एक नई सोच, एक नई धारा

flipkart com squarelogo 1433217726546
जुगसलाई की महिला को फ्लिपकार्ट के माध्यम से लैपटॉप बुकिंग करना पड़ा महंगा

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी मुस्कान परवीन ने अपने नाम से फ्लिपकार्ट के माध्यम से एक रियलमी कंपनी का लैपटॉप का बुकिंग 26 फरवरी को करायी थी. लेकिन लैपटॉप खराब निकली. लैपटॉप का रिप्लेसमेंट के नाम पर साइबर बदमाशों पांच बार में उनकी मां की बैंक खाते से उड़ा ली 1 लाख 33 हजार 611 रूपए तब जाकर मामला बिष्टुपुर साइबर थाने तक पहुंची. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई हैं. मुस्कान का कहना था कि वह 26 फरवरी को फ्लिपकार्ट के माध्यम से रियलमी कंपनी का एक लैपटॉप बुकिंग करवाया था. लेकिन इस बीच उनकी तबीयत खराब होने से जमशेदपुर लौट आई. लैपटॉप में काम करना चाहती पर लैपटॉप चालू नहीं हुआ. लैपटॉप खराब निकला तो उन्होंने कंपनी से सम्पर्क साधा तो कोई रिस्पांस नहीं मिला. तब उन्होंने ट्विटर पर मैसेज भेजा।तब कंपनी की ओर से मैसेज भेज कर कहा कि लैपटॉप रिप्लेसमेंट कर लेंगे नहीं तो रूपए लौटा देंगे. 

मैसेज के माध्यम से एक टोल फ्री नंबर भी भेजा गया. क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड करने के बाद फ्लिपकार्ट सपोर्ट में उनकी सारी डिटेल्स मांगा गया. डिटेल्स में मोबाइल नंबर, डेविड कार्ड का फोटो कॉपी, ऑर्डर आईडी एवं ईमेल आईडी मांग लिया. यह भी पूछा गया कि मोबाइल नंबर किस बैंक एकाउंट से रजिस्टर हैं. तब मुस्कान ने बता दी कि मोबाइल नंबर उनकी मां के एसबीआई एकाउंट से लिंक हैं. मोबाइल नंबर मां के बैक एकाउंट से लिंक होने पर उनकी मां का सारा डिटेल्स मांग गया. सारा विवरणी भेजने पर पांच बार में 37999, 50292, 10160,10160 और 25 000 कुल 1 लाख 33 हजार 611 रूपये की अवैध निकासी हो गई.

88134195
कदमा में युवती से चेन की छिनतई कर अपराधी फरार

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा में न्यू कॉलोनी हिंदी मीडियम स्कूल के पास गुरुवार की शाम एक युवती से चेन की छिनताई हुई है. युवती अपने घर की तरफ जा रही थी. तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और गले से झपट्टा मारकर चेन छीन कर फरार हो गए. बताते हैं कि पुलिस से मामले की शिकायत कर दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

n4787212261678373372839534c27f66f8c826c38f30642339e56ee8ebd8aa72d56fb2227fbc66d37e009df
मधुबनी: ट्रेन के चक्के में फंसा मिला महिला का सर, सफाईकर्मियों की पड़ी नज़र

जानकी एक्सप्रेस के चक्के में फंसा मिला एक महिला का कटा हुआ सर। जयनगर टर्मिनल पर ट्रेन की सफाई के दौरान सफाईकर्मियों की नजर महिला के कटे हुए सर पर पड़ी। रेल अधिकारी अब कटिहार के मनीहारी से जयनगर आनेवाली जानकी एक्सप्रेस के मार्ग में महिला की शेष शरीर की तलाश कर रहे हैं। अब तक बाकी शरीर का पता नहीं चल सका है। सर को गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया, जबकि बाकी शरीर की खोज में रेल प्रशासन जुटा हुआ है. महिला की पहचान अब तक नहीं हो पायी है।

n4787212261678373372839534c27f66f8c826c38f30642339e56ee8ebd8aa72d56fb2227fbc66d37e009df

