एक नई सोच, एक नई धारा

झारखंड-बिहार में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: ‘बाबा राइस मिल’ समूह के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

income tax raid 3

रांची/जमशेदपुर: आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा (Investigation Wing) ने गुरुवार तड़के झारखंड और बिहार के कई जिलों में एक साथ बड़ी छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई ‘बाबा राइस मिल’ समूह और उससे जुड़े कारोबारियों के खिलाफ आय छिपाने और अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोपों के तहत की जा रही है।

1002322391
1002320750
1002320825
1002322445
1002322275
1002321701
0

जमशेदपुर के प्रमुख ठिकानों पर दबिश

​लौहनगरी जमशेदपुर में आयकर विभाग की टीम ने संजय अग्रवाल (जुगसलाई नया बाजार निवासी) के आवास और सीएच एरिया (CH Area) स्थित उनके अन्य ठिकानों पर दस्तक दी है। संजय अग्रवाल भालोटिया परिवार से संबद्ध हैं और चावल के बड़े कारोबारी माने जाते हैं। सुबह से ही उनके आवास और कार्यालयों को खंगाला जा रहा है।

1002321695
1002321704
1002321707
1002322466
1002322465
1002321910

छापेमारी का दायरा: एक दर्जन से अधिक स्थान

​आयकर विभाग की यह कार्रवाई केवल जमशेदपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका जाल कई शहरों में फैला है:

  • झारखंड: रांची, जमशेदपुर और हजारीबाग के विभिन्न ठिकाने।
  • बिहार: औरंगाबाद के महाराजगंज रोड स्थित धान कारोबारी विश्वजीत जायसवाल का आवास।
  • रडार पर अन्य कारोबारी: राइस मिल संचालक नितेश कुमार भी आयकर विभाग की इस जांच के दायरे में हैं।

क्यों हुई कार्रवाई?

​सूत्रों के अनुसार, बाबा राइस मिल समूह पर आय से अधिक संपत्ति रखने और कर चोरी (Tax Evasion) के लिए वास्तविक आय को छिपाने का गंभीर आरोप है। छापेमारी के दौरान विभाग ने अब तक कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं।

1002321932
1002321710
1002321783
P
1002322372
1002321698

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

​सभी चिन्हित स्थानों पर सुबह 4-5 बजे के करीब ही टीमें पहुंच गई थीं। छापेमारी वाली जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि जांच प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। संजीव अग्रवाल और उनके करीबियों से जुड़े हर व्यावसायिक रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है।