एक नई सोच, एक नई धारा

बेगुनाह हैं मेरे पति, मामले की निष्पक्ष जांच करे एसएसपी- परवीन बानो

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड में 13 जनवरी की रात 10 बजे गोली मारकर की गयी मो. शब्बीर की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को तीन दिनों के बाद जेल भेजा था. आरोपियों को जेल भेजने के बाद हाजी सद्दाम हुसैन को बेगुनाह बताते हुये उसकी पत्नी परवीन बानो ने गुरुवार को एसएसपी से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. बबलु नौशाद के परिवार के लोग भी उसे निर्दोष ही बता रेह हैं. जिस दिन पुलिस आरोपियों को जेल भेज रही थी उस दिन भी पुलिस ऑफिस में ही वैन का घेराव परिवार के लोगों ने कर दिया था।

घटना की रात पति घर पर थे

परवीन बानो का कहना है कि घटना की रात उनके पति अपने घर पर ही थे. उनके घर में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है. इससे भी पुलिस मामले की जांच कर सकती है. अगर पुलिस को विश्वास नहीं है तो सीडीआर से भी पुलिस पति का लोकेशन ले सकती है. घटना के बाद जब पुलिस उनके घर पर आयी थी, तब परिवार के लोगों ने भी पुलिस का खुलकर सहयोग किया था।

हूरलुंग तालाब के पास युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी, गिरफ़्तार

बिरसानगर थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के समय युवती शौच करने के लिये गयी हुई थी। इस बीच ही उसे दबोच लिया गया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। मामला थाने तक पहुंचते ही बिरसानगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुये आरोपियों के आवास पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। घटना 15 मार्च की शाम 5 बजे की है। घटना के समय युवती हूरलुंग तालाब के किनारे शौच करने के लिये गयी थी। इस बीच ही बिरसानगर नूतनडीह का रहनेवाला शिवा रूहीदास और गोर्वर्धन रूहीदास ने युवती को दबोच लिया। इसके बाद युवती को झाड़ी में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

077537caba20094c1689387e8447714a34b2d47e4b86724a0819a02b74410661.0

घटना के बाद दोनों आरोपियों ने युवती को जान से मार देने की धमकी दी। घटना के बाद घर पर पहुंचते ही युवती ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी। इसके बाद तत्काल मामला बिरसानगर थाने तक पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बिरसानगर थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने आरोपियों के आवास पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया और गुरुवार की शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इधर घटना के बाद पुलिस युवती का मेडिकल कराने और कोर्ट में 164 का बयान कराने की तैयारी कर रही है।

आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी को साकची हनुमान मंदिर निर्माण और गोलमुरी चंगाई सभा मामले में मिली जमानत
50970e0e9fbac21f3df5aa0b09f55fec059ec321b6250155525614049527c531.0

जमशेदपुर : आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता और हिंदुवादी नेता अप्पू तिवारी को जमशेदपुर न्यायालय से जमानत मिल गई है। उनपर साकची हनुमान मंदिर निर्माण मामले के अलावे गोलमुरी थाना क्षेत्र में चंगाई सभा के दौरान विरोध में सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में कांड दर्ज थी। इसी माह दो मार्च को कोलकाता से उनकी गिरफ्तारी हुई थी। दोनों ही मामलों में जमानत मिलने के बाद गुरुवार शाम केंद्रीय कारा घाघीडीह से वे रिहा हो गये है। अप्पू तिवारी ने कहा की रामनवमी से पूर्व भगवान श्रीराम और हनुमानजी के आशीष से जमानत मिली है। धर्म कार्य में ऐसे अड़चनों से मनोबल पस्त नहीं होगी। उन्होंने जमानत की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं के प्रति कृतज्ञता जाहिर किया।

जवान अर्जुन कुमार वर्मा का शव पहुंचा जमशेदपुर… जवान को देखने के लिए उमड़ा लोगों का जनसैलाब

