एक नई सोच, एक नई धारा

n4938520061682574292327238a889aa0a18fc480b0014e0ea893fe2a0451dd68330e4bec10034ab1e64535
जमशेदपुर में दो ठिकानों पर छापा, IAS छवि रंजन के साथ कनेक्शन आया सामने

झारखंड की राजधानी रांची के अलावा जमशेदपुर में भी ईडी की दबिश जारी है. बता दें कि ईडी ने जमशेदपुर में बुधवार सुबह से ही छापेमारी शुरू की. मिली जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर में दो ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है.

ईडी की टीम ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर व जुगसलाई में छापेमारी की. रांची में पिछले दिनों जमीन से जुड़े मामले को लेकर ईडी की टीम छापेमारी करने के लिए बिष्टुपुर नरभेराम स्कूल के पीछे बगोनिया टावर में रहनेवाले रवि सिंह भाटिया (पिता जसवंत सिंह) के 1/3 फ्लैट में पहुंची.

टीम के सदस्यों ने परिवार के लोगों के फ्लैट के अंदर ही रोक लिया. जबकि, बाहर पुलिसकर्मी तैनात थे. जब वहां मीडिया के लोग पहुंचे तो पुलिसकर्मी भी अंदर चले गये और दरवाजा बंद कर लिया. ईडी की दूसरी टीम जुगसलाई गौशाला रोड सफीगंज मुहल्ला में रहनेवाले स्वर्गीय राम बहादुर सिंह के पुत्र श्याम सिंह के ठिकानों पर पहुंची. श्याम सिंह का घर जैन मंदिर के पास 101 गौशाला रोड में है. उनका स्टील का कारोबार है. इसके अलावा आदित्यपुर में एक मॉल भी बनाया गया है. इस मामले में ईडी की छापेमारी टीम ने फिलहाल कोई जानकारी देने से इनकार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार, श्याम सिंह और रवि सिंह भाटिया दोनों पार्टनर हैं. लंबे समय से साथ मिलकर काम कर रहे थे. रवि सिंह भाटिया बिष्टुपुर में ट्रांसपोर्ट कार्यालय था, इसके अलावा आदित्यपुर में इंगोट-लोहा का प्लांट भी चला रहा है. जुगसलाई गौशाला रोड सफीगंज मुहल्ला में रहनेवाले स्वर्गीय राम बहादुर सिंह के पुत्र श्याम सिंह के ठिकानों पर ईडी की टीम पहुंची. इसके अलावा रांची के करीब आधा दर्जन ठिकानों पर ईडी और इनकम टैक्स की कार्रवाई चल रही है.

n4941018901682573997905e1627fb40e9a5ea9166f841b1f6d81c15de2b9ddc2f2b54c5c8a7ffdb7b6101a
झारखंड में 9वीं-12वीं तक के सर्वाधिक छात्र छोड़ते हैं पढ़ाई, जांच का आदेश

झारखंड के सरकारी स्कूलों के बच्चे बीच में ही पढ़ाई छोड़ रहे हैं। हाई स्कूल व प्लस टू स्कूलों की कक्षाओं में छात्र-छात्राओं का ड्रॉप आउट दर सबसे अधिक है। गढ़वा में हाई-प्लस टू स्कूलों में सबसे ज्यादा 21 फीसदी छात्र-छात्राओं का ड्रॉप आउट है।

वहीं, गुमला में 16 प्रतिशत, सिमडेगा-साहिबगंज में 15-15 प्रतिशत, खूंटी में 14 प्रतिशत और पश्चिमी सिंहभूम-लोहरदगा में 13-13 प्रतिशत छात्र-छात्राओं का ड्रॉप आउट है। इसका खुलासा स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के आंकड़ों से हुआ है। शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है और बीच में पढ़ाई छोड़ने के कारणों की जांच का निर्देश दिया है।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने दिया जांच का आदेश
जिलों द्वारा प्रखंडवार, संकुलवार और विद्यालयवार इसकी जांच की जाएगी। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने राज्य में प्राइमरी (प्राथमिक), अपर प्राइमरी (मिडिल), एलीमेंट्री (प्रारंभिक), सेकेंड्री (हाई) और हाइयर सेकेंड्री (प्लस टू) का एनुवल एवरेज ड्रापआउट रेट जारी किया है। इसमें प्राइमरी स्कूलों (पहली से पांचवीं) में ओवर ऑल ड्रॉप आउट 1.78 प्रतिशत है। वहीं, अपर प्राइमरी (छठी से आठवीं) में 3.86 प्रतिशत ड्रॉप आउट दर है। इसके अलावा सेकेंड्री (नौंवी-10वीं) में 3.2 प्रतिशत, जबकि हाइयर सेकेंड्री (नौवीं से 12वीं) में ड्रॉप आउट सबसे ज्यादा 7.98 प्रतिशत है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक क्लास में छात्र-छात्राओं का ड्रॉप आउट दर काफी अधिक है। इसे कम किये जाने की आवश्यकता है, ताकि झारखंड की स्थिति बेहतर हो सके।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार ने बताया कि राज्य के सरकारी स्कूलों में ड्रॉप आउट हो रहा है। हाई-प्लस टू स्कूलों में यह सबसे ज्यादा है। सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि स्कूलों में बड़ी संख्या में ड्रॉप आउट का क्या कारण है, इसकी जांच करें। प्रखंडवार, संकुलवार और विद्यालयवार ड्रॉप आउट की जांच की जाएगी।

