एक नई सोच, एक नई धारा

9c0100d90e2cc3cec18a4d03977dd9cd49a664baf3b264a54c9d4a2154eb2f6e.0
अमृतसर धमाका में बड़ा खुलासा, कोल्डड्रिंक कैन में रखा था विस्फोटक

अमृतसर : विगत 6 मई की रात को अमृतसर के दरबार साहिब के नजदीक पहला धमाका हुआ और दूसरा धमाका अगले दिन 7 मई की सुबह को हुआ था। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि विस्फोटक कच्ची सामग्री से तैयार किया गया था।
गौरतलब हो कि पंजाब प्रांत के अमृतसर में दरबार साहिब के नजदीक “हेरिटेज स्ट्रीट” के पास सारागढ़ी बहुमंजिला पार्किंग के पास हुए विस्फोटों की जांच अब एन आई ए की टीम कर रही है। टीम ने पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग कीऔर फोरेंसिक जांच टीमों से जानकारी ली।

इस बीच पुलिस सूत्रों के हवाले से खुलासा किया गया है कि “हेरिटेज स्ट्रीट” पर हुए दोहरे विस्फोटों में इस्तेमाल विस्फोटक 250 मिलीलीटर के दो कैन हेल नाम के ब्रांड के कोल्ड ड्रिंक के कैन में पैक किये गए थे। पुलिस सूत्रों द्वारा कहा गया कि कैन को उंचाई से गिराने पर इस प्रकार का विस्फोट हो सकता है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जो पहली बार विस्फोट हुआ उसमें विस्फोटक पदार्थ कैन में भरा हुआ था और कैन के साथ एक तार भी जुड़ा हुआ था, जिसे दिवार पर फेंका गया था, दि ट्रिब्यून के मुताबिक पुलिस ने घटना से संबंधित एक शख्स की पहचान कर ली है। जिसने अनजाने में तार खींचने के क्रम में कैन को नीचे गिरा दिया जिससेे धमाका हुआ था, पुलिस के अनुमान से जबकि दूसरा धमाका तब हुआ जब कैन को ऊंचाई से फेंका गया हो। एन आई ए की टीम के पहुचते ही हेरिटेज स्ट्रीट पुलिस छावनी में बदल गयी। पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए बहुमंजिला पार्किंग की छत पर भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की है।

3fe5839fe2dcdc4740f3d682155cbd099eb5556d8005bfd8ddbf7c65f9bff323.0
पौते की चाहत में दादी ने को पौती की हत्या, गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ : राजस्थान के चित्तोड़गढ़ से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई यहां एक महिला ने पोते की चाह में दस माह की पोती की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के आरोपी महिला ने मासूम के शव को छत की पानी की टंकी में डाल दिया। वहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए उसके अपहरण की झूठी खबर लोगों के बीच फैलाकर पुलिस से खोजने की शिकायत भी कर आई। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 29 अक्टूबर 2022 को 10 महीने की बच्ची “मिष्टी” को मारकर लाश पानी की टंकी में डाल दिया गया। थाना निकुम्भ पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या में प्रकरण दर्जकर थानाधिकारी निकुम्भ यशवंत सिंह उप निरीक्षक ने तफ्तीश शुरू की।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि मृतका मिष्टी की दादी आलाखेड़ी थाना निकुम्भ जिला चितौड़गढ निवासी 60 वर्षीय लीला पत्नी भंवरलाल मेनारिया ने पोते (लड़के) की चाहत में अपनी पोती को मार दिया और सबूतों को नष्ट करने के लिए अपने जेठ के बेटे 42 वर्षीय अर्जुन पुत्र सोहन लाल गोदीपुत्र राधाकिशन मेनारिया को बता साक्ष्य नष्ट करवाए। मामले में दोनों आरोपियों लीला मेनारिया और अर्जुन को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी। जानकारी के अनुसार, बच्ची की दादी और ताऊ ने बच्ची के अपहरण की झूठी अफवाह भी फैला दी, जिससे लोगों का ध्यान उनकी और से हट जाये। हत्या के साक्ष्य मिटाने में शामिल ताऊ ने ही बच्ची की हत्या का मुकदमा थाना निकुम्भ पर दर्ज कराया। मृतका बच्ची का पिता दुबई में हलवाई का काम करता था, जिसके तीन पुत्रियां थी। पौत्र की चाह में ही दादी ने की पोती की हत्या।

n4980403341683636046112d5aae7b822dd252999e4dd78ea70a92f8ee3743a6fff696ab97c3e02dea00b5f
गूगल CEO सुंदर पिचाई से मिले अश्विनी वैष्णव, मेक इन इंडिया कार्यक्रम पर हुई चर्चा

केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की।

उन्होंने यह मुलाकात गूगल हेडक्वार्टर में की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर कहा कि गूगल मुख्यालय में सुंदर पिचाई से शानदार मुलाकात हुई। इस दौरान इंडिया स्टैक और मेक इन इंडिया कार्यक्रम पर अच्छी चर्चा हुई।

वहीं, इससे पहले अश्विनी वैष्णव ने सेमीकंडक्टर को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि भारतीय सेमीकंडक्टर मिशन अगले 10 सालों के लिए देश को एक अच्छी सेमीकंडक्टर यात्रा पर ले जा सकता है। भारतीय सेमीकंडक्टर मिशन को साल 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया था। सेमीकंडक्टर चिप्स मौजूदा वक्त में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों में काम आने वाला बेहद जरूरी पार्ट है। लोगों की जिंदगी से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक्स चीजों में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की थी। सीएम शिवराज ने कहा था कि भोपाल और इंदौर में मेट्रो चल सके इसके लिए विशेषज्ञों की जरूरत होगी। हम चाहते हैं कि सितंबर में इसकी शुरुआत हो। मुख्यमंत्री शिवराज ने केन्द्रीय रेल मंत्री से इंदौर-मनमाड और इंदौर-दाहोद रेलवे लिंक को शीघ्र पूरा करवाने का अनुरोध किया था।

वहीं, पिछले साल गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। गूगल सीईओ ने पीएम मोदी के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा कर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने पीएम मोदी को इस मुलाकात के लिए धन्यवाद भी किया था और इस मीटिंग को शानदार बताया था।

n4976048541683537027533f2e1a452581b07c6e5ba9e63c9f32dfabc04e1bb7ffeb3a04d0c0efc6154160a
गुजरात : भाजपा उपाध्यक्ष की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आई है। वलसाड़ जिला बीजेपी उपाध्यक्ष शैलेष पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शैलेष पटेल आज सुबह गाड़ी से जा रहे थे, उसी वक्त गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई।
शैलेष पटेल वापी के कोचरवा गांव के रहने वाले थे और इस वारदात को आज सुबह अंजाम दिया गया। अज्ञात लोगों ने उन्हें पहले गोली मारी और फिर फरार हो गए। हमलावरों ने उनको तीन गोली मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

3379ef2d04d7e765c68d22b42e9f22e0dbf667434ed059ac7678aa92adfe5729.0
बंगाल की खाड़ी : भयंकर रूप ले रहा ‘मोचा’ तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से ‘मोचा’ तूफान बन रहा है। यह तूफान भयंकर रूप लेता हुआ आगे भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि इसी सप्ताह यह तूफान पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तट से टकराएगा। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर से जुड़े क्षेत्र में हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की हो सकती है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

ओडिशा और पश्चिमी बंगाल के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा मछुआरों को गहरे समंदर में ना जाने की सलाह दी गई है। कहा गया है कि 8 से 11 मई के दौरान वे समुद्र में ना उतरें।

दिल्ली में धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी

मौसम पूर्वानुमान करने वाली एजेंसी स्काईमेट का कहना है कि सोमवार को इस तूफान का असर दिखने लगेगा। तमिलनाडु और दक्षिणी कर्नाटक में भी कई जगहों पर हल्की और भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय, असम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

दिल्ली और यूपी में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी दिल्ली और यूपी के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने की वजह से बादल छटने शुरू होंगे और पारा भी धीरे-धीरे बढ़ेगा। अगले दो दिनों में पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बता दें कि राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई है।

