एक नई सोच, एक नई धारा

सर्वजन हिन्दू समिति द्वारा आयोजित मशाल जुलूस में उमड़ा जन सैलाब, जनता ने दिया साथ
IMG 20230429 181727 1

सर्वजन हिन्दू समिति द्वारा विगत दिनों कदमा हिंसा मामले में भाजपा नेता अभय सिंह सहित कई हिन्दूवादी नेताओं को झूठे आरोप में गिरफ्तार किए जाने और बेबुनियाद धारा लगाए जाने के विरुद्ध आज मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने अपना समर्थन देते हुए इस जुलूस को सफल बनाया और सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति के अधीन प्रशासन द्वारा किए गए इस कुकृत्य का जमकर विरोध किया। मशाल जुलूस जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) से संध्या 6:00 बजे निकलते हुए साकची गोलचक्कर तक गयी। इस दौरान हिन्दू नेताओं के समर्थन और प्रशासन एवं तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सरकार के विरोध में लोगों ने नारा लगाते हुए अपनी आवाज़ भी बुलन्द की। जिसमें हिन्दू कार्यकर्ताओं के साथ साथ महिलाओं और युवाओं ने भी बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी दी। इस दौरान जनता पूर्णरूप से हिन्दूवादी नेताओं के समर्थन में दिखे। इससे पहले सर्वजन हिन्दू समिति द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था जिसमें हजारों हज़ार की संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन निर्दोष हिन्दू नेताओं को दिया था, जिसके बाद 25 अप्रैल को तुलसी भवन में महाबैठक भी की गई थी और चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की रणनीति भी बनाई गई थी। जिसके तहत आज मशाल जुलूस निकालने का कार्यक्रम बना था।

सरकार और प्रशासन की मनमानी हिन्दू समाज सहन नहीं करेगा – दिनेशानंद गोस्वामी

IMG 20230429 181657 1

जुलूस में उपस्थित भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने अपने वक्तव्य में कहा कि निर्दोष हिन्दू नेताओं को गलत धाराएं लगा कर प्रशासन ने जिस तरह से उन्हें गिरफ्तार किया है, उसका पुरजोर विरोध लगातार हो रहा है और तब तक होता रहेगा जब तक सभी निर्दोषों के ऊपर लगी धाराओं को प्रशासन हटा कर उन्हें रिहा नहीं करती है। ये तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सरकार और उनके इशारों पर काम करने वाली प्रशासन की मनमानी अब हिन्दू समाज सहन नहीं करेगा। प्रशासन इस बात की जाँच क्यों नहीं कर रही कि जब पहले दिन (8 अप्रैल) माहौल खराब हुआ तो दूसरे दिन (9 अप्रैल) को गणेश पूजा मैदान में इफ्तार पार्टी के आयोजन की अनुमति कैसे मिली इन्हें और उपद्रवियों ने किसके संरक्षण में मंदिर में बैठे लोगों और बाद में वहाँ तैनात प्रशासन के ऊपर पथराव किया। सरकार और प्रशासन सुन लें शोषण भी हिंदुओं का और सजा भी हिंदुओं को यह अब हिन्दू समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

यह आंदोलन दिन प्रतिदिन एक विशाल रूप लेता रहेगा – हलधर नारायण साह

वहीं हलधर नारायण साह ने भी सरकार और प्रशासन के कार्यशैली पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि भाजपा नेता अभय सिंह और विहिप नेताओं की गिरफ्तारी जिस तरह से प्रशासन ने की वो इमरजेंसी के दौर से भी ज्यादा भयावह स्थिति थी। जो अपने घर मे थे, जिनका दूर दूर तक कदमा हिंसा मामले में कोई उपस्थिति नहीं थी, जो शहर में भी मौजूद नहीं थे उन्हें भी एक समुदाय विशेष को खुश करने वाली इस सरकार के इशारों पर प्रशासन ने गिरफ्तार किया और बेबुनियाद धाराएं लगा कर उन्हें जेल भेज दिया। अपने संवैधानिक अधिकार के तहत ज्ञापन देने गए कुछ हिन्दू नेताओं को भी उठा कर जेल में डाल देना प्रशासन द्वारा किया गया एक शर्मनाक कार्य है और प्रशासनिक पद पर बैठे अधिकारी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग भी है। हमारी माँग अनुसार इस मुद्दे की उच्च स्तरीय न्यायिक या सीबीआई जांच हो और निर्दोषों पर लगे सभी धाराओं से उन्हें मुक्त कर रिहा किया जाए और असली दोषी को पकड़ कर उस पर कार्रवाई हो, अन्यथा यह आंदोलन दिन प्रतिदिन एक विशाल रूप लेता रहेगा और तब तक चलता रहेगा जब तक हमारी माँग पूरी नहीं होती।

