एक नई सोच, एक नई धारा

n4781728661678200556327829f0044ff2920b927467ae14899ee91e5c3b055cbe8c730f86b7ae67469e9f7
झारखंड:- मेधावी छात्र-छात्राएं इस माह होंगेपुरस्कृत

रांची। राज्य सरकार ने पुरस्कृत होने वाले 2022 के 10वीं एवं 12वीं के टॉपर्स की सूची तैयार कर ली है। तीनों बोर्ड के कुल 68 मेधावी विद्यार्थियों की सूची तैयार करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है।इनमें जैक बोर्ड के 25, आइसीएसई के 23 तथा सीबीएसई के 20 टॉपर्स लाभुकों में शामिल हैं। इन सभी को इसी माह आयोजित होनेवाले कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।

लैपटाप, स्मार्टफोन के अलावा चेक से मिलेगी धनराशि

सभी मेधावियों को लैपटाप, स्मार्ट फोन के अलावा धनराशि चेक के माध्यम से प्राप्त होगी। इसके तहत प्रत्येक संकायों में राज्य स्तर पर प्रथम टापर को तीन लाख, दूसरे स्थान पर रहनेवाले को दो लाख तथा तीसरे स्थान पर रहनेवाले मेधावी छात्र या छात्रा को एक लाख रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।

जैक बोर्ड से पुरस्कृत होनेवाले दसवीं के 14 टॉपर्स में छह प्रथम, दो द्वितीय तथा छह तीसरे स्थान पर रहनेवाले विद्यार्थी शामिल हैं। इसी तरह, इस बोर्ड के 12वीं के 11 टापरों में कला से तीन, विज्ञान से तीन तथा वाणिज्य से पांच (तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थी हैं) विद्यार्थी शामिल हैं।

वहीं, इसी बोर्ड से 12वीं में कला में तीन, विज्ञान में सात (प्रथम स्थान पर पदो, दूसरे स्थान पर एक तथा तीसरे स्थान पर चार विद्यार्थी) तथा वाणिज्य में छह (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तीनों श्रेणी में दो-दो) विद्यार्थी सूची में शामिल हैं।

जैक : दसवीं

प्रथम टापर : अभिजीत शर्मा, एसआरके हाई स्कूल, जमशेदपुर, तन्नू कुमारी, प्लस टू हाई स्कूल, बोआरीजोर, गोड्डा, तानिया साह, कार्मेल हाई स्कूल, चक्रधरपुर, रिया कुमारी, गर्ल्स हाई स्कूल, हरिहरगंज पलाूमू, निशा वर्मा, इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय हजारीबाग, निशू कुमारी, कार्मेल हाई स्कूल, चक्रधरपुर,

तृतीय टापर : शिवम कुमार, स्ट्रोनेट हाई स्कूल, हरिहरगंज, पलामू, रीना कुमारी, संत जेवि‍यर हाई स्कूल, टूंडी धनबाद, खुशी कुमारी, उर्सुलाइन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, रांची, विशाल कुमार शर्मा, सनराइज हाई स्कूल पालजोरी, देवघर, अभिजीत कुमार, उत्कृमित हाई स्कूल मोदीडीह, गिरिडीह, मनीषा कुमारी, उर्सुलाइन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, रांची।

जैक : 12वीं

कला:- प्रथम : मानसी साहा, किसान मजदूर इंटर कालेज, हजारीबाग

द्वितीय : रोहित कच्छप, संत जेवियर्स कालेज, रांची

तृतीय : आंचल कुमार प्लस टू हाई स्कूल, बड़कागांव

विज्ञान :- प्रथम : प्रिया कुमारी, इंटर साइंस कालेज, हजारीबाग

द्वितीय : प्रिया कुमारी, इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हजारीबाग

तृतीय : जूही परवीन, इंटर साइंस कालेज, हजारीबाग।

वाणिज्य : निक्की कुमारी, डीवीसी प्लस टू हाई सकूल, चंद्रपूरा, बोकारो,

द्वितीय : श्रेया पांडेय, वीके मजदूर इंटर कालेज, चास

तृतीय : नुसरत जहां, उर्सुलाइन इंटर कालेज, रांची, संजना प्रमाणिक, उर्सुलाइन इंटर कालेज, रांची, प्रगति सुसांग आरएलएसवाइ कालेज, झुमरी तिलैया।