जमशेदपुर : झारखंड के पलामू के लेसलीगंज के जैप 8 के ट्रेनिंग सेंटर में जवान अर्जुन कुमार वर्मा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद गुरुवार को उनका शव जमशेदपुर के बागबेड़ा लाया गया. बागबेड़ा डीबी रोड के रहने वाले अर्जुन कुमार वर्मा और उनका भाई धर्मेंद्र कुमार सिंह वहीं ड्यूटी करते थे. बताया जाता है कि सार्जेंट मेजर के शोषण के कारण उसने आत्महत्या कर ली.इस घटना के बाद शव को गुरुवार को जमशेदपुर लाया गया. जमशेदपुर केबागबेड़ा से उनका शव को लाया गया. शव के साथ लोगों ने हंगामा किया और बागबेड़ा डीबी रोड के मुख्य सड़क पर शव के साथ जाम कर दिया. बाद में पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन करने के बाद परिजनों ने शव को उठाया. लोगों की डिमांड थी कि पुलिस जवान की विधवा को नौकरी दी जाये और जो दोषी है, उसको तत्काल नौकरी से बरखास्त कर दिया जाये।

बिष्टुपुर पार्वति घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.इस दौरान शव यात्रा निकाली गयी, जिसमें हजारों लोग शिरकत किये. मृतक के भाई पुलिसकर्मी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी भाई को आत्महत्या करने के लिए वरीय अधिकारियों ने मजबूर किया है. एक तरह से यह हत्या है. अधिकारियों पर अपराधिक मुकदमा दर्ज कर उन पर कार्रवाई होना चाहिए.इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया. बिष्टुपुर पार्वति घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.इस दौरान शव यात्रा निकाली गयी, जिसमें हजारों लोग शिरकत किये. मृतक के भाई पुलिसकर्मी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी भाई को आत्महत्या करने के लिए वरीय अधिकारियों ने मजबूर किया है. एक तरह से यह हत्या है. अधिकारियों पर अपराधिक मुकदमा दर्ज।

विशाल व राहुल ने की है मेरे बेटे की हत्या, लापता सागर सोना का शव बागुननगर नीमभट्ठा नदी से बरामद

जमशेदपुर : सिदगोड़ा के विद्यापतिनगर से मंगलवार की शाम से लापता सागर सोना (26) का शव बागुननगर नीमभट्ठा नदी से पुलिस ने बरामद कर लिया है. इस मामले में उसकी मां कांता देवी का कहना है कि उसके बेटे की हत्या विशाल और राहुल ने ही क है. घटना की रात सागर के साथ उसका दोस्त राहुल और विशाल भी था. घटना की रात सभी दोस्त अपने-अपने घर पर लौट आये थे, लेकिन मेरा बेटा क्यों नहीं लौटा. उसके साथ क्या किया गया था. यह सवाल कांता देवी सिदगोड़ा पुलिस से पूछ रही है.

दोस्तों के साथ घर से निकला था सागर

सागर की मां कांता देवी ने बताया कि घटना की शाम 14 मार्च को वह अपने दोस्तों के साथ यह कहकर घर से निकला था कि वह घुमने के लिये जा रहा है. कहां जा रहा है यह नही बताया था.

दोनों आरोपी हिरासत में

इधर शव बरामद होते ही सिदगोड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है. पुलिस यह जानना चाह रही है कि आखिर सागर की हत्या किस कारण से की गयी है.

मां को पहले से ही थी नदी में शव होने की आशंका

कांता देवी की बात करें तो उसे पहले से ही यह शक था कि हो सकता है उसके साथियों ने उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया हो. अंत में कुछ ऐसी ही बातें सामने आयी है. दोपहर बाद जब पुलिस ने शव को नदी से ही बरामद किया. इस दौरान बड़ी संख्या में सिदगोड़ा के लोग तमाशबीन बने हुये थे.