कब चलेगी लू

स्काईमेट की मानें तो इस समय पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। ऐसे में पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में अभी लू की आशंका नहीं है। हालांकि धीरे-धीरे तापमान में इजाफा होगा। एजेंसी के मुताबिक मई के तीसरे हफ्ते से लू का प्रकोप शुरू हो सकता है। इस बीच भी प्री मानसून का असर देखने को मिल सकता है और बीच-बीच में बूंदाबांदी तापमान से राहत दे सकती हैं।

n4973321501683524678735bf6f04bd858aac3a4fdde3f08ad682cf843c5aef088bfc956e69772e1233bc1a
डिप्टी एसपी ने नेता को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल, देखें पूरी खबर और वीडियो

उत्तर प्रदेश के चंदौसी में DSP के पद पर तैनात अनिरुद्ध सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। उनपर एक नेता को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो नगर निकाय चुनाव में मतदान के दौरान का है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग अनिरुद्ध सिंह के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

थप्पड़ मारते अनिरुद्ध सिंह का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अनिरुद्ध सिंह फ़ोर्स के साथ खड़े हैं और कुछ लोगों के साथ बहस कर रहे हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति को वह थप्पड़ मारते हैं और एकत्रित हुई भीड़ को वहां से हटाते हैं। जिस व्यक्ति को अनिरुद्ध सिंह ने थप्पड़ मारा वह समाजवादी पार्टी के नेता और मुगलसराय नगर पालिका के भूतपूर्व चेयरमैन राजकुमार के बेटे अखिलेश जयसवाल थे।

पुलिस अधीक्षक ने दिया जांच का आदेश

अनिरुद्ध सिंह के थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ, तो इसे राजनीतिक मोड़ भी दिया जाने लगा। लोगों ने अनिरुद्ध सिंह पर कार्रवाई की मांग करने लगे। चंदौसी पुलिस के अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लिया और अपर पुलिस अधीक्षक को जांच का देश दिया है। सोशल मीडिया पर इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

@SadhuShukla1 यूजर ने लिखा कि मुझे पूरा भरोसा है कि अनिरुद्ध सिंह गलत नहीं हैं, वो एक ईमानदार पुलिस अधिकारी हैं। एक यूजर ने लिखा कि वीडियो में साफ साफ दिख रहा है कि वो बुजुर्ग को तमाचा मार रहे हैं। इसके बावजूद ना सस्पेंड किया गया और ना ही नौकरी से बर्खास्त किया गया है। राहुल आर्यन नाम के यूजर ने लिखा कि वर्दी पहन ली तो अब भगवान बन गये? जिसको जहां चाहें पकड़कर पीट दो, अपमानित कर दो, कौन रोकने वाला है?

@vintrynew यूजर ने लिखा कि पुलिस खुद अपराधी की तरह व्यवहार कर रही है, जांच से क्या फायदा मिलने वाला है। अंकित यादव नाम के यूजर ने लिखा कि महोदय ये वर्दी, सिंघमगीरी आपको अपराधियों/माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए दी गई हैं। ना की पिता की उम्र के बुजुर्ग को पीटने के लिए, ये गलत हैं। सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने कहा कि अनिरुद्ध सिंह पर कार्रवाई होनी चाहिए।

n4975390661683522269147b8b7b4fd6f769145b2004392c24fa80da82896ddca982b92b37a724af46a67b1
अमृतसर : लगातार दूसरे दिन हुआ धमाका, जाँच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

अमृतसर में एक बार फिर धमाके की आवाज सुनी गई है। इस बार ये धमाका हेरिटेज स्ट्रीट के बाहर हुआ है, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। ये धमाका सुबह 6.30 बजे हुआ है। इससे पहले शनिवार देर रात भी अमृतसर में तेज धमाके आवाज सुनाई दी थी। ये धमाका गोल्डन टेंपल के पास हुआ था, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को हुआ धमाका भी गोल्डन टेंपल के पास बताया जा रहा है। हालांकि इसकी इंटेनसिटी ज्यादा नहीं थी। लगातार दूसरे दिन हुए धमाके से लोगों में डर का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। इसके अलावा फोरेंसिक टीम को भी मामले की जांच के लिए मौके पर बुला लिया गया है।

शनिवार को IED ब्लास्ट की आशंका

वहीं शनिवार देर रात हुए धमाके को लेकर पंजाब पुलिस सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। पुलिस को मौके से मेटल के कई टुकड़े बरामद हुए है। ऐसे में पोटेशियम नाइट्रेट और सल्फर का इस्तेमाल करके इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाके की आशंका जताई जा रही है।