आइसीएसई : दसवीं

प्रथम : वेद राज संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल, चाईबासा, सुलंगना बसाक, हिल टाप स्कूल, जमशेदपुर

द्वितीय : मानव, डालिमया, लोयला स्कूल, जमशेदपुर, सुरभि कुमारी, संत फ्रांसिस स्कूल, रांची

तृतीय : सृष्टि सिंह, सेक्रेट हर्ट स्कूल, हुलहुंडू, रांची ईशिका गुप्ता, कार्मेल जूनियर कालेज, सोनारी, जमशेदपुर, श्रेयसी नंदी, कार्मेल जूनियर कालेज, सोनारी, जमशेदपुर।

आइसीएसई : 12वीं

कला : प्रथम : आस्था सिंह, सेक्रेड हर्ट कान्वेंट स्कूल, जमशेदपुर

द्वितीय : अपाला, लोयला स्कूल, जमशेदपुर

तृतीय : तुलिका सिंह, सेक्रेड हई कान्वेंट स्कूल, जमशेदपुर।

विज्ञान :

प्रथम : स्वास्थ्य भद्रा, सेक्रेड हर्ट कान्वेंट स्कूल, जमशेदपुर, हिमानी दास, लोयला स्कूल, जमशेदपुर

द्वितीय : स्तुति दाश, लिटिल फ्लावर स्कूल, जमशेदपुर,

तृतीय : हर्ष नानरा, राजेंद्र विद्यालय, साकची, जमशेदपुर, सुदिती मंडल, सेक्रेड हर्ट कान्वेंट स्कूल, जमशेदपुर, आर्नव शाह, कार्मेल जूनियर कालेज सोनारी, जमशेदपुर, अक्षत राज दूबे, कार्मेल जूनियर कालेज सोनारी, जमशेदपुर।

वाणिज्य :

प्रथम : दिव्यांश मिश्रा, लिटल फ्लावर स्कूल, जमशेदपुर, वंशिका, लोयला स्कूल, जमशेदपुर

द्वितीय : खुशी मुंदरा, संत फ्रांसिस स्कूल, देवघर, आरको मुखोपाध्याय, लिटिल फ्लावर स्कूल, जमशेदपुर

तृतीय : पूजा केजरीवाल, संत जेवियर्स स्कूल, बोकारो, वैष्णवी अग्रवाल, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, जमशेदपुर।

सीबीएसई : दसवीं

द्वितीय : शाहीन परवीन, जीजीएस पब्लिक स्कूल, बैंक मोड़, धनबाद, श्रेया सुमन, डीपीएस, बोकारो, दिव्यांशु गौरव, संत जेवियर्स स्कूल, हजारीबाग, देवांश व्रत, डीएवी पब्लिक स्कूल महागामा, गोड्डा, आदित्य कुमार शर्मा, डीपीएस, रांची,

तृतीय : प्रभात नायक, डीपीएस, धनबाद, सृष्टि आनंद, डीडी डीएवी पब्लिक स्कूल, देवघर, दिक्षा शर्मा, चिन्मय विद्यालय, बोकारो।

12वीं : कला

प्रथम : शाकीब अरसलन, डीपीएस, रांची, द्वितीय : हर्ष प्रियम, जेवीएम श्यामली, रांची, तृतीय : अध्य गुप्ता, चिन्मय विद्यालय, बोकारो

प्रथम : कशिश अग्रवाल, वीबी चिन्मय विद्यालय, जमशेदपुर

द्वितीय : आयुष राज, रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, देवघर, तनीष अग्रवाल, जेवीएम श्यामली रांची, अक्षय दत्ता, आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, रांची

तृतीय : रितिषा, चिन्मय विद्यालय , बोकारो।

वाणिज्य :

प्रथम : स्मृति गोयल, डीपीएस, रांची

द्वितीय : रीत कशेरा, बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल, गिरिडीह

तृतीय : नेहा कुमारी भगत, डीपीएस, बोकारो।

a29d1897f9b378473f448f6df564c528b889eaa865c103fef3e223f6c37b1ff8.0
चौका: पेट्रोल पंप के मालिक ने तेल कम देने का आरोप लगाकर चालक को नंगा करके पीटा

