एक नई सोच, एक नई धारा

8843b7a106c876f55382af223acabb82f9ecddb744a543389deecefd6555cc5c.0
शास्त्रीनगर हिंसा के मामले में जाँच को लेकर एसएसपी से मिले प्रतिनिधिमंडल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में हुए सांप्रदायिक बवाल के मामले में दर्ज एफआईआर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के 13 ऐसे पदाधिकारियों के नाम हैं. जिनको उनके संगठन का कहना है कि यह निर्दोष हैं. जांच कर एफआईआर से इनका नाम निकालने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को साकची में एसएसपी प्रभात कुमार से मिला. प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने बताया कि एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कराई जाएगी और जो लोग भी निर्दोष पाए जाएंगे उन का नाम एफआईआर से हटाया जाएगा. बजरंग दल के संयोजक दीपक ठाकुर ने बताया कि 9 अप्रैल को जिस दिन शास्त्री नगर में घटना हुई थी.

उस समय शाम को 6:00 से 6:30 के बीच विश्व हिंदू परिषद के दीपक वर्मा, सुभाष चटर्जी, उत्तम दास, प्रदीप सिंह, शंभू प्रमाणिक, सूरज राज खत्री और रोशन कुमार डीएसपी कमलकिशोर से बात करने कदमा थाने में गए थे. उसी समय डीएसपी के फोन पर काल आई कि शास्त्रीनगर में पथराव हो रहा है. इसके बाद डीएसपी वहां से चले गए और विहिप के लोग भी अपने घर चले गए. इसलिए यह लोग बेकसूर हैं. उन्होंने बताया कि इसी समय अजय गुप्ता, चंदन दास और डॉ भोला लोहार टेल्को में भारत माता पूजन कार्यक्रम में शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक थे. इसलिए यह लोग बेकसूर हैं. विहिप के सोनारी के रहने वाले संजय सिंह अस्वस्थ थे और घर पर थे. इसलिए वह भी बेकसूर हैं. दीपक ठाकुर ने बताया कि जनार्दन पांडे, भीम यादव, चंदन चौबे, अनिरुद्ध गिरी, राजेश चौबे, शंकरराव और कन्हैया पांडे अपने निजी काम में व्यस्त थे और वह भी इस मामले में बेकसूर हैं. एसएसपी ने मामले में जांच करने का आश्वासन दिया है.

1681839378651
सुबह 6 बजे से खुलेगा अब जुबली पार्क का गेट – पवन अग्रवाल

जमशेदपुर : जुबिली पार्क के गेट को देरी से खोले जाने पर स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी के आलोक में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिला के उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन उनकी अनुपस्थिति में डीआरडीए के निदेशक सौरव सिन्हा को सौंपा गया। गर्मी के मद्देनजर सारे सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के समय मे परिवर्तन किया गया है। परन्तु जुबिली पार्क का गेट अभी भी सुबह 7 बजे खोला जा रहा है। जिसके कारण बाग ए जमशेद गोलचक्कर के पास घंटो जाम की स्थिति रही। जिसके कारण आज काफी संख्या में बच्चे समय पर स्कूल नहीं जा सके।

1681839378651

बच्चों को हो रही समस्या के समाधान हेतु भाजपा नेता पवन अग्रवाल के नेतृत्व में मंगलवार को ज्ञापन के माध्यम से पार्क के गेट को सुबह 6 बजे खोलने की मांग की गई। उचित मांग के समाधान हेतू तत्काल सौरव सिन्हा ने जुस्को के वरीय महाप्रबंधक कैप्टन धनंजय मिश्रा को बुधवार से जुबली पार्क का गेट सुबह 6 बजे खोलने का आदेश निर्गत किया। जिसके कारण अब बच्चों को सुबह स्कूल जाने में परेशानी नहीं होगी। भाजपा नेता पवन अग्रवाल ने त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

JAC
जमशेदपुर : झारखंड बंद को देखते हुए 19 अप्रैल को होने वाली इंटर की परीक्षा स्थगित, जैक ने जारी किया नोटिस

कुड़मी समाज द्वारा अपनी मांगों को लेकर 19 अप्रैल को झारखंड बंद का आह्वान किया गया है. जिसको देखते हुए सोमवार को झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक) द्वारा 19 अप्रैल को होने वाली इंटर की दोनों पाली की परीक्षा को स्थगित करने से संबंधित अधिसूचना जारी की गई है. जैक द्वारा जारी नोटिस के अनुसार 19 अप्रैल को होने वाली परीक्षा 20 अप्रैल को दो पाली में प्रथम पाली सुबह 10.45 से दोपहर 1 बजे तक एवं दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 3.15 बजे तक आयोजित की जाएगी. जारी नोटिस में सभी प्रधानाध्यापक एवं परीक्षा केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि वो इस संबंध में 18 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के दौरान छात्रों को सूचित करें साथ ही स्कूल के ब्लैक बोर्ड और नोटिस बोर्ड में भी सूचना प्रकाशित करें ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो.