सदन में भिड़े बन्ना गुप्ता और सरयू राय, स्पीकर ने भाजपा से कहा – आसन के नियम का पालन नहीं करते तो समय क्यों मांग रहे हैं

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 10वें दिन भी हंगामे के बीच शुरू हुआ। लगभग 11.10 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के विधायक हंगामा करने लगे। भाजपा विधायक सदन के भीतर 60-40 नाय चलतो और 1932 का क्या हुआ लिखा भगवा रंग का टी शर्ट पहने पहुंचे। वहीं आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी सदन में मौजूद थे। सदन शुरू होते ही भाजपा के विधायकों ने हेमंत सोरेन हाजिर हो के नारे लगाए। इसके साथ ही वे वेल तक पहुंचे। इस दौरान पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर विपक्ष के हंगामे पर अपना जवाब देना चाह रहे थे, पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज आसन का ध्यान हंगामें की ओर नहीं है। इस बीच आसन ने तीन अल्पसूचित के प्रश्नों का उत्तर सरकार से दिलाया। बढ़ते हंगामें को देखते हुए सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

Screenshot 2023 0316 182013

एक महीने में भीतर वक्फ बोर्ड का गठन:

सदन में माकपा माले विधायक विनोद सिंह ने जानना चाहा कि राज्य में 15 सूत्री राज्य और जिला समिति, वक्फ बोर्ड, अल्पसंख्यक वित्त निगम का गठन नहीं होने से अल्पसंख्यकों के कल्याण हेतु योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। इसके लिए सरकार क्या कर रही है। इस अल्पसूचित प्रश्न का जवाब देते हुए मंत्री हफीजुल अंसारी ने कहा कि राज्य में अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम का गठन कर लिया गया है, जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना आदि विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। 15 सूत्री राज्य और जिला स्तरीय समिति का भी गठन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार एक महीने में भीतर वक्फ बोर्ड का गठन कर लेगी।

सिंचाई के लिए डीप बोरिंग योजना को दें स्वीकृति:

सदन में अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने सरकार से सिंचाई के लिए परकोलेशन टैंक की जगह डीप बोरिंग योजना को स्वीकृति देने की बात रखी। इसका जवाब देते हुए कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि वर्ष 2023-24 के बजट में डीप बोरिंग के लिए 500 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल के बाद राज्यादेश निकाला जाएगा। विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने पूछा कि सरकार प्रति प्रखंड कितना डीप बोरिंग देगी। इस सवाल का जवाब मंत्री स्पष्ट रूप से कुछ नहीं दे रहे थे। मंत्री के जवाब पर सदन में घेरते हुए विधायक दीपिका ने कहा कि अध्यक्ष महोदय मंत्री कैसा गोलमटोल जवाब दे रहे हैं। वह भी आपके सामने। हमलोग इसके लिए सवाल नहीं करते हैं। इस पर विधायक ने कहा कि सरकार के पास कोई प्री प्लान नहीं है क्या? यही वजह है कि साल के अंत मे पता चलता है कि आधे से अधिक राशि खर्च नहीं होता।

सदन में ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर मंत्री बन्ना गुप्ता और सरयू राय भिड़े

विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग के ट्रांसफर-पोस्टिंग में कार्यपालिका नियमावली की अनदेखी के मामले पर विधायक सरयू राय और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता में नोकझोंक हुई। सरयू राय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग में काफी अनियमितता हुई है। कार्यपालिका नियमावली की धारा तीन और चार का उल्लंघन हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि परंपराओं के मुताबिक ट्रांसफर पोस्टिंग हुई है। सरयू राय जो आज हम से सवाल कर रहे हैं वह भी खाद्य आपूर्ति विभाग के मंत्री रहे हैं। उनके विभाग के पेपर हमारे पास हैं। उन्होंने भी कार्यपालिका नियमावली का उल्लंघन किया था। सरयू राय ने कहा कि लगता है मंत्री को कार्यपालिका नियमावली की अलग ही समझ है। स्थापना समिति ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर मार्गदर्शक सिद्धांत बनाती है। उसका भी पालन उन्होंने नहीं किया है। पदस्थापन के लिए मुख्यमंत्री का भी अनुमोदन नहीं लिया गया और कह दिया गया की मुख्यमंत्री का अनुमोदन ले लिया गया है, सरयू राय ने कहा कि सदन में मुख्यमंत्री भी बैठे हैं वह चुनौती देते हैं कि अगर मुख्यमंत्री का अनुमोदन हो गया है तो बताएं। अगर कोई भी विभाग ऐसे मुख्यमंत्री और सचिव के आदेश से ऊपर हो जाएगा तो कैसे चलेगा। सरयू राय ने यह भी कहा कि लगता है मंत्री को कार्यपालिका नियमावली के बारे में समझ नहीं है, मुख्यमंत्री या कोई वरीय मंत्री उन्हें इसकी जानकारी दे दें।