सरायकेला खरसावां: सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थित भादो फ्यूल स्टेशन के मालिक ने तेल कम देने का आरोप लगाते हुए चालक जितेंद्र कुमार को नंगा कर पीट दिया। घटना के बाद जितेंद्र किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा और अपने साथियों को इसकी जानकारी दी। जितेंद्र को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

a29d1897f9b378473f448f6df564c528b889eaa865c103fef3e223f6c37b1ff8.0

जितेंद्र ने बताया कि वह शनिवार को टैंकर लेकर चौका के भादो फ्यूल स्टेशन गया था, उसके साथ फ्यूल स्टेशन का एक स्टाफ भी था। फ्यूल स्टेशन में टैंकर से तेल देने के बाद स्टेशन का मालिक नारायण पहुंचा और टैंकर से 389 लीटर कम तेल दिया गया है इस बात का आरोप लगाते हुए उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और जेब से एटीएम कार्ड निकालकर मारपीट करते हुए एटीएम का पिन कोड लेकर 21 हजार रूपये निकाल लिए। वह किसी तरह जान बचाकर पास के गांव पहुंचा, जहां पंप के कुछ स्टाफ पहुंचे और चोर कहते हुए उसे फिर से पम्प ले गए। वहाँ उन्होंने नंगा कर फिर से उसकी पिटाई की।

IMG 20230306 WA0021
झारखण्ड के प्रवासी श्रमिक तमिलनाडु में सुरक्षित, खबर प्रकाशित करने में सावधानी बरते

झारखंड: लातेहार, बरवाडीह के पप्पू, संतोष राम, छोटू, प्रभुराम, रमेश भुईयां, सरायकेला-खरसावां के प्रकाश कालिंदी, श्याम सभी प्रवासी श्रमिक तमिलनाडु के कोयंबटूर एवं तिरुपुर के विभिन्न फैक्ट्रीज और कंस्ट्रक्शन साइट्स में सुरक्षित अपने कार्य में लगे हैं। इसी तरह दुमका और रांची के भी प्रवासी श्रमिक अपने कार्य में अन्य दिनों की तरह काम कर रहे हैं। इन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। किसी ने इनके साथ मारपीट नहीं की और ना ही हिंदी भाषी होने पर अपमान का सामना करना पड़ रहा है। परिवार वाले और शुभचिंतक निश्चिंत रहें। हम सुरक्षित हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री के निर्देश पर तमिलनाडु गए श्रम विभाग के प्रतिनिधिमंडल से तिरुपुर, कोयम्बटूर, चेंगुलपेट, कांचीपुरम आदि जगहों में बातचीत के बाद प्रवासी श्रमिकों ने साझा की। प्रतिनिधिमंडल ने सुनिश्चित किया कि सभी श्रमिक सुरक्षित हैं एवं सभी को पारिश्रमिक समय से प्राप्त हो रहा है। तमिलनाडु सरकार द्वारा झारखण्ड एवं अन्य राज्यों के प्रवासी श्रमिकों को हर संभव सहायता प्रदान किया जा रहा है।

IMG 20230306 WA0021

निराधार है मारपीट और हत्या की बात

तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिक अधिकतर पलामू, गढ़वा, लातेहार, दुमका, चाईबासा, बोकारो और रांची जिला के हैं। श्रमिकों से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई हुई बात की कि हिंदी भाषियों को यहां के स्थानीय निवासी मार रहे हैं, तथा उनको अपने गृह राज्य वापस जाने की धमकी दे रहे हैं, जिसका अनुसरण नहीं करने पर उनकी हत्या की जा रही है। इस मामले की भी जांच की गई, जिसे निराधार पाया गया।

सरकार की अपील

झारखण्ड सरकार राज्यवासियों से अपील करती है कि सोशल मीडिया में फैलाए जा रहे अफवाहों पर ध्यान ना दें। जिस प्रकार की सोशल मीडिया और सूचना के अन्य माध्यमों से खबरें आईं हैं, उसका चेन्नई, इरोड, तिरुपुर, कोयंबटूर जिलों का दौरा कर सत्यापन किया गया। वो निराधार पाया गया। तामिलनाडु में कार्यरत सभी प्रवासी श्रमिक सकुशल हैं। जिनके रिश्तेदार तामिलनाडु में काम करते है, उनसे भी अपील है। घबराएं नहीं। झारखण्ड सरकार सभी प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। और राज्य के प्रवासी कंट्रोल कक्ष के माध्यम से उन्हें मदद और जानकारी पहुंचाई जा रही है।