हिन्दू के अंदर का सैलाब एक जनसैलाब का रूप ले चुका है – रविंदर सिंह

IMG 20230429 182804 1 edited scaled

मशाल जुलूस में शामिल हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू ने इस पूरे मामले में अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अभय सिंह और विहिप नेताओं की गिरफ्तारी सरकार और प्रशासन की सोची समझी साजिश के तहत हुई है। जिस तरह से कश्मीर में आतंकियों को पकड़ने के लिए इंटरनेट और फ़ोन सुविधाओं को बंद कर दिया जाता है ठीक उसी प्रकार सरकार की मंशा को अंजाम तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने भी शहर में दिन भर इंटरनेट सुविधा को बाधित रखा। जिससे यह बात तो साफ होती है कि उनकी नीयत में खोट थी और वो इस बात से भलीभांति वाकिफ़ भी थे। सरकार यह बात भूल जाती है कि हिन्दू समाज बेहद सहनशील समाज है लेकिन जब कोई अपनी उद्दंडता की पराकाष्ठा को पार करता है तो फिर एक जनसैलाब ही उठता है और आज हिन्दू के अंदर का सैलाब एक जनसैलाब का रूप ले चुका है, अब भी यदि सरकार और प्रशासन इसे नहीं समझ रही तो यह कहना गलत नहीं होगा कि वे अपने अहम में अंधे हो चुके हैं, लेकिन अहम तो रावण का नहीं रहा तो फिर राम भक्तों के आगे इनका कैसे रहेगा।

हिन्दुओं की सहनशीलता को कमजोरी समझना सरकार की सबसे बड़ी भूल – अमिताभ सेनापति

वहीं अमिताभ सेनापति ने भी इस पूरे प्रकरण का विरोध करते हुए कहा कि जिस तरह से निर्दोष लोगों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है वह लोकतंत्र की दृष्टि से समाज पर एक बुरा असर छोड़ रही है। यह सरकार पूर्ण रूप से हिन्दू विरोधी है और इसी सरकार के आदेश पर प्रशासन हिंदुओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई कर रही है। जिसके कारण आज सारे हिंदुओं के अंदर एक आक्रोश है। प्रशासनिक पद पर बैठे अधिकारी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि किसी मंत्री या सरकार के निर्देश और दबाव में उनके द्वारा किसी निर्दोष को बेबुनियाद धारा पर गिरफ्तार कर जेल भेजना पूरे समाज को कलंकित करने के समान है। हिन्दुओं की सहनशीलता को उनकी कमजोरी समझना इस सरकार और उनके मंत्री की सबसे बड़ी भूल है और यह बहुत जल्द इन्हें समझ आएगी और यह चीज़ प्रशासन को भी देखने मिलेगा।

सरकार की उदासीनता और उनकी मशीनरी की निष्क्रियता है इन सबकी वजह – रामचन्द्र सहिस

जुलूस में सम्मिलित आजसू अध्यक्ष रामचन्द्र सहिस ने भी प्रशासन के इस कृत्य पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जमशेदपुर एक शांतिप्रिय शहर है जो साम्प्रदायिक सद्भाव के साथ चलता है, लेकिन कुछ लोग शहर के शांतिपूर्ण वातावरण को दूषित करने का कार्य किया है और राज्य सरकार की उदासीनता और उनकी मशीनरी की निष्क्रियता के कारण आज हमारे हिन्दू भाइयों पर जो अमानवीय कार्रवाई हुआ है उसके विरुद्ध आज हम सभी की एकजुटता यह बताती है कि हमारे लोगों के साथ गलत किया जाएगा तो हम खामोश नहीं बैठेंगे, संवैधानिक तरीके से ही सही लेकिन आवाज़ बुलंद रहेगी।