Screenshot 2023 0316 182034

विभागों से रिक्तियां भी मांगी गयी, बहुत जल्द शुरू होगी नियुक्तियां: आलमगीर

विधायक लंबोदर महतो के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने साफ कहा कि 1932 आधारित स्थानीय और नियोजन नीति को सर्वसम्मति से विधानसभा से पारित कराकर राज्यपाल के माध्यम से भारत सरकार को भेजा गया है। उन्होनें कहा कि भारत सरकार से इस पर क्या निर्णय लेती है इसका हमलोग इंतजार नहीं कर सकते क्योंकि समय निकल जाएगा। उन्होनें कहा कि इस बात को ध्यान में रखकर सरकार ने कैबिनेट से नई नियुक्ति नियमावली पारित करा ली है। विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए अलग-अलग नियमावली बनाई गई है। विभागों से रिक्तियां भी मांगी जा रही है। बहुत विभागों से रिक्तियां की सूची भी आई है। सरकार बहुत जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।

आसन के नियम का पालन नहीं करते तो समय क्यों मांग रहे हैं: स्पीकर

गुरुवार को भी भाजपा के विधायक स्लोगणयुक्त वस्त्र पहनकर सदन में हंगामा करते रहे। विपक्ष के हंगामे के कारण प्रश्नकाल के दौरान सदन की कार्यवाही एक बार बीच में ही स्थगित करनी पड़ी। स्पीकर विपक्ष की तरफ शुरू से ही ध्यान नहीं दे रहे थे। हंगामे के बीच उन्होंने 3 अल्पसूचित प्रश्न का जवाब सरकार से दिलवाया। 12 बजे दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। फिर भी स्पीकर ने विधायकों से शून्यकाल पढ़वाया। दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लिए। इसी बीच भाजपा के विधायक कुछ बोलने के लिए उनसे बार बार अनुमति मांग रहे थे। इस पर स्पीकर ने भाजपा विधायकों को साफ कहा कि आपलोग आसन के नियम का उल्लंघन कर सदन में आये हैं। कल ही आसान से यह नियमन हुआ था कि स्लोगणयुक्त वस्त्र पहनकर नहीं आना है। उन्होंने कहा कि जब आसन के आदेश का पालन ही नहीं करते हैं तो आसन से समय क्यों मांगते हैं। पहले आप नियमन का पालन कीजिये तब समय मिलेगा। इसी बीच झामुमो विधायक सरफराज अहमद ने कहा कि चार दिनों से विपक्ष के द्वारा सदन में जो आचरण किया जा रहा है वो देखा नहीं जा रहा है, यह अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि वोकल माइनॉरिटी साइलेंट मेजोरिटी पर हावी है। इस पर कारवाई होनी चाहिए।

विधायक लंबोदर महतो ने सरकार से जानना चाहा था कि सदन से 11 नवंबर को जो 1932 आधारित स्थानीय और नियोजन नीति पारित हुई थी उसका क्या हुआ। अबतक यह राज्य में लागू नही हुआ है। उन्होनें कहा कि सरकार का वक्तव्य झारखंड के युवाओं को दिग्भर्मित करनेवाला है। 32 के जगह पर अब 23 आ गया है। उन्होनें कहा कि अभी जो सरकार ने कैबिनेट से नियमावली पारित कराई है उससे झारखंड के युवाओं का भला नहीं होनेवाला है। सरकार पहले 1932 आधारित स्थानीय और नियोजन नीति बनाये तब नियुक्ति शुरू करे।