IMG 20230306 WA0022

आग्रह, खबर प्रकाशित करने में सावधानी बरतें

यह देखा गया है कि कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म, प्रिंट, ऑडियो-विजुअल जमीनी स्तर के तथ्यों को सत्यापित किए बगैर रिपोर्ट दिखा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल द्वारा श्रमिकों के साथ फील्ड विजिट में बातचीत के दौरान मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाई गईं खबरों को भ्रामक पाया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सभी समाचार पत्रों और पोर्टलों से आग्रह करता है। वे खबर प्रकाशित या दिखाने में पूरी सावधानी बरतें। इस मामले पर जारी किए जा रहे आधिकारिक बयानों को भी शामिल करें। ताकि गलत सूचना को फैलने से रोका जा सके।

IMG 20230306 WA0015 1
विधायक इरफान अंसारी ने हनुमान मंदिर का किया भूमि-पूजन, रखी आधारशिला, कहा- निर्माण का पूरा खर्च मैं करूंगा

जामताड़ा: जामताड़ा के विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने बुधवार को सतसाल के कोलाडाबर पहुंचकर हनुमान मंदिर नवनिर्माण के लिए भूमि पूजन की। फिर आधारशिला रखी। इस दौरान विधायक ने कहा कि हनुमान जी में मेरी गहरी आस्था है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि बहुत जल्द यह मंदिर बनकर तैयार होगा। इसके भव्य निर्माण के लिए जितने भी राशि खर्च होगी, वह मैं करूंगा। इरफान ने कहा कि अपने जीवन काल में ऐसे धार्मिक कार्य का भागीदार बनना बहुत ही पुण्य का काम है। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। यही कारण है कि मैंने सैकड़ों मंदिर, मस्जिद और जाहेरथान का निर्माण कराया है।

IMG 20230306 WA0015 1

हर दुख सुख में करते हैं विधायक को याद

ग्रामीणों ने कहा कि विधायक हर काम में आगे आ कर हम लोगों की मदद करते हैं। वे सभी धर्मों को एक साथ लेकर चलते हैं। यही कारण है कि हम लोग भी अपने हर सुख दुख में विधायक जी को याद करते हैं। इस मौके पर मुखिया सरोज हेम्ब्रम, प्रधान निरंजन महतो, मोहन महतो, पंडित विकास ठाकुर, चंद्रशेखर महतो, महेंद्र महतो, संजय महतो, गोपाल महतो व परिमल मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।

1678101425144
गलत बयानी करने वाले मनजीत – कुलवंत संगत के सामने माँगे माफ़ी- सुरजीत सिंह खुशीपुर

जमशेदपुर। टीनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व प्रधान एवं उम्मीदवार सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर ने गलत बयानी करने वाले सरदार मंजीत सिंह गिल एवं सरदार कुलवंत सिंह खलेरा को संगत से माफी मांगने को कहा है। सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर ने कहा है कि सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगने पर वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। सुरजीत सिंह के अनुसार यदि वे गुरुघर के देनदार होते तो साल 2017 में सरदार तरसेम सिंह सेम्मे उनका नाम सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के डेलीगेट के तौर पर क्यों भेजते। वास्तव में अपनी संभावित हार देख विरोधी बौखला गए हैं और मनजीत सिंह गिल और कुलवंत सिंह खलेरा को मोहरा बनाकर बदनाम करने की साजिश रचे हैं।
सरदार सुरजीत सिंह के अनुसार उन्होंने अपना चार्ज साल 2008 में तब के नए प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह को सौंप दिया था और कोई देनदारी नहीं रही और लगातार वहां महासचिव पद पर रहा और वर्तमान में भी तरसेम सिंह सेम्मे की कमेटी में महासचिव हूं। तरसेम सिंह से मतभेद होने के बावजूद उसने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के डेलीगेट के तौर पर मेरा नाम भी भेजा। बैंक खाते में भी मेरा ही नाम दर्ज है।