पंजाब पुलिस की बड़ी लापरवाही

इसके अलावा स्वर्ण मंदिर की पार्किंग में बने रेस्टोरेंट की चिमनी में भी धमाका होने की आशंका जताई जा रही है। इसमें पंजाब पुलिस की बड़ी लापवाही भी सामने आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जल्दबाजी में धमाके को रेस्टोरेंट की चिमनी फटने से हुआ धमाका बता दिया। पूरे इलाके को सील भी नहीं किया गया और ना ही इलाके को कवर कर मार्किंग की गई और ना इलाके को तुरंत फोरेंसिक जांच के लिए सील किया गया।

धमाके की जगह पर पुलिसकर्मियों के साथ ही आम लोगों के जूतों के साथ घूमने की वजह से विस्फोट में इस्तेमाल किए गए केमिकल के सैंपल लेने में फॉरेंसिक टीम को दिक्कत आ रही है।

984adbdf405a3a58212b39377dd70f1d3b1d0605a07552c1f636a607475dc095.0
शादी के दो साल बाद भी पति ने नहीं बनाया संबंध, पत्नी पहुंची थाना, मामला दर्ज

रोहतक से अजीबो गरीब घटना सामने आई है। यहां एक महिला अपने पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची है। महिला का कहना है कि शादी के दो साल हो गए मगर पति ने अब तक उसके साथ फिजकल रिलेशन नहीं बनाया है। उसने पति पर आरोप लगाया है कि वे मुझमें दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं। वे मुझसे दूर रहते हैं औऱ मुझे अभी तक पत्नी का अधिकार नहीं दिया है। महिला का कहना है कि उसकी शादी धूमधाम से हुई थी। शादी की सारी रस्में निभाई गई थीं। सबकुछ सही चल रहा था मगर जब वह शादी के बाद ससुराल आई तो हकीकत कुछ औऱ ही निकली। वह तो सपने सजोए हुए अपने ससुराल घर आई थी मगर उसके सारे अरमान तब अधूरे रह गए जब पति की हकीकत सामने आई।

पति ने पत्नी से दो लाख रुपये मांगे

शादी के बाद उसके पति ने उससे दो लाख रुपये की मांग की। उसने कहा कि मुझे अपने कारोबार को बढ़ाना है। पति ने कहा कि अपने मायके से दो लाख रुपये लेकर ही घर आना। पीड़िता को कुछ समझ नहीं आया क्योंकि उसकी मां ने पांच लाख का लोन लेकर उसकी शादी करवाई थी। वह किसी तरह से उसकी किश्त चुका रही है। आखिर वह दो लाख रुपये कहां से लाएगी। इसके बाद इस मसले को लेकर दो-तीन बार पंचायत हुई। पंचायत के कहने पर वह पति के घऱ चली गई मगर पति अभी भी उस पर ध्यान नहीं देता था। उससे कोई मतलब नहीं रखता था।

पति ने कहा मां के कहने पर की शादी

पत्नी का कहना है कि वह दो लाख रुपये नहीं लेकर आई इसलिए पति ने उसके साथ संबंध नहीं बनाए। वहीं इस मामले में पति का कहना है कि मैं इस शादी के लिए तैयार नहीं था। मैंने ये शादी सिर्फ मां के कहने पर की थी। पीड़िता ने दो सालों तक सबकुछ ठीक होने का इंतजार किया मगर मामला दिन प्रतिदिन बिगड़ता देख उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। महिला का कहना है कि उसकी शादी झूठ बोलकर कराई गई थी। असल में पति कुछ काम नहीं करता है, उसका कोई कारोबार नहीं है। जब उसने यह बात अपने मायके वालों को बताने की कोशिश की तो सास ने उसे फोन नहीं करने दिया। इसके बाद उसे गालियां देकर मारा-पीटा गया। फिलहाल पुलिस ने महिला के पति और सास के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

91d49725dff8b03b05b8ea82cf9d05d5411fcc05b448cf141932c83df54a7c4f.0
केरल में नाव पलटने से पंद्रह लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी, देखें वीडियो