गौरतलब हो कि पिछले दिनों कदमा के शास्त्री नगर में हुए हिंसा में प्रशासन ने अभय सिंह को उनके निवास स्थान से सुबह गिरफ्तार किया था, वहीं ज्ञापन देने गए विहिप नेताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके विरोध में सभी हिन्दू मंच एकजुट होकर सर्वजन हिन्दू समिति के अधीन अपना रोष व्यक्त करने लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं। इन्होंने अपनी माँग में कहा है कि इस पूरे घटनाक्रम की न्यायिक या सीबीआई जांच होनी चाहिए, गिरफ्तार निर्दोषों को सभी धाराओं से मुक्त करते हुए बा-इज्जत बरी किया जाए और असली गुनाहगारों की गिरफ्तारी हो।

IMG 20230429 175051 edited

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वजन हिंदू समिति के संयोजक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, झारखंड के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, श्रीमती बारी मुर्मू, पंकज सिन्हा, ब्रह्मदेव शर्मा, दिलीप सिंह, निर्भय सिंह, हलधर नारायण साह, अमिताभ सेनापति, सुबोध श्रीवास्तव, शिव शंकर सिंह, अरुण सिंह , राज नारायण शर्मा, रामनाथ सिंह, राजपति देवी, मंजू सिंह, विजय तिवारी, रवि प्रकाश सिंह, राजन सिंह, अनिल सिंह, कन्हैया सिंह, रविंदर सिंह रिंकू, चंद्रशेखर मिश्रा, मनोज बाजपेई, बलबीर मंडल, अमित शर्मा, संजीव सिन्हा, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, सुमित श्रीवास्तव, किशोर ओझा, विमल बैठा, प्रीति सिन्हा, रीना साहू, राजेश सिंह, अमन ठाकुर, सुमन अग्रवाल,भूषण दीक्षित, सुनील सिंह, लालचंद सिंह, अमर सिंह, रंजन सिंह, नरेश अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, विकास सिंह, विजेंद्र तिवारी, ध्रुव मिश्रा, शंकर रेड्डी, शिव प्रकाश शर्मा, सुनील तिवारी, ताराचंद कालिंदी, सत्येंद्र पासवान, शैलेश गुप्ता, दिनेश शर्मा, कन्हैया पुष्टि, रामचंद्र प्रसाद, सुभाष पांडे, नागेश प्रसाद, नुनू मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, अतुल कुमार सिंह, लल्लन चौहान, गंगा साहू, वीरेंद्र सिंह, राहुल सिंह, संजय दुबे, अमित पाठक, सौरभ कुमार, ऋषि पांडे, सुधीर सिंह आदि सैकड़ों हिंदूवादी नेताओं सहित हजारों की संख्या में आक्रोशित जनता ने इस मशाल जुलूस में शिरकत कर इस आंदोलन को सफल बनाया एवं शासन के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र राय ने किया।

3a7b5e8ad9904eda58743462a392ed2a523f7e46b6bdcd1156a1fadce3ce4663.0
मानगो : उलीडीह गोलीकांड में घायल युवक की इलाज़ के दौरान मृत्यु

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर के रहने वाले इरशाद हुसैन ने टीएमएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इरशाद हुसैन को शुक्रवार की दोपहर बाद हयात नगर डिमना बस्ती में गोली मारी गई थी। उन्हें इलाज के लिए पहले एमजीएम अस्पताल ले जाया गया था। वहां से उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि बच्चों के विवाद में इरशाद हुसैन की हत्या हुई है। इस हत्याकांड में शहबाज और उसके साथियों का नाम आ रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

