तीसरी धारा न्यूज | रांची | 11 अगस्त 2026
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनिमियताओं और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार, 11 अगस्त को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। बंद को देखते हुए राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और रांची पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के संवेदनशील इलाकों और मुख्य चौक-चौराहों पर करीब 3000 जवानों की तैनाती की है। किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने और गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।
गौरतलब है कि 10 अगस्त को JPSC-JSSC अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा मार्च का प्रयास किया था, जिसे रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इसी घटनाक्रम के विरोध में और बीजेपी नेताओं (नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी व अन्य विधायकों) को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ पार्टी ने यह बंद बुलाया है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य बंद के दौरान आवश्यक सेवाओं को बहाल रखना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
- तीसरी धारा न्यूज