e286e4e5648938a8040b54a20d2fbdb2b1a75c1ccc1ee95cf8445ccb286e6a5f.0
सिदगोड़ा: शादी से इनकार करने पर युवती ने नदी में लगाई छलांग जांच में जुटी पुलिस

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सूखा तालाब की रहने वाली 21 वर्षीय युवती किरण कुमारी ने नदी में छलांग लगा दी है। घटना मंगलवार दोपहर बाद की है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवती को नदी में ढूंढने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मिली। युवती के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। युवती की मां उर्मिला ने बताया कि किरण चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। वह साकची में कपड़ा दुकान में काम करती थी। बस्ती के ही एक युवक विवेक दत्ता से उसका 3 साल से प्रेम संबंध चल रहा था।

6 महीने पहले ही उसकी मां को इसकी जानकारी मिली थी। इसके बाद किरण को विकास से नहीं मिलने दिया जाता। किरण 2 माह की गर्भवती हो गई थी। यह बात सामने आने के बाद विकास के परिजनों से शादी की बात की गई तो उन लोगों ने शादी से इंकार कर दिया और शर्त लगाई कि अगर उन्हें दहेज दिया जाए। तभी वह शादी करेंगे। मंगलवार को किरण विकास के घर गई थी। वहां किरण के साथ परिजनों ने मारपीट की और उसे भगा दिया है। इससे आहत होकर उसने नदी में छलांग लगाई है। घटना के बाद विकास के परिजन घर से फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

1681822825118 edited
स्वर्णरेखा नदी में मिले शव की हुई पहचान, मानगो का रहने वाला था छात्र

साकची थाना क्षेत्र के स्वर्ण रेखा नदी में चेक डैम में मिले शव की पहचान हो गई है। यह शव मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 15 के रहने वाले हितेश कुमार गुप्ता का था। हितेश कुमार गुप्ता विकास विद्यालय का छात्र था। हितेश घर से लापता हो गया था। बताते हैं कि 14 अप्रैल को उसके पिता ने बेटे को किसी बात को लेकर डांटा था। इसी के बाद वह घर से निकल गया था। सोमवार को हितेश के पिता ने मानगो थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

1681822825118 edited

इसी के बाद दोपहर में स्वर्णरेखा नदी में शव मिला था। मछली पकड़ने गए लोगों ने शो देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। शव की पहचान हितेश कुमार गुप्ता के रूप में हुई। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हितेश का पूरा परिवार पोस्टमार्टम हाउस गया था। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

85a2091d5d7fb8a976f721e2230d4c0149996864fcc6a4f2110d9307fae293a2.0
सीसीएल कर्मी ने पेड़ से फाँसी लगाकर की आत्महत्या

कुजू : रामगढ़ जिला अंतर्गत कुजू ओपी क्षेत्र के बहेराटांड़ जाने वाले रास्ते के पास एक बरगद के पेड़ में फांसी लगाकर सीसीएल कर्मी ने आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही कुजू पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा। बाद में पोस्टमार्टम के लिए शव को रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, न्यू मंगरदाहा निवासी मुकेश गंझू (32 वर्ष) पिता बलकु गंझू सीसीएल महाप्रबंधक कार्यालय कुजू में क्लर्क के पद पर कार्यरत था। सोमवार को अपने घर से ड्यूटी की बात कह कर निकला था। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने फंदे के सहारे पेड़ से लटके युवक का शव को देखा। तब इसकी जानकारी धीरे-धीरे परिजनों को मिली। परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर शव का शिनाख्त किया। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है।

d0f9bab6254605ffac116ef38d7ae509090f5e36d54de22f5b8845ff763220ae.0
20 कमरों का सीतारामडेरा आदिवासी उच्च विद्यालय 1.68 करोड़ की लागत से बनेगा

आदिवासी प्लस-टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय का नया भवन 1.68 लाख की लागत से बनेगा। विधायक सरयू राय ने स्कूल कैंपस में सोमवार को इसका शिलान्यास किया। नया स्कूल भवन 20 कमरों का होगा। वर्ष 2008-09 में स्कूल में 20 कमरों के निर्माण के लिए 1 करोड़ 30 लाख रूपये का आवंटन हुआ था। 11 साल तक कमरों का निर्माण नहीं हुआ और 20 मई 2019 को उक्त राशि वापस हो गई।

d0f9bab6254605ffac116ef38d7ae509090f5e36d54de22f5b8845ff763220ae.0

इसके बाद 10 जनवरी 2019 को भवन निर्माण विभाग ने स्कूल के पुराने भवन को कंडम घोषित कर अगस्त 2019 में उसे ध्वस्त कर दिया। स्कूल के विद्यार्थी 2019 से आजतक बगल के स्कूल में पढ़ने के लिये बाध्य हैं। सरयू राय ने नया भवन के लिए जनवरी 2021 में शिक्षा विभाग को पत्र लिखा। अगस्त 2021 में 1 करोड 68 लाख 38 हजार रूपये की स्वीकृत हुई। कमरों के निर्माण में देर होने का मामला विधानसभा के बजट सत्र में भी उठाया गया। शिलान्यास के मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया, जिला अभियंता प्रभाकर, प्रधानाध्यापक छोटन लोहरा, विधायक प्रतिनिधि एसपी सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक लाल बहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि चन्द्र शेखर मिश्रा, सुधीर सिंह, हरेराम सिंह, अजय सिन्हा, अमित शर्मा, मनोज सिंह उज्जैन, सुमित साहु एवं विवेक पांडेय मौजूद थे।