● रांची जिले में 2.59 प्रतिशत जबकि गढ़वा जिले में प्लस टू में सबसे ज्यादा 21 फीसदी ड्रॉप आउट

● गुमला में 16 प्रतिशत, सिमडेगा-साहिबंगज में 15-15, खूंटी में 14 फीसदी ने छोड़ी पढ़ाई

– पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा में 13-13 प्रतिशत छात्र-छात्राएं छोड़ चुके हैं विद्यालय

शिक्षा विभाग की ओर से पिछले साल कराए गए सर्वे के अनुसार करीब 56 हजार बच्चे स्कूली शिक्षा से बाहर हैं। तीन से 18 साल के ये बच्चे वैसे हैं जो स्कूल जाने के बाद ड्रॉप आउट हुए हैं। वहीं, इसमें छह से 14 आयु वर्ग के बच्चों को देखा जाए तो उनकी संख्या 37 हजार है। ये भी पहले स्कूल जाते थे, लेकिन अब नहीं जा पा रहे हैं।

Screenshot 2023 0427 110542
जमशेदपुर : ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चर्च स्कूल के छात्र की मौत

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना से 50 मीटर की दूरी पर टाटा स्टील गेट के पास एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया. जांच के दौरान डॉक्टरों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया. मृतक जुगसलाई नया बाजार स्थित राम टेकरी रोड का रहने वाला है. घटना गुरुवार सुबह छह बजे की है. घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक तेजी से बिष्टुपुर की ओर फरार हो गया.

बताया जा रहा है कि मृतक बेल्डीह चर्च स्कूल का छात्र था. वह अपने पिता के साथ गुरुवार की सुबह अपने स्कूल जा रहा था. जुगसलाई थाना से थोड़ा पहले पीछे से एक ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया. फिलहाल पुलिस ट्रक की पहचाना करने में लगी हुई है.

n494151690168257330107535ac77e271ecbd0d70705ab1c06e5e6c4c1b906e92df1ab352bf668c35596ed0
चार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कोरोना का कहर, 148 छात्राएं पाई गईं पॉजिटिव

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के चार बालिका आवासीय विद्यालयों की 148 छात्राएं कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गयी हैं.

एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 69 छात्राओं के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जिला उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर मंगलवार को सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं की कोविड-19 जांच कराई गई.

जमशेदपुर में 55 मामले सामने आए
उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी के नेतृत्व में चिकित्सकों ने जिले के डुमरिया,पोटका और जमशेदपुर तहसीलों के बाकी तीन केजीबीवी में छात्राओं की कोविड जांच की, जिसमें 79 और छात्राओं के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. आधिकारिक बयान के मुताबिक, मंगलवार को केजीबीवी डुमरिया में कोविड-19 के 14 मामले, पोटका में 10 और जमशेदपुर में 55 मामले सामने आए.

सभी छात्राओं को आइसोलेशन में भेजा गया
इसके बाद कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल के तहत सभी छात्राओं को आइसोलेशन में भेजा गया. साथ ही पूरे स्कलों को पूरी तरह से सेनटाइज भी कराया गया. इसके बाद सीवील सर्जन से सभी अवासीय स्कूलों के वार्डन के साथ- साथ टिचिंग और नॉन टिचिंग स्टाफ के साथ मीटिंग की. इस मीटिंग में उन्होंने कोविड- 19 की गाइडलाइन के पालन करने का आदेश दिया, ताकि कोरोना के प्रसार को बढ़ने से रोका जा सके.

डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थय आधिकारियों को दिए निर्देश
वहीं डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थय आधिकारियों को आदेश जारी किया है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए वो इसके प्रसार को रोकने के लिए बस स्टैंडों, कॉलेजों और रेलवे स्टेशनों पर कोरोना की जांच करें. बता दें इन दिनों एक बार फिर देश में कोरोना के मामलो में बढ़ोतरी देखी जा रही है.

n4941147961682572898797a1f8046487d57ffb90e0aed059746fea2c5c9a73883544f979f326737c950add
भारत में आज से जुटेंगे SCO देशों के रक्षा मंत्री, चीन समेत अन्य नेताओं से होगी राजनाथ सिंह की मुलाकात

भारत की मेजबानी में शंघाई सहयोग संगठन देशों के रक्षा मंत्रियों का जमावड़ा आज से नई दिल्ली में होगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 अप्रैल को होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

साथ ही इस बैठक के लिए आ रहे चीनी रक्षा मंत्री ली शेंगफू के साथ उनकी द्विपक्षीय मुलाकात भी होगी.

बैठक के लिए चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान के रक्षा मंत्री भाग लेने पहुंच रहे हैं. साथ ही भारत ने बेलारूस, ईरान समेत एससीओ पर्यवेक्षक देशों के रक्षा मंत्रियों को भी आमंत्रित किया है. बैठक में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री वर्चुअल तरीके से भाग लेंगे.

भारत के रक्षा मंत्री करेंगे कई अहम बैठक

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक भारत की अगुवाई में एससीओ देशों के रक्षा मंत्री क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा के अलावा SCO के इलाके में आतंकवाद विरोधी प्रयासों पर भी बात करेंगे. साथ ही रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक बैठक में बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर भी मंथन होगा.

इस बैठक के लिए आ रहे विभिन्न देशों के रक्षा मंत्री के साथ भारत के रक्षा मंत्री 27 और 28 अप्रैल, 2023 को क़ई अहम द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. जहां द्विपक्षीय रक्षा संबंधी मुद्दों और आपसी हित के अन्य मामलों पर चर्चा की जाएगी. इस कड़ी में सबसे अहम मुलाकात भारत और चीन के रक्षा मंत्रियों की होनी है. सूत्रों के मुताबिक गुरुवार शाम 4-7 के बीच चीनी रक्षा मंत्री से उनकी मुलाकात सम्भव है.

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच…

भारत और चीन के बीच मई 2020 से चल रहे सीमा तनाव के बीच यह पहला मौका होगा जब चीनी रक्षा मंत्री भारत की यात्रा पर होंगे. साथ ही भारतीय ज़मीन पर भी लंबे अरसे बाद दोनों देशों के रक्षा मंत्री एक साथ बातचीत की मेज पर होंगे. हालांकि इस अहम मुलाकात से ठीक पहले दोनों देशों के बीच वरिष्ठ सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता 23 अप्रैल को हो चुकी है.

एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक की तैयारियों से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक भारत SCO को क्षेत्रीय स्तर पर बहुपक्षीय सहयोग, राजनीतिक संवाद, सुरक्षा, आर्थिक और लोगों के बीच आपसी सम्पर्क बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच मानता है. इस साल एससीओ की अध्यक्षता सम्भाल रहे भारत ने सदस्य देशों के बीच सक्रियता बढ़ाने के लिए दो रक्षा संबंधी गतिविधियों का आयोजन भी किया. इसके तहत मानवीय सहायता और आपदा राहत पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया था. साथ ही सैन्य चिकित्सा, स्वास्थ्य और महामारी में सशस्त्र बलों के योगदान के मुद्दे पर एससीओ देशों के रक्षा थिंक-टैंक की एक बैठक भी आयोजित की गई थी.

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच SCO का मंच भारत के कूटनीतिक संतुलन के लिहाज से अहम है. रूस और चीन की सक्रिय भागीदारी वाले इस मंच पर भारत कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय सुरक्षा के क़ई अहम मुद्दे 2017 में इस समूह की पूर्ण सदस्यता हासिल करने के बाद से उठाता रहा है.