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कटिहार के मनीहारी से जयनगर आने वाली जानकी एक्सप्रेस को वाशिंग पिट में गुरुवार को लाया गया। वहां सफाईकर्मियों ने जो देखा उसके बाद सबके होश उड़ गये। वाशिंग पिट में ट्रेन के चक्के से एक कटा हुआ सर बरामद किया गया। जयनगर जीआरपी के रेल थाना प्रभारी सुदिन बेसरा ने फोन पर बताया कि ट्रेन के इंजन के बाद के दूसरी बोगी से एक कटा हुआ सर बरामद किया गया है। जांच करने पर वो सर एक महिला का पाया गया। वहीं, जानकारी में ट्रेन से किसी महिला की मौत की सूचना नहीं मिली है।

रेल अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि ट्रेन के चक्के से एक महिला का सर बरामद हुआ है। रेल प्रशासन ने सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सर का पोस्टमार्टम कराने आये जीआरपी के मो मुनीर ने बताया कि सफाई के लिए ट्रेन जब वाशिंग पिट गयी उस समय एक 40 वर्षीय महिला का सर ट्रेन के चक्के से बरामद किया गया। सर को कब्जे में लेकर महिला के बारे में जांच की गई, लेकिन कोई जानकारी अब तक नहीं मिली है। गुरुवार को सर को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी लाया गया। वहीं, मामले को लेकर अभी भी छानबीन की जा रही है।

n47865250216783721699012f4197d686b08255f5291d3870845b1dcfebd3dcb72608b728df68e666db843a
यूएस न्यूज़: “खालिस्तान” पर अमेरिका का बड़ा बयान, कहा हम हिंसक उग्रवाद की निंदा करते हैं

पिछले कुछ महीनों से खालिस्तान काफी चर्चा का विषय बन गया है, भारत से लेकर अमेरिका तक अब इसको लेकर सजग हैं। वहीं अमेरिका ने खालिस्तान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जब विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस से खालिस्तान के बारे में सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा करता है। साथ ही कहा कि जो अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हिंसा का सहारा लेते हैं हम उनको जगह नहीं दे सकते।

n47865250216783721699012f4197d686b08255f5291d3870845b1dcfebd3dcb72608b728df68e666db843a

नेड प्राइस ने अपने बयान में कहा कि हम हिंसक उग्रवाद की निंदा करते हैं। हम उन सभी की निंदा करते हैं जो अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हिंसा का सहारा लेते हैं, चाहे वे राजनीतिक हों या कोई अन्य। हिंसा का सहारा लेने का कभी कोई औचित्य नहीं है। वहीं नेड प्राइस से उन खालिस्तानी कार्यकर्ताओं पर अपने विचार साझा करने के लिए कहा गया जो उत्तरी अमेरिका में सक्रिय हैं और जो 1985 में एयर इंडिया पर बमबारी के लिए जिम्मेदार थे।

ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों में संदिग्ध खालिस्तान समर्थकों के हमले बढ़े हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया है। वहीं अब इन हमलों से आशंका है कि अलगाववादी संगठन की गतिविधियों में अब तेजी आएगी। 21 फरवरी की रात ब्रिस्बेन में संदिग्ध खालिस्तान समर्थकों द्वारा कथित रूप से भारतीय वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़ करने के बाद चिंताएँ और बढ़ गईं।

अमेरिका-पाकिस्तान के बीच 6-7 मार्च को आतंकवाद विरोधी वार्ता हुई थी, इसको लेकर विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका-पाकिस्तान आतंकवाद विरोधी वार्ता दोनों देशों के लिए एक अवसर प्रदान करती है। वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका ने आतंकवादी खतरों और हिंसक उग्रवाद का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान के साथ काम करने की अपनी इच्छा व्यक्त की है।

n478608266167837153547944ce54606fa45aa9b202fcde1d803898c51060bb58fbdabd0ffbd4576b5036b2
अफ़ग़ानिस्तान : मज़ार ए शरीफ़ में हुआ विस्फोट, तालिबानी गवर्नर सहित 3 कई मौत

अफगानिस्तान में आए दिन बम विस्फोट की खबरे सामने आती रहती हैं। इस बीच आज एक बार फिर अफगानिस्तान में बम विस्फोट की सूचना मिली है। इस हमले में अफगान प्रांत के तालिबानी गवर्नर भी मारे गए हैं। पुलिस के अनुसार, हमला होते ही गवर्नर की मौके पर मौत हो गई तो वहीं दो अन्य भी इसमें मारे गए हैं।

n478608266167837153547944ce54606fa45aa9b202fcde1d803898c51060bb58fbdabd0ffbd4576b5036b2

अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में हुए इस बम विस्फोट में तालिबान द्वारा नियुक्त प्रांतीय गवर्नर की मौत हो गई। तालिबान द्वारा स्थानीय पुलिस प्रमुख के लिए नियुक्त प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी के अनुसार, बल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए शरीफ में गवर्नर के कार्यालय के अंदर विस्फोट में दाउद मुजमल और दो अन्य मारे गए।

हमले की फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, इस्लामिक स्टेट समूह के क्षेत्रीय सहयोगी खुरासान प्रांत में इस्लामिक स्टेट के रूप में जाना जाता है। यह समूह तालिबान का एक प्रमुख प्रतिद्वंद्वी है। अगस्त 2021 में देश के तालिबान के अधिग्रहण के बाद से आतंकवादी समूह ने अफगानिस्तान में अपने हमले बढ़ा दिए हैं। लक्ष्यों में तालिबान के गश्ती दल और अफगानिस्तान के शिया अल्पसंख्यक के सदस्य शामिल हैं।

n4787099561678371000368028cb0700e49ff727bc1357e711e8b3bdb9d472173869cfcb5f6d68410ca9009
धनबाद: कबाड़ में तब्दील हुई नेताजी सुभाषचंद्र बोस की कार, आक्रोशित बंगाली समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

धनबाद: तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, इस नारे को सुनते ही आज भी युवाओं के जहन में देशभक्ति का जोश भर जाता है। लेकिन देशभक्ति की प्रेरणा देने वाले महान क्रांतिकारी देशभक्त नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की निशानियों का उपहास हो रहा है। बीसीसीएल की अनदेखी से उनकी ऐतिहासिक कार कबाड़ बन गयी है। धनबाद से नेताजी का पुराना नाता है। धनबाद के गोमो स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जंक्शन में वे अंतिम बार 17 जनवरी 1941 को देखे गये थे।

n4787099561678371000368028cb0700e49ff727bc1357e711e8b3bdb9d472173869cfcb5f6d68410ca9009

बीसीसीएल की उदासीनता के कारण नेताजी सुभाषचंद्र बोस की कार कबाड़ में तब्दील हो गई है। इस कार्यशैली से बंगाली समाज के लोगों में आक्रोश है। जिसके बाद उन्होंने नेताजी की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी दी है। धनबाद से नेताजी की पुराना नाता है, अंतिम बार उन्हें गोमो रेलवे स्टेशन पर देखा गया था।

बीसीसीएल के पूर्व सीएमडी टीके लाहिड़ी कार को ओडिशा से धनबाद लेकर आए थे। उनकी सोच थी कि नेताजी की इस निशानी को लोग देखकर गौरव का अनुभव करेंगे। परंतु ऐसा नहीं हो रहा है, इससे बंगाली समाज के लोग बीबीसीएल के प्रति अपनी नाराजगी जता रहे हैं। समाज के लोगों ने कहा कि कोई कैसे इस तरह से हमारे महापुरुषों का अपमान कर सकता है। इसे लेकर बीसीसीएल सीएमडी समीरण दत्ता से कार की बेहतर देखरेख को लेकर मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की चीजों और उनकी विरासत को सहेज कर रखना हम सब की जिम्मेदारी है।

n47872755416783703898019969aded6e3691da2186440219fb31c0640155a6a95bd33fa6c8031a4e75c2ba
अगले 2 – 3 घंटे में हो सकती है राँची समेत कई जिलों में बारिश

झारखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है। होली के दिन बारिश होने से मौसम में परिवर्तन देखने को मिला है। ऐसे में बीते बुधवार से ही राज्य के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की घटनाएं सामने आ रही है।

n47872755416783703898019969aded6e3691da2186440219fb31c0640155a6a95bd33fa6c8031a4e75c2ba

बता दें कि चतरा, पूर्वी सिंघभूम, गढ़वा, पलामु, रांची सहित कुछ जिलों में अगले दो से तीन घंटे में बारिश की संभावना जतायी जा रही है। इसी के साथ मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात भी हो सकते है। कल रांची समेत कई जिलों में सुबह-सुबह बूंदाबांदी हुई, तेज हवाएं भी चलीं, जिससे तापमान 4.8 डिग्री लुढ़क गया। होली के दिन हुई हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम केंद्र ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है।