स्थानीय और नियोजन नीति पर सीएम देंगे जवाब : स्पीकर

विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को भोजनावकाश के बाद विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो ने सदन को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में यह तय हुआ कि जिस विषय को लेकर चार दिनों से सदन में गतिरोध हो रहा है उसपर मुख्यमंत्री सदन में अपनी सुविधा के अनुसार वक्तव्य देंगे। इसके अलावा 24 मार्च को सरहुल की वजह से इस दिन के बिजनेस को 23 मार्च को ही लिया जाएगा। साथ ही यह भी तय हुआ कि स्लोगणयुक्त वस्त्र पहनकर कोई भी सदस्य सदन में नहीं आएंगे। इसपर भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि कल से यह दृश्य देखने को नहीं मिलेगा।

एसपी ने 8 थाना प्रभारियों का किया फेरबदल, देखें कौन कहाँ गए

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक ने जिले के कई थाना के प्रभारियों को फेरबदल किया है। चाईबासा सदर थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को बनाया गया है। जबकि पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी निरंजन तिवारी को सदर कोर्ट (अभियोजन कोषांग) के प्रभारी कोर्ट कार्यालय चाईबासा बनाया गया है।

a94bf3700d29bb91f06baa455e5d89dadb854814d9fdbaec4d0068e1729ff219.0

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चाईबासा द्वारा पत्र निर्गत किया गया है। इसमें 24 घंटे के अंदर नव पदस्थापन स्थान पर योगदान देने का निर्देश है। सदर अंचल पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार को सदर थाना प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। वे आज सदर थाना का चार्ज लेंगे। इसके साथ ही पश्चिमी सिंहभूम जिले के 8 पुलिस पदाधिकारियों को नव पदस्थापना किया गया है।

43be4f32a22da2fa17a44f007aaa9e4cacd9283bcbe1989cef92cf14215a4fbb.0
1ccecf8299a55458791cde64902afd8e2b7699f7582b454f7095c05059ce8372.0
लघुकथा : वो राजा, मैं राजा
IMG 20230314 WA0020
श्वेता अग्रवाल “ग़ज़ल” (सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल)

अरे माँ, तूने मिस कर दी आज की पार्टी, कितनी शानदार थी। पता नहीं ये लोग दिन में पार्टी क्यों करते हैं, रात को होती तो तू भी शामिल रहती। जानती है माँ, एक बड़ी सी गाड़ी से सूट और बढ़िया बढ़िया महंगे कपड़े पहन कर कुछ लोग आये। एक बच्चे का जन्मदिन था। सब उसे राजा बुला रहे थे और सही में लग भी राजा जैसा ही था। वैसे तो मेरा भी नाम राजा है पर किस्मत राजा वाली नही मिली। खैर छोड़, अब सुन क्या हुआ। खूब सारे नौकर, उसके दोस्त, परिवार वाले हम सबके लिये मिठाई, कपड़े और फल लेकर आये थे। केक भी क्या मस्त था देखने मे भी और खाने में भी। आज तो मज़ा आ गया। हमारे साथ फ़ोटो भी ली उन लोगो ने। वो राजा और मैं राजा, पर मैं तो आपका जन्मदिन कभी नहीं मनाया। तू कब आएगी मेरा जन्मदिन मनाने बोल न माँ?”
“क्या राजा तू फिर शुरू हो गया। भाई अपनी तकदीर में यह सब नही लिखा। तू सोचना छोड़ दे। चल केक खाएगा तो बोल। अभी भी बचा हुआ है।” राजा का दोस्त कुमार उसे टोकते हुए कहता है।
“और सुन, तेरी माँ उधर नहीं, आसमान के इस तरफ है, मेरी माँ से बात कर रही, देख।” और दोनों खिलखिलाने लगे।

रामगढ़ : पॉलिटेक्निक के छात्र ने लगाई फाँसी, सुसाइड नोट में लिखा- “मम्मी – पापा मुझे माफ़ करना”

रामगढ़ : गोला पॉलिटेक्निक कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र कुलदीप कुमार (20 वर्ष) पिता किशोर राम ने बुधवार को हेरमदगा स्थित किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। कुलदीप दुलमी प्रखंड के चटाक गांव का रहने वाला था। वह हेरमदगा में अकलू महतो के मकान में किराये में रुम लेकर रहता था। घटना की सूचना मिलने के बाद गोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के रुम से पुलिस ने सुसाइट नोट बरामद किया है। जिसमें कुलदीप ने मौत का कारण खुद को बताया है। साथ ही इसमें किसी का कोई दोष नहीं होना लिखा है। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। परिजनों ने बताया कि कुलदीप के मुंह से खून निकल रहा था। साथ ही दरवाजा खुला हुआ था। इस संबंध में एसआई विक्रम शील ने बताया कि परिजनों के आरोप के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकता है।

n4806518221678939831871d49129c95042fb097b743302f0c84bb1b1cc5041fc2e790db592b4d1a8d9bdb0

सुसाइड नोट में लिखा

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। जिसमें उसने कहा है कि मैं अपना मौत का कारण मैं खुद हूं। ना किसी चीज का प्रेशर ना किसी से किसी तरह का लफरा ना ही कोई गलत काम। मम्मी पापा कभी ये छोटा सा दिल कभी अगर ज्यादा दुखा दिया हो तो हमको माफ करना। मेरी छोटी सिस्टर कोमल रानी माफ कर देना, अपना ख्याल रखना।

बताया जाता है कि मृतक के पिता किशोर राम तीन शादियां कर चुका है। पहली पत्नी से तीन पुत्री एवं दो पुत्र हैं। इसमें तीनों पुत्री की शादी हो चुकी है। जबकि बड़ा पुत्र भी दस वर्ष पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुका है। वहीं पहली पत्नी की भी मौत हो चुकी है। इसके बाद किशोर ने दूसरी शादी रेणु देवी से की, जो वर्तमान में दुलमी प्रखंड की प्रमुख है, जिससे एक पुत्री है। जबकि किशोर ने गांव में एक और महिला से शादी किया है। कुलदीप पहली पत्नी का ही संतान था। मृतक की बहन ने भाई की मौत का कारण पिता को बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आज का राशिफल : 16 मार्च 2023, जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष

भाग्यबल से महत्वपूर्ण कार्यां को गति मिलेगी। कार्य व्यापार में अनुकूलता और लाभ बढ़ेगा। सौदे समझौतों में सक्रियता आएगी. दीर्घकालिक योजनाओं को गति देंगे। आस्था और विश्वास बढ़ेंगे.विभिन्न मामले पक्ष में रहेंगे। बड़ों का साथ समर्थन पाएंगे. विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर करेंगे। शि़क्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धार्मिक व मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी। मेलजोल बढ़ाने पर जोर देंगे। भेंट संपर्क बढ़ाएंगे। निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे। तेजी से काम लें।
शुभ अंक : 3 7 8 9
शुभ रंग : सनराइज

वृष

समय स्वास्थ्य संकेतों पर नजर बनाए रखने वाला है। कामकाज की सक्रियता में सेहत से समझौता न करें। भावनात्मक दबाव से बचें। वाणी व्यवहार में सहज-सजग रहें। खानपान में सुधार आएगा। आवश्यक कार्यां को योजनानुसार आगे बढ़ाएं। बड़प्पन की सोच रखें. सहज गति से आगे बढ़ते रहेंगे। नीति नियमों पर भरोसा रखें. धैर्यपूर्वक आगे बढ़ते रहेंगे। व्यवस्था और अनुशासन पर जोर रखेंगे. जिम्मेदारियों को निभाएंगे। व्यवस्था रखने का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक : 6 7 8
शुभ रंग : धूसर