79c5810ce7a95d7369485e0cb0da3706e2991d596d3492fc7230b0ca5e29b8e3.0
जमशेदपुर : एसएसपी ने किया 12 सब इंस्पेक्टर का एक साथ तबादला, कई थानेदार भी बदले, देखें लिस्ट

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने 12 पुलिस अवर निरीक्षको (सब इंस्पेक्टर यानि एसआई) का तबादला कर दिया है। इसमें कई थाना प्रभारी भी शामिल है। जिन सब इंस्पेक्टर का तबादला किया गया है उसमें थाना प्रभारी मुसाबनी को हटाकर साकची थाना का सब इंस्पेक्टर बनाकर भेजा गया है। सोनारी थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक अंकित कुमार को मुसाबनी का थाना प्रभारी बनाया गया है। गुड़ाबांधा थाना प्रभारी प्रीनान को कदमा थाना का सब इंस्पेक्टर बनाया गया है। कदमा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर परवेज आलम को गुड़ाबांधा का थाना प्रभारी बनाया गया है। धालभूमगढ़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार को कदमा थाना का सब इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। बागबेड़ा थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक नंदकिशोर तिवारी को धालभूमगढ़ का थाना प्रभारी बनाया गया है।

IMG 20230426 WA0001

अवर निरीक्षक अनुज कुमार को सुंदर नगर थाना प्रभारी के पद से हटाकर मानगो थाना का सब इंस्पेक्टर बनाया गया है जबकि बिष्टुपुर थाना में सब इंस्पेक्टर प्रभात कुमार को थाना प्रभारी सुंदरनगर बनाया गया है। पोटका के थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा को हटाकर बिष्टुपुर थाना का समय स्पेक्टर बनाया गया है जबकि विनोद टू डू को उलीडीह ओपी प्रभारी से हटाकर पोटका का थाना प्रभारी बनाया गया है। मऊभंडार ओपी प्रभारी सोनू कुमार को उलीडीह का नया ओपी प्रभारी बनाया गया है। साकची थाना के सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार को मऊभंडार का ओपी प्रभारी बनाया गया है।

7383ba72c954cf9c3761c26300adfe74a85318255e7ebb5ec767d92c5057391b.0 1
‘वन अर्थ वन हेल्थ’ एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023 का आज प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी में प्रगति मैदान में 26 और 27 अप्रैल को वर्चुअल रूप से आयोजित एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया (वन अर्थ वन हेल्थ) के 6वें संस्करण को संबोधित करेंगे।
इससे पहले पीएम ने दिसंबर 2022 में गोवा में आयोजित 10वें अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन और बीते छह मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार में चर्चा की थी। अब तक की चर्चा में मोदी ने आयुर्वेद, एलोपैथी, फार्मा और अनुसंधान केंद्रों को मिलकर वन अर्थ-वन हेल्थ पर काम करने की सलाह दी है।

7383ba72c954cf9c3761c26300adfe74a85318255e7ebb5ec767d92c5057391b.0 1

एक महामारी समृद्ध देशों की व्यवस्था को ध्वस्त करने की क्षमता रखती है। इसका अनुभव कोरोना काल में पूरी दुनिया ने किया है। शायद इसीलिए स्वास्थ्य के क्षेत्र ने सभी देशों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
भारत ने हेल्थकेयर के साथ वेलनेस पर जोर देते हुए पूरी दुनिया के सामने वन अर्थ वन हेल्थ का विजन भी रखा है, जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते चार महीने में तीसरी बार इस पर चर्चा करने जा रहे हैं। इस बार देश के इस विजन के बारे में दुनिया के 10 देशों के स्वास्थ्य मंत्री और 70 देशों के 500 प्रतिनिधि भी जानेंगे।

प्रगति मैदान में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय वन अर्थ-वन हेल्थ पर कार्यक्रम करने जा रहा है। इसका उद्देश्य वन अर्थ-वन हेल्थ के विजन से देश के निजी स्वास्थ्य क्षेत्र को जोड़ना है।

IMG 20230425 WA0000
रघुवर दास खेमे ने किया सर्वजन हिन्दू समिति की बैठक का बहिष्कार

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में सर्वजन हिन्दू समिति द्वारा आयोजित महाबैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में सम्मिलित होने आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज की बैठक का बहिष्कार करते हुए आयोजन शुरू होने के पहले ही चले गए। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच यह मामला काफी हद तक तूल पकड़ लिया।

IMG 20230425 WA0003

कदमा प्रकरण में गिरफ्तार भाजपा एवं विहिप नेताओं की गिरफ्तारी के विरुद्ध में इस महाबैठक का आयोजन संघ के निर्देशानुसार किया गया था। जहाँ हिंदुओं को एक जुट हो कर आगे की रणनीति पर चर्चा करना था। यह बैठक किसी राजनैतिक पार्टी के बैनर तले नहीं थी बल्कि हर हिंदुत्व को मानने वालों को एकजुट करने के लिए संघ के निर्देशानुसार गठित सर्वजन हिन्दू समिति द्वारा आयोजित थी। अब इस महाबैठक के आरम्भ से पहले ही रघुवर दास खेमे का बिना किसी कारण के उठ के चले जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदुत्व समर्थकों के बीच रघुवर दास की टीम की काफी किरकिरी हो गयी।