1678101425144


सुरजीत सिंह खुशीपुर के अनुसार सरदार गुरुचरण सिंह बिल्ला से मतभेद हुए थे और उन्होंने मेरे नाम पर गबन का आरोप लगाया था जो पुलिस जांच में झूठा पाया गया और पुलिस ने मुझे क्लीनचिट दी।
वास्तव में खालसा गुरुद्वारा स्कूल की क्लर्क सुरजीत कौर ने ₹ एक लाख पैंसठ हजार का गबन किया था और वह पैसा वसूलने की जिम्मेदारी मुझे कमेटी ने सर्वसम्मति से दी थी। पैसा नहीं दी तो सुरजीत कौर पर मुकदमा हुआ और उसने दस हजार रुपए माहवार किस्त के रूप में कमेटी को लिखित देने का करार किया । जमानत लेने के बाद वह फरार हो गई और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। सुरजीत कौर की बहन उस मामले में गवाह थी और वह अभी भी जीवित है। करारनामा में उसके दस्तखत भी है।
यह तथ्य टीनप्लेट गुरुद्वारा की कमेटी तथा संगत को मालूम है परंतु मनजीत सिंह गिल और कुलवंत सिंह खलेरा जानबूझकर चुनाव को प्रभावित करने के लिए इस तरह के अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। यह दोनों ही पहले जाति का वास्ता देकर मनाने की कोशिश करते रहे और जब नहीं माना तो इस नीचे स्तर पर उतर आए हैं। यदि दोनों सच्चे हैं तो अपने बेटों को लेकर गुरु घर में आए और अरदास करवा कर कहे कि उक्त रकम का गबन सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर के द्वारा किया गया है तो मैं सारी रकम वापस कर दूंगा।

IMG 20230306 WA0015
गुड न्यूज़: जल्द ही शुरू होगी राँची से गोवा के लिए सीधी हवाई यात्रा

झारखण्ड से गोवा जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब रांची से गोवा के लिए डायरेक्ट हवाई सेवा शुरू होने वाली है। 26 मार्च से रांची से गोवा के बीच इंडिगो की विमान उड़ान भरेगी। काफी लम्बे समय से रांची और गोवा के बीच हवाई सेवा की मांग की जा रही थी।

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 26 मार्च को गोवा के लिए इंडिगो की विमान संख्या 6E 2054 नॉन स्टॉप उड़ान भरेगी। रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की विमान 18:45 बजे उड़ान भरेगी और गोवा 21:10 बजे पहुंचेगी। रांची से गोवा जाने में ढाई घंटे का समय लगेगा। इसके लिए किराया 5,453 रूपये रखा गया है।

वही गोवा से इंडिगो की विमान संख्या 6E 232 15:50 बजे उड़ान भरेगी और रांची 18:15 बजे पहुंचेगी। इसके लिए किराया 5,755 रूपये रखा गया है।

रांची और गोवा के बीच विमान सेवा शुरू होने से यात्रिओं का समय और पैसा दोनों की बचत होगी।

IMG 20230305 WA0031
जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा में सौर ऊर्जा प्लांट का हुआ शुभारंभ

Jamshedpur  : गुरु ग्रंथ साहिब के शब्द “लख खुशियां पातसाहियां”… के साथ ही साकची गुरुद्वारा साहिब में सौर ऊर्जा प्लांट का विधिवत शुभारंभ हुआ. रविवार को तख्त श्री पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह ने फीता काटकर सोलर बिजली प्लांट का उद्घाटन किया. इससे पूर्व गुरुद्वारा प्रांगण में शब्द-कीर्तन के बाद ग्रंथी ने अरदास कर गुरु महाराज से आज्ञा लेकर उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत की. लगभग सभी गुरुद्वारों के प्रधान, अकाली दल, स्त्री सत्संग सभा व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि अरदास में शामिल होकर इस पुनीत पहल के शुभारंभ के साक्षी बने.

