एक नई सोच, एक नई धारा

के.सी.हेंब्रम के सपनों को साकार करने के लिए उलगुलान होगा : बुधराम लागुरी

IMG 20240630 WA0003
IMG 20240630 WA0004

चाईबासा : के सी हेंब्रम के सपनों को साकार करने के लिए उलगुलान की जरूरत है। इसके लिए कोल्हान रक्षा संघ किसी भी हद तक जा सकता है। यह बातें आज टोन्टो प्रखंड के ग्राम टेंसरा में कोल्हान रक्षा संघ के संस्थापक सह महासचिव दिवंगत श्री के सी हेंब्रम के पुण्यतिथि समारोह में आयोजित सभा में मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट के पूर्व केंद्रीय प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने कही। श्री लागुरी ने कहा कि कोल्हान ऑटोनॉमस काउंसिल के बिना कोल्हान एरिया की जनता असुरक्षित है।

जल जंगल जमीन पर हक के लिए के. सी. हेंब्रम ने लड़ाई लड़ी: माईकल तिरिया

IMG 20240309 WA00281

इसके लिए गांव गांव में बैठक आयोजित कर लोगों को जागरूक कर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कोल्हान रक्षा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष माईकल तिरिया ने कहा कि कोल्हान के लोगों को जल जंगल जमीन में हक और अधिकार दिलाने के नाम पर पूर्व केंद्रीय महासचिव दिवंगत नेता श्री के सी हेंब्रम ने अपनी सारी जिंदगी गवां दी। उनकी सपनों को साकार करने के लिए कोल्हान में फिर एक उलगुलान की अवशयकता है।

IMG 20240309 WA00271

इस मौके पर के सी हेंब्रम के भतीजा मानसिंह हेंब्रम, संघ के केंद्रीय सचिव नूनाराम माझी, ब्रजमोहन मिश्रा, राजू पान, संगठन सचिव जयसिंह सुंडी, के सी हेंब्रम की पुत्री सरस्वती हेंब्रम, विक्रम बोइपाई, कानू हाईबुरु, बुधराम पूर्ति ने भी संबोधित किया। इस मौके पर के सी हेंब्रम के पुजारी बुधराम पूर्ति ने ग्राम देसाउली में पूजा अर्चना करने के बाद के सी हेंब्रम के समाधि पर माल्यार्पण किया गया।

IMG 20240309 WA00261

इस मौके पर कोल्हान व सारंडा एरिया के मानकी मुंडा और संघ के सेक्रेटरी समेत जगदीश केराई, इंदू शेखर तिवारी, करण चांपिया, नरसिंह चंपिया, कानूराम केराई, पाली पूर्ति, किशोर मुंगिया, चंबरा लागुरी समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए।