
जमशेदपुर : विद्या भारती जमशेदपुर के द्वारा संचालित संस्कार केंद्र बागबेड़ा के बाजार टोला पंचायत मंडप में संस्कार केंद्र की संचालिका मंजू बास्के,सुमन सवैया के द्वारा बच्चो एवम उनके अभिवावक के बीच कपड़ो एवम भोजन पैकेट का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व आयुक्त कोल्हान सेवानिवृत्त आईएएस श्री विजय कुमार सिंह उपस्थित थे। (जारी…)


उन्होंने कहा कि संस्कार केंद्र के द्वारा नि:शुल्क सुदूर से सुदूर गांवों में जाकर बच्चो के बीच पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कारों का विस्तार हो ताकि वह बड़े होकर अपने देश अपनी संस्कृति ,सभ्यता और धर्म के प्रति जागरूक हो सके। इसके लिए संस्कार केंद्र लगातार प्रयास कर रही जो कि काफी अच्छी पहल है, यही बच्चे नए भारत के भविष्य है। माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी का मानना है कि 2047 तक भारत विश्वगुरु बन जाएगा। जिसमें इन बच्चो की भूमिका बहुत अहम रहने वाली है।
कार्यक्रम में अमर शर्मा, उमा शर्मा, आदित्य लाल, राहुल कुमार, गंगा शर्मा, संदीप सिंह, दीपक साहू, और कई लोग उपस्थित थे।