साकची गुरुद्वारा ने मिसाल पेश किया है – शैलेन्द्र सिंह

मौके पर मुख्य अतिथि पटना साहिब गुरुद्वारा के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह ने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ बिजली और पर्यावरण संरक्षण को लेकर साकची गुरुद्वारा प्रबंधन ने जिस प्रकार गंभीरता दिखाई है वह वाकई सराहनीय है. उन्होंने संगत से कहा कि प्रदूषण से मुक्ति और बिजली की हर तरह से बचत प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने कहा की वाहेगुरु की कृपा, संगत की सेवा और टीम के अथक प्रयास का परिणाम है यह उपलब्धि. उन्होंने इसे एक कीर्तिमान बताया. गुरमीत सिंह तोते एवं सरदार शैलेन्द्र सिंह का कहा कि साकची गुरुद्वारा ने एक मिसाल पेश की है जो और गुरुद्वारा कमेटियों को भी प्रेरित करेगी.

इस अवसर पर ये लोग हुए शामिल

साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह, सरदार इंदरजीत सिंह, टेल्को गुरुद्वारा के प्रधान गुरमीत सिंह तोते समेत झारखंड राज्य गुरुद्वारा कमिटी के अध्यक्ष सरदार शैलेन्द्र सिंह, सीजीपीसी के संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू, साकची के ट्रस्टी अवतार सिंह फुर्ती, सतनाम सिंह, जगजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सीजीपीसी के महासचिव अमरजीत सिंह, परविंदर सिंह सोहल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकु, सुरेन्द्र सिंह छिंदे, कृतजीत सिंह रॉकी, परमजीत सिंह काले, सतनाम सिंह घुम्मन, सुरजीत सिंह खुशीपुर, जोगिंदर सिंह जोगी, सरदार महेंदर सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, गुरपाल सिंह, जगमिंदर सिंह, चंचल भाटिया और कुल्विंदर सिंह पन्नू ने भी उद्घाटन मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

0 किलोवाट सौर बिजली उत्पादन का लगा है प्लांट

बताते चलें कि साकची गुरुद्वारा साहिब में 195 सोलर पैनल की मदद से 50 किलोवाट सौर बिजली उत्पादन का प्लांट लगाया है जो गुरुद्वारा साहिब की कुल बिजली खपत के लिए पर्याप्त है. 50 किलोवाट बिजली पैदा होने से कार्बन डाई ऑक्साइड से वातावरण को मुक्ति मिलेगी. इस प्रोजेक्ट को स्थापित करने के लिए लगभग चार माह का समय लगा है. सोलर प्लांट के उद्घाटन मौके पर आमंत्रित सिख संगत, साकची गुरुद्वारा के कमिटी सदस्य व सिख धर्म के अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन सुरजीत सिंह छीते ने किया.

1 01 2
IMG 20230305 WA0020
भाजयुमो बारीडीह मंडल ने बच्चों के बीच बाँटे रंग – गुलाल

होली पर्व के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के बारीडीह मंडल के अध्यक्ष कंचन दत्ता के नेतृत्व में आज लुपुंगडीह स्थित सवर बस्ती में छोटे बच्चों के बीच रंग, गुलाल, पिचकारी, बिस्कुट इत्यादि का वितरण किया गया और हँसी खुशी होली पर्व मनाने शुभकामनाएं दी। भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष ने यह अपील भी की है कि जिनसे जो सम्भव हो वह शहर से दूर दराज़ में रहने वाले बच्चों के बीच थोड़ी खुशियाँ बांटने का कार्य करें, जिससे इन बच्चों के होंठों पर एक प्यारी सी मुस्कान आ सके।

होली से पूर्व रंग और पिचकारी पाकर बच्चों में एक खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान क्षेत्र की मुखिया लीना मुंडा भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर भाजयुमो बारीडीह मंडल के उपाध्यक्ष मुकेश दास, मंत्री अजितेश सेन, सह मीडिया प्रभारी अमित कुमार(माही),कार्यालय प्रभारी रोहित कुमार सहित मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

02ba7524e5963e5cbab8259a57a3a1451f77363cf117b96f0d0517e02699b7f7.0 1
झारखंड: आठ आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, अनूप बिरथरे बने राँची डीआईजी