मिथुन

दाम्पत्य में सुख सौख्य बढ़ेगा। भाग्यबल मजबूत बना रहेगा। साझा कार्यां को प्रभावपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाएंगे। सभी का आदर सम्मान रखेंगे। जिम्मेदारों से समय लेकर भेंट को जाएंगे। परिवार में शुभता का संचार रहेगा। व्यवस्था बेहतर बनाएंगे। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे। उद्योग व्यापार में प्रभावी रहेंगे। करीबियों का साथ सहयोग पाएंगे। मित्र मददगार होंगे। महत्वपूर्ण वार्ताओं में सहज रहेंगे। नेतृत्व क्षमता बल पाएगी। भूमि भवन के मामलों में सक्रियता बनी रहेगी।
शुभ अंक : 3 5 7 8
शुभ रंग : एप्पल ग्रीन

कर्क

मेहनत और लगन के प्रदर्शन का समय है। कामकाजी परिणाम बेहतर बनाए रखेंगे। पेशेवर वार्ताएं सफल होंगी। सहकर्मियों में सामंजस्य बढ़ेगा। सेवा व्यवसाय में अधिक प्रभावी रहेंगे। वाणिज्यिक संबंधों में बेहतर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में जगह बनाए रखेंगे। विपक्षियों पर अंकुश बढ़ाएं। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। लेनदेन पर फोकस बढ़ाएं। उधार से बचें। नौकरीपेशा अच्छा करेंगे। अनुशासन बनाये रखें, विनम्र रहें, सूझबूझ से काम लें। नियमों पर अमल बढ़ाएं, तार्किकता से काम लें।
शुभ अंक : 2 3 7 8
शुभ रंग : गौ घृत के समान

सिंह

व्यक्तिगत विषयों में सक्रियता बनाए रहेंगे। मित्रों के साथ हर्ष आनंद से समय बीतेगा। लाभ और प्रभाव बना रहेगा। सभी से जुड़ाव बनाए रखेंगे। कार्य व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। विभिन्न मोर्चां पर तेजी बनाए रहेंगे। प्रमुख कार्य गति लेंगे। प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। भेंट मुलाकात में आगे रहेंगे, तैयारी से आगे बढ़ेंगे, कला कौशल संवरेगा, अवसरों को भुनाएंगे, संकोच दूर होगा, स्वजनों के संग भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे। मामले लंबित रखने से बचेंगे।
शुभ अंक : 1 3 7
शुभ रंग : गोल्डन कलर

कन्या

घरेलु मामलों पर फोकस बनाए रखेंगे। कामकाज में सफलता प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। बड़ों का सहयोग समर्थन रहेगा। कारोबारी समझ बढ़ेगी। भौतिक विषयों पर ध्यान देंगे। प्रबंधन बल पाएगा। विविध परिस्थितियां मिश्रित रहेंगी। लंबित कार्यां में धैर्य रखें। जल्दबाजी न दिखाएं। संबंधों में सहजता सजगता रखें। अहंकार व जिद से बचें। भावनात्मक मामलों में धैर्य बढ़ाएं। करियर व्यवसाय में पेशेवरता रखें। सबके हित की सोच बनाएं। निजी उपलब्ध्यिं पर जोर रहेगा।
शुभ अंक : 3 5 7 और 8
शुभ रंग : सफेद चंदन

तुला

साहस पराक्रम के अवसर बढ़ेंगे। यात्रा संभव है। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। चर्चा संवाद बनाए रखेंगे, सहकारी प्रयासों से जुड़ेंगे। परिचय का लाभ मिलेगा। अनुकूलन बना रहेगा। लाभ बढ़त पर रहेगा। बंधुजनों से करीबी बनाए रखेंगे। नए लोगों से सहज रहेंगे। सामिजक कार्यां में तेजी लाएंगे। कार्यक्षमता बढ़ेगी, उत्साह महत्वपूर्ण मामले सकारात्मक रहेंगे। लक्ष्य पर बनाए रखने का प्रयास रखें। शुभ सूचना मिल सकती है। मिलनसार और संवेदनशील बने रहेंगे।
शुभ अंक : 1 2 6
शुभ रंग : फिरोजी