3a7b5e8ad9904eda58743462a392ed2a523f7e46b6bdcd1156a1fadce3ce4663.0

उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर डिमना बस्ती में बदमाशों ने शुक्रवार को एक युवक इरशाद हुसैन को गोली मार दी थी। गोली इरशाद हुसैन के सीने में मारी गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे थे। घटना की सूचना पुलिस को भी दी थी। इरशाद हुसैन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से घायल इरशाद को उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए टीएमएच रेफर कर दिया था। बताते हैं कि इरशाद हुसैन इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। वह अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी बदमाश तमंचा लेकर घूम रहे थे और इरशाद हुसैन को गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बस्ती के लोगों का कहना है कि हयात नगर के लोगों ने बताया कि ईद के दिन हयातनगर नीचे बस्ती और ऊपर बस्ती के बच्चों के बीच विवाद हुआ था।
इस विवाद में नीचे बस्ती के लड़कों ने ऊपर बस्ती के बच्चों को पीट दिया था। तभी से ऊपर बस्ती के लोग खार खाए हुए थे। बताते हैं कि शुक्रवार की दोपहर नीचे बस्ती के कुछ बच्चे ऊपर बस्ती की तरफ गए थे। तो उन पर युवकों ने पिस्टल से फायरिंग की थी। लेकिन फायर मिस हो गया था. बच्चे भाग कर आए और इरशाद हुसैन को बताया कि उन पर गोली चलाई गई है। इसके बाद इरशाद हुसैन ऊपर बस्ती पहुंचा और गोली चलाने वालों से पूछा कि बच्चों पर क्यों गोली चलाया। इस पर युवकों ने कहा कि वह इरशाद को भी गोली मार देंगे। इसी बहस में इरशाद को सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली चलाने वाले युवकों में शहबाज और उसके साथियों का नाम आ रहा है।

f3fa6bcc7650a5e0148f4c0b8ef9bc11dd2a248dd483ec00b9e0b56c6c890a8c.0
मानगो : उलीडीह में बाइक सवार अपराधियों ने व्यक्ति को मारी गोली, व्यक्ति की हालत गंभीर

जमशेदपुर : उलीडीह थाना अंतर्गत हयातनगर में बाइक सवार अपराधियों ने स्थानीय निवासी मो इरशाद पर फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इधर इरशाद को इसके साथियों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इरशाद के छाती में गोली लगी है। सूचना पाकर डीएसपी पटमदा सुमित कुमार, आजादनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार और उलीडीह थाना प्रभारी सोनू कुमार अस्पताल पहुंचे और साथियों से पूछताछ की। साथियों ने बताया कि इरशाद इलेक्ट्रीशियन का काम करता है. वह बाइक से अपने घर को ओर जा रहा था तभी बाइक से आए अपराधियों ने उसे रोककर गोली मार दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IMG 20230428 WA0010
झारखंड विधानसभा की विशेष समिति ने जिले के पदाधिकारियों एवं प्रमुख नियोक्ताओं के साथ की बैठक

जमशेदपुर में झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) के माननीय सभापति श्री नलिन सोरेन एवं माननीय सदस्य श्री प्रदीप यादव ने जिले के सभी वरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा – निर्देश दिए। मौके पर उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, एस.ओ जेएनएसी श्री संजय कुमार, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्सना सिंह, डीटीओ श्री दिनेश रंजन, डीपीओ श्री अरूण द्विवेदी, ईओ मानगो नगर निगम श्री सुरेश यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, नियोजन पदाधिकारी श्री बम बैजू, श्री अजय कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

बैठक में समिति के सभापति एवं सदस्य ने निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 और नियमावली 2022 के तहत अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी उपायुक्त से प्राप्त की। इस क्रम में उन्हें बताया गया कि झारखंड नियोजन पोर्टल http://jharniyojan.jharkhand.gov.in/ पर अबतक 707 निजी कंपनियों ने निबंधन किया है, शेष प्रक्रिया में है। माननीय सभापति एवं सदस्य ने शेष सभी निजी कंपनियों/आउटसोर्सिंग कंपनियों को शत प्रतिशत अपने कंपनी तथा कर्मियों का पोर्टल पर निबंधन कराना सुनिश्चित करने के निदेश दिए। समिति ने सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों को उनके अधिनस्थ आउटसोर्सिंग कंपनियों की जानकारी ली ।

IMG 20230428 WA0010

माननीय सभापति एवं सदस्य ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को उक्त अधिनियम के पीछे की सरकार की मंशा और यह राज्य के लिए कितना महत्वपूर्ण है, इससे भी अवगत कराया। उन्होने कहा कि इस एक्ट का अनुपालन हर हाल में तय समय में पूरा करना है, जिला स्तर पर इसकी नियमित समीक्षा करें।

