जमशेदपुर: शहर की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय ने एक साथ 17 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। गुरुवार देर शाम जारी की गई इस सूचना के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

प्रमुख थानों के प्रभारियों में बदलाव
तबादले की सूची के अनुसार, कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों की जिम्मेदारी बदली गई है:
- साकची थाना: आनंद कुमार मिश्रा को हटाकर सीतारामडेरा का जिम्मा दिया गया है। वहीं, बागबेड़ा से आए गोपाल कृष्ण यादव साकची के नए थाना प्रभारी होंगे।
- सीतारामडेरा: निरंजन कुमार को यहाँ से हटाकर बर्मामाइंस भेजा गया है।
- टेल्को थाना: यहाँ से प्रशांत कुमार को हटाकर साकची सीसीआर भेजा गया है, जबकि जादूगोड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद अब टेल्को की कमान संभालेंगे।
- सिदगोड़ा: वीरेंद्र कुमार को जमशेदपुर कोर्ट का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है, जबकि फ़ैज़ अहमद (सीसीआर साकची) सिदगोड़ा के नए थाना प्रभारी होंगे।
ग्रामीण और सर्किल इंस्पेक्टर स्तर पर फेरबदल
- घाटशिला: वंश नारायण सिंह को मुसाबनी का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह कोर्ट सुरक्षा प्रभारी राजेंद्र मुंडा घाटशिला के नए थाना प्रभारी होंगे।
- जादूगोड़ा: दिलीप कुमार यादव को पदोन्नत करते हुए जादूगोड़ा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है, जबकि ईश्वर दयाल मुंडा जादूगोड़ा के नए थाना प्रभारी होंगे।
- बागबेड़ा: मुसाबनी के सर्किल इंस्पेक्टर उमेष कुमार ठाकुर को बागबेड़ा का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
- पटमदा: अजय कुमार ठाकुर को पटमदा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है।
पुलिस लाइन भेजे गए प्रभारी
प्रशासनिक कारणों से मनोरंजन कुमार (बोड़ाम थाना प्रभारी) और राजेश कुमार मंडल (जादूगोड़ा थाना प्रभारी) को उनके पदों से हटाकर गोलमुरी पुलिस लाइन क्लोज कर दिया गया है। नीरज कुमार को बोड़ाम का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।