वृश्चिक

सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। संपर्क संवाद पर जोर बना रहेगा। कार्य व्यापार में अवसर बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान देंगे। अपनों का साथ विश्वास मनोबल बढ़ाएगा। घर परिवार में आनंद रहेगा। वाणिज्यिक विषयों के प्रति रुचि बढ़ाएंगे, अनुकूलता बनी रहेगी। सुखद वातावरण का लाभ उठाएंगे। समय संवार पर बना रहेगा। मूल्यवान भेंट मिल सकती है। रिश्ते बेहतर होंगे, संग्रह संरक्षण में रुचि रहेगी। सहजता सामंजस्य रखेंगे। भेंटवार्ता में सहज रहेंगे।
शुभ अंक : 3 7 और 9
शुभ रंग : सिंदूरी

धनु

सुखदायक समय है, पारिवारिक विषयों में रुचि दिखाएंगे। अपनों को समय देंगे, व्यक्तिगत उपलब्धियां बल पाएंगी। पैतृक व्यवसाय में सफलता मिलेगी। लाभ प्रतिशत उूंचा रहेगा। वादा वचन निभाएंगे, रचनात्मक विषयो में रुचि दिखाएंगे। आधुनिक प्रयास बल पाएंगे। लाभ का प्रतिशत उूंचा रहेगा। शुभकार्यां की रूपरेखा बनेगी। सभी का मान सम्मान रखेंगे। संवेदनशीलता से काम लेंगे। आर्थिक कोशिशों में आगे बढ़ाएंगे। व्यवहार प्रभावशाली रहेगा, सामंजस्य बढ़ेगा।
शुभ अंक : 3 7 8
शुभ रंग : हल्दी

मकर

सकारात्मक सोच और सक्रियता से सभी प्रभावित होंगे। सभी क्षेत्रों में संतुलित प्रदर्शन करेंगे। निजी संबंध बल पाएंगे। कामकाज में सजग रहेंगे। खर्च निवेश पर नियंत्रण रखें, न्यायिक मामलों में धैर्य दिखाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। पद प्रतिष्ठा पूर्ववत् रहेगी। सावधानी बनाए रखेंगे, नियम पालन में सहजता बढ़ाएंगे। अनजानों से लेन देन में स्पष्टता रखेंगे। देश-विदेश के कार्य बनेंगे। जिद व जल्दबाजी से बचेंगे, मितभाषी रहेंगे।
शुभ अंक : 6 7 8 9
शुभ रंग : पीतवर्ण

कुंभ

विभिन्न मामलों में साहस पराक्रम और आत्मविश्वास बनाए रखेंगे। तेजी से आगे बढ़ेंगे, लाभ का प्रतिशत अपेक्षा से अच्छा रहेगा। उद्योग वाणिज्य के विषय पक्ष में बने रहेंगे। निसंकोच कामकाज आगे बढ़ाएंगे। न्यायिक मामले पक्ष में बनेंगे। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। करियर में तेजी बनाए रखेंगे, आधुनिकता पर ध्यान देंगे। नवीन स्त्रोतों से आय बढ़ेगी, प्रबंधन प्रशासन के मामले बनेंगे। निजी जीवन खुशहाल रहेगा, स्थायित्व को बल मिलेगा।
शुभ अंक : 3 7 और 8
शुभ रंग : हल्का भूरा

मीन

शासन प्रशासन के विषयों को गति देंगे। भेंटवार्ता में प्रभावशाली रहेंगे। प्रबंधन प्रशासन के प्रयास बेहतर बनाएंगे। सत्ता संबंधी मामले पक्ष बनाए रखेंगे। विविध कार्या को गति देंगे। आर्थिक सौदेबाजी में सफल होंगे। क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे। कार्य विस्तार की रूपरेखा बनाएंगे। व्यवसाय में सकारात्मक प्रदर्शन रहेगा। योजनाओं में तेजी रहेगी। व्यवस्था पर जोर रखेंगे। बजट पर ध्यान देंगे। कला कौशल बढ़ेगा, संतुलित बने रहेंगे, अवरोधों में कमी आएगी।
शुभ अंक : 3 7 8 9
शुभ रंग : आम्र के समान

error: Content is protected !!