IMG 20230425 WA0000

गौरतलब हो कि कदमा प्रकरण की शुरुआत से ही रघुवर दास और उनकी टीम का सौतेले व्यवहार से अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच काफी रोष देखने को मिल रहा था और आज की इस हरकत ने उनकी बची खुची इज्जत भी कार्यकर्ताओं की नज़र से उतर गई। कार्यकर्ताओं ने तो यहाँ तक कहा कि रघुवर दास और उनकी कृपा से पदाधिकारी बने लोग भाजपा को बदनाम करने का कार्य जिला स्तर पर कर रही है। जब हिंदुत्व के नाम पर इन्होंने संघ की बात नहीं मान कर इस बैठक का बहिष्कार कर दिया तो इससे साफ पता चलता है कि ये सिर्फ अपनी रोटियाँ सेंक रहे हैं इन्हें हिन्दू और हिंदुत्व की नहीं बल्कि अपने साख की ज्यादा चिंता है। अब यह सब के बाद देखना यह है कि जमशेदपुर की राजनीति में अब कितनी उठा पटक होनी बाकी है और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी यह सोचने की बात है कि कार्यकर्ता भाजपा से जिस वजह से जुड़ी है उसी से अलग होकर क्या वो अपने अस्तित्व को कायम रख पाएंगे।

IMG 20230425 WA0004
n493554528168244698772643c049b445be24f55794468e4d2cc301d7ce5b6821984cbe688b3e6206a27977
मोबाइल फटने से 8 साल की लड़की की दर्दनाक मौत, देख रही थी वीडियो

केरल : मोबाइल फोन का यदि आप बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए चिंता बढ़ाने वाली हो सकती है। केरल में मोबाइल फोन के फटने से एक 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वह मोबाइल चला रही थी।
आदित्यश्री नाम की बच्ची ने मोबाइल को अपने चेहरे के पास ही रखा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को रात 10:30 बजे की है। आदित्यश्री पास के ही एक स्कूल में तीसरी क्लास की छात्रा थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

मनोरमा न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्यश्री पूर्व ब्लॉक पंचायत सदस्य अशोक कुमार की बेटी है। शुरुआती जांच के मुताबिक पुलिस का कहना है कि बच्ची लंबे समय से वीडियो देख रही थी। इसलिए ऐसा हो सकता है कि बैटरी ओवरहीट हो गई हो और उसके चलते मोबाइल में धमाका हो गया। बच्ची की घटना के थोड़ी ही देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा है, जिसने कुछ सबूत जुटाए हैं। मोबाइल फोन फटने की घटना हैरान करने वाली है और डराती भी है। ऐसे में पुलिस ने इसकी विस्तार से जांच का फैसला लिया है ताकि सच्चाई सामने आए। फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं। इसके अलावा एक्सपर्ट्स को भी साथ लिया जा रहा है।

मोबाइल तीन साल पहले खरीदा गया था। इस फोन को बच्ची के चाचा ने उसके पिता के लिए खरीदा था। बीते साल फोन की बैटरी भी बदलवाई गई थी। यह घटना जिस वक्त हुई, उस दौरान आदित्यश्री और उसकी दादी ही मौके पर थीं। आदित्यश्री की दादी उस समय किचन में थीं, जब उनकी पोती के चेहरे पर मोबाइल फट गया। मनोरमा न्यूज से बातचीत में पुलिस ने बताया, ‘बच्ची के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उसके दाएं हाथ की उंगलियां टूट गई हैं और हथेली बुरी तरह से जल गई है।’

n4936894781682437192192e5c85df898ad58058123ad440dd2634251f4ca3016362cc992e106f4727c78a8
दुःखद: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, लंबे समय से थे बीमार

एक बड़ी ही दुखभरी खबर सामने आ रही है।

पू्र्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का देहांत हो गया है। प्रकाश सिंह बादल, जोकि कुछ दिनों से अस्पताल में इलाजाधीन थे, की मौत की खबर सुनते ही पंजाब के साथ-साथ पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है या यूं कहें कि पंजाब की सियासत को एक बड़ा झटका लगा है। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने के चलते प्रकाश सिंह बादल को फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।

error: Content is protected !!