालांकि, नीतीश कुमार ने उनसे मुलाकात नहीं की.

नीतीश कुमार से मिलने का मांगा है समय: स्वामी

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार से मिलने का समय मांगा है. अगर वो मिलने के लिए सहमत होते हैं तो मैं उनसे पूछूंगा कि क्या वो प्रधानमंत्री बनने के इच्छुक हैं. मैं कैसे कह सकता हूं जब तक कि नीतीश खुद ऐसी इच्छा व्यक्त नहीं करते?

‘जबरदस्ती के उपायों से जनसंख्या नियंत्रित नहीं संभव’

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने जनसंख्या नियंत्रण कानून के बारे में बोलते हुए कहा कि आज हमारी जनसंख्या वृद्धि की तुलना 50-60 साल पहले से करें. यदि अर्थव्यवस्था 10 प्रतिशत या उससे अधिक की दर से बढ़ती है, तो जनसंख्या का संतुलन स्वाभाविक रूप से होगा. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि जबरदस्ती के उपाय से जनसंख्या नियंत्रण नहीं हो सकता है. हमें इंदिरा गांधी के प्रयासों नहीं धूलना चाहिए जिसके खतरनाक परिणाम हुए थे.

अतीक के समर्थन में नारे लगाने वाले बेवकूफ

पिछले दिनों राजधानी पटना में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई के समर्थन में नारेबाजी पर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नारे लगाने वाले खुद को बदनाम कर रहे हैं. वो लोग मुर्ख हैं. ये सबको पता है कि अतीक अहमद किस तरह का आदमी था. यदि नारे राष्ट्र विरोधी हैं.

बेल पर चल रहे राहुल और सोनिया गांधी

राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर एक बार फिर से हमला करते हुए सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि राहुल गांधी को मैं इतना गाली देता हूं लेकिन कोई मुझे जेल नहीं भेजवाता है. मगर मैं राहुल गांधी और सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में जेल भेजवा दूंगा.

error: Content is protected !!