आगे, विधानसभा की समिति ने पब्लिक सेक्टर यूनिट (पीएसयू) एवं बड़े निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की। उनके यहां कितनी आउट सोर्सिंग कंपनी है, कितने ऐसे कर्मचारी कार्यरत है, कितनों ने पोर्टल पर निबंधन करवाया है आदि की जानकारी ली। उन्हें झारखंड राज्य निजी क्षेत्र स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 और नियमावली 2022 के संबंध में बताया। कहा कि सभी प्रिंसिपल नियोक्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके यहां कार्यरत सभी आउटसोर्सिंग कंपनियां अपना निबंधन झारखंड नियोजन पोर्टल http://jharniyojan.jharkhand.gov.in/ पर हर हाल में करायें, साथ ही कर्मियों का विवरण पोर्टल पर इंट्री करें। अपने यहां कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनियों की सूची जिला नियोजन कार्यालय को भी जमा करें।
बैठक में कर्मचारियों/श्रमिकों का आवासीय प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर भी चर्चा हुई। इस पर बताया गया कि जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में इस बाबत निर्देश सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया है,सभी अंचल कार्यालयों में कोषांग गठित किया गया है। जो प्राथमिकता के तहत कर्मचारियों/श्रमिकों का आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करेंगे,इस पर समिति सदस्यों ने संतोष जताया । झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने जिला प्रशासन को आगामी 20 मई तक जिले की अद्यतन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है।

IMG 20230428 WA0007
एसडीएम धालभूम की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, रोड सेफ्टी प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

जमशेदपुर में धालभूम के अनुमंडलाधिकारी श्री पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई जिसमें जिले में मार्च माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं, उनके कारण, ट्रैफिक पुलिस, उत्पाद विभाग की कार्रवाई तथा सड़क सुरक्षा को लेकर चलाये गए जागरूकता अभियान आदि की समीक्षा की गई । जिला प्रशासन तथा अन्य स्टेक होल्डर द्वारा उठाये गए सुरक्षात्मक उपायों से पिछले कुछ माह के तुलना में मार्च महीने में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई, हालांकि मार्च में हुई 20 सड़क दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मृत्यु तथा 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए । गलत दिशा में वाहन चलाना, नेशनल हाईवे में ओवर स्पीडिंग, रैश ड्राइविंग सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण रहे । एसडीएम धालभूम द्वारा सभी दुर्घटनाओं के कारणों की गहन समीक्षा की गई तथा शहर के अंदर कुछ जगहों पर स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए गए । साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए।

IMG 20230428 WA0007

‘स्कूल बसों के फिटनेस, मेंटेनेंस की जांच करें’

जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन ने ट्रैफिक पुलिस एवं रोड सेफ्टी टीम को बाइक चलाकर स्कूल आने वाले नाबालिग बच्चों की जांच कर कार्रवाई का निदेश दिया। उन्होने स्कूल बसों का मेंटेनंस, फिटनेस जांचने की भी बात कही । उन्होने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्कूल प्रबंधन बसों को दुरूस्त रखें, अन्यथा जांच में पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही रोड सेफ्टी एवं शिक्षा विभाग को स्कूलों में सड़क सुरक्षा को लेकर सघन जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया गया ।

पुलिस की जांच देख भागने वाले वाहन चालकों को भेजें ऑनलाइन चालान

एसडीएम धालभूम ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति लोग जागरूक हों तथा अनुपालन करें नहीं तो प्रशासन की कार्रवाई के लिए तैयार रहें। मॉडिफाईड साइलेंसर तथा रैश ड्राइविंग करने वाले युवाओं पर सख्ती के निर्देश दिए । वैसे गैराज या मोटर मैकेनिक जो साइलेंसर मॉडिफाई करते हैं उनका भी औचक जांच कर कार्रवाई का निदेश दिया गया । वाहन जांच के दौरान पुलिस को देख वाहन भगाने वाले युवा के वाहनों का नंबर नोट कर ऑनलाइन चालान भेजने का निदेश दिया गया। उन्होने कहा कि लोगों को समझना होगा कि प्रशासन की ये सारी कवायद लोगों के जानमाल की सुरक्षा को लेकर ही है, आप नियमों का अनुपालन करें, प्रशासन आपके साथ है ।

