एक नई सोच, एक नई धारा

दशहरा विसर्जन में ट्रक से घायल हुए व्यक्तियों से मिलने भाजपा नेता अभय सिंह टीएमएच पहुँचे, सरकार से की यह मांग

Screenshot 2023 1026 011211
Screenshot 2023 1026 011236

जमशेदपुर : विजयादशमी के दिन बेली पूजन घाट में विसर्जन के दौरान एक अप्रिय घटना हुई। जिसके प्रति दुख व्यक्त करते हुए बुधवार को भाजपा नेता अभय सिंह टाटा मैन हॉस्पिटल में घायल अवस्था में तीन व्यक्तियों को देखने पहुँचे, साथ ही उनके परिजनों से मिले। सभी घायल व्यक्ति मिदनापुर के थे जो दुर्गा पूजा में ढाकी बजाने का कार्य करते थे और वह सभी किताडीह दुर्गा पूजा समिति में भाग लेने के लिए आए थे। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000

इस दौरान भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि यह दुख का विषय है कि विसर्जन के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर इस तरह की अप्रिय घटना घट गई और इसमें दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। साथ ही तीन लोग अभी भी घायल अवस्था में टाटा मैन हॉस्पिटल में भर्ती है।
भाजपा नेता अभय सिंह टाटा मैन हॉस्पिटल के जीएम सुधीर राय एवं डॉक्टर सद्दाब से मिलकर उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573 1

डॉक्टर सद्दाम ने कहा दो व्यक्ति स्टेबल है एक व्यक्ति गोपाल गोराई जिन्हें फेफड़े और सीने में चोट लगी है जो अभी एचडीयू में भर्ती है।
उनके फेफड़ों में पानी और हवा नहीं घुसा जिसके कारण वह धीरे-धीरे स्टेबल हो रहे हैं। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

अभय सिंह ने सभी घायलों के परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त किया। साथ ही में झारखंड की सरकार से बंगाल के तर्ज पर यह मांग किया कि रोड एक्सीडेंट में घायल होने वाले व्यक्तियों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा दी जाए और साथ ही दो मृतक जो मरे हैं उनके परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा दी जाए। उन्होंने इस मांग के साथ ईश्वर से सभी के परिवार को ढांढस एवं आत्मबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

IMG 20230802 WA00752 1