Picsart 23 04 18 18 03 39 744 scaled
भाजपा अध्यक्ष और 3 पूर्व सीएम सहित कईयों पर प्राथमिकी दर्ज, राँची पुलिस ने किया तलब

झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को रांची पुलिस ने में तलब किया है। इसको अब धुर्वा थाना में पेश होना होगा और पुलिस के सवालों का जवाब देना होगा। इन्हें 22 अप्रैल को दिन में 11 बजे धुर्वा थाना में पूछताछ के लिए हाजिर होना होगा। इनके खिलाफ 41A का नोटिस जारी किया गया है।

दरअसल, भाजपा के तरफ से तीन दिन पहले रांची सचिवालय का घेराव किया गया था। इस दौरान हिंसक झड़प की भी ख़बरें निकल कर सामने आई। भाजपा के तरफ से रांची स्थित धुर्वा गोल चक्कर पर जोरदार प्रदर्शन किया था। हालांकि,पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी इसके बाबजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद अब इसी को लेकर धुर्वा थाना के तरफ से कुल 41A नोटिस जारी कर उन्हें थाने में तलब किया गया है। इस लिस्ट में पूर्व सीएम समेत भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष का नाम शामिल है।

Picsart 23 04 18 18 03 39 744

बताया जा रहा है कि, कार्यपालक दंडाधिकारी उपेंद्र कुमार के बयान पर धुर्वा थाना में झारखंड के 2 पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास के अलावा, 5 सांसदों ( संजय सेठ, डॉ निशिकांत दुबे, समीर उरांव, सुनील कुमार सिंह, अर्जुन मुंडा), और विधायक अमित मंडल एवं विरंची नारायण सिंह समेत 41 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी। इसके साथ ही भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष को भी तलब किया है।

आपको बताते चलें कि, किसी भी व्यक्ति को 41A का नोटिस उस वक्त जारी किया जाता है, जब पुलिस या किसी अन्य जांच एजेंसी को लगता है कि वह व्यक्ति किसी मामले में अभियुक्त यानी आरोपी है। ऐसे में पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाना बुलाती है और इसके लिए यह नोटिस जारी किया जाता है।

438a16d416f0bdbf9ade4ea6644d75d5e9c24125de8460c0cf775b169529fd75.0
अभय सिंह और विहिप नेताओं से मिलने सरयू राय पहुँचे कारावास

जमशेदपुर : कदमा हिंसा मामले में जेल मे बंद भाजपा नेता अभय सिंह एवं तमाम विहिप के नेताओं से मिलने मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय घाघडीह केंद्रीय कारा पहुंचे।

438a16d416f0bdbf9ade4ea6644d75d5e9c24125de8460c0cf775b169529fd75.0

सभी से मिलने के बाद विधायक सरयू राय ने इस विषय में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जेल में बंद तमाम नेतागणों से उन्होंने मुलाक़ात कर पुरे घटनाक्रम को जाना। उन्होंने कहा की घटना के वक्त ये तमाम लोग वहां मौजूद नहीं थे, ऐसा नेताओं ने उन्हें बताया है। उन्होंने कहा की इस मामले में उनके स्तर पर भी एक जाँच समिति बनाई गई हैं, जो तमाम पहलूओं पर जाँच कर रही हैं और इसी के आधार पर आगे की रणनीति भी बनाई जाएगी।

386ebb843aea2b457a4f9438cbc4c0dbeb3776301362241e91a3135bff5544e2.0
गजराज सिंह चरण ने चक्रधरपुर रेल मंडल के नए सीनियर डीसीएम के रूप में संभाला पदभार

दक्षिण पूर्व रेलवे के अधीन चक्रधरपुर रेल मंडल के नए वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) के रूप में मंगलवार को गजराज सिंह चरण ने अपना योगदान दिया। इससे पूर्व वह चक्रधरपुर डिवीजन में ही सीनियर डीओएम के रूप में महत्त्वपूर्ण पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं। गजराज सिंह चरण ने आते ही सभी कर्मचारियों से मुलाकात की और सभी को अपने कार्यों के प्रति ईमानदार और कर्त्तव्यनिष्ठ होने का निर्देश दिया।

386ebb843aea2b457a4f9438cbc4c0dbeb3776301362241e91a3135bff5544e2.0

इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने गर्मजोशी से पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया एवं भविष्य में गजराज सिंह चरण द्वारा उनके हर कार्यों में सहयोगी बने रहने की कामना की। गौरतलब हो कि इससे पूर्व रेल मंडल के सीनियर डीसीएम पद पर मनीष कुमार पाठक पदस्थापित थे। उन्हें प्रोन्नति देते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम का सचिव बनाया गया है।

error: Content is protected !!