मार्च माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर करीब 40 लाख रू. का जुर्माना वसूला गया वहीं 368 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए । एसडीएम धालभूम ने यह कार्रवाई और तेज करने के निर्देश दिए । उन्होने कहा कि किसी भी हाल में ट्रिपल राइडिंग, बिना हेल्मेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक कार्रवाई से नहीं बचने चाहिए। सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन पार्किंग करने वालों पर भी नियमित कार्रवाई का निदेश दिया गया। उत्पाद विभाग द्वारा एन.एच एवं एस.एच के लाइन होटल एवं ढाबों में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करते हुए पिछले माह 15 मामले दर्ज किए गए जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

प्रियंका झा फर्स्ट, स्वागता बनर्जी सेकंड तथा अंशिका को मिला थर्ड प्राइज

जिलेवासियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने को लेकर परिवहन कार्यालय द्वारा जनवरी माह में जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया था । इस प्रतियोगिता के विजेताओं को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर एसडीएम धालभूम ने सम्मानित किया । प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहीं प्रियंका झा को 2 हजार रू, दूसरे स्थान पर रहीं स्वागता बनर्जी को 1500 रू. एवं तीसरे स्थान पर रहीं अंशिका अन्या को 1000 रू. का नगद पुरस्कार मिला।

07e087f06dbf6c4d17e634e69dcbe846afdf61daa15c7d23b4e556554bb57f16.0
कांग्रेसी नेता आफताब अहमद सिद्दीकी हुए जेल से रिहा

जमशेदपुर : मानगो 2017 दंगा के आरोपी बनाए गए आफताब अहमद सिद्दीकी पिछले साल नवंबर महीने में न्यायिक हिरासत में भेजे गए थे। अब उन्हें कोर्ट से रिहाई मिल गई है और आज वह जेल से बाहर आ गए है। जेल के बाहर स्वागत करने के लिए उनके चाहने वालों का जमावड़ा भी देखा गया।
आपको बता दूं कि जब वह जेल गए थे तो उनके चाहने वालों ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा बताया था।थाने में उनसे मुलाकात करने उनके करीबी जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय भी आए थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आफताब अहमद सिद्दीकी कांग्रेस में रहते है या फिर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर किसी अन्य दल में शामिल होंगे।

07e087f06dbf6c4d17e634e69dcbe846afdf61daa15c7d23b4e556554bb57f16.0 1
477ca9225bef872a48e65d07c2847e78077d2fe57ff330315e974cb34f00da2c.0
गोलमुरी : होटल में लड़कों के बीच विवाद में चली गोलियाँ, युवक घायल

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत केवल बस्ती स्थित एक होटल के बाहर दो पक्षों में विवाद के बाद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। वहीं जैसे ही गोली अपराधियों द्वारा चलाई गई, युवक भागकर होटल के अंदर घुस गया। जिससे युवक के सिर्फ पैर में एक गोली लगी।

477ca9225bef872a48e65d07c2847e78077d2fe57ff330315e974cb34f00da2c.0

हालांकि घटना के बाद वहां से अपराधी फरार हो गए और आसपास के लोगों ने घायल युवक को टीएमएच अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर गोलमुरी थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि युवक का नाम रोशन सिंह है जो कि कदमा का रहने वाला है और देर रात होटल मैं खाने पीने के बाद विवाद शुरू हुआ और बाहर आते ही रोशन सिंह को गोली मार दी गई। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है ।

716c57827dfe5a96b9d340645f8d689f68b6ff8cd924d657bd70de863c1b3024.0
अगलगी से सब्ज़ी और फल की दुकानें जलकर राख, घटना आशियाना के पास की