Screenshot 2023 0309 192939
n47856997416783690144215b5a5f7a737af6e797c41b0fa66883d5976f53c4e8d86905484729754a5b3769
राँची : बस से संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस

झारखंड की राजधानी रांची में बस से एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला। लोअर बाजार थानाक्षेत्र अंतर्गत खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बस में उक्त व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस को शव के पास एक आधार कार्ड मिला जिसके आधार पर मृतक की पहचान खूंटी जिला निवासी रतन टोपनो के रूप में हुई है। रतन की मौत किसी साजिश का नतीजा है या यह स्वाभाविक मौत है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। खादगढ़ा टीओपी मंटू सिंह छानबीन में जुटे हैं।

n47856997416783690144215b5a5f7a737af6e797c41b0fa66883d5976f53c4e8d86905484729754a5b3769

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को खादगढ़ा बस स्टैंड में आरजू नाम की बस में रतन का शव मिला। बस कोलकात से रांची के बीच चलती है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

28ce0462 dd4d 4834 8e02 8e74375fb01d 1658746868464
बारीडीह में बरामद की गयी लाश की हुई पहचान
28ce0462 dd4d 4834 8e02 8e74375fb01d 1658746868464

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह भोजपुर कॉलोनी के पुलिया के नीचे से होली के दिन बरामद किये गये शव की पहचान हो गयी है। मृतक सुनील गोप है, जिसकी उम्र 44 साल बतायी जा रही है. वह हाईवे पर स्थित पोखारी का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जाता है कि सुनील गोप अपने रिश्तेदार के घर गा था. वहां से लौटते वक्त बुधवार को देर हो जाने के कारण उसे नदी के उस पार जाने के लिए नाव नहीं मिली. नाव नहीं मिलने के कारण वह नदी को तैरकर पार करने की कोशिश की, जिससे वह गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गयी. वह कुली का काम करता था. पोखारी के एक साथी के साथ ही वह गया था. नदी में चट्टान ज्यादा होने के कारण वह चट्टान सेटकरा गया, जिससे उसको चोटें आयी है, ऐसी संभावना जतायी जा रही है. हालांकि, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Loyola School Telco
टेल्को लोयोला स्कूल के एकाउंटेंट पर धोखाधड़ी का आरोप
Loyola School Telco

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को स्थित लोयोला स्कूल के लेखापाल (एकाउंटेंट) फादर जेराल्ड रवि डिसूजा के खिलाफ बिरसानगर थाने में 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। एसएस इंटरप्राईजेज के मालिक के वेणु गोपाल ने यह मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज होने के बाद बिरसानगर पुलिस इसकी जांच कर रही है. घटना के संबंध में के वेणुगोपाल के अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बताया कि वेणु गोपाल वर्ष 2014 से लोयोला स्कूल में निर्माण कार्य से जुड़े रहे हैं। पहले कभी कोई समस्या नहीं हुई थी. लेकिन पिछले कुछ समय से उनके साथ गलत हो रहा है. प्राथमिकी के मुताबिक, हुरलुंग लोयोला में पिछले साल जुलाई में कुछ निर्माण कार्य करने के बाद वेणुगोपाल ने 53 लाख 30 हजार का बिल दिया जिसका भुगतान नहीं किया गया

लेखापाल की तरफ से कहा गया कि काली ईंट की जगह लाल ईंट लगानी होगी. प्राथमिकी में लिखा है कि वेणुगोपाल ने काली ईंट हटाकर लाल ईंट लगाई जिससे 18 लाख का उन्हें नुकसान हो गया. बावजूद इसके भुगतान की बारी आने पर उन्हें 14 लाख 39 हजार ही दिए गए. बकाया 38 लाख का भुगतान नहीं किया गया। इतना ही नहीं लोयोला स्कूल के कैंपस में वेणुगोपाल ने अपना एक गोदाम बनाया था जिसमें 20 लाख का सामान रखा था। वेणुगोपाल का आरोप है कि उस गोदाम को भी हड़प कर काम के लिए दूसरे ठेकेदार को रख लिया गया है.। इस प्रकरण से 2022-23 के बीच वेणुगोपाल को कुल 76.90 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। वेणुगोपाल ने बिरसानगर पुलिस से लोयोला स्कूल के लेखापाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!