झारखंड सरकार ने आठ आइपीएस अधिकारियों का तबादला व पदस्थापन किया है। अधिसूचना जारी कर दी गयी है। रेल डीजी अनिल पाल्टा को होमगार्ड का डीजी सह अग्निशमन का महासमादेष्टा बनाया गया है। जबकि, ट्रेनिंग डीजी अनुराग गुप्ता को सीआइडी डीजी बनाया गया है। इसके लिए सीआइडी एडीजी के पद को डीजी रैंक का बनाया गया है।

02ba7524e5963e5cbab8259a57a3a1451f77363cf117b96f0d0517e02699b7f7.0 1

वहीं, जैप एडीजी प्रशांत सिंह को झारखंड पुलिस हाउसिंग निगम का अध्यक्ष सह एमडी बनाया गया है। तीन साल बाद रांची को नया ट्रैफिक एसपी मिल गया है. 2017 बैच के हारिस बिन जमां को ट्रैफिक एसपी बनाया गया है। जबकि, अनूप बिरथरे को राँची डीआईजी और शुभांशु जैन को रांची का नया सिटी एसपी बनाया गया है।

जाने पहले कहाँ थे और अब कहाँ

अनिल पाल्टा, रेल डीजी – डीजी होमगार्ड सह अग्निशमन

अनुराग गुप्ता, डीजी ट्रेनिंग – डीजी सीआइडी

प्रशांत सिंह, एडीजी जैप – अध्यक्ष सह एमडी, झा. पुलिस हाउसिंग निगम

मनोज कौशिक, प्रतीक्षारत – आइजी मुख्यालय

पंकज कंबोज, आइजी रांची प्रक्षेत्र – आइजी एसीबी, (आइजी रांची के प्रभार में रहेंगे)

अनूप बिरथरे, एसटीएफ डीआइजी – डीआइजी रांची

हारिस बिन जमां, एएसपी गिरिडीह – ट्रैफिक एसपी रांची

शुभांशु जैन, एएसपी जमशेदपुर – सिटी एसपी रांची

n47740238416779910636371409eba73770e4e07e77a112a978c07f4a25736d03b6752e1fd68804eef6e774
झारखंड: जंगली फल खाने से 27 छात्र बीमार, 5 को सदर अस्पताल किया गया रेफ़र

झारखंड: शनिवार को चतरा जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक के बाद एक छात्र अचानक बीमार पड़ने लगे तो परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि छात्रों ने जंगल से कुछ फल खा लिए थे, जिसके बाद उनकी सेहत बिगड़ गई।

n47740238416779910636371409eba73770e4e07e77a112a978c07f4a25736d03b6752e1fd68804eef6e774

जंगली फल खाने से 27 छात्र बीमार पड़ गए। इन छात्रों ने अपने स्कूल के पास स्थित एक जंगल में यह फल खाये थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना राजपुर थाना क्षेत्र के पकरी गांव में हुई। पुलिस ने जब बच्चों के बीमार होने के संबंध में जानकारी जुटाई तो एक बच्चे ने बताया कि वे गांव में अपने प्राथमिक विद्यालय से सटे जंगल में गए थे और कुछ जंगली फल खाए थे, जिसके बाद वे बीमार पड़े।

सिविल सर्जन श्यामनंदन सिंह ने बताया कि बीमार पड़ने वाले बच्चों की उम्र करीब आठ – नौ साल है। उन्होंने कहा कि बच्चों को जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में भर्ती कराया गया था और बाद में, उनमें से पांच को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिंह ने कहा, सभी छात्रों की हालत स्थिर है। राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और बीमार बच्चों से बात की।
डॉक्टरों ने बताया कि छात्रों की हालत खतरे से बाहर है। जैसे ही उनकी सेहत में सुधार होने लगेगा, उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अभी छात्रों को खाने के लिए केवल लिक्विड फूड ही दिया जा रहा है। वहीं, अस्पताल में छात्रों के परिजन भी मौजूद हैं। परिजन अपने बच्चों की ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। परिजनों ने कहा कि उन्हें तो जानकारी ही नहीं थी कि बच्चों ने कुछ ऐसा खाया है, जब उनकी तबीयत खराब होने लगी तब जाकर पूरे मामले के बारे में पता लगा। बच्चों ने परिजनों को बताया कि जंगल में पेड़ के ऊपर फल को देख लालच आ गई थी, जिसके बाद वह फल को तोड़कर खा लिए थे।

error: Content is protected !!