जमशेदपुर : मानगो को डिमना रोड स्थित आशियाना के पास गुरुवार की देर रात कुछ दुकानों में आग लग गयी। घटना में सब्जी व फल की दुकानें जल गयी है। जबतक घटना की जानकारी दुकानदारों को मिलती उसके पहले ही दुकानें जल गयी थी। आग लगभग 3 बजे रात्रि में लगी, जिसे पेट्रोलिंग पुलिस गाड़ी ने आग के लपटों को देखा और दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना पाते ही तत्काल घटना स्थल पर दमकल की गाड़ियाँ पहुंची और आग पर काबू पाया। यहाँ फल,सब्जी एवं अन्य दुकानें थी, जो वर्षों से सड़क किनारे लगती थी और लोग अपनी जीविका चला रहे थे। सूचना पाकर बाद में स्थानीय पुलिस भी पहुंची थी और दुकानदारों से घटना की जानकारी ली। वैसे आग कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हो सका है। पिछले 3 महीनों में तीसरी घटना है जब दुकान में आग लगी है।

ad43d5f056806f189153bf137e25ac18ce8f25effd7204c445d1f4b27f1f03e1.0
वायरल वीडियो का निष्पक्ष जांच कराने के लिए मंत्री बन्ना गुप्ता को देना चाहिए इस्तीफ़ा : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता

जमशेदपुर : मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि लोग विधायक सी पी सिंह और बन्ना गुप्ता दोनों के साथ हुए घटना को एक साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं जबकि सीपी सिंह खुद थाना जाकर एफआईआर दर्ज़ किए और कहा की रात 1:30 बजे कॉल आया था मैने काट दिया। लेकिन दूसरी ओर मंत्री बन्ना गुप्ता का वीडियो वायरल हुआ तो वह इस मामले में पूरी तरह वो डिफेंस नजर आए। हालांकि बीजेपी ने तो शुरु से कहा है कि इस वीडियो की फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए लेकिन यह जांच मंत्री बन्ना गुप्ता के पद पर रहते संभव नहीं है। जबकि मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस बात को स्वीकार भी किया है।

ad43d5f056806f189153bf137e25ac18ce8f25effd7204c445d1f4b27f1f03e1.0

प्रतुल शहदेव ने कहा की मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रेस में यह बात भी कही है कि मैं तो कब से बोल रहा हूं कि मेरा मोबाइल फॉरेंसिंग जांच के लिए ले जाए लेकिन 3 दिन से कोई मेरा मोबाइल कोई एसपी लेकर नहीं जा रहा है और यह सच बात है कि कोई भी एसएसपी किसी मंत्री का मोबाइल जब्त कर फॉरेंसिक जांच में ले जाने की हिम्मत नहीं कर सकता। इसलिए पहले आप अपने पद से इस्तीफा दीजिए ताकि निष्पक्ष जांच हो सके और अपको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना ही चाहिए।

438a16d416f0bdbf9ade4ea6644d75d5e9c24125de8460c0cf775b169529fd75.0
सरयू राय ने मंत्री बन्ना गुप्ता के वायरल वीडियो मामले में एसएसपी को कुल 9 बिंदुओं में लिखा पत्र

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने मंत्री बन्ना गुप्ता के सेक्सी चैट के वायरल वीडियो के मामले में जमशेदपुर के एसएसपी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कहा है कि इस मामले की समग्रता से जांच की जानी चाहिए। उन्होंने जांच के लिए एसएसपी को दर्ज किये गये एफआइआर को लेकर अब कार्रवाई को तेज करने के लिए 9 बिंदूओं को सुझाया है। विधायक सरयू राय ने अपने पत्र में कहा है कि एफआइआर को जमशेदपुर पुलिस ने न्यायालय में भेज दिया है। इस बारे में जांच के बिन्दु पुलिस द्वारा सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। चूंकि, यह वीडियो राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री से संबंधित है, जो जमशेदपुर पश्चिम से विधायक हैं और इस आशय की प्राथमिकी भी उन्हीं के द्वारा एसएसपी को भेजे गए एक पत्र के आधार पर दायर की गयी है, इसलिए आवश्यक है कि जांच के बिंदु स्पष्ट एवं व्यापक हों।

a2ffd2230d17289ab38a85748a9b076d68ca542791d8a5d6267d8ee75f3c5707.0
0321d30490a5ec9877a9f49ea96570f0ce951198a1da158bd085da5f382925fc.0
29cfa9e7f0907d23be732e3399271590de0ca839409462409a26fbac0a9a03d1.0
c6bc1a1514b89670f1b7c59461ce16f9de910f9f782e29d2abeb790c22c6f169.0
4b1f104533b6a7297ac4a63351e6417bb34dfe73730d45e3301bc2ae3c30ed5e.0
error: Content is protected !!