केरल : मलप्पुरम जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, मलप्पुरम जिले के तनूर के पास एक नाव के पलटने की वजह से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। जिसके तत्काल बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

पिनराई विजयन सरकार में मंत्री वी अब्दुल रहमान ने कहा कि मलप्पुरम जिले में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।
बता दें कि समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो साझा करते हुए हादसे की जानकारी दी। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है।

Screenshot 2023 0508 004019
n49645382016832045086790505f8fff59cfcb915407cfb825b0338d8e09ddeae76f56f1301192fe58d6bd6
मणिपुर : हिंसा पर सख्त सरकार, दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश

मणिपुर में आदिवासी आंदोलन के दौरान बुधवार को हिंसा हुई, जिसकी चपेट में आठ जिले आ गए। अब मणिपुर के हिंसाग्रस्त माहौल को देखते हुए राज्यपाल ने कुछ इलाकों में दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए हैं।
मणिपुर के राज्यपाल ने कुछ इलाकों में दंगाइयों को देखते ही गोली मार देने के राज्य सरकार के फैसले को मंजूरी दे दी है। इससे पहले हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी गई थी। राज्य में अगले पांच दिनों के लिए इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है।

मणिपुर में असम राइफल्स की 34 और सेना की 9 कंपनियां तैनात हैं। इनके अलावा गृह मंत्रालय ने रैपिड एक्शन फोर्स की भी पांच कंपनियों को मणिपुर भेज दिया है। हालांकि, इसके बावजूद मणिपुर में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।

बताया जा रहा है कि अब तक साढ़े सात हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा चुका है। हालात को देखते हुए आठ जिलों- इम्फाल वेस्ट, काकचिंग, थौबाल, जिरिबाम, बिष्णुपुर, चुराचांदपुर, कांगपोकपी और तेंगनौपाल में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके अलावा, पूरे राज्य में अगले पांच दिन के लिए मोबाइल इंटरनेट को बंद कर दिया गया है। हालांकि, ब्रॉडबैंड सर्विसेस चालू रहेंगी।

बवाल किस बात पर?

◆ इस सारे बवाल की जड़ को ‘कब्जे की जंग’ भी माना जा सकता है. इसे ऐसे समझिए कि मैतेई समुदाय की आबादी यहां 53 फीसदी से ज्यादा है, लेकिन वो सिर्फ घाटी में बस सकते हैं.
◆ वहीं, नागा और कुकी समुदाय की आबादी 40 फीसदी के आसपास है और वो पहाड़ी इलाकों में बसे हैं, जो राज्य का 90 फीसदी इलाका है.
◆ मणिपुर में एक कानून है, जिसके तहत आदिवासियों के लिए कुछ खास प्रावधान किए गए हैं. इसके तहत, पहाड़ी इलाकों में सिर्फ आदिवासी ही बस सकते हैं.
◆ चूंकि, मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा नहीं मिला है, इसलिए वो पहाड़ी इलाकों में नहीं बस सकते. जबकि, नागा और कुकी जैसे आदिवासी समुदाय चाहें तो घाटी वाले इलाकों में जाकर रह सकते हैं.
◆ मैतेई और नागा-कुकी के बीच विवाद की यही असल वजह है। इसलिए मैतेई ने भी खुद को अनुसूचित जाति का दर्जा दिए जाने की मांग की थी।

कैसे शुरू हुआ बवाल

◆ दरअसल, हाल ही में मणिपुर हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एमवी मुरलीधरन ने एक आदेश दिया था। इस आदेश में हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को मैतेई को भी अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग पर विचार करने को कहा था।
◆ मैतेई समुदाय को एसटी का दर्जा की मांग करने वाले संगठन का कहना है कि ये सिर्फ नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण का मुद्दा नहीं है, बल्कि ये पैतृक जमीन, संस्कृति और पहचान का मसला है। संगठन का कहना है कि मैतेई समुदाय को म्यांमार और आसपास के पड़ोसी राज्यों से आने वाले अवैध प्रवासियों से खतरा है।
◆ इसी के विरोध में ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ मणिपुर (ATSUM) ने ‘आदिवासी एकता मार्च’ निकाला था। इसी एकता मार्च के दौरान हिंसा भड़क गई।

error: